Blog

  • ਪੰਜਾਬ :  ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਨੇ ਫਲਾਈ ਓਵਰ ਦੀ ਟੈਸਟਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਨੇ ਫਲਾਈ ਓਵਰ ਦੀ ਟੈਸਟਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ :  ਪਿਛਲੇ ਲਗਭਗ 6 ਸਾਲ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਨੰਗਲ ਫਲਾਈ ਓਵਰ ਦੇ ਕੰਮ ਦੀ ਰਫਤਾਰ ਨੂੰ ਹੋਰ ਗਤੀ ਦੇ ਕੇ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਲੋਕ ਅਰਪਣ ਕਰਨ ਲਈ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ। ਅੰਤਿਮ ਛੋਹਾਂ ਅਤੇ ਟੈਸਟਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆਂ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲੈਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਨੇ ਰੇਲਵੇ ਫਲਾਈ ਓਵਰ ਦੇ ਇੱਕ ਬੰਨੇ ਤੋ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਤੱਕ ਪੈਦਲ ਚੱਲ ਕੇ ਜਾਇਜਾ ਲੈਣ ਉਪਰੰਤ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋ ਹਫਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ਟੈਸਟਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਕੇ ਨੰਗਲ ਦਾ ਰੇਲਵੇ ਫਲਾਈ ਓਵਰ ਆਵਾਜਾਈ ਲਈ ਖੋਲ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਦੋ ਕਿ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਵਿਚ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਦਾ ਫਲਾਈ ਓਵਰ ਵੀ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ। 2020 ਵਿਚ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਰੇਲਵੇ ਫਲਾਈ ਓਵਰ ਨੰਗਲ ਦੇ ਲਟਕੇ ਹੋਏ ਕੰਮ ਅਤੇ ਅੜਿੱਕੇ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਪਿਛਲੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਤੋਂ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਨੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਗਲਤ ਨੀਤੀਆ ਕਾਰਨ ਉਜੜਨ ਦੀ ਕਗਾਰ ਤੇ ਆਏ ਨੰਗਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਕਰਵਾ ਕੇ ਇਸ ਸੁੰਦਰ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਬਰਕਤਾ ਲਿਆਵਾਗੇ ।

    ਕੁਦਰਤੀ ਤੌਰ ਤੇ ਮਨਮੋਹਕ ਵਾਤਾਵਰਣ ਵਾਲੇ ਇਸ ਸਹਿਰ ਨੂੰ ਮੁੜ ਸਿਟੀ ਬਿਊਟੀ ਫੁੱਲ ਬਣਾਵਾਗੇ। ਜਿੱਥੋ ਦੇ ਲੋਕਾਂ, ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਵਪਾਰ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਟੂਰਿਜਮ ਨੂੰ ਵਧਾਵਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਸ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਅ, ਤਕਨੀਕੀ ਸਿੱਖਿਆ, ਉਦਯੋਗਿਕ ਸਿਖਲਾਈ ਤੇ ਉਚੇਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਪੰਜਾਬ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਨੰਗਲ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਬਣ ਰਹੇ ਰੇਲਵੇ ਫਲਾਈ ਓਵਰ ਦੀ ਟੈਸਟਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲੈਣ ਲਈ ਵਿਸੇਸ ਤੌਰ ਤੇ ਇੱਥੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟਰੱਕਾ, ਟਿੱਪਰਾ ਤੇ ਹੋਰ ਭਾਰੀ ਵਾਹਨਾਂ ਨਾਲ ਫਲਾਈ ਓਵਰ ਦੀ ਟੈਸਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਅੱਜ ਇਸ ਪੁੱਲ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। 12,13 ਦਿਨ ਵਿਚ ਟੈਸਟਿੰਗ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਉਪਰੰਤ ਇਹ ਪੁੱਲ ਆਵਜਾਈ ਲਈ ਖੋਲ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਜਿਸ ਦੇ ਲਈ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾ ਵੱਲੋ ਜਾਇਜਾ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • पंजाबः स्टेडियम में नाबालिग से घिनौनी हरकत करते आरोपी को पार्षद के पति ने रंगे हाथों पकड़ा 

