Blog

  • पंजाबः छुट्टी दौरान स्कूली बच्चे को अगवा करने की कोशिश, मां की दिलेरी से अपहरणकर्ता काबू

    पंजाबः छुट्टी दौरान स्कूली बच्चे को अगवा करने की कोशिश, मां की दिलेरी से अपहरणकर्ता काबू

    लुधियानाः शहर के मल्हार रोड स्थित एक निजी स्कूल के बाहर से एक स्कूली बच्चे को अगवा करने के प्रयास को लोगों ने नाकाम कर दिया और अपहरणकर्ता को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, हादसा महिला की सूझबूझ से अपहरण की वारदात टल गई। महिला के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने चाकू के बल पर महिला व उसके बच्चे को अगवा करने आए आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुलाई करने के बाद थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पंपकिन प्ले वे स्कूल के बाहर उद्यमी परिवार की महिला अपने बेटे को लेने पहुंची। बेटे को लेकर जैसे ही वह कार में सवार हुई उसी दौरान अपहरणकर्ता पीछे की सीट पर आ बैठा। उसने महिला के गले पर चाकू रखकर चलने के लिए कहा। महिला ने दिलेरी दिखाते हुए उसे झटका दिया और शोर मचाते हुए कार से नीचे उतर आई।

    मौके पर जमा हुए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच पुलिस की जा रही है। इस बारे में कुछ समय बाद पुलिस अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय सेठ के रूप में हुई है।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये जरूरी ख़बर, 15 तक हड़ताल पर गए 42 विभागों के सरकारी कर्मचारी

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये जरूरी ख़बर, 15 तक हड़ताल पर गए 42 विभागों के सरकारी कर्मचारी

    जालंधर/वरुणः अगर आप सरकारी का काम करवाने के लिए घर से निकल रहे है तो सावधान हो जाएं। क्यों कि आज से पूरे सप्ताह सरकारी विभागों में कामकाज बाधित रहेगा। जालंधर में करीब 42 विभागों के कर्मचारी सोमवार को कार्यालय के आगे बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। मांगों को लेकर सरकारी विभागों के कर्मचारियों की संस्था ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने 10 से लेकर 15 अक्टूबर तक कलम छोड़ हड़ताल का एलान किया है। इसके चलते सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी शुक्रवार तक हड़ताल पर रहेंगे।

    इसके बाद शनिवार तथा रविवार को सरकारी छुट्टी होने के चलते अब लोगों के काम अगले सोमवार को भी हो पाएंगे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सुखजीत सिंह, महासचिव तेजिंदर सिंह तथा अमनदीप सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने व कर्मचारियों की पदोन्नति सहित जायज मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से रोष जताया जा रहा है। बावजूद इसके सरकार ने कर्मचारियों की इस मांग को लेकर चुप्पी साधी हुई है।

    उन्होंने कहा कि रोष जताने की मुहिम के तहत ही बीते माह 28 व 29 सितंबर को भी कलम छोड़ हड़ताल की गई थी। सुबह 9 से लेकर 12 बजे तक कलम छोड़ हड़ताल में जिले भर के कर्मचारियों का समर्थन मिला था। इसके बाद सरकार ने उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था‌। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की उदासीनता ने कर्मचारियों में रोष बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि जिले के 42 सरकारी विभागों के सभी कर्मचारी अपने विभागीय कार्यालय में धरना लगाकर रोष जताएंगे। अगर इस बार भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया और संघर्ष को और तेज किया जाएगा। 

  • पंजाबः अस्पताल से फरार गैंगस्टर को लेकर साथियों ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, पुलिस पर उठाए सवाल

    पंजाबः अस्पताल से फरार गैंगस्टर को लेकर साथियों ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, पुलिस पर उठाए सवाल

    चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों की ओर से आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कभी पुलिस को तो कभी एक-दूसरे को धमकियां दी जा रही है। वहीं आज फिर एक गैंगस्टर को लेकर उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। दरअसल, कुछ दिन पहले पटियाला में अस्पताल से फरार हुए खतरनाक गैंगस्टर और तस्कर अमरीक सिंह के साथी गैंगस्टर ने एक पोस्ट शेयर करके पुलिस पर सवाल उठाए गए है। लव हांगकांग नामक फेसबुक पर डाली एक पोस्ट में कहा गया है कि कुछ दिन पहले अमरीक पटियाला के राजिंदरा अस्पताल से फरार हो गया था।

    हमारे भाई के केस में पुलिस ने पहले 6 तारीख को बच्ची पटियाला को गिरफ्तार किया था, उसके बाद 7 तारीख को मनदीप मूंडापिंड को गोइंदवाल साहिब जेल से रिमांड पर लाया गया। इसके बाद पटियाला पुलिस ने आखिर में 8 तारीख को गांव काका कंडियाला जिला तरनतारन से हमारे 2 भाई मंदीप मसीह और अंकुश मसीह को पटियाला सीआईए स्टाफ से तरनतारन पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया पर पुलिस ने हमारे भाइयों को अभी तक पेश नहीं किया। हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस सही कार्रवाई करेगी और कोई धक्का नहीं करेगी। 

  • पंजाबः इस इलाके में सरेआम बिक रहा नशा, नशेड़ी काबू, देखें विडियो

    पंजाबः इस इलाके में सरेआम बिक रहा नशा, नशेड़ी काबू, देखें विडियो

    अमृतसरः आऐ दिन पंजाब के लोग नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। हर रोज़ नशे में चूर लोगों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक ऐसी ही खबर अमृतसर के ईश्वर नगर इलाके से सामने आई है, यहां सरेआम नशा बिक रहा है। इलाके के लोगों ने नशा खरीद रहे लोगों को रंगे हाथों काबू कर लिया। इस दौरान नशेड़ियों द्वारा नशा बेचने वालों का नाम बताया गया। जानकारी के अनुसार मलका नाम की महिला का नाम इसमें सामने आ रहा है। गौरतलब है कि गत दिनों अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में नशे का टीका लगाते हुए एक महिला की वीडियों वायरल हुई थी। इसके बाद कई और ऐसे मामले भी इस इलाके से सामने आए थे।

  • पंजाबः गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की मांग को लेकर भड़के दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, किया बाजार बंद

    पंजाबः गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की मांग को लेकर भड़के दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, किया बाजार बंद

    बठिंडा : पंजाब में गैंगस्टरों की ओर से वीआईपी लोगों से फिरौती मांगने के मामले लगातार बढ़ रहे है। आए दिन गैंगस्टरों की ओर लोगों को धमकी भरे फोन आ रहे है और लाखों रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। वहीं ऐसा ही एक मामला तलवंडी साबो से सामने आया है। जहां दुकानदार से गैंगस्टरों के नाम लाखों रुपए की फिरौती मांगी गई। जिसके बाद गुस्से में आए शहर के दुकानदारों ने गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की मांग के विरोध में निशान-ए-खालसा चौक पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है, जो कि आज शांतिपूर्वक ढंग से फिरौती की मांग को लेकर निशान-ए-खालसा चौक पर किया जाएगा। उधर, दुकानदारों के विरोध मार्च से पहले पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च निकाला।

    पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस मामले में गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि शहर के एक नामी दुकानदार की दुकान पर कुछ युवकों ने नामी गैंगस्टर के नाम पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी, जिसके बाद दुकानदार समुदाय ने बाजार बंद रखने का फैसला किया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दुकानदारों ने यह भी दावा किया कि उनसे फिरौती की राशि वसूल की गई है। डीएएसपी गिल ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि किसी को भी शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा और सभी दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • होशियारपुरः पेशी दौरान कोर्ट से अपराधी फरार, पुलिस ने किया काबू

