Blog

  • Punjab News: BSNL बॉक्स से टकराने से पूर्व CID इंस्पेक्टर की मौत

    Punjab News: BSNL बॉक्स से टकराने से पूर्व CID इंस्पेक्टर की मौत

    बठिंडाः जिले में गोनियाना रोड पर एनएफएल टाउनशिप गेट नंबर-1 के पास सड़क हादसे में पूर्व सीआईडी इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिटायर्ड सीआईडी इंस्पेक्टर खेता सिंह के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार खेता सिंह की एक्टिवा बीएसएनएल बॉक्स से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गए।

    जिसके बाद वह सड़क पर बेहोश हो गए। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना देते थाना थर्मल प्रभारी गुरदर्शन सिंह ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, रात को घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

    सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, रात को घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

    लखनऊः शहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, सिरफिरे प्रेमी ने युवती को गोली मार दी। वह आधी रात युवती के घर में घुस गया और पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में घर में रखे सामान तोड़े। उसके बाद युवती को 2 गोली मारी। 1 गोली युवती के कंधे और दूसरी हाथ में लगी। बाद में आरोपी युवती को कमरे में बंद करके स्कॉर्पियो से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

    जानकारी देते पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि उसकी 21 साल की बहन और भांजी साथ रहते है। करीब 1 साल से सरोजनी नगर के माना निवासी आकाश कश्यप से छोटी बहन का प्रेम-प्रसंग था। आकाश क्रिमनल प्रवृत्ति और नशे का आदी है। गुरुवार रात करीब 2 बजे आकाश शराब के नशे में घर आया। धक्का देकर सीधे छोटी बहन के कमरे में घुस गया। विरोध करने कर गाली-गलौज और मारपीट की। घर का सामान तोड़ दिया। हम लोग डर गए। आसपास के लोगों को बुलाने लगे तब तक आकाश ने तमंचा निकालकर छोटी बहन को गोली मार दी।

    छोटी बहन को गोली मारने के बाद आकाश मेरी 7 साल की बेटी की ओर बढ़ा। उसने बेटी को गोली मारने की कोशिश की। बेटी डरकर भाग गई। इसके बाद आकाश ने छोटी बहन को कमरे में बंद कर दिया। दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी। घर के बाहर खड़ी अपनी स्कॉर्पियो से भाग गया। गोली की आवाज और हम लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। पड़ोसियों की मदद से छोटी बहन को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

  • Punjab News: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर CP Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर CP Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाली ईमेल मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नरेट तुरंत हरकत में आया और सभी सीनियर अधिकारी तुरंत स्कूलों में पहुंच गए और मौके का मुआयना किया। वहीं अब इस ईमेल को लेकर नया मोड़ सामने आया है जिसको लेकर सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया को जानकारी दी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली, सभी कैंपस को तुरंत खाली करवा दिया गया था और बम स्क्वॉड से डिटेल में जांच की गई। जांच के दौरान ये सभी धमकियां नकली पाई गईं है। कमिश्नर ने कहा कि फिर भी किसी भी धमकी को नजरअंदाज नहीं किया गया और सभी स्कूल परिसर को पूरी तरह जांच के दायरे में लाया गया और प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया था।

    धमकी वाले ईमेल के सोर्स की जांच के लिए लोकल साइबर सेल, स्टेट साइबर टीम और सेंट्रल एजेंसियों की मदद ली गई है। उन्होंने बताया कि पहले भी ऐसे कुछ ईमेल में स्टूडेंट्स के शामिल होने की बात सामने आई थी। गुरप्रीत भुल्लर ने माता-पिता, टीचरों और नागरिकों को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी तरह अपनी ड्यूटी में मुस्तैद है।