    पंजाबः स्टेडियम में नाबालिग से घिनौनी हरकत करते आरोपी को पार्षद के पति ने रंगे हाथों पकड़ा 

    लुधियानाः जिले के खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्टेडियम में व्यक्ति को नाबालिग से घिनौनी हरकत करते हुए पार्षद ने रंगे हाथों काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय व्यक्ति जसपाल सिंह ने 12 वर्षीय बच्चे को पैसे का लालच दिया और स्टेडियम के एक तरफ ले गया जहां उसने बच्चे के साथ गलत हरकतें कर रहा था। इसी दौरान वहां मौके पर जब वह पार्षद अमनप्रीत कौर के पति रणवीर सिंह काका ने उसे देख लिया और उसे रंगे हाथो पकड़ लिया। 

    रणवीर सिंह काका ने बताया कि खेल स्टेडियम में टूर्नामेंट का पोस्टर जारी किया जाना था। इसी बीच उन्हें सूचना मिली जसपाल सिंह किसी बच्चों को लेकर बॉक्सिंग रिंग की ओर बैठा है। जब उन्होंने जाकर देखा तो वह बच्चे के साथ गलत हरकतें कर रहा था। जिसे उन्होंने रंगे हाथों काबू किया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं। वहीं पार्षद के पति ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। 

  • कपूरथलाः नाबालिग से मारपीट और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नाबालिग से मारपीट और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथला : गांव मंड संगोजला में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक के साथ गांव के ही 2 युवकों दवारा मारपीट करने और उसके उपरांत दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस बात की पुष्टि जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने भी की है। दुष्कर्म मामले की जांच कर रहे थाना ढिलवां जाँच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास MLR पहुंची थी। जिसके बाद सिविल अस्पताल में पीड़ित नाबालिग का इलाज और एग्जामिनेशन करवाने के लिए लाया गया। युवक के शरीर पर मारपीट के गहरे निशान भी है। जाँच अधिकारी ने कहा कि उसके साथ कुकर्म हुआ है या नही इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

    अगर कोई इस मामलें में आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने बताया कि बीतें दिन शाम 7 बजे वह खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था। तभी गांव के 2 युवक बाइक पर आए और उसे बांध पर जाने के लिए कहा। लेकिन दोनों बाइक सवार युवक उसे गांव के ही एक किसान की मोटर पर ले गए। जहां पर बने एक कमरें में उसे ले जाकर पहले मारपीट की और फिर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित को इस बारे किसी को भी न बताने की कहते हुए उसे जान से मारने की धमकियां दी गई। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना ढिलवां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

  • महाविद्यालय ऊना के रेंजर्स इकाई द्वारा बनौड़े महादेव चताड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया

    महाविद्यालय ऊना के रेंजर्स इकाई द्वारा बनौड़े महादेव चताड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई द्वारा बनौड़े महादेव चताड़ा (ऊना) में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में महाविद्यालय के 30 से अधिक स्वयंसेवियों द्वारा मंदिर परिसर तथा तालाब के आसपास सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान रोवर्स लीडर डॉ शाम सिंह बैंस और रेंजर्स लीडर रंजू बनोता की अगुवाई में चलाया गया। भविष्य में भी ऐसे सामुदायिक अभियान समय-समय पर महाविद्यालय द्वारा चलाए जाएंगे।

  • पंजाबः अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप ने दपंति ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

    पंजाबः अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप ने दपंति ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

    लुधियानाः अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पति-पत्नी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दर्जी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 40 दिन पहले 4 युवकों ने ढंडारी इलाके से उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया और 2 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस ने कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह कई बार थाने के चक्कर काट चुके है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि 40 दिन बीत जाने के बाद भी वह मामला दर्ज कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान परेशान होकर उन्होंने पुलिस कमिश्तर दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया है। पीड़ित ने कहा कि जब तक पुलिस मामला दर्ज नहीं कर लेती, तब तक वह पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर ही बैठे रहेंगे। धरने के कुछ देर बाद एसीपी राज कुमार ने पीड़ित परिवार को अपने पास बुलाया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः Khalsa College के पास कई वाहनों को टक्कर मारकर चालक फरार