    होशियारपुरः पेशी दौरान कोर्ट से अपराधी फरार, पुलिस ने किया काबू

    होशियारपुरः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, आज कोर्ट में पेशी दौरान आरोपी से भाग जाने के बाद अदालत में अफरातफरी का माहौल बना गया। आरोपी को हत्या के एक मामले में कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घटना के काफी समय बाद भी कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

  • जालंधरः चंद सेकंड में बाइक चुराकर फरार चोर, घटना सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो

    जालंधरः चंद सेकंड में बाइक चुराकर फरार चोर, घटना सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। आए दिन शहर में चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में जीरो डिग्री होटल के बाहर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जीरो डिग्री होटल के बाहर से शातिर चोर चंद सेकंड में बाइक चुराकर वहां से फरार हो गया। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों कैद हो गई।

    बाइक के मालिक कोट किशन चंद निवासी चीनू सोंधी ने बताया कि वह मॉडल टाउन मार्केट में किसी काम के लिए आया हुआ था। उसने अपना मोटरसाइकल जीरो डिग्री होटल के बाहर लगाया था। लेकिन जब उसने वापस आकर देखा तो उसका मोटरसाइकिल नहीं था।सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर उसे पता चला उसका मोटरसाइकिल चोरी हो चुका है। पीड़ित ने इस घटना संबंधी पुलिस को लिखित रूप में शिकायत दे दी गई है और पुलिस से मांग की है कि उसका मोटरसाइकिल जल्द से जल्द ढूंढ कर उसे वापस दिलाया जाए।

  • पंजाबी गायक काका के लाइव शो पर बेकाबू हुई भीड़, तोड़ी कुर्सियां, चलाए पटाखे

    पंजाबी गायक काका के लाइव शो पर बेकाबू हुई भीड़, तोड़ी कुर्सियां, चलाए पटाखे

    हिसारः हरियाणा के हिसार में पर्यटन विभाग की तरफ से फ्लेमिंगो रेस्टोरेंट में आयोजित हिसार उत्सव में रविवार को अंतिम दिन पंजाबी गायक काका ने अपनी प्रस्तुतियां दी। गायक काका को देखने के लिए युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। युवाओं ने हूटिंग की। युवाओं ने हॉल के अंदर ही पटाखे बजा दिए, जिससे भगदड़ मच गई। युवाओं के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। गायक काका मंच से बार-बार शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी करते रहे, लेकिन हुड़दंगबाज नहीं माने। रविवार को कार्यक्रम में गायक काका मंच पर करीब शाम करीब 7.30 बजे मंच पर पहुंचे। काले जै लिबास दी, कह लैन दे, बस विच बैठी सज्जी तीजी सीट ते सहित 10 गाने गाए। और 9 बजे से पहले ही कार्यक्रम खत्म कर दिया।

    कार्यक्रम देखने आए शहर के युवाओं ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से कार्यक्रम तो बहुत अच्छा करवाया गया है, लेकिन जगह की कम पड़ गई। अगर इतने मशहूर गायकों को बुलाना था तो कार्यक्रम किसी बड़े सभागार या फिर ओपन स्पेस में कराना चाहिए था। फ्लेमिंगों रेस्टोरेंट के हॉल में जगह कम होने के कारण भीड़ ज्यादा हो गई। शनिवार को हरियाणवी गायक रेणुका पंवार व अजय हुड्डा की परफॉर्मेंस के दौरान भी हुड़दंगबाजी हो गई थी। इस दौरान कार्यक्रम को जल्दी खत्म करना पड़ गया था। आयोजकों ने इस घटना से कोई सबक नहीं लिया। दूसरे दिन रविवार को भी यही हाल हुआ। हॉल की क्षमता कम व लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस भी भीड़ कंट्रोल करने में बेबस सी नजर आई।

