Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਦੰਗਾ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਅਰਦਾਸ, ਮੰਗਿਆ ਇਨਸਾਫ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ: ਅੱਜ 1984 ਦੇ ਦੰਗਾ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਇੱਕਠੇ ਹੋ ਕੇ ਸ਼੍ਰੀ ਆਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਪੁੱਜੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਲੌ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। 1984 ਦੰਗਾ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਆਗੂ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ 40 ਸਾਲ ਤੋਂ  ਸਿੱਖ ਦੰਗਾ ਪੀੜਤਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ  ਤੇ ਨਾ ਹੀ 1984 ਦੇ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਕਾਤਲਾਂ ਨੂੰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ, ਉਹ ਸ਼ਰੇਆਮ ਬਾਹਰ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਈ ਸਰਕਾਰਾਂ ਆਈਆਂ ਤੇ ਗਈਆਂ ਮੈਂ ਤੇ ਆ ਗਿਆ ਪਰ ਸਾਨੂੰ ਲਾਰੇ ਹੀ ਲਗਾਏ ਗਏ । ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਕਈ ਵਾਰ ਅਸੀਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਮੰਗਿਆ ਪਰ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਹਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਕੂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਜਾ ਕੇ ਸਾਡੀਆਂ ਬੀਬੀਆਂ ਮਰਨ ਵਰਤ ਤੇ  ਬੈਠਣਗੀਆ । ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਸਲੇ ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੇ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਦੰਗਾ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵਸਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ 1984 ਦੇ ਦੰਗਾ ਪੀੜਤਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਕੂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀਆਂ ਬੀਬੀਆਂ ਮਰਨ ਵਰਤ ਤੇ ਬੈਠ ਰਹੀਆਂ ਹਨ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਸੁਧ ਨਹੀਂ ਲਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਦੰਗਾ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਿੱਟੀ ਦੇ ਤੇਲ ਦੀਆਂ ਬੋਤਲਾਂ ਫੜੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ।  

  • BJP के 12 MLA के खिलाफ FIR दर्ज

    कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को राज्य विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में 12 भाजपा विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। विधायकों में बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज तिग्गा शामिल हैं। यह उपद्रव बुधवार दोपहर को शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में काली पोशाक पहने तृणमूल कांग्रेस के विधायक बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत राज्य सरकार को केंद्रीय बकाया का भुगतान न करने के खिलाफ विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे।

    विरोध सत्र के अंत में विपक्ष के नेता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक समूह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मेगा रैली के बाद विधानसभा परिसर में पहुंचा। विपक्ष के नेता समेत अन्य विधायकों को विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए चोर, चोर नारे लगाते देखा गया। बाद में मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय से शिकायत करते हुए कहा कि जब सत्ता पक्ष के विधायक राष्ट्रगान गा रहे थे, तो भाजपा विधायक ये नारे लगा रहे थे और इसलिए यह उसका अपमान है।

    उन्होंने अध्यक्ष से इस मामले में आवश्यक कानूनी कदम उठाने का भी अनुरोध किया। स्पीकर ने तुरंत कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल डिवीजन) को बुलाया, इसके अधिकार क्षेत्र में राज्य विधानसभा आती है और तीन तृणमूल कांग्रेस विधायकों ने इस संबंध में एक शिकायत पत्र उन्हें सौंपा। इस शिकायत के आधार पर 12 भाजपा विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਫਿਲਮ ਰਜ਼ਾ ਏ ਇਸ਼ਕ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀਆਂ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਕਈ ਫਿਲਮੀ ਸਿਤਾਰੇ ਆਪਣੀਆਂ ਫਿਲਮਾਂ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਲਈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਤੇ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਅਮਿਤ ਸਨੋਰੀਆ ਅਤੇ ਅਦਾਕਾਰਾ ਦਰਸ਼ਨ ਕੌਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਫਿਲਮ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਨਵੀਂ ਫਿਲਮ ਰਜ਼ਾ ਏ ਇਸ਼ਕ 8 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਰਿਲੀਜ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਸ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ ਤੇ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਫੈਨਸ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਾਰੇ 8 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਰਜ਼ਾ ਇਹ ਇਸ਼ਕ ਫਿਲਮ ਜਰੂਰ ਦੇਖਣ।