    जालंधरः Khalsa College के पास कई वाहनों को टक्कर मारकर चालक फरार

    जालंधर,ENS: महानगर के खालसा कॉलेज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। वहीं घटना के बाद वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई। दूसरी ओर घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाबः Golden Temple पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, देखें वीडियो

    पंजाबः Golden Temple पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, देखें वीडियो

    अमृतसरः बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी जिंदगी के 540वें प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचे। इस दौरान अनुपम खेर गोल्डन टेंपल पहुंचे और गुरुघर में माथा टेका है। वहीं उन्होंने बीती रात आर्मी अधिकारियों के साथ डिनर किया और इस समय को अपनी जिंदगी का सबसे खुशी का समय बताया है। गोल्डन टेंपल पहुंचे अनुपम खेर ने बताया कि वह जब भी अमृतसर आते हैं, उन्हें गोल्डन टेंपल आना ही होता है। यहां वह कोई सिक्योरिटी नहीं लेकर आते, क्योंकि उन्हें महसूस होता है कि यहां जो भी लोग हैं, उनकी सुरक्षा के लिए ही हैं।

    इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व देश की शांति के लिए भी दुआ मांगी है। वहीं, अनुपम खेर ने बीती रात आर्मी मेजर जनरल राजेश पुष्कर के निवास पर डिनर भी किया। उन्होंने कहा कि यह खुशी का समय है कि उन्हें आर्मी मेजर जनरल के साथ डिनर का मौका मिला। बहादुरी, वीरता, कविता, सिनेमा और स्वादिष्ट खाने का ऐसा संगम बहुत दिनों बाद महसूस किया। जय हिंद के सेना।

    अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने विचार सांझा कर मूवी के बारे में बताया। उन्होंने कहा- यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अपने 540वें प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। कैलोरी एक कनाडाई फिल्म है, जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कनाडाई निर्देशक ईशा मरजारा द्वारा निर्देशित और जोबालास द्वारा निर्मित है। फिल्म की शूटिंग अमृतसर और मॉन्ट्रियल में होगी। इस मानवीय त्रासदी की पटकथा ने मेरे दिल को गहराई तक छू लिया। कुछ कहानियां सुनाने की जरूरत है।

  • पंजाबः आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के करीबी 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, DGP ने किया खुलासा

    पंजाबः आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के करीबी 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, DGP ने किया खुलासा

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के 3 करीबी गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने की है। बताया जा रहा है कि इनमें एक गैंगस्टर को भारत-नेपाल बार्डर से पकड़ा गया है, जिसे आज शाम तक टीम द्वारा उसे पंजाब लाया जाएगा। दरअसल,  ऑपरेशन पैन-इंडिया के तहत एजीटीएफ-पंजाब ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में आतंकवादी हरविंदर रिंदा के करीबी सहयोगी गैंगस्टर सोनू खत्री द्वारा संचालित 3 फरार शूटरों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। जिसमें 1 व्यक्ति को भारत-नेपाल सीमा से और 2 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। वह जीरकपुर के मेट्रो प्लाजा में दिनदहाड़े गोलीबारी में शामिल थे।