  • Rooftop Restaurant में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Rooftop Restaurant में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    भुवनेश्वरः गोवा के बाद अब ओडिशा के नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है, जिसे राहगीरों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। दरअसल, भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में एक बार एंड नाइट क्लब में आज यानी शुक्रवार सुबह भयंकर आग लगी है। नाइट क्लब से धूं-धूं कर चिंगारी उठ रही थी और लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। अभी तक इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    आग लगने की सूचना मिलने के बाद बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग से निकलते धुएं की मोटी परत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दमकल विभाग के कर्मी हालात पर काबू पाने और घनी आबादी वाले इलाके में आस-पास की बिल्डिंग्स में आग को फैलने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि अभी तक आग लगने का सटीक कारण पता नहीं चल सका है।अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या यह आग इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट, किचन में कोई खराबी या किसी और कारण से लगी। दमकल विभाग के कर्मचारी पूरे प्रयास से आग पर काबू पाने में लगे रहे। उनकी तेज कार्रवाई की वजह से आग पास के भवनों तक नहीं फैल पाई।

    अधिकारियों के अनुसार, अब तक इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस बीच, गोवा नाइट क्लब आग मामले में दिल्ली की रोहिणी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गुरुवार को बिर्च बाय रोमियो लेन रेस्टोरेंट-कम-क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा की ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल अर्जी खारिज कर दी। यह भीषण आग 6 और 7 दिसंबर की दरमियानी रात को लगी थी। लूथरा ब्रदर्स ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

    उनका तर्क था कि वह काम के सिलसिले में थाईलैंड गए थे और अब भारत आना चाहते हैं, लेकिन यहां आने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसे में अदालत उन्हें 4 हफ्तों की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दे ताकि उन्हें तुरंत गिरफ्तार न किया जाए। इसमें यह भी कहा गया था कि मामले की जांच तक उन्हें पुलिस हिरासत में भी न लिया जाए। लेकिन, कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए उन्हें सुरक्षा देने से मना कर दिया था, जिसके बाद अब दोनों भाइयों को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है और उनका भारत प्रत्यर्पण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • वेनेजुएला और अमेरिका में तनाव बढ़ा, मदद के लिए आगे आए रूसी राष्ट्रपति Putin

    वेनेजुएला और अमेरिका में तनाव बढ़ा, मदद के लिए आगे आए रूसी राष्ट्रपति Putin

    मॉस्को: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला का तेल टैंकर युक्त जहाज जब्त किए जाने के बाद से दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी नौसेना ने 2 दिन पहले कैरेबियन सागर में वेनेजुएला की जहाज पर कमांडो कार्रवाई को अंजाम देकर अपने कब्जे में ले लिया था।

    ट्रंप ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया था। वहीं वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने इसे संप्रभुता का उल्लंघन और अमेरिका की डकैती करार दिया था। ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव पहले से कई गुना बढ़ गया है। इस बीच मादुरो की मदद करने रूस के राष्ट्रपति पुतिन की एंट्री हो चुकी है। पुतिन का यह कदम अमेरिका में खलबली की वजह बन सकता है।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। क्रेमलिन ने बयान में कहा कि पुतिन ने मादुरो के साथ फोन पर बात की और वेनेजुएला के नेता की नीति का समर्थन दोहराया जो बढ़ते बाहरी दबाव के सामने राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता की रक्षा करती है।

    मादुरो पर अमेरिका में नार्को-आतंकवाद के आरोप लगे हैं। वीरवार को कांग्रेस के समक्ष गवाही के दौरान होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने जहाज की जब्ती को क्षेत्र में ट्रम्प प्रशासन के नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान से जोड़ा। अमेरिका ने दशकों में क्षेत्र में अपनी सबसे बड़ी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई है और कथित ड्रग तस्करी वाली नावों पर घातक हमले किए हैं।

    मादुरो ने जोर दिया है कि अमेरिकी सैन्य अभियानों का असली उद्देश्य उन्हें पद से हटाना है। वेनेजुएला सरकार ने टैंकर जब्ती को “खुली चोरी और अंतरराष्ट्रीय समुद्री डकैती का कार्य बताया। पुतिन ने मादुरो को बताया कि मॉस्को और काराकास के बीच प्रत्यक्ष संचार हमेशा खुला रहेगा और रूस वेनेजुएला का समर्थन जारी रखेगा।

