Blog

  • पंजाबः BSF ने नाकाम की तस्करों की साजिश, भारी मात्रा में किए पैकेट बरामद

    पंजाबः BSF ने नाकाम की तस्करों की साजिश, भारी मात्रा में किए पैकेट बरामद

    फाजिल्काः जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात मादक पदार्थों की तस्करी की  एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी। दरअसल पाकिस्तान से लगती सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को देर रात दोनों तरफ कुछ संदेहास्पद गतिविधियां नजर आईं। वहां तस्करों की गतिविधियां हो रही थीं। यह देखकर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। यह देखकर तस्कर घने कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। बीएसएफ के जवानों ने जब वहां तलाशी अभियान चलाया तो कुल 25 पैकेट बरामद हुए। पीले रंग के इन पैकटों में मादक पदार्थ होने का संदेह है। बीएसएफ ने इस गितिविधि की सूचना अन्य संबंधित एजेंसियों को दे दी है। 

    फज्जलिका के गट्टी अजीब सिंह गांव में तैनात बीएसएफ के जवानों ने सीमा के दोनों तरफ कुछ तस्करों की गतिविधियां देखीं। यह देखकर बीएसएफ के जवानों ने तत्काल पाकिस्तान के तरफ के तस्करों पर फायरिंग की। इस बीच घने कोहरे का लाभ उठाकर दोनों तरफ के तस्कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर बीएसएफ ने इसकी सूचना पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को दी।

    शुरूआती जांच पड़ताल में बीएसएफ ने गट्टी अजीब सिंह गांव के पास भारतीय सीमा में चार संदेहास्पद पैकेट बरामद किए। वहीं जब विस्तृत जांच-पड़ताल की गई तो बॉर्डर पर की गई तारबंदी के पास से पीले रंग के टेप से पैक 21 पैकेट, 12 फिट लंबा एक पीवीसी पाइप और एक शाल बरामद हुई। बीएसएफ के मुताबिक कुल 25 पैकेट बरामद किए गए हैं। इन पैकेटों का वजन करीब 25 किलो है। आशंका जताई जा रही है कि इन पैकेटों में हेरोइन पैक है। इनका वजह करीब 25 किलो है।

    वहीं अमृतसर पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में आज सुबह थाना घरिंडा के राजाताल इलाके से 4 किलो हेरोइन बरामद की है। कल रात संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद आज सुबह तड़के सर्च अभियान चलाया गया, जिस दौरान यह हेरोइन बरामद हुई।

  • जालंधरः लतीफपुरा मामले को लेकर जानें क्या बोले SC कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला, देखें वीडियो

    जालंधरः लतीफपुरा मामले को लेकर जानें क्या बोले SC कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): लतीफपुरा में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अभियान के दौरान एससी समुदाय के लोगों के घरों को ढहाए जाने के बाद बेघर हुए इन लोगों को भीषण ठंड में हो रही कठिनाई का कड़ा नोटिस लेते हुए एससी चेयरमैन के अध्यक्ष विजय सांपला ने आज पीड़ित अनुसूचित जाति के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों की परेशानियों का संज्ञान लिया। बेघर हुए लोगों से मुलाकात के बाद विजय सांपला सर्किट हाउस में जालंधर प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के साथ प्रभावित दलितों की मुश्किलें दूर करने के संबंध में बैठक भी की।

    इस दौरान विजय सांपला ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और कॉर्पोरेशन के अधिकारियों पर निशाने साधे। विजय सांपला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिन लोगों के घर मलबे में तब्दील किए गए हैं सरकार की तरफ से उनको मुआवजा देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान भी उपलब्ध कराना सरकारों की ड्यूटी है, लेकिन वहां पर जिस तरह इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और कॉर्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के दौरान जिस तरह पुलिस कर्मचारियों ने आपत्तिजनक शब्द बोले और उन पर कार्रवाई की जाएगी।