    गिरफ्तार किए गए 3 लोग 5 हत्याओं, 7 हत्या के प्रयासों और कई अन्य अपराधों में शामिल हैं। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी गई। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोनू खत्री के निर्देश पर पंजाब राज्य में सनसनीखेज अपराध करते थे और अपराध करने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों और नेपाल में स्थित ठिकानों में शरण लेते थे। इनके कब्जे से 3 विदेशी निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौलें भी ज़ब्त की गई हैं। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार संगठित अपराध को ख़त्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਨੇ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨੰਗਾ ਨਾਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਨੇ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨੰਗਾ ਨਾਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜਪੁਰ :  ਪਿੰਡ ਅਲੀ ਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦਾ ਨੰਗਾ ਨਾਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਜਗਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਆਏ ਦਿਨ ਚੋਰੀਆਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵੀ ਕਾਫ਼ੀ ਸਮਾਂ ਚੋਰੀ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਿਸਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਜਦ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਲਟਾ ਹੀ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਧਮਕਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅੱਤੇ 15 ਤੋ 20 ਲੋਕ ਹਥਿਆਰ ਲੇ ਕੇ ਆ ਗਏ ਅਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।

    ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਨੇ ਕਈ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਤੋੜ ਫੋੜ ਸ਼ੁਰੁ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਗੱਡੀ ਅਤੇ ਟਰੈਕਟਰ ਵੀ ਤੋੜ ਦੀਤੇ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੋ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤਾਂ ਨੇ ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਅਸਲੇ ਨਾਲ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਉਹ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਮੰਗਵਾਇਆ ਹੈ।

  • जालंधरः पटवारियों के इस्तीफे के मामले में संघ ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधरः पटवारियों के इस्तीफे के मामले में संघ ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: शहर में ठेके पर खाली सर्किलों में काम करने वाले 17 पटवारियों के इस्तीफे को लेकर भले ही बीते दिन डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने पटवारियों के इस्तीफे खडंन किया था। वहीं आज जालंधर पहुंचे रिटायर पटवारियों के संघ ने इस मामले को लेकर खुलासा किया है। रिटायर पटवारियों की मीटिंग आज जालंधर में हुई जिसमें यूनियन के नेताओं के ने कहा कि रैजिगनेशन का एक प्रोटोकॉल होता है। उन्होंने माना कि 17 रिटायर पटवारियों ने इस्तीफे दे दिए है। रिटायर पटवार यूनियन के प्रधान नरिंदर पाल तल्लण ने कहा कि अभी तक इस्तीफे निचले चैनल से होकर डिप्टी कमिश्नर के पास न पहुंचे हों। लेकिन जल्द पहुंच जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि पटवारी चाहे वह रिटायरमेंट के बाद ठेके पर ही काम कर रहा है वह अपना इस्तीफा तहसील में तहसीलदार को सौंपता है। उसके बाद वह विभिन्न चैनलों से होता हुआ डिप्टी कमिश्नर के पास पहुंचता है। रिटायर पटवार यूनियन के प्रधान नरिंदर पाल तल्लण ने कहा कि जो ठेके पर काम कर रहे पटवारियों के इस्तीफों को लेकर डीसी विशेष सारंगल ने बुधवार को मीटिंग बुलाई है। उन्होंने कहा कि उनकी कोई मांग नहीं है जिसके लिए वह प्रोटेस्ट कर रहे हों। उन्होंने कहा कि वह किसी अधीन काम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर तो रेगूलर पटवारी हैं उनका कोई प्रोटेस्ट नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी टीम के साथ अब मीटिंग की जा रही है। वहीं डीसी के साथ बुधवार को होने वाली मीटिंग के बाद ही फैसले लेकर आगे की घोषणा की जाएगी।

    बता दें कि बीते दिन जालंधर के 17 रिटायर पटवारियों सहित अमृतसर के 2 पटवारियों ने इस्तीफा दिया था। हालांकि इस मामले को लेकर जिला जालंधर जिला प्रशासन पटवारियों के नौकरी छोड़ने की बात को सिरे से नकार दिया था। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा था कि जिला प्रशासन को अभी तक किसी भी सेवानिवृत्त पटवारी का इस्तीफा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जिला प्रशासन द्वारा 59 सेवानिवृत्त पटवारियों को ठेके पर नियुक्त किया गया था। लेकिन आज रिटायर पटवार यूनियन के प्रधान नरिंदर पाल तल्लण ने इस्तीफे के मामले को सही ठहराया है।