Blog

  • Punjab News : पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    टांडा : 8 नवंबर की रात को महिला की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह के तौर पर हुई है। मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मनदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी तलवंडी दद्दियां थाना टांडा को गिरफ्तार कर लिया है।

    उन्होंने कहा कि मनदीप सिंह की शादी अगले महीने तय थी और उनके भाई और भाभी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और वे शादी में नहीं आ रहे थे। जिस कारण मनदीप सिंह के संदेह था कि उसकी भाभी परमजीत कौर की मां बलविंदर कौर अपनी बेटी और दामाद को शादी में आने से रोक रही है। जिस कारण मनदीप सिंह की मां उदास रहती थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी मनदीप सिंह भाभी की मां के घर गया। जब बलविंदर कौर ने गेट खोला, इसी दौरान मनदीप सिंह ने बलविंदर कौर का चाकू मारकर कत्ल कर दिया।

  • Jalandhar News: लुटेरे बेखौफ; बुजुर्ग महिला की बाली और प्रवासी का मोबाइल छीन हुए फरार

    Jalandhar News: लुटेरे बेखौफ; बुजुर्ग महिला की बाली और प्रवासी का मोबाइल छीन हुए फरार

    जालंधरः बाइक सवार लुटेरे ई-रिक्शा पर सवार बुजुर्ग महिला की बाली झपट कर फरार हो गए। हालांकि महिला ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत नहीं दी और अपने घर की तरफ चली गई। राहगीरों ने बताया कि ई-रिक्शा में पांच लोग सवार थे और महिला बच्चों के साथ थी। जिसने काला सिंघिया रोड जाना था। जैसे ही ई-रिक्शा खालसा स्कूल के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आए पल्सर सवार दो लुटेरों में से एक ने महिला की बाली झपट ली और बस स्टैंड की तरफ फरार हो गए। लोगों ने उनका पीछा भी करना चाहा लेकिन लुटेरे भागने में सफल हो गए। जिसके बाद डर से महिला ने दूसरी बाली भी उतार ली।

    वहीं अवतार नगर श्मशानघाट वाली गली में भी करीब चार युवक एक प्रवासी से मारपीट करके उसका मोबाइल छीन कर भाग गए। कुछ महिलाओं ने बचाव भी करना चाहा, लेकिन आरोपी प्रवासी का मोबाइल उससे छीन चुके थे और महिलाओं को आते देख वहां से भाग गए।

  • Punjab News: फायरिंग मामले में आज कोर्ट में वकीलों का ‘No Work day’ का ऐलान

    Punjab News: फायरिंग मामले में आज कोर्ट में वकीलों का ‘No Work day’ का ऐलान

    लुधियाना : जिले में जूता कारोबारी प्रिकंल पर फायरिंग मामले को लेकर आज वकीलों की तरफ से स्ट्राइक का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना प्रिकंल के बयानों के बाद थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने रिषभ बेनीपाल उर्फ नानू, हनी सेठी, हरप्रीत सिंह, एडवोकेट गगनप्रीत सिंह, रजिंद्र सिंह, सुखविंदरपाल सिंह सहित 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    इस मामले में एडवोकेट गगनप्रीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामलें मे आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की तरफ से स्ट्राइक की जाएगी। पुलिस की तरफ से इस मामले में 2 आरोपियों को नामजद किए जाने को लेकर ऐडवोकेट में भारी रोष है। जानकारी अनुसार एडवोकेट गगनप्रीत के खिलाफ झूठी एफ.आई.आर. दर्ज होने के विरोध में कल वकीलों की तरफ से नो वर्क डे घोषित किया है।

    डी.बी.ए. सदस्यों का कहना है कि इस मामले में एडवोकेट गगनप्रीत को झूठा फंसाया जा रहा है, जिसके विरोध में कल स्ट्राइक की जाएगी। जानकारी अनुसार एडवोकेट गगनप्रीत सिंह को झूठे फंसाने के विरोध और झूठी एफआईआर में गगनप्रीत सिंह का नाम हटाने और लुधियाना पुलिस के संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तक जिला बार एसोसिएशन ने नो वर्क डे मनाने का फैसला किया गया।

