Blog

  • Supreme Court का ED पर एक्शन, कार्रवाई के लिए लेनी होगी सरकार की मंजूरी

    Supreme Court का ED पर एक्शन, कार्रवाई के लिए लेनी होगी सरकार की मंजूरी

    नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर एक्शन लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को एक बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने अपने कहा है कि किसी भी जज या सरकारी अधिकारी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से पहले ईडी को सरकार से अनुमति लेना जरूरी है। यह फैसला तब किया गया जब ईडी अक्सर भ्रष्टाचार के मामलों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहा है।

    यह पूरा मामला तेलंगाना के एक आईएएस अधिकारी से जुड़ा है। ईडी ने अधिकारी के खिलाफ भूमि आवंटन का आरोप लगाते हुए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। लेकिन, हाई कोर्ट ने ईडी की इस कार्रवाई को रद्द करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई के लिए सरकार की पूर्व अनुमति लेना जरूरी है।

    ईडी इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा ओर कहा कि क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 197 के तहत किसी भी सरकारी अधिकारी या जज के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार की पूर्व अनुमति लेना जरूरी है। यह नियम मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में भी लागू होता है।

  • Jalandhar News: पुलिस और कौशल बंबीहा गैंग के गुर्गों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस और कौशल बंबीहा गैंग के गुर्गों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस और कौशल बंबीहा गैंग के दो गुर्गों में मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों का पीछा किया था और इस दौरान कौशल बंबीहा गैंग के गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस एक गुर्गा घायल हो गया। घटना के दौरान पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पंजाब के कई जिलों में कई जघन्य अपराधों और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और इनपर कई संघीन मामले दर्ज है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे। फिलहाल पुलिस अब आरोपियों को पड़कर पूछताछ कर रही है और जल्द ही पुलिस बड़े खुलासे करते हुए प्रेस वार्ता करेगी। आरोपी 4 आपराधिक मामलों में वांछित थे और दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या के प्रयास के तहत कई एफआईआर दर्ज हैं।
  • राजकीय सम्मान के साथ हुआ लोक गायिका Sharda Sinha का अंतिम संस्कार

    राजकीय सम्मान के साथ हुआ लोक गायिका Sharda Sinha का अंतिम संस्कार

    नई दिल्लीः लोक गायिका शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुबह करीब 9 बजे पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली, जो गुलबी घाट पहुंची।

    उनके बेटे अंशुमान ने मुखाग्नि दी। घाट पर ‘शारदा सिन्हा अमर रहे’ के साथ-साथ छठी मईया के जयकारे भी गूंजते रहे। शारदा सिन्हा को छठ गीत से पहचान मिली। उनके गानों के बिना छठ महापर्व अधूरा माना जाता है। शारदा सिन्हा का पर्व के पहले दिन (मंगलवार को) दिल्ली एम्स में निधन हुआ था। उनके अंतिम सफर में उनका गाया आखिरी छठ गीत ‘दुखवा मिटाई छठी मईया’ चलाया गया।

  • Punjab News: VIP नंबर Plate लगाकर घूम रहे नौजवान को पुलिस ने पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: VIP नंबर Plate लगाकर घूम रहे नौजवान को पुलिस ने पकड़ा, देखें वीडियो

    अमृतसरः अगर आप भी नाजायज तौर पर नंबर प्लेटे लगाकर घूमने के शौकीन है तो सावधान हो जाएं। पुलिस इस मामले में सख्त हो गई है। ताजा मामला अमृतसर के मजीठा रोड का है। जहां एक प्राइवेट गाड़ी पर एक नौजवान लाल रंग की नंबर प्लेट पर वीआईपी लिखकर घूम रहा था। जिसे पुलिस ने जब नाके पर रोकर कागजात चैक किए तो वह गाड़ी प्राइवेट निकली। उस पर नाजायज तौर पर नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाली नंबर प्लेट लगाकर घूमने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से चेतावनी दी जा रही है, आने वाले छोड़ा जा रहा है, अगर फिर भी लोग नहीं सुधरते तो वह बनती कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab News: पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के थाना किला लाल सिंह के अधीन आते गांव चंदूमाझा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पडोसी व्यक्ति ने किरच से हमला करके 22 वर्षीय नौजवान का कत्ल कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसी ने किरच मारकर नौजवान का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिता के साथ हलवाई का काम करता था। मृतक के पिता दानिश ने बताया कि हमारे घर के पास ही आरोपी का घर है, जिससे कुछ दिन पहले हुए विवाद को लेकर गांव की पंचायत ने राजीनामा करवा दिया था। लेकिन कल शाम कुछ लड़के फिर आए और मेरे लड़के के साथ मारपीट करने लगे। पिता ने कहा कि घटना के दौरान मैं घर पर मौजूद नहीं था। हमलावारों ने मेरे लड़के पर तेजधार हथियार से कई वार किए। जिसके बाद घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना संबंधी सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ किला लाल सिंह थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

