Blog

  • America में Punjabi Driver ने लिया गलत U-turn, Truck में घुसी वैन, तीन की मौत, देखें वीडियो

    America में Punjabi Driver ने लिया गलत U-turn, Truck में घुसी वैन, तीन की मौत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः अमरीका में एक पंजाबी ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी अनुसार अमेरिका के फ्लोरिडा की सड़क पर गलत यू-टर्न लेने के कारण बड़ा हादसा हुआ है। सामने से आ रही मिनी वैन ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मिनी वैन बुरी तरह से ट्रक के नीचे घुस गई। वैन में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। ट्रक में सवार ड्राइवर और उसके साथी को किसी तरह की चोट नहीं आई। Read in English:
    Punjabi Driver’s Negligence in Florida Crash Claims Three Lives
    उधर, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे की वीडियो भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। ट्रक ड्राइवर का नाम और पहचान अभी उजागर नहीं की गई। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि ट्रक ड्राइवर अचानक से यू-टर्न ले रहा है तभी सामने से आ रही गाड़ी ट्रक के पिछले हिस्सा से टकरा जाती है। पता चला है कि ट्रक ने यू-टर्न लेने की कोशिश की और बाईं लेन में एक मिनी वैन के सामने से गुज़र गया। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਫਲੋਰੀਡਾ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ: ਪੰਜਾਬੀ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਕਾਰਨ 3 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ
    मिनी वैन का ड्राइवर ट्रक से बच नहीं पाया। मिनी वैन के 30 वर्षीय ड्राइवर, 37 वर्षीय महिला और एक 54 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। हादसे के बाद उत्तर दिशा वाली सभी लेन कई घंटों तक बंद रहीं, जिससे यातायात में प्रभावित हुआ।
  • पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 200 से ज्यादा की मौत, देखें वीडियो

    पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 200 से ज्यादा की मौत, देखें वीडियो

    बह गई सड़कें और इमारतें, पीएम ने बुलाई आपात बैठक

    लाहौरः देश के पहाड़ी इलाकों के बाद अब पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रही है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पाकिस्तान में बड़ी नदियां उफान पर हैं। कई इलाके पानी में डूब चुके हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से लगभग 200 लोगों की मौत अब तक हुई है। जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में हुआ है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई सड़कें और पुल टूट गए। पुल टूटने से राहत कार्यों में भी दिक्कत आ रही हैं। Read in English:- Pakistan Floods Claim Over 320 Lives, Rescue Efforts Hampered by Washed-Out Roads ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਪਾਕਿਸਤਾਨ ‘ਚ ਮਾਨਸੂਨੀ ਤਬਾਹੀ, ਦੋ ਦਿਨਾਂ ‘ਚ 321 ਮੌਤਾਂ — ਕਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ਤੇ…..
    प्रांतीय मुख्य सचिव शहाब अली शाह ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित बुनेर इलाका रहा, जहां बाढ़ और भारी बारिश के कारण 100 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने 15 अगस्त को बताया कि पिछले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश में लगभग 200 लोगों की मौत हो गई। खराब मौसम के कारण एक बचाव हेलीकॉप्टर भी गिर गया। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच बादल फटने, अचानक बाढ़ आने, बिजली गिरने और इमारतें गिरने से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पहाड़ों और पहाड़ियों में कई लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार देर रात मृतकों की संख्या 200 बताई। अफगान सीमा के पास बाजौर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के 5 सदस्यों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने बताया कि स्वात जिले में नदियों और नालों के उफान पर आने के बाद 2 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हाल ही में हुई बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए एक आपात बैठक बुलाई। बैठक के बाद उनके कार्यालय से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। हाल के हफ्तों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं, क्योंकि पाकिस्तान में मौजूदा मानसून के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है और सड़कें और इमारतें बह गई हैं। बैठक में बाढ़ से उत्पन्न हालात और नुकसान का जायजा लिया गया।
  • Punjab News: गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर AAP MLA Bhullar का आया ब्यान, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर AAP MLA Bhullar का आया ब्यान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर की गाड़ी का मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया, जब वे बाढ़ का जायजा लेने गांव धीरा घारा के पास निकले थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर से बचने के चक्कर में चालक ने गाड़ी मोड़ दी और गाड़ी खेतों में जा गिरी और गाड़ी पलटने से बच गई। गनीमत रही कि विधायक को कोई चोट नहीं आई और उन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया गया।

    इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार महिला और उसका बच्चा घायल हो गए, जिन्हें विधायक ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुुंचाया। यह हादसा उस समय हुआ जब शहरी आप विधायक रणबीर भुल्लर अपने साथियों के साथ बाढ़ का जायजा लेने गांवों में जा रहे थे।

    विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि हादसा बड़ा हो सकता था और गाड़ी पलट भी सकती थी। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल चल रहा था जो अनियंत्रित होकर गाड़ी में टकराने वाला था, लेकिन मेरे ड्राइवर ने उन्हें बचाते हुए गाड़ी को खेतों की ओर मोड़ दिया। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार परिवार नीचे गिर गया और मां-बेटा घायल हो गए जिनको अस्पताल पहुंचाया गया। मां-बेटे पूरी तरह से ठीक हैं और भगवान ने उन्हें भी बचा लिया।

  • यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शनिवार सुबह भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, सुरवाया थाना क्षेत्र के कोटा झांसी नेशनल हाईवे 46 पर ट्रेवल मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 7 से अधिक यात्री घायल भी हुए है। टक्कर इतनी जोरदार थी की मिनी बस बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-46 पर ट्रेवलर मिनी बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना शुनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले करीब 20 म्यूजिशियन सदस्य काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम को वापस लौट रहे थे। शनिवार तड़के जैसे ही ट्रेवलर बस सुरवाया थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में पहुंचकर ट्रक से भिड़ गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए।

     

  • Trump-Putin के बीच बैठक, कई बिंदुओं पर सहमति, लेकिन कोई Deal नहीं हुई

    Trump-Putin के बीच बैठक, कई बिंदुओं पर सहमति, लेकिन कोई Deal नहीं हुई

    वॉशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई अहम बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली और खत्म हुई। इस हाई-प्रोफाइल समिट पर पूरी दुनिया की नजर थी, क्योंकि इसका असर यूक्रेन युद्ध और यूरोप की सुरक्षा स्थिति पर पड़ सकता है। यह पहली बार था जब दोनों नेता 2019 के बाद आमने-सामने मिले। दोनों नेताओं के साथ उनकी हाई-लेवल टीम भी मौजूद थी। जहां Pursuing Peace के बैनर लगाए गए थे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਟ੍ਰੰਪ – ਪੁਤਿਨ ਮਹਾਂਮੁਲਾਕਾਤ, ਭਾਰਤ ਲਈ ਰਾਹਤ ਜਾਂ ਦਬਾਅ? ਅਲਾਸਕਾ ਸੰਮੇਲਨ ‘ਚ ਕੀ ਮਿਲੇ ਸੰਕੇਤ

    दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन कोई डील नहीं हुई। कोई समझौता तभी होगा जब वह अंतिम रूप लेगा।

    वहीं, पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया। अपनी बात कहने के बाद दोनों नेता मंच से तुरंत चले गए। पुतिन शनिवार को करीब 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे। यहां उनका B-2 बॉम्बर एयरक्राफ्ट से स्वागत किया गया। उनके रेड कार्पेट पर आते ही ट्रम्प ने तालियां बजाईं। फिर पुतिन, ट्रम्प की कार में बैठकर मीटिंग के लिए रवाना हो गए।