  • निर्माणाधीन पुल का गिरा हिस्सा, कई मजदूर मलबे में दबे, देखें वीडियो

    निर्माणाधीन पुल का गिरा हिस्सा, कई मजदूर मलबे में दबे, देखें वीडियो

    वलसाडः गुजरात के वलसाड शहर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार कैलाश रोड पर औरंगा नदी पर बन रहे नए पुल के कंस्ट्रक्शन के दौरान बनाए गए बांस के अस्थायी स्ट्रक्चर (पलान) अचानक गिर गया। हादसे के दौरान मजदूर पुल के 2 पिलरों के बीच काम कर रहे थे। इस हादसे में 4 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए, जबकि एक और मजदूर के मलबे में दबे होने का शक है। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही वलसाद अग्निशमन विभाग और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत बचाव की टीम ने चार मजदूरों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं, एक कर्मचारी की तलाश जारी है। जिसके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें लापता श्रमिक को खोजने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रही हैं।

    परदी-संधपोर ग्राम पंचायत के सरपंच भोलाभाई पटेल के अनुसार, पुल के आखिरी दो खंभों के बीच लोहे की छड़ों की एक पटिया बनाई जानी थी, लेकिन एक खंभा खिसकने से पूरा पुल भरभराकर गिर गया। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुल का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुसार किया जा रहा था या नहीं और ढांचा क्यों गिरा। घटना के दौरान साइट पर 105 मज़दूर मौजूद थे। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

  • घर के सेप्टिक टैंक में मिला नवविवाहिता का शव, शादी के 2 महीने बाद से ही थी लापता

    घर के सेप्टिक टैंक में मिला नवविवाहिता का शव, शादी के 2 महीने बाद से ही थी लापता

    कवर्धाः नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ था, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। नवविवाहिता की पहचान कामिनी निषाद के रूप में हुई है। उसने बांधाटोला गांव के रहने वाले भोजराज पटेल से 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के 2 महीने बाद से ही वह लापता थी। ग्रामीणों ने ससुर जहर पटेल पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    जानकारी मुताबिक, कामिनी निषाद और भोजराज पटेल एक-दूसरे को पसंद करते थे। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। जुलाई 2025 को दोनों ने शादी की, जिसके बाद कामिनी भोजराज के घर पर रहने लगी, लेकिन इस शादी से भोजराज के परिवार वाले नाराज थे। शादी के 2 महीने बाद यानी सितंबर में कामिनी अचानक घर से गायब हो गई। पति अपने स्तर पर उसे तलाशता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    आखिरकार उसने 7 नवंबर को थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। वीरवार को सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू आने लगी। जो कि दूर-दूर तक फैल गई। ऐसे में मौके पर परिवार के सदस्य और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सेप्टिक टैंक की जांच की गई। जांच के दौरान सेप्टिक टैंक में लाश मिली। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव डिकंपोज होना शुरू हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने मृतिका के ससुर पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: DC ने जारी किए आदेश, यह रहेंगी पाबंदियां

    Punjab News: DC ने जारी किए आदेश, यह रहेंगी पाबंदियां

    मोगाः जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर मोगा जिले में बने पोलिंग बूथों के 200 मीटर के दायरे में कुछ महत्वपूर्ण पाबंदियां लगाने के आदेश जारी किए हैं। डीसी ने बताया कि पोलिंग बूथों के आसपास किसी भी उम्मीदवार या उसके समर्थकों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई प्रचार नहीं किया जाएगा।

    किसी भी व्यक्ति द्वारा पोलिंग बूथों के पास शोर-शराबा, हुड़दंग नहीं किया जाएगा। पोलिंग बूथों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति द्वारा फोन/कॉरडलेस फोन, वायरलेस सेट, लाउडस्पीकर, मेगाफोन आदि का उपयोग नहीं किया जाएगा।

    चुनाव ड्यूटी पर तैनात चुनाव ऑब्जर्वर, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, चुनाव/काउंटिंग कार्य से जुड़े सरकारी कर्मचारी तथा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगा।प्रचार से संबंधित किसी भी प्रकार के पोस्टर/बैनर नहीं लगाए जाएंगे। कोई भी राजनीतिक पार्टी या चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में अपना पोलिंग बूथ या टेंट नहीं लगाएगा।

    कोई भी व्यक्ति, सिवाय राज्य चुनाव आयोग पंजाब, जिला चुनाव अधिकारी मोगा या जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अधिकृत व्यक्तियों के अपने निजी वाहन को पोलिंग बूथों के 200 मीटर के दायरे में नहीं ले जाएगा।