  • Kamala Harris की मंजूरी के बिना राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे Donald Trump, जानें मामला

    Kamala Harris की मंजूरी के बिना राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे Donald Trump, जानें मामला

    नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप को जीत हासिल हुई है। राष्ट्रपति पद की ऐतिहासिक दौड़ में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने थे लेकिन आखिरकार ट्रंप के सिर जीत का मुकुट सजा। और अपनी हार स्वीकारते हुए कमला हैरिस ने उन्हें बधाई दी। व्हाइट हाउस की ऐतिहासिक दौड़ में कमला हैरिस को हराने के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    हालांकि, वह अभी भी राष्ट्रपति पद पर नहीं बैठ सकते लेकिन इसकी क्या वजह है? दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस द्वारा घोषित किया जाएगा, जो देश के चुनावी नियमों के अनुसार उपराष्ट्रपति के रूप में इसकी घोषणा करेंगी। ट्रंप की जीत की अंतिम पुष्टि दिसंबर में इलेक्टोरल कॉलेज प्रक्रिया के माध्यम से होगी। इलेक्टोरल कॉलेज 17 दिसंबर, 2024 को अपने वोट डालने के लिए तैयार है। उसके बाद 6 जनवरी, 2025 को अमेरिकी कांग्रेस द्वारा वोटों की गिनती और पुष्टि की जाएगी, उसके बाद 20 जनवरी, 2025 को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

    संवैधानिक रूप से अनिवार्य इस भूमिका में, सीनेट के अध्यक्ष के रूप में हैरिस, चुनाव के विजेता – डोनाल्ड ट्रम्प, जिन्होंने उन्हें दौड़ में हराया था, को औपचारिक रूप से घोषित करने से पहले कांग्रेस के संयुक्त सत्र में चुनावी मतों की गिनती की अध्यक्षता करेंगे। सीनेट की वेबसाइट अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भूमिका के बारे में कहती है, “संविधान संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति को सीनेट के अध्यक्ष के रूप में नामित करता है। पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करने के अलावा, उपराष्ट्रपति के पास सीनेट में बराबर मतों को तोड़ने का एकमात्र अधिकार है और वह राष्ट्रपति चुनावों में डाले गए चुनावी मतों को प्राप्त करने और उनकी गिनती करने की औपचारिक रूप से अध्यक्षता करता है।”

    गौरतलब है कि 6 जनवरी 2025 को राज्य दर राज्य परिणामों की औपचारिक पुष्टि करने के लिए कांग्रेस का संयुक्त सत्र बुलाया जाएगा। हैरिस को इस सत्र की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति और सीनेट के अध्यक्ष के रूप में करनी है। यह चार साल पहले की ही तारीख थी जब ट्रम्प समर्थकों की एक सशस्त्र भीड़ ने राष्ट्रपति जो बिडेन के पक्ष में चुनाव के प्रमाणीकरण को रोकने के लिए यूएस कैपिटल पर धावा बोल दिया था। ट्रम्प 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ हार गए। हैरिस राष्ट्रपति पद के प्रतिद्वंद्वी को अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में घोषित करने वाली पहली उपराष्ट्रपति नहीं होंगी।

    डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अल गोर आखिरी उपराष्ट्रपति थे जिन्होंने 2000 में रिपब्लिकन जॉर्ज डब्ल्यू बुश के खिलाफ व्हाइट हाउस की दौड़ लड़ी थी। गोर ने 6 जनवरी, 2001 को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में बुश को अगला अमेरिकी राष्ट्रपति घोषित किया। सीनेट के अध्यक्ष के रूप में उपराष्ट्रपति की जिम्मेदारी इलेक्टोरल कॉलेज में अनिवार्य गणना की घोषणा करना है, जो अमेरिकी चुनावी प्रणाली का हिस्सा है। हालाँकि, हैरिस इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेने का विकल्प चुन सकती हैं। उस स्थिति में, इलेक्टोरल कॉलेज के नतीजों की घोषणा करना सीनेट के अस्थायी अध्यक्ष पर निर्भर होगा।

  • IPL 2025 Auction: BCCI ने किया ऐलान, सऊदी अरब के जेद्दा में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

    IPL 2025 Auction: BCCI ने किया ऐलान, सऊदी अरब के जेद्दा में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

    नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को घोषणा की। यह लगातार दूसरा साल है जब नीलामी विदेश में हो रही है। आईपीएल 2024 से पहले पिछली नीलामी दुबई में हुई थी। खिलाड़ियों का पंजीकरण आधिकारिक तौर पर सोमवार को बंद हो गया और कुल 1,574 क्रिकेटरों (1,165 भारतीय और 409 विदेशी) ने नीलामी के लिए पंजीकरण किया है। नीलामी 22 नवंबर से पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रहे पहले टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन के खेल से टकराएगी।

    प्रत्येक फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ियों (संबंधित रिटेन खिलाड़ियों सहित) की टीम बना सकेगी और नीलामी से कुल 204 खिलाड़ी खरीदे जा सकेंगे। इस सूची में 320 कैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच खेला हो) खिलाड़ी जबकि 1,224 अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 30 खिलाड़ी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में 48 भारत के हैं। इसके अलावा देश के 965 अनकैप्ड खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होंगे। इस साल की नीलामी में ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे कुछ बड़े भारतीय सितारे भी शामिल होंगे।

    नीलामी के दौरान 10 फ्रेंचाइजी के पास 204 खिलाड़ियों पर खर्च करने के लिए सामूहिक रूप से लगभग 641.5 करोड़ रुपये होंगे। इन 204 स्थानों में से 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं। अब तक 10 फ्रेंचाइजी ने 558.5 करोड़ रुपये के सामूहिक खर्चे के साथ 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम बनाने के लिए 120 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे लेकिन 31 अक्टूबर को रिटेंशन (खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा) प्रक्रिया खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के पास सबसे अधिक 110.5 करोड़ रुपये हैं।

    पंजाब की टीम ने सिर्फ दो अनकैप्ड खिलाड़ियों शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को कुल 9.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स के पास छह खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद सबसे कम 41 करोड़ रुपये की राशि है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है लेकिन उनके पास 51 करोड़ रुपये की राशि बची है।

     

     

  • Punjab News: सरपंच और आंगनवाड़ी वर्कर का वीडियो हुआ वायरल, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच और आंगनवाड़ी वर्कर का वीडियो हुआ वायरल, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर के महमोवाल गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आंगनवाड़ी महिला वर्कर गांव के नए बने सरपंच पर आरोप लगा रही है कि सरपंच ने स्कूल में आकर उसे परेशान किया ओर उसके साथ गलत शब्दावली का प्रयोग भी किया।

    इस मामले में महिला वर्कर ने कैमरे के सामने आकर नए बने सरपंच पर आरोप लगाए कि वह उसे तंग परेशना करता है। महिला वर्कर ने कहा कि सरपंच ने उसके स्कूल में आकर उसके साथ गलत शब्दावली में बात की ओर उसे धमकियां भी दी। महिला ने सरपंच पर आरोप लगाए की उसने फर्ज़ी एससी  सर्टिफिकेट बनाया हुआ है ओर गलत करीके से सरपंच बना है।

