Blog

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में दपंति से 25 तोले‎ सोना व लाखों की नगदी मामले में आरोपी‎ की CCTV फुटेज आई सामने

    Jalandhar News: पॉश इलाके में दपंति से 25 तोले‎ सोना व लाखों की नगदी मामले में आरोपी‎ की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, ENS: लाजपत नगर में रिटायर्ड सरकारी टीचर‎ दंपती 25 तोले‎ सोने के जेवर व करीब 4 लाख‎ रुपए लेकर भागने का मामला सामने आया था। दरअसल, कुछ दिन पहले घर में पाइप ठीक करने के बहाने 2 युवकों द्वारा घर में घुसकर चाय में दपंति को नशीली चीज ‎देकर बेहोश करके लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं इस मामले की शिकायत के बाद थाना की पुलिस ने पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है।

    घर के आसपास व इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में उक्त आरोपी कैद हो गया। कैमरों में आरोपी की तस्वीर बिल्कुल साफ दिखाई दे रही है। फुटेज में कैद हुआ कि उक्त आरोपी एक्टिवा पर सवार हो कर आया था। एक्टिवा पर लगी नंबर प्लेट की पुलिस ने जांच की तो वह भी फर्जी निकला है। कैमरे में कैद हुई नंबर प्लेट से लग रहा है, जैसे कि किसी ने हाथ से ही नंबर लिखा हो।

    गौरतलब है कि 5 नवंबर को दोपहर के समय आरोपी पाइप लाइन लगाने और उसका निरीक्षण करने के बहाने घर में घुसा था। फिर उसने चाय पीने के बहाने दंपति की चाय में नशीली चीज पीला दी थी। जिससे उनके बेहोश होने के बाद शातिर घर से करीब 25 तोले गहने व 4 लाख कैश लेकर फरार हो गया था। एडिशनल एसएचओ बलविंदर सिंह ने कहा कि उक्त आरोपी से शहर वासी सावधान रहे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है।

  • Jalandhar News: टांडा फाटक पर ओवरलोड ट्राली की टूटी रस्सी, आलू की बोरियां गिरने से कार क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: टांडा फाटक पर ओवरलोड ट्राली की टूटी रस्सी, आलू की बोरियां गिरने से कार क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: टांडा फाटक पर देर रात आलू की बोरीयों से ओवरलोड ट्राली की रस्सी टूट गई। इस दौरान पीछे आ रही कार पर आलू की बोरियां गिर गई। हादसे के दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक ने कार बीच सड़क में खड़ी कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। वहीं आलू की बोरियां बीच सड़क में पड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक राजेश कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ श्री देवी तालाब मंदिर के तरफ से टांडा फाटक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान फाटक पर आलूओं की बोरीयों से ओवरलोड ट्राली की रस्सी टूट गई और खड्डे में गुजरने के बाद आलूओं की बोरियां उसकी कार पर गिर गई।

    गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं आलूओं की बोरी गिरने के बाद उसकी गाड़ी का बम्पर और बोनट टूट गया और गाड़ी बीच सड़क में रुक गई, जिस कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं थाना 8 की पीसीआर टीम के एएसआई जतिंदर कुमार कि ओवरलोड ट्राली के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने कहाकि कार चालक के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पत्थर ले जा रहा Tractor पलटा, व्यक्ति की मौत

    पत्थर ले जा रहा Tractor पलटा, व्यक्ति की मौत

    मऊगंजः मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र में आने वाले खटखरी चौकी क्षेत्र में रविवार शाम नेशनल हाईवे-135 पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद तत्काल सूचना पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर गोरमा बांध नहर की पटरी से पत्थर लेकर जा रहा था और ट्रैक्टर में ड्राइवर सहित दो लोग और भी बैठे थे। अचानक ट्रैक्टर पलट गया उमेश नाम के व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक सहित अन्य लोग मौके से भाग गए, ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना खटखरी चौकी और शाहपुर थाना पुलिस को दी वहीं इस मामले पर खटखरी चौकी पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया था एक युवक की मौत हो गई है मामले की जांच की जा रही है।