  • पंजाब में हरियाली की नई पहल: मान सरकार के ‘Greening Punjab Mission’ के तहत 12.55 लाख पौधे लगाए गए

    पंजाब में हरियाली की नई पहल: मान सरकार के ‘Greening Punjab Mission’ के तहत 12.55 लाख पौधे लगाए गए

    चंड़ीगढ़: पंजाब के भविष्य को हरा-भरा बनाने की दिशा में मान सरकार ने एक नई पहल की है, जो केवल भौतिक विकास नहीं बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। ‘ग्रीनिंग पंजाब मिशन’ के तहत राज्य के हर कोने में पेड़-पौधे लगाकर न केवल हवा साफ की जा रही है, बल्कि बच्चों, किसानों और आम नागरिकों को प्रकृति के करीब लाया जा रहा है। यह मिशन दिखाता है कि जब सरकार संकल्पित होती है, तो पर्यावरण के साथ हमारा रिश्ता कितनी गहराई और सौंदर्य से विकसित हो सकता है। यह केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि पंजाब के हर नागरिक के जीवन में हरियाली और स्वास्थ्य का संदेश है।

    इस पहल के तहत अब तक 12,55,700 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं—शहरी वानिकी, औद्योगिक क्षेत्रों, स्कूलों और नानक बाग़ों में। हर एक पौधा सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि शुद्ध हवा, ठंडी छाया और जल संरक्षण की दिशा में योगदान है। स्कूलों में लगाई गई पौधों की संख्या बच्चों को प्रकृति के करीब लाने का अवसर देती है, औद्योगिक क्षेत्रों में पेड़ प्रदूषण को कम करते हैं, और नानक बाग़ों में गुरु साहिब की शिक्षाओं के अनुरूप प्रकृति प्रेम की भावना जागृत होती है। यह सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक इस हरित क्रांति का हिस्सा बन रहा है।

    मान सरकार ने यह साबित किया है कि उनका दृष्टिकोण केवल वर्तमान तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी दूरगामी है। लाखों पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड सोखेंगे, बल्कि जल स्तर सुधारने और प्रदूषण कम करने में मदद करेंगे। पंजाब का यह हरित विस्तार न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समृद्धि को भी पुनर्जीवित करता है। ‘ग्रीनिंग पंजाब मिशन’ हर पंजाबी के लिए एक संदेश है कि जब सरकार और जनता मिलकर प्रकृति के लिए काम करते हैं, तो यही असली विकास और स्थायी विरासत बनती है।

  • Jalandhar News: घर से एक-एक सामान व नगदी लेकर चोर फरार, 2 से ढाई लाख का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर से एक-एक सामान व नगदी लेकर चोर फरार, 2 से ढाई लाख का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला बस्ती शेख से सामने आया है। जहां मुबंई में रहते व्यक्ति के बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया। अमित धालीवार ने बताया कि वह मुबंई में रहते है और इस घर में वह कुछ समय के बाद आते है। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से एसी पंखे, डीवीआर, मोटर, वाशिंग मशीन, एलसीडी, सिलेंडर, चूल्हा और 5 हजार नगद सहित घर का एक-एक सामान लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि वह गलती से नगदी छोड़कर चले गए।

    इस घटना में 2 से ढाई लाख का नुकसान हो गया। पीड़ित ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना पड़ोसियों ने फोन करके दी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा घर में एक भी सामान चोर लेकर चले गए। पीड़ित ने कहा कि छत का दरवाजा खींचकर घटना को अंजाम दिया गया। घर मालिक ने बताया कि इस घटना से पहले उनके घर का लैंटर टूटने की आशंका हुई। लेकिन अब पता चला कि चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने पड़ोसी लव गिल पर चोरी के आरोप लगाए है। पीड़ित को विश्वास है कि घटना को उसी ने अंजाम दिया है।

    घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। जहां पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहाकि तंग गली में सामान चोरी होना हैरान जनक बात है, जहां चोर कुंडी, टैब सहित घर का सारा सामान लेकर फरार हो गए। उनका कहना है कि चोरों द्वारा पहले रेकी की गई और उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक माह से घर बंद पड़ा हुआ था। जहां चोर घर से सारा सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।