    वहीं दूसरी ओर जब सरपंच से इस मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उसने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ किसी भी तरह की गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया। सरपंच ने कहा कि उनके घर एक व्यक्ति आया था जो खुदको महिला वर्कर का रिश्तेदार बता रहा था ओर वह उसे धमका कर गया है। सरपंच ने कहा कि मैं स्कूल सिर्फ उनसे यह पूछने के लिए गया था कि जिस व्यक्ति को उसने घर भेजा था वह कौन था ओर उसे घर क्यों भेजा गया था। उन्होंने कहा कि उनपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

     

  • बाजार खुलते ही शेयर मार्किट में आई गिरावट

    बाजार खुलते ही शेयर मार्किट में आई गिरावट

    नई दिल्लीः तूफानी तेजी के बाद कल कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली। बाजार चौथे दिन लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी नजर आई। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 162 अंक गिरकर 80215 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी करीब 55 अंक गिर कर 24428 के लेवल पर खुला। बाजार की शुरुआत में 1245 शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि 343 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक करीब 116 अंक गिर कर 52200.85 के स्तर पर खुला। बाजार की शुरुआत में निफ्टी स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स मजबूती के साथ खुले।

    मिडकैप इंडेक्स करीब 162.20 अंक चढ़कर 57518 के स्तर पर खुला। निफ्टी आईटी भी 87 अंक ऊपर खुला। Titan Company Ltd के शेयर प्राइस लगातार गिरावट दर्ज कर रहे हैं। बुधवार को भी टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस कंपनी के स्टॉक में 3% तक की गिरावट देखी जा रही है। पिछले एक माह में टाइटन कंपनी के शेयर 13% गिर चुके हैं।

    सुपर स्टार इन्वेस्टर रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का यह मल्टीबैगर स्टॉक है। सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में झुनझुनवाला ने Titan Company के 0.2% तक अपनी होल्डिंग कम की है यानि कंपनी के शेयर बेचे। इसके बावजूद अब भी झुनझुनवाला पोर्टफोलियो में टाइटन कंपनी के 45,713,470 शेयर हैं। कंपनी में अब भी उनकी 5.1% की हिस्सेदारी है।

    टाइटन कंपनी के शेयर बुधवार को दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद दबाव में कारोबार कर रहे हैं। टाटा का शेयर 3,230.25 रुपए के पिछले बंद भाव की तुलना में 3,145 रुपए पर खुला। शुरुआती कारोबार में शेयर ने 3.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,114 रुपए का इंट्राडे लो बनाया। सुबह 11.20 बजे टाइटन कंपनी के शेयर 3% की गिरावट के साथ 3145 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे।

    मंगलवार को प्रमुख आभूषण और घड़ी निर्माता ने सितंबर 2024 को समाप्त वित्तवर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट में 23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 704 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की। कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 916 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट पोस्ट किया था।

     

  • Punjab News: दाना मंडी पहुंचे पूर्व विधायक Harpartap Singh, किसानों की सुनी मुश्किलें, देखें वीडियो

    Punjab News: दाना मंडी पहुंचे पूर्व विधायक Harpartap Singh, किसानों की सुनी मुश्किलें, देखें वीडियो

    अमृतसरः धान की लिफ्टिंग को लेकर देर रात जिला देहाती कांग्रेस के प्रधान हरप्रताप सिंह अजनाला अपने बेटे व पार्टी वर्करों के साथ दाना मंडी पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के साथ बातचीत की और आढ़तियों की मुश्किलों को सुना। पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के आदेशों अनुसार वह दाना मंडी पहुंचे है।

    वह मंडी में आ रही दिक्कतों को जानने के लिए यहां पहुंचे है। उन्होंने कहा कि किसानों को डीएपी खाद खरीदने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह सब सरकार की लापरवाही के चलते हो रहा है। सरकार को चाहिए था कि धान की लिफ्टिंग से पहले मंडियों में सभी प्रबंध पुख्ता कर लेने चाहिए थे।

    मौके पर पहुंचे यूथ कांग्रेसी नेता कंवरप्रताप सिंह अजनाला ने कहा कि मंडियों में किसानों से भारी लूट हो रही है। पंजाब सरकार लोगों को लूटने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रही। जिसकी मिसाल मंडियों में देखने को मिल रही है।