    कार्यक्रम में हुड़दंगबाजों ने जमकर उत्पात मचाया। प्रस्तुति के दौरान हुड़दगंबाज कुर्सियों पर खड़े हो गए, जिससे कुर्सियां टूट गईं। यही नहीं जैसे ही गायक काका ने मंच छोड़ा तो हुड़दंगबाजों ने बची हुई कुर्सियों को तोड़ दिया। साथ ही सजावट के लिए लगाए गए पर्दों को फाड़ दिया। अन्य सजावटी सामान को भी तोड़ दिया। हिसार उत्सव कार्यक्रम में बारिश होने के कारण स्कूली विद्यार्थियों के डांस के कार्यक्रम रद्द करने पर प्रतिभागी विद्यार्थी व उनके अभिभावक आयोजकों पर भड़क गए। छात्राओं ने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को डांस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन आयोजकों ने लिमिट तय नहीं की। ऐसे में एक स्कूल से 50-50 विद्यार्थी भाग लेने आ गए, जिनके कारण सभी की परफॉर्मेंस नहीं हो सकी।

    हरियाणा पर्यटन विभाग की तरफ तीन दिवसीय हिसार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव का मकसद लोक संस्कृति, परंपराओं व हस्पशिल्प को बढ़ावा देना था। इस दौरान विभाग की तरफ से प्रदर्शनी के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन गायिका रितू पाठक व दूसरे दिन हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार व अजय हुड्डा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

  • पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने 21 सदस्यीय Coordination Committee का किया ऐलान, पढ़ें सूची

    पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने 21 सदस्यीय Coordination Committee का किया ऐलान, पढ़ें सूची

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी की 21 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। पार्टी नेता जगमीत सिंह बराड़ ने इस कमेटी का ऐलान किया है। पढ़े सूचि

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े कार-बाइक टक्कर के दौरान चली गोलियां

    पंजाबः दिन-दिहाड़े कार-बाइक टक्कर के दौरान चली गोलियां

    गुरदासपुरः बटाला के लक्ष्मी पैलेस के पास उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब कार और मोटरसाइकिल के बीच मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद के दौरान कार सवारों ने मोटरसाइकिल सवार पर फायरिंग कर दी। मोटरसाइकिल सवार कंवरप्रीत के अनुसार, उसने भाग कर अपनी जान बचाई। जबकि गोली चलाने वाली कार का चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक के भाई ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले फिरौती की धमकियां मिल रही थी। जब एक मोटरसाइकिल ने उनकी कार को टक्कर मार दी, तो उन्हें लगा कि ये लोग धमकी देने वाले ही हैं, इसलिए उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की। पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित मोटरसाइकिल सवार कंवरप्रीत सिंह ने बताया कि वह बजाज फाइन्स में रिकवरी वर्कर का काम करता है और जब उसके मैनेजर का फोन आया तो वह मोटरसाइकिल पर लक्ष्मी पैलेस के पास पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल की एक कार से मामूली टक्कर हो गई। इस झगड़े के दौरान कार में सवार दो लोगों ने मुझसे झगड़ा करना शुरू कर दिया और मुझ पर फायरिंग कर दी। लेकिन किसी तरह फायरिंग दौरान मैं बच गया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है।

    उधर, कार चालक व अमन के भाई ने कहा कि उन्हें फोन पर मैसेज करके कुछ दिनों से धमकियां मिल रही हैं और फिरौती की मांग की जा रही है। उन्होंने इस बारे में एसएसपी बटाला को भी सूचित कर चुके है। जब बाइक ने उनकी कार को टक्कर मारी तो उन्हें लगा कि बाइक वाले वही युवक हो सकते हैं जो फोन पर धमकी दे रहे हैं, इसलिए उन्होंने फायरिंग की थी। उधर, बटाला पुलिस के डीएसपी ललित कुमार ने घटना को लेकर कहा कि जांच की जा रही है। जांच के मुताबिक उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।