  • 6.8 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, कई इमारतें हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    6.8 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, कई इमारतें हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    हवानाः पूर्वी क्यूबा में रविवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इससे द्वीप के दूसरे सबसे बड़े शहर सैंटियागो डे क्यूबा और आसपास के इलाकों की इमारतें हिल गईं। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं न्यूज एजेंसी ने बताया कि उनकी टीम ने ने इलाके के कई निवासियों से बात की, जिन्होंने बताया कि यह भूकंप उनके जीवनकाल में आए किसी भी भूकंप से ज्यादा शक्तिशाली था। इससे घर और इमारतें हिल गईं और बर्तन आलमारियों से गिर गए। अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि इस भूकंप के परिणामस्वरूप सुनामी का कोई खतरा नहीं है। यह भूकंप क्यूबा में आई प्राकृतिक आपदाओं की श्रृंखला में सबसे हालिया है। भूकंप क्यूबा के दक्षिण-पूर्वी तट पर ग्रैनमा प्रांत में बार्टोलोमे मासो की नगर पालिका के पास आया, जहां क्यूबा के पूर्व नेता फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा की क्रांति के दौरान अपना मुख्यालय बनाया था। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने एक्स पर बताया कि भूकंप से भूस्खलन भी हुआ है और कई घरों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। पहली और जरूरी बात जान बचाना है। रायटर ने कई क्षेत्रीय निवासियों से बात की, जिन्होंने बताया कि भूकंप उनके जीवनकाल में अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंप की तरह महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि घर और इमारतें बुरी तरह से हिल गईं और बर्तन, गिलास और फूलदान अलमारियों से हिलने लगे। सैंटियागो निवासी ग्रिसेल्डा फर्नांडीज ने कहा, “हमने पहले भी भूकंप महसूस किए हैं, लेकिन इस तरह का कुछ नहीं।” इस क्षेत्र के कई घर और इमारतें पुरानी हैं और भूकंप से होने वाले नुकसान की चपेट में आ गई हैं। क्यूबा का अधिकांश पूर्वी छोर अभी भी अक्टूबर में तूफान ऑस्कर से उबर नहीं पाया है। बता दें कि पूर्वी क्यूबा के अधिकांश हिस्सों में कई महीनों से घंटों तक ब्लैकआउट होना आम बात है, जिससे नुकसान की रिपोर्ट भी नहीं आ रही है। यूएसजीएस ने कहा कि 6.8 तीव्रता का भूकंप 14 किमी (8.7 मील) की गहराई पर था।

    6.8 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, कई इमारतें हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: स्नैचिंग के आरोप में पकड़े तीन युवक, विधायक ने धरना देकर छुड़वाए

    Jalandhar News: स्नैचिंग के आरोप में पकड़े तीन युवक, विधायक ने धरना देकर छुड़वाए

    जालंधरः महानगर में आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने रात ढाई बजे थाने के बाहर धरना दिया। विधायक के इस धरने के दौरान तीन युवकों को पुलिस की हिरासत से छुड़वाया। जिनपर मोबाइल व नकदी लूटने का आरोप है।आदमपुर के गांव पत्ती उदोयपुर के ओम प्रकाश ने थाना आदमपुर में शिकायत दी थी कि चांद कुमार निवासी अलावलपुर, प्रवेश सिख्खी प्रिंस व हरप्रीत रिक्खी हैप्पी दोनों निवासी आदमपुर ने 27 अक्टूबर को घोगड़ी गांव में एक्टिवा पर जाते हुए उसे रोका और उसके गले पर दातर रखकर एक मोबाइल फोन और 9,200 रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए थे।

    बीते दिन ओम प्रकाश ने उक्त युवकों को देखा और पुलिस को सूचित किया। आरोपियों की सूचना मिलने के बाद थाना आदमपुर की पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

    विधायक ने देर रात लगाया धरना

    पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बीती रात लगभग 2:30 बजे आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली गांव निवासियों के साथ थाने के बाहर पहुंचे और वहां धरना दिया। धरने की सूचना मिलते ही डीएसपी शीतल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस से बातचीत में विधायक ने कहा कि जिस व्यक्ति ने शिकायत दी है उसका कहना है कि पुलिस ने जिन युवकों को पकड़ा है, वे आरोपित नहीं है।