    – ट्रम्प-पुतिन में 3 घंटे क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं।
    – 12 मिनट चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने किसी पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया।
    – ट्रम्प ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही, लेकिन अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ।
    – पुतिन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए उसकी असल वजह को खत्म करना जरूरी।
    – पुतिन ने कहा कि अगर 2022 में ट्रम्प राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता।

  • बच्चों से भरी बस में ड्राइवर को पड़ा दौरा, खदान में गिरी, बचने के लिए कूदे खिलाड़ी

    बच्चों से भरी बस में ड्राइवर को पड़ा दौरा, खदान में गिरी, बचने के लिए कूदे खिलाड़ी

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्कूल बस ड्राइवर को बस चलाते हुए अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। हादसे के बाद ड्राइवर के बेहोश होते ही बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खदान में उतर गई। इस बस में 60 से ज्यादा बच्चे सवार थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के वक्त 2 बच्चे घटनास्थल के पास ही खेल रहे थे। समाजसेवी सुनील राणा ने बताया कि बस में 120 से अधिक बच्चे भरे हुए थे। ताईक्वांडो के गेम्स के लिए बच्चे आए थे।

    दरअसल, देर रात एक निजी स्कूल की बस कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए अंबाला और फरीदाबाद के करीब 60 बच्चों को महिला थाने के पास से लेकर 100 फुट रोड से होते हुए जाट धर्मशाला की ओर जा रही थी। जैसे बस BR चौक के पास पहुंची तो बस चला रहे ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ गया। ड्राइवर के बेहोश होते ही बस पर उसका कंट्रोल नहीं रहा और बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खदान में उतर गई। इससे बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई।

    आसपास के लोगों ने ड्राइवर और बच्चों को बाहर निकालकर डायल-112 को सूचना दी। एम्बुलेंस के जरिए ड्राइवर को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। घटनास्थल के पास 2 छोटे बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने बस को अपनी तरफ आते देखा तो दोनों घर की तरफ भाग गए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटनास्थल के पास 2 छोटे खेल रहे थे। बस को अपनी तरफ आते देख दोनों बच्चे अपने घर की तरफ भाग गए।

    गनीमत रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। समाजसेवी सुनील राणा ने बताया कि ड्राइवर को जब हार्ट अटैक आया तो वह स्टेयरिंग के ऊपर बेहोश हो गया। इस बीच कुछ बच्चे चलती बस से कूद गए। फिर बाद में बस खेतों में जा पहुंची। उन्होंने कहा कि रात को एक घंटे तक मदद नहीं मिली है और उन्होंने कुछ बच्चों को धर्मशाला में ठहराया है। सरकार के इंतजाम नाकाम साबित हुए हैं। फिलहाल, पुलिस की तरफ से कोई बयान मामले को लेकर नहीं आया है।

     

  • जंगलों में आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

    जंगलों में आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

    नई दिल्लीः कनाडा के दक्षिण-पूर्वी प्रांत नोवा स्कोटिया में जंगल की आग से बुझाते समय हेलीकॉप्टर एक झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन इस घटना में पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के दौरान पायलट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उसे तुरंत चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया।

    राज्य के प्राकृतिक संसाधन विभाग ने कहा कि एनापोलिस काउंटी में आग बिजली गिरने के कारण लगी थी और एक हेलीकॉप्टर उसे बुझाने में मदद कर रहा था। दुर्घटना की सूचना ट्रांसपोर्ट कनाडा को दे दी गई है और उम्मीद है कि वे घटना की पूरी जांच करेंगे। यह मामला साबित करता है कि जब विमान या हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं होती हैं, तो तत्काल आपातकालीन कार्रवाई और पायलट सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है।

  • Shri Krishna Janmashtami पर आज करें उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

    Shri Krishna Janmashtami पर आज करें उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