    इस दौरान सांपला ने कहा कि इस मामले को लेकर डिप्टी कमिशनर से उन्हें जो सूचना मिली है कि उन्होंने घर को ढहाने के काम को रोकने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा इस मामले को लेकर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का कहना है कि वहां पर की गई कार्रवाई के लिए इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीने निगम की ओर से भेजी गई थी, जबकि निगम कमिशनर का कहना है कि अगर निगम से जेसीबी मशीनों का उनके वहां से इस्तेमाल किया गया तो वह गलत है।

    सांपला ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को इतनी क्या जल्दी थी कि लतीफपुरा में घरों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर रिकार्ड इकट्ठे किए जा रहे है। चीफ सैक्रेटरी पंजाब, डिप्टी कमिशनर सहित कई अधिकारियों को 10 जनवरी को बुलाया गया है। इस दौरान उनसे इस मामले को लेकर बातचीत की जाएगी। सांपला का कहना है कि सारे रिकार्ड इकट्ठे किए जा रहे है। सभी अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर रिकार्ड तलब करने के लिए कहा गया है।

  • मां वैष्णों देवी दरबार का टूटा 9 सालों का रिकार्ड

    मां वैष्णों देवी दरबार का टूटा 9 सालों का रिकार्ड

    जम्मूः कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी से अच्छी खबर सामने आई है। इस साल अब तक माता वैष्णो देवी पहुंचाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 87 लाख को पार कर गई है, जो पिछले 9 सालों में सबसे ज्यादा है। श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि साल के अंत तक ये आंकड़ा 90 लाख के पार पहुंच जाएगा। जम्मू कश्मीर में बदले माहौल के साथ अब माता वैष्णो देवी के दरबार में देश भर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इस साल की शुरुआत से ही हर दिन करीब 10 हजार से 15 हजार के बीच श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आ रहे हैं। इस साल श्रद्धालुओं की संख्या बीते कुछ सालों के रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है।

    2013 में 93.24 हजार श्रद्धालु आए थे मां के दरबार 

    इससे पहले 2013 में वैष्णो देवी के दरबार में रिकॉर्ड तोड 93.24 हजार श्रद्धालु ने दर्शन किए थे। इस साल की बात करे तो जून के महीने में सबसे ज्यादा 11.29 लाख लोगों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। जरूर ये आंकड़ा कोविड और आर्टिकल 370 हटने के दौरान नीचे गया था, लेकिन अब बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शनों के लिए कटरा का रुख कर रहे हैं।

    वहीं, श्राइन बोर्ड भी लगातार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को देखते हुए कई बड़े कदम उठा रहा है। खास तौर पर पिछले साल एक जनवरी को हुई भगदड़ के बाद से अब भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए यात्रा पर्ची की जगह RFID कार्ड्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। RFID की मदद से अब भीड़ को यात्रा के अलग-अलग पड़ाव में नियंत्रित किया जा सकता है।

    यात्रा ज्यादा होने की सूरत में किसी भी प्वाइंट पर यात्रा को रोका जा सकता है, साथ ही अब पूरे यात्रा को सीसीटीवी कैमरे की मदद से मॉनिटर भी किया जा रहा है। श्राइन बोर्ड की ओर से माता के दर्शनों के लिए स्काईवॉक भी तेजी से तैयार कर रहा है, जहां दर्शन करने और फिर वापस आने के लिए अलग से रास्ता बनाया जा रहा है।

  • जालंधर-अमृतसर हाइवे पर चार वाहनों की भयानक टक्कर, एक की मौत, कई घायल

    जालंधर-अमृतसर हाइवे पर चार वाहनों की भयानक टक्कर, एक की मौत, कई घायल

    जालंधर/वरुणः पंजाब में कोहरे ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहींं आज जालंधर-अमृतसर हाइवे पर चार वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और जबकि कई घायल हो गए। हादसें में घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ब्यास कस्बे में घने कोहरे के कारण चार वाहन आपस में टकरा गए।