  • Jalandhar News: चुनाव प्रचार में Congress MP Channi ने नीटू शटरां वाला का नाम लेकर Bittu पर कसा तंज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चुनाव प्रचार में Congress MP Channi ने नीटू शटरां वाला का नाम लेकर Bittu पर कसा तंज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब विधानसभा उपचुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी के चलते सभी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता चुनावी रैलियों में जुट गए है। 2 दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने चुनावी रैलियां की थी। वहीं अब कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी भी बरनाला सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे जहां चन्नी जालंधर से नीटू शटरां वाला का नाम लेकर भाजपा नेता व केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू पर तंज कसा। इस मौके पर बातचीत करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के पक्ष में अलग-अलग जगहों पर प्रचार किया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में लोग शादी की तरह पहुंच रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों में भोग की तरह जा रहे हैं। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी का विस्तार साफ होने जा रहा हैं। लोग उनसे तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में हर व्यक्ति को न्याय मिला। वहीं आज शहरों के हालात इतने खराब हो गए हैं कि व्यापारियों और दुकानदारों को गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही हैं। घोटाले और फिरौती आम बात है और पुलिस किसी की नहीं सुन रही है। चन्नी ने आप पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में नशीले पदार्थों की भरमार है और गली-गली में नशा बिक रहा हैं। वहीं चरणजीत चन्नी ने बीजेपी नेता व केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के पंजाब में पारंपरिक नशे की खेती को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रवनीत बिट्टू का कोई पता ही नहीं है कि वह किस समय किस चैनल पर क्या बयान दे दें। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू ने कल बयान दिया है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना है। चन्नी ने बिट्टू के मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नीटू शटरां वाला मुख्यमंत्री बन सकता है, लेकिन बिट्टू कुछ नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि बरनाला में कुलदीप सिंह काला ढिल्लों का किसी भी पार्टी या उम्मीदवार से कोई मुकाबला नहीं है। चन्नी ने कहा कि इस सीट से हम बड़ी बढ़त के साथ जीतेंगे।

    MP Channi ने नीटू शटरां वाला का नाम लेकर Bittu पर कसा तंज, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: बिना Verification किराए पर दे रखे थे मकान, पुलिस ने 4 मालिकों को पकड़ा

    Jalandhar News: बिना Verification किराए पर दे रखे थे मकान, पुलिस ने 4 मालिकों को पकड़ा

    जालंधरः किराएदारों को घर देने वाले मकान मालिकों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने शिकंजा कस्ते वेस्ट हल्के में बिना वेरिफिकेशन किराए पर दिए मकान मालिकों को हिरासत में लिया है। थाना पांच में दो, भार्गव कैंप में एक और बस्ती बाबा खेल में एक मामला दर्ज कर कुल 4 मकान मालिकों को गिरफ्तार गया है।

    एसीपी वेस्ट हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि सीनियर अधिकारियों के आदेशों पर समय-समय पर चेकिंग की जाती है। वेस्ट हल्के में शनिवार को चेकिंग की गई। इसमें कानून की उचित प्रक्रिया का पालन न करने वाले, बिना वेरिफिकेशन किराएदारों को घर देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वेस्ट हलके के तीनों थानों में कुल चार मामले बीएनएस की धारा 223 के तहत दर्ज किए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि पूरे शहर में इस प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा और चूक करने वालों को कानून का सामना करना पड़ेगा।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मिले 2 बाइक सवार, एक की कटी जीभ, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मिले 2 बाइक सवार, एक की कटी जीभ, देखें वीडियो