    धर्मः घर में सुख शांति, समृद्धि और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। आज देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन हिंदू धर्म के लोग कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मनाते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ ज्योतिषी और वास्तु उपाय करने पर उनका अधिक फल प्राप्त होता है। इन उपायों का वर्णन धार्मिक ग्रंथो में भी किया गया है, जिनको विधि विधान और पवित्रता के साथ करने पर लाभ प्राप्त होता है।

    ज्योतिष के अनुसार लड्डू गोपाल यानी ठाकुर जी का जन्मोत्सव हिंदू धर्म के लोग बेहद ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने पर जीवन में सुख समृद्धि, खुशहाली का आगमन होता है। जन्माष्टमी के दिन अशोक के पेड़ के पत्ते घर के बाहर झालर बनाकर लगाने चाहिए। जन्माष्टमी के दिन ऐसा करना शुभ माना जाता है। साथ ही घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर मोर पंख भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। घर के मुख्य द्वार पर यह लगाने से कोई भी गलत और नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश नहीं करती है।

    कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जब लड्डू गोपाल को घर में स्थापित करें तो उन्हें उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए। उत्तर दिशा बेहद शुभ होती है जो सुख समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। यदि ऐसा संभव ना हो तो पूर्व दिशा में भी स्थापित कर सकते हैं। उत्तर दिशा कृष्ण भगवान के लिए सबसे अधिक शुभ मानी गई है जो समृद्धि खुशहाली के साथ कृष्ण भगवान सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण कर देते हैं। शाम के समय तुलसी के पेड़ के पास गाय के देसी घी का दीपक जलने से जीवन में सुख समृद्धि आगमन होता है और भगवान कृष्ण सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

  • Jalandhar News: आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पेश होंगे R-Nait और Gurlej Akhtar

    Jalandhar News: आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पेश होंगे R-Nait और Gurlej Akhtar

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायकों द्वारा विवादित गानों को लेकर एक बार फिर से मुद्दा गरमाना शुरू हो गया है। हाल ही में यो यो हनी सिंह और करण औजला के गानों को लेकर मामला महिला आयोग के पास पहुंचा था। इसके बाद दोनों गायको ने विदेश में होने का हवाला देखकर फोन के जरिए महिला आयोग चेयरपर्सन राज लाली से माफी मांगी थी।

    वहीं अब गायक आर नेत और गायिका गुरलेज अख्तर के गाने “315” को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस गाने पर पहले पुलिस में शिकायत हुई थी। ऐसे में 16 अगस्त यानी आज दोनों दोपहर 12 बजे पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में पेश होंगे। दरअसल, दोनों गायकों को लेकर उनकी शिकायत जालंधर के भाजपा पंजाब ट्रेड सेल के डिप्टी कनवीनर अरविंद सिंह ने की थी।

    शिकायत में कहा गया है कि ऐसे गाने जो हिंसा, अवैध हथियारों और अपराध को बढ़ावा देते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, “315” जैसे गाने पंजाब सरकार की आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं और युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं, जिससे समाज में डर और हिंसा का माहौल बनता है।

    करीब 3 मिनट 7 सेकेंड लंबे इस गाने में पंजाबी मॉडल भाना सिद्धू को हथियारों के साथ एक्टिंग करते दिखाया गया है। गाने के बोल में 1980 में बनी 315 बोर गन का जिक्र है। इसे यूट्यूब पर अब तक 3.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • Punjab News: सुनारे पर गोली चलाने के मामले में आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: सुनारे पर गोली चलाने के मामले में आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनारे पर फायरिंग करने की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, जीरा के तलवंडी रोड पर बीते दिन 3 हथियारबंद लुटेरों ने एक सुनारे की दुकान में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की और गोली मारकर सुनारे को घायल कर दिया था।

    पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में ही इन लुटेरों का एनकाउंटर कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले से संबंधित जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी जीरा, सीआईए स्टाफ जीरा और एसटीएफ की टीम ने जीरा के मुख्य इलाके में नाकाबंदी की हुई थी।

    तभी ये लुटेरे उसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल से गिर गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।