    हादसे में चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए ब्यास थाना प्रभारी ने बताया कि घने कोहरे और वाहनों की तेज गति के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर चालक मंगा सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव चीमा बाठ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि कई घंटों तक मृतक का शव सड़क पर पड़ा रहा। हैरानी की बात यह है कि पुलिस विभाग की एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस को भी के बारे में सूचित कर दिया गया लेकिन सूचित करने के बावजूद वह मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते मृतका के शव को उसकी ही ट्रॉली में सिविल अस्पताल बाबा बकाला ले जाया गया।

  • पंजाबः PRTC के बस कंडक्टर की गुंडागर्दी, व्यक्ति को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    पंजाबः PRTC के बस कंडक्टर की गुंडागर्दी, व्यक्ति को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के बस स्टैंड पर एक बस कंडक्टर की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कंडक्टर का महिला को बस में चढ़ाने को लेकर व्यक्ति के साथ विवाद हुआ है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें देखा जा सकता है कि हंगामे के दौरान बस कंडक्टर ने महिलाओं को बस में चढ़ाने आए एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने के बाद कंडक्टर बस में बैठकर निकल गया। दरअसल, महिलाएं अपने साथ ज्यादा सामान लाई थी। जिस पर कंडक्टर ने उन्हें सामान नहीं रखने दिया और विवाद शुरू हो गया।

    कंडक्टर और उसके साथियों की महिला से भी बहसबाजी हुई। कंडक्टर और उसके साथियों का कहना था कि वह बस में मुफ्त सफर कर सकती हैं, लेकिन सामान नहीं ले जा सकती। इसी बात को लेकर उनकी कई देर तक बहसबाजी होती रही। बस फरीदकोट के डिपो की है। कंडक्टर द्वारा व्यक्ति और महिलाओं के साथ किए व्यवहार की शिकायत पीड़ितों द्वारा दर्ज करवाई गई है। वहीं बस स्टैंड के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। जिन्होंने बताया कि फरीदकोट के पीआरटीसी के जीएम को शिकायत पत्र भेज दिया जाएगा ताकि कंडक्टर पर कार्रवाई हो सके। इस मामले में लुधियाना पीआरटीसी के अधिकारी ने कहा कि वीडियो देख ली है।

    फरीदकोट के जीएम को कार्रवाई के लिए भेज दी है। कंडक्टर ने जो गलत व्यवहार किया है उसकी सजा उसने मिलनी चाहिए।परमजीत सिंह राजू ने बताया कि वह अपनी बहू और भाभी को बस स्टैंड पर बस में चढ़ाने गया था। उसने उन्हें बस में बैठा भी दिया। इतने में बस का एक कर्मचारी उनके पास आया और कहने लगा कि ये सामान महिलाएं साथ नहीं ले जा सकतीं। जिस पर उसने कहा कि वह सामान का आधा टिकट काट दे। वह अकेली कैसे जाएंगी।

    सामान तो साथ लेकर जाना पड़ेगा। परमजीत ने कहा कि जिसके बाद कंडक्टर ने बैग उठाकर बस से बाहर फेंक दिया और महिलाओं से गलत व्यवहार किया। इतने में जब उसने कंडक्टर की गलत हरकतों की वीडियो बनानी शुरू की तो उस कंडक्टर कर्मचारी ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। वहीं उस कर्मचारी ने थप्पड़ तक मार दिया।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े सब्जी विक्रेता पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

    पंजाबः दिन-दिहाड़े सब्जी विक्रेता पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

    अमृतसरः पंजाब में गोली चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं आज फतेहपुर इलाके में गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक सब्जी विक्रेता पर 12 अज्ञात हमलावरों ने हवाई फायर कर दिए। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुक्सानी नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

    घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची थाना इस्लामाबाद के अधीन आती चोंकी फताहपुर कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः सरकार के आदेशों को स्कूल प्रशासकों ने किया दरकिनार