    लुधियानाः शेरपुर चौक के पास सदिंग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार 2 व्यक्ति मिले। जिसमें से व्यक्ति की जीभ कट गई, जबकि दूसरा बेसुध पड़ा मिला। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं गौतम नामक व्यक्ति की जीभ कटने को लेकर परिवार का आरोप है कि उनके सदस्य के साथ हमलावारों ने मारपीट की है। जिसके बाद वह उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। जबकि दूसरी ओर व्यक्ति के जीभ कट जाने को लेकर कुछ लोग इसे सड़क हादसा बता रहे है। युवक को पहले केंसर अस्पताल ले जाया लेकिन हालत गंभीर देख उन्होंने सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए संजय कुमार ने कहा कि वह शेरपुर मेन मार्केट में रहते है। आज कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनके दोस्त गौतम और उसका एक अन्य दोस्त सड़क पर गिरे हुए है। दोनों खून से लथपथ है। उसने तुरंत गौतम के भाई मंटू को सूचित किया। मौके पर जाकर देखा तो पाया गौतम का बाइक बुरी तरह से टूटा हुआ था। लोगों ने उन्हें बताया कि गौतम से किसी ने मारपीट की है लेकिन वह कुछ बताने में असमर्थ है उसकी जीभ कट गई है। वहीं गौतम का दूसरा साथी भी बेसुध है। उन्हें गौतम के एक अन्य दोस्त ने बताया कि बाइक का एक्सीडेंट हुआ है। भाई मंटू ने कहा कि उसके भाई गौतम का एक्सीडेंट नहीं हुआ उसे पीटकर बीच सड़क फेंका गया है। उसका भाई सब्जी बेचने का काम करता था। अभी कुछ साल पहले ही वह लुधियाना आया है। गौतम की जीभ कट जाने के कारण उसके हालत लगातार बिगड़ रही है। मामला संदिग्ध है इसलिए पुलिस को भी सूचित कर रहे है। वहीं परिवार ने प्रशासन से इस मामले को लेकर गंभीरता से जांच करने और उन्हें इंसाफ दिलाने की अपील की है।

    संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मिले 2 बाइक सवार, देखें वीडियो

  • बॉलीवुड अभिनेता Mithun Chakraborty को पाकिस्तानी डॉन की धमकी

    बॉलीवुड अभिनेता Mithun Chakraborty को पाकिस्तानी डॉन की धमकी

    मोहालीः लारेंस बिश्नोई के पाकिस्तानी दोस्त व दुबई में बैठे डॉन शहजाद भट्‌टी ने कोलकाता से बॉलीवुड अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी दी है। दरअसल, शहजाद भट्‌टी भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती द्वारा एक सभा में दिए बयान पर डॉन भड़का है। जिसको लेकर डॉन ने 2 वीडियो जारी करके मिथुन से कहा कि वे माफी मांग लें वरना इस बकवास के लिए पछताना पड़ सकता है। पहले वीडियो में वह खुद मिथुन को धमका रहा है। जबकि, दूसरे वीडियो में मिथुन का बयान चलाकर पीछे डायलॉग बोल रहा है।

    डॉन भट्‌टी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है। इसके अलावा उसे पाकिस्तानी डॉन फारुख खोखर का राइट हैंड माना जाता है। लॉरेंस के साथ उसकी जेल के भीतर से ईद की बधाई की वीडियो कॉल भी वायरल हुई थी। कुछ दिन पहले भट्‌टी ने दावा भी किया था कि उसने लॉरेंस और सलमान खान में समझौता कराने की कोशिश की थी। वीडियो में शहजाद भट्टी ने मिथुन चक्रवर्ती की फोटो लगाकर कहा- ये वीडियो मेरी मिथुन के लिए है, जिसने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि मुस्लिमों को काटूंगा और उनको उनकी जगह पर फेंकूंगा। मिथुन साहिब आपको प्यार से मेरा एक मशविरा है कि आप 10 से 15 दिनों में एक वीडियो जारी कर माफी मांग लें। यह आपके लिए बेहतर होगा और आपका माफी मांगना बनता भी है।