    इस पर पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया है कि ये युवक ही आरोपित हैं, इसलिए यदि अब पीड़ित को लगता है कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वह असल आरोपी नहीं हैं तो वह लिखकर दें। विधायक कोटली के समर्थकों ने पीड़ित का लिखित एक पत्र पुलिस को दिया। जिसके बाद जिसके बाद पुलिस ने विधायक कोटली की गारंटी पर तीनों युवकों को छोड़ दिया। विधायक कोटली ने कहा कि अभी तक यह तीनों आरोपी निर्दोश लगते हैं यदि उक्त व्यक्ति गलत निकले तो पुलिस उन पर कभी भी कार्रवाई कर सकती है।

  • Punjab News: घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में आई कमी, इस दिन से बारिश का Alert

    Punjab News: घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में आई कमी, इस दिन से बारिश का Alert

    अमृतसरः पंजाब और यूपी के शहरों में भी कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है। आज सुबह 5.30 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी देखने को मिली। दरअसल, आज सुबह हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। सुबह 6 बजे यह और खराब होकर 50 मीटर रह गई। वहीं लोगों ने सुबह-शाम सर्दी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। दिन के समय धूप निकल रही है पर बादलों व स्मॉग के चलते हल्की धुंध जैसा अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर के बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी।

    11 नवंबर यानी आज पश्चिमी पंजाब के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घने से लेकर बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। 12 नवंबर 2024 के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। 11 नवंबर 2024 को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घने से लेकर बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। उधर, राज्य के अन्य जिलों की AQI की बात करें तो जालंधर का AOI 207, अमृतसर का 202, लुधियाना 202, बठिंडा का 175 और पटियाला का 199 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों की मांने तो AQI 50 से नीचे होना चाहिए।

    वहीं दूसरी ओर यूपी की बात करें तो बरेली 100 मीटर, और गोरखपुर 300 मीटर ने सुबह 5.30 बजे मध्यम से घने कोहरे की स्थिति देखने को मिली। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 मीटर की ऊंचाई पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विमान संचालकों को परेशानी हो रही है। आज दूसरा दिन भी घना कोहरा है। दिल्ली के संबंध में, सुबह 5.30 बजे आईजीआई हवाई अड्डे पर सबसे कम विजिबिलिटी 1800 मीटर और सफदरजंग हवाई अड्डे पर 800 मीटर दर्ज की गई।

  • Punjab News: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः 32 सेक्टर में ही रहते तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी सहित 3 कारों को टक्कर मार दी। इस घटना में कार करीब 15 फूट दूर जाकर गिरी। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कार मेें कोई सवार नहीं था और ना ही घटना के दौरान कोई बाहर कार के पास मौजूद था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इलाका निवासियों का कहना है कि स्कार्पियो चालक नशे में धुत था और उसने 3 कारों को क्षतिग्रस्त किया है। लोगों ने कहा कि नशे में धुत चालक को पकड़ने के लिए जब पुलिस को सूचित किया तो चालक अपने घर की दीवार फांद कर भाग गया। जानकारी देते हुए इलाका निवासी महिन्द्र ग्रोवर ने कहा कि गली में 3 से 4 दोस्त बैठे थे। सभी अपने घर वापस चले गए। करीब 10 मिनट बाद शोर मचा कि किसी ने मोहल्ले में कुछ गाड़ियों को टक्कर मारी है। इलाके में लगे जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि गली में रहते एक व्यक्ति ने स्कॉर्पियो कार से कई कारों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त किया है। कार टक्कर इतनी भयावक तरह से मारी गई कि करीब 15 से 20 दूर रेत के ढेर पर गाड़ी चढ़ गई। लोगों ने कहा कि स्कॉर्पियों चालक शराब के नशे में धुत था और गाड़ी में उसका पत्नी और बच्चा बैठा था। बताया जा रहा हैकि घटना के बाद उक्त व्यक्ति ने घर जाकर पत्नी से भी विवाद किया। मौके पर पहुची पीसीआर ने थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को सूचित किया। लोगों ने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन खानापूर्ति की कार्रवाई करके चले गए। एक्सीडेंट करने वाला व्यक्ति पुलिस के सामने ही भाग गया। यदि समय रहते उसे दबोच कर पुलिस उसका मैडिकल करवा लेते तो उसके शराब पीने का भी टेस्ट में पता चल जाना था। प्रशासन से मांग है कि गली में बच्चें भी खेलते है। यदि उस समय कोई बच्चा घर के बाहर होता तो उसकी जान तक जा सकती थी। लोगों ने पुलिस प्रशासन से चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की अपील की है।

    नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

  • Airline Vistara आज भरेगी आखिरी उड़ान

    Airline Vistara आज भरेगी आखिरी उड़ान

    नेशनलः एयरलाइन विस्तारा आज यानी 11 नवंबर को अपनी आखिरी फ्लाइट का संचालन करेगी। 12 नवंबर से विस्तारा के सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन एअर इंडिया करेगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग भी एअर इंडिया के वेबसाइट से होगी। एअर इंडिया और विस्तारा की मर्जर डील नवंबर 2022 में साइन हुई थी। भारतीय रेगुलेटर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की ओर से इसे सितंबर 2023 में मंजूरी मिली थी।

    इस मर्जर के बाद मार्केट शेयर के लिहाज से एअर इंडिया ग्रुप इंडिगो के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन और सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन बन गई है। मर्जर के बाद, एअर इंडिया फुल-सर्विस और लो-कॉस्ट वाली पैसेंजर सर्विस दोनों को ऑपरेट करने वाला एकमात्र भारतीय एयरलाइन ग्रुप होगा।

    एअर इंडिया (एअर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया सहित) और विस्तारा के पास टोटल 218 वाइडबॉडी और नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट्स हैं, जो 38 इंटरनेशनल और 52 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन के लिए सर्विस देते हैं। विस्तारा की शुरुआत 2013 में हुई थी। यह ईस्ट-सेंट्रल एशिया और यूरोप में इंटरनेशनल ऑपरेशन्स के साथ भारत का लीडिंग फुल सर्विस कैरियर है।

  • Gautam Gambhir का बड़ा बयान, इस युवा खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है भारतीय टीम की कप्तानी

    Gautam Gambhir का बड़ा बयान, इस युवा खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है भारतीय टीम की कप्तानी

    नई दिल्ली: भारतीय टीम का अगला मिशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 है। सीरीज का पहला मैच पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना मैच हारे 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी। इस बीच उसे बड़ा झटका लगता दिख रहा है।

    भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के पहले मैच में खेलने को लेकर अभी संशय है। इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने इशारे-इशारे में जवाब दे दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा जाने वाला सबसे पहला सवाल यही था कि क्या रोहित शर्मा पहला टेस्ट खेलेंगे? इस पर उन्होंने कहा- अभी तक कोई अपडेट नहीं है, लेकिन उम्मीद कर रहे हैं कि वह सीरीज शुरू होने से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

    साथ ही उनसे पूछा गया कि अगर वह नहीं खेलते हैं तो टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा इस पर उन्होंने दो नाम लिए। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु ईश्वरन और केएल राहुल हैं। हांलाकि, बाद में शुभमन गिल को भी विकल्प के तौर पर बताया।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म ही होने वाली थी कि उनसे सबसे बड़ा सवाल पूछ लिया गया। उनसे पूछा गया कि अगर रोहित पहला मैच नहीं खेलते हैं तो टीम का कप्तान कौन होगा? इस पर उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा- जसप्रीत बुमराह ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। अगर रोहित शर्मा नहीं मौजूद रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे।

  • Jalandhar News: आपसी विवाद को लेकर घर के बाहर चलाई गोलियां, आरोपी काबू

    Jalandhar News: आपसी विवाद को लेकर घर के बाहर चलाई गोलियां, आरोपी काबू

    जालंधरः महानगर में गोली चलने की वारदातें आम हो गई है। ताज़ा मामला जालंधर के अर्जुन सिंह नगर से सामने आया है, जहां जिम के पास लाइसेंसी रिवाल्वर से दोस्त के साथ एक घर के बाहर हवाई फायर करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार तड़‌के दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लेकर पुछताछ शुरू कर दी है। आरोपी का साथी फरार बताया जा रहा है।

    थाना रामा मंडी के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित युवक का खराद का काम है और कुछ समय पहले फैक्ट्री लगाने को लेकर इलाके के प्रिंस से उसका विवाद हुआ था। इस मामले में परिवार के सदस्यों और इलाका निवासियों ने इन दोनों का समझौता भी करवा दिया था, लेकिन शुक्रवार की रात वह अपने दोस्त के साथ प्रिंस के घर के बाहर गोलियां चला दीं। गोली चलने से आसपास के लोग में दहशत का माहोल बना हुआ है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।