  • पंजाबः सीएम मान ने किसानों को दी एक और बड़ी राहत

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज सुबह ही गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी थी। ट्वीट के जरिए सीएम मानने शगुन के तौर पर गन्ने का दाम 11 रुपए बढ़ाए थे। वहीं अब सीएम मान ने गन्ना किसानों के बाद एक और ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कल 2 दिसंबर को पंजाब की सभी सहकारी और निजी चीनी मिलें नए रेट के हिसाब से चलेंगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब की सभी सहकारी और निजी शुगर मिलें 2 दिसंबर से नई दर के मुताबिक चलेंगी। इससे गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ा फायदा होगा। 

  • जालंधरः LALLY MOBILE HOUSE को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला मॉडल हाउस से सामने आया है। जहां चोरों ने लाली मोबाइल हाउस को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से 40 से 50 हजार के पुराने मोबाइल और उसकी मोबाइल की एसेसरीज, 5 हजार कैश और एक एलईडी चुराकर ले गए। वहीं घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार का कहना है कि 3 चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मुंह ढके हुए थे। इस दौरान 2 चोर दुकान में छत के जरिए घुसे और एक दुकान की छत पर रुका रहा।

    दुकान मालिक कृष्ण लाल ने कहा कि 2 से 3 फोन सहित अन्य सामान चोर ले गए। दुकान मालिक ने कहा कि चोर 40 से 50 हजार का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान के पीछे फैक्टरी है। चोर फैक्टरी के रास्ते से उनकी दुकान की छत पर आए और छत का दरवाजा तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान में दूसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले भी चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे एएसआई सरकारी लाल ने बताया कि चोरों ने पुराने मोबाइल एलईडी चोरी करके ले गए है। सीसीटीवी फुटेज उनके हाथ लगी है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सुबह-सुबह स्कूल बस को वाहन ने मारी टक्कर, बच्चे घायल, देखें वीडियो

    जनपदः रायबरेली जनपद में आज यानी शुक्रवार सुबह सुबह कोहरे के चलते निमिषा स्कूल बस की दूसरी बस से टकरा गई, गनीमत रही कि बस सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। लेकिन, स्कूली बस के ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दो बसों में आमने सामने टक्कर सलोन थाना क्षेत्र के रसूल चौराहे के पास में हुई है। दिल्ली जा रही बस और स्कूली बस में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि स्कूली बस के परखच्चे उड़ गए।

    ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कुछ स्कूली छात्रों को भी चोटें आई हैं, जिनको सीएससी सलोन उपचार के लिए ले जाया गया, जहाँ ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। बाकी सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। निमिषा स्कूल की बस ड्राइवर संदीप ने बताया की सामने से दिल्ली जाने वाली बस ने टक्कर मार दी, जिससे हमारे और कंडक्टर की चोट आ गई और एक बच्चे के सिर में चोट आ गई है।

  • 2 और 3 दिसंबर को इस रूट पर नहीं चलेंगी ट्रेन, जाने मामला

    नई दिल्ली: मुंबई और उसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। 2 और 3 दिसंबर की रात के दौरान कल्याण-अंबरनाथ खंड पर ट्रेन नहीं चलेंगी। दरअसल मध्य रेलवे अप और डाउन दक्षिण-पूर्व लाइनों पर एक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लागू करने जा रहा है। मध्य रेलवे ने बीते गुरुवार को इस योजना की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक इस ब्लॉक का मकसद ठाणे जिले के उल्हासनगर में फुट ओवर ब्रिज गर्डर्स की लॉन्चिंग की सुविधा प्रदान करना है। बता दें निर्धारित ब्लॉक 2 घंटे के लिए होगी, जो रात 1:20 बजे से 3:20 बजे तक रहेगी।