    पंजाबः सरकार के आदेशों को स्कूल प्रशासकों ने किया दरकिनार

    पहले के समय अनुसार लगाए स्कूल

    अजनालाः पंजाब में बढ़ रहे कोहरे के कारण सड़क हादसे भी बढ़ने लगे है। बीते दिन ही पंजाब में कोहरे के कारण स्कूल बस की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का समय 10 बजे से लगाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ स्कूल सरकार के आदेशों को दरकिनार करते हुए पहले के समय के अनुसार स्कूल खोल रहे है। ऐसा ही मामला सरहद क्षेत्र अजनाला से सामने आया है।

    सरहद क्षेत्र में कई स्कूलों की ओर से सरकार के आदेशों को दरकिनार करते हुए अपनी मनमर्जी के अनुसार आज पहले से निर्धारित समय के अनुसार स्कूल खोले है। घने कोहरे और शीतलहर के बीच छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जा रहे थे। उधर, तीसरे दिन आज भी कोहरे का प्रकोप पहले की तरह ही जारी रहा, जिससे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • जालंधरः AAR KAY वैष्णों ढाबे के बाहर खड़ी बाइक ले फरार लुटेरा, देखें CCTV

    जालंधरः AAR KAY वैष्णों ढाबे के बाहर खड़ी बाइक ले फरार लुटेरा, देखें CCTV

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। शहर में लुटेरे सरेआम वारदातोंं को अंजाम दे रहे है। वहीं अब नकोदर रोड स्थित आरके वैष्णों ढाबा के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि लुटेरा फोन के बहाने पहले बाइक के पास जाकर खड़ा हो जाता है, फिर मौका देखकर वहां से बाइक लेकर फरार हो जाता है। हालांकि यह घटना दो दिन पहले की है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बाइक चोरी की शिकायत 19 दिसंबर को थाने में दे दी गई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस के द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। 

  • राहुल गांधी को स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा पत्र, जानिए पत्र में क्या लिखा 

    राहुल गांधी को स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा पत्र, जानिए पत्र में क्या लिखा 

    नई दिल्ली: चीन में कोरोना कहर को देखते हुए भारत में भी सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। कोरोना को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्र सरकार ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्र लिखकर राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने और भारत जोड़ो यात्रा स्थगति करने को कहा है। साथ ही इस यात्रा में शामिल लोगों को यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में आइसोलेट किया जाए। बता दें कि अभी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है।

    हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की इस चिट्ठी पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।  कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?. बता दें कि चीन में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से हाहाकार मचा दिया है और यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है।

  • खुली हवा में सांस लेना भी खतरनाक! इन शहरों की हवा बेहद खराब

    खुली हवा में सांस लेना भी खतरनाक! इन शहरों की हवा बेहद खराब

    पटना: प्रदूषण की समस्या हर राज्य के लिए एक एक गंभीर समस्या है। बिहार में सरकार और निगम के लाख प्रयास के बावजूद वायु प्रदूषण में जरा भी कमी नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि खुली हवा में भी सांस लेना काफी खतरनाक हो गया है। पिछले 15 दिनों में राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर और कई जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य से डेढ़ गुना से लेकर 3 गुना तक ज्यादा रह रहा है। सबसे खराब हालत राजधानी पटना की है जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स लगभग सभी इलाकों में 400 के पार पहुंचा हुआ है।

    पटना के समनपुरा में एक यूआई 478 तक पहुंच गया है, जबकि तारामंडल 419, पटना सिटी 401, राजवंशी नगर 364, गांधी मैदान 414, बीआईटी मेसरा के पास भी 400 के पार तक एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब बेगूसराय में भी लोग खुले में सांस नहीं ले पा रहे हैं। इसके साथ ही फिर से बिहार देश के सबसे प्रदूषित राज्यों में शुमार हो गया है जहां लोग शुद्ध हवा नहीं ले पा रहे हैं। अगर प्रदूषण का यही स्तर रहा तो स्वस्थ मनुष्य भी बीमारियों की चपेट में आएंगे और असमय फेफड़े भी खराब होंगे।