    आगे भट्टी ने कहा- आपने हमारा दिल दुखाया है। आपके फैंस मुस्लिम भी हैं। आपको मुस्लिमों ने भी इज्जत दी है। आपकी चाहे फ्लॉप फिल्म में रही हो, हम देखने जाते थे। आज आप जो अनाज खा रहे हो, इन लोगों की वजह से ही है। वैसे भी आप जिस उम्र में हो, उस उम्र में बंदा बकवास कर ही देता है, जिसके लिए बाद में पछताना पड़ता है। भट्टी ने कहा- मैं किसी को वीडियो पर धमकी नहीं देता, क्योंकि यह कोई फिल्म नहीं है। यह रियल लाइफ है। आप जो इतने बड़े बदमाश बन रहे हो स्टेज पर चढ़कर, इंडिया में कोई एक डेट बताओ कि मैं उक्त तारीख को उक्त धर्म के व्यक्ति को जाकर थप्पड़ मारूंगा। फिर चाहे वह किसी भी धर्म का व्यक्ति हो।

     

     

     

  • बड़ा हादसा : चलती Train से पैर फिसलने से महिला की दर्दनाक मौत

    बड़ा हादसा : चलती Train से पैर फिसलने से महिला की दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे स्टेशन से हादसे का मामला सामने आया है। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक महिला का पैर फिसल गया। इस कारण महिला ट्रेन की चपेट आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान बिंदु(45) परिहार नरसिंहपुर के तौर पर हुई है। भोपाल के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में थी। इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और ट्रेन और प्लेटफार्म की चपेट में फंसने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिंदु अपने देवास स्थित रिश्तेदार के घर मिलने जा रही थी।

    महिला को भोपाल से मालवा एक्सप्रेस से देवास जाना था। मिली जानकारी के अनुसार गलती से महिला प्लेटफार्म पर खड़ी समता एक्सप्रेस के S3 कोच में चढ़ गई इस दौरान समता एक्सप्रेस में रफ्तार पकड़ ली। तब महिला को मालूम चला कि यह मालवा एक्सप्रेस नहीं है। महिला ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश करने लगी, इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गई, जहां उसकी मौत हो गई।

  • आज का राशिफल, 11 नवंबर 2024

    आज का राशिफल, 11 नवंबर 2024

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरे दिन, पूरी रात रवि योग रहने वाला है। आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पंचक है।

    मेष राशि -आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे।साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपनों की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे।

    वृष राशि -आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

    मिथुन राशि -आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है।आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा कि किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    कर्क राशि -आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें।आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं।

    सिंह राशि -आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा।आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है।

    कन्या राशि -आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज माता-पिता के साथ बीतेगा।

    तुला राशि -आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं।

    वृश्चिक राशि -आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा।आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी।

    धनु राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग को धनलाभ होगा।आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहिता दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते हैं।

    मकर राशि -आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं।आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें।

    कुंभ राशि -आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।आज विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अचानक धन लाभ होगा।आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है।

    मीन राशि -आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियाँ लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। आज आप घर में ज्यादा समय व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  • Jalandhar : शराब के ठेके पर बिना पैसे दिए भागते चोर काबू, देखे Live

    Jalandhar : शराब के ठेके पर बिना पैसे दिए भागते चोर काबू, देखे Live

    जालंधर, ENS। शहर में चोरी और लूट की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिससे शहर वासियों में डर का महौल बना रहता है। इसी बीच एक मामला Sodal इलाके के अधीन पड़ती JMP फैक्टरी के सामने ठेके से शराब चोरी करने का मामला सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक ठेके पर आए और शराब की बोतल ली। जब पैसे देने की बारी तो दोनों मौके से भागने लगे। जिसके बाद समय रहते शराब ठेका कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। ठेके के करिंदो से संबंधी लगते थाने को सूचित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों चोरों को अपने साथ थाने ले गई।