    मध्य रेलवे की ट्रेनें रद्द

    मध्य रेलवे के आधिकारिक ने बताया गया है कि ब्लॉक को देखते हुए, कुछ ट्रेनें कैंसिल कर दी जाएंगी और कुछ देर रात की ट्रेनों पर शॉर्ट-टर्मिनेशन लागू होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से कर्जत के लिए अंतिम स्थानीय प्रस्थान रात 11:30 बजे होगा और खोपोली से सीएसएमटी के लिए अंतिम स्थानीय प्रस्थान रात 11:15 बजे निर्धारित है। इसके अलावा रविवार सुबह पहली लोकल के प्रस्थान समय को भी समायोजित किया गया है। आधिकारिक ने  बताया गया है कि ब्लॉक अवधि के दौरान दक्षिण-पूर्व की ओर सभी अप और डाउन सेवाएं कल्याण और अंबरनाथ स्टेशनों के बीच कैंसिल रहेंगी। ऐसे में अगर आपको आज इस रूट पर जाना है तो आपको दूसरे साधनों से जाने या आने के लिए तैयार रहना चाहिए। इससे परेशानी से बच सकेंगे।

  • कोरोना के बाद ‘रहस्यमयी बीमारी’ ने मचाया कोहराम, अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : चीन के बाद डेनमार्क और नीदरलैंड जैसे मुल्क भी अब बच्चों में निमोनिया के प्रकोप की रिपोर्ट करने वाले नए देशों में शामिल हो गए हैं। संक्रामक बीमारियों के बारे में जानकारी देने वाले ब्लॉग एवियन फ्लू डायरी पर एक पोस्ट से पता चला है कि माइकोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण महामारी स्तर तक पहुंच गया है। इसके मामलों में बढ़ोत्तरी गर्मियों में शुरू हुई। लेकिन पिछले 5 हफ्तों में यह काफी बढ़ गई है। डेनमार्क के स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक यह संख्या अब इतनी ज्यादा है कि इसे महामारी कह सकते हैं।

    हर चौथे साल आती है ऐसी महामारी

    स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट की सीनियर रिसर्चर हेने-डोर्थे एम्बॉर्ग ने कहा, ‘पिछले 5 हफ्तों में नए मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और अब हम सामान्य से काफी अधिक मामले देख रहे हैं, और पूरे देश में व्यापक संक्रमण है। 47वें हफ्ते में माइकोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण के 541 नए मामले सामने आए, जो कि साल के 42वें हफ्ते में पाए गए 168 मामलों के 3 गुने से भी ज्यादा है। मामलों की वास्तविक संख्या शायद बहुत ज्यादा है, क्योंकि हल्के लक्षणों वाले हर व्यक्ति का परीक्षण नहीं किया जाता है। एम्बॉर्ग ने हालांकि कहा कि ये मामले डेनमार्क के लिए ‘असामान्य नहीं’ हैं और देश लगभग हर 4 साल पर इस तरह की महामारी का सामना करता है।

    भारत में रखी जा रही करीबी से नजर

    चीन में बच्चों में सांस से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि के संकेत संबंधी हाल की रिपोर्टों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को तुरंत सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने  एक बयान में कहा कि उसने अत्यधिक सतर्कता बरतते हुए श्वसन संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए प्रारंभिक उपायों की सक्रिय रूप से समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इसमें कहा गया है,‘मौजूदा इन्फ्लूएंजा और सर्दी के मौसम के मद्देनजर इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसके कारण श्वसन संबंधी बीमारी के मामलों में वृद्धि हो रही है। भारत सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और संकेत दिया है कि किसी भी तरह की चेतावनी की जरूरत नहीं है।’

  • जालंधरः

    जालंधर, ENS: पंजाब

  • नशे का इंजेक्शन लगाते 2 युवकों का वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

    पीलीभीतः शहर से लेकर गांव तक नशे का कारोबार खूब चल रहा है। आए दिन युवकों द्वारा सरेआम नशे की वीडियो वायरल हो रही है। वहीं अब उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नशे का इंजेक्शन लगाते हुए 2 युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त वायरल हो रहा वीडियो पूरनपुर देहात का बताया जा रहा है।

    वहीं इस वीडियो के वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दरअसल, नशे की लत युवाओं को बर्बाद कर रही है। युवक अपनी नसों में नशे का जहर उतारने सरेआम उतार रहे है। सूत्रों के अनुसार कुछ मेडिकल स्टोरों पर सरेआम नशीली गोलियां भी बिक रही है। हालांकि इन पर कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। कई मेडिकल स्टोरों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी भी की गई है। लेकिन उसके बावजूद कुछ स्टोरों पर नशे की गोलियां बिक रही है।