Blog
-

प्रधानमंत्री ने रखी अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला
ऊना/सुशील पंडित :प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। इनमें हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तहत अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन भी शामिल है।इस अवसर पर अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे ने यह योजना आरम्भ की है, जिससे हिमाचल के पर्यटन विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे विकास के क्षेत्र में एक नये अध्याय की शुरूआत की है और देश के जिन 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गई है उनमें हिमाचल प्रदेश का यह अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इस स्टेशन के नवीनीकरण पर 20.74 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री ने प्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है।उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1 हजार 838 करोड़ रुपए मंज़ूर किए जाने पर भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। बजट में सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़ ,चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ रुपये, नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपए वर्ष 2023-24 के बजट में मंज़ूर किए गये हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन नेटवर्क सुदृढ़ होने से प्रदेश में जहां लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं यहां के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों और अन्य पर्यटक स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंबाला मंडल ने अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन में स्थानीय कला और संस्कृति पर विशेष जोर देते हुए तकनीकी विशेषज्ञों और वास्तुकारों के परामर्श से बेहतर यात्री अनुभव के लिए स्टेशन के विकास की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि सलाहकारों की सिफारिशों और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर, अम्ब-अंदौरा स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में आधुनिकीकरण के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इनमें ट्रैफिक सर्कुलेशन में सुधार और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण भी शामिल है।मुख्यमंत्री श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर नई दिल्ली से जुड़े। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली विशेष सुविधाओं से यात्री लाभान्वित होंगे। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास में अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन को शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया। अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने इस स्टेशन को योजना में शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रेलवे विस्तार व आधुनिकीकरण के मामले देश में व्यापक बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे बजट को 2,40000 करोड़ रुपये करके इसमें 9 गुणा वृद्धि की गई है। 6565 किमी इलैक्ट्रिफिकेशन किया गया है, जो अबतक का सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी रेलवे विस्तार और आधुनिकीकरण में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि न केवल दौलतपुर चौक तक ट्रेन पहुंचाई गई बल्कि इसका इलैक्ट्रिफिकेशन भी किया गया। उन्होंने कहा कि आज देश में रेलवे में बदलाव को देखा जा सकता है। स्मार्ट कोच, वंदे भारत, बायो टायलेट इत्यादि सुविधाओं से रेलवे को आधुनिक किया गया है। उन्होंने कहा कि अम्ब-अंदौरा पुनर्विकास से इस स्टेशन में भी व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।राज्यपाल ने इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्थानीय स्कूलों के 18 विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने विभिन्न कार्यक्रमें में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चिंतपूर्णी के विधायक श्री सुदर्शन सिंह, गगरेट के विधायक श्री चौतन्य शर्मा, ऊना सदर के विधायक श्री सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक, रेलवे के अधिकारी, राज्यपाल के सचिव श्री राजेश शर्मा, ऊना के उपायुक्त श्री राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अर्जित सेन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पूर्व, आज प्रातः राज्यपाल ने शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी और पुलिस लाइन जलेढ़ा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल के सचिव श्री राजेश शर्मा, उपायुक्त श्री राघव शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री अर्जित सेन भी उनके साथ थे। -

ਪੰਜਾਬ: ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੀ ਆੜ ‘ਚ ਏਜੰਟ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਮਾਰੀ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੀ ਆੜ ‘ਚ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਏਜੰਟ ਨੇ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਟ੍ਰੈਵਲ ਐਂਡ ਇਮੀਗਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਤਿਬੜੀ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਦਫਤਰ ਖੋਲਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ।
ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਮਿਤ ਤੁੱਲੀ ਏਜੰਟ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਭੇਜਣ ਤੇ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਿੱਤੇ ਸਨ। ਏਜੰਟ ਨੇ ਜਾਲੀ ਟਿਕਟਾਂ ਅਤੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਬਣਾ ਕੇ ਲੋਕ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿਤੇ ਅਤੇ 10-10 ਲੱਖ ਦੀ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਠੱਗੀ ਮਾਰ ਕੇ ਭੱਜ ਗਿਆ । ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਦਰਖ਼ਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੌ ਇਸ ਏਜੰਟ ਉਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਇਹ ਏਜੇਂਟ ਹੋਰ ਨਾਲ ਠੱਗੀ ਨਾ ਕਰ ਪਾਵੇ ।
-

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ; फ़िरोज़पुर में 77.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों सहित चार तस्कर काबू, देखें वीडियो
चंडीगढ़/फिरोजपुर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी करते हुए पंजाब पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 77.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों सहित गिरफ़्तार करके सरहद पार से नशा तस्करी के दो अलग-अलग रैकेटों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन कारवाईयो को काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर द्वारा अंजाम दिया गया है।
पहली कार्रवाई संबंधी जानकारी देते हुये डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से हेरोइन की बड़ी खेप के बारे मिली सूचना के आधार पर ए. आई. जी. एस. एस. ओ. सी. फिरोजपुर लखबीर सिंह के नेतृत्व में काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर की पुलिस टीमों ने नाकाबंदी की और दो व्यक्तियों को काबू किया, जब वह दोनों खेप प्राप्त करने के उपरांत अपने मोटरसाईकल पर आ रहे थे।
डीजीपी ने दूसरी कारवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक अन्य कार्रवाई के दौरान काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर की पुलिस टीमों ने जसभिन्दर सिंह उर्फ भिन्दा और जगदीप सिंह उर्फ भूच्चऱ, दोनों निवासी गाँव दीप सिंह वाला, फरीदकोट को गिरफ़्तार करके उनके पास से 36 किलो हेरोइन बरामद की। यह गिरफ़्तारी उस समय की गई जब उक्त व्यक्ति खेप बरामद करने के बाद अपने मोटरसाईकल पर आ रहे थे। इस मामले में थाना एसएसओसी फाजिल्का में ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के अंतर्गत अलग केस दर्ज किया गया है।
स्पैशल डीजीपी आर. एन. ढोके ने बताया कि पुलिस टीमें इस खेप को भेजने वाले पाकिस्तान आधारित तस्करों सहित तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का सुराग खोजने के लिए दोनों मामलों की जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियां होने की संभावना है।
-

पंजाबः 19.26 करोड़ की लागत से पुनर्विकास होगा रेलवे स्टेशन, देखें वीडियो
गुरदासपुर/जसविंदर बेदीः केंद्र सरकार की ओर से भारत में रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करने को लेकर एक कार्यक्रम रखा गया। जिसके चलते आज गुरदासपुर के रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें 19.26 करोड़ रुपए की लागत से गुरदासपुर के रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। जिसका आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन के माध्यम से इसका शिलान्यास किया।
इस कार्यक्रम में हलका गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा विशेष तौर पर पहुंचे। जबकि भाजपा के जिला प्रधान शिवबीर सिंह राजन ने भी शिरकत की। इससे पहले विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। हल्का विधायक ने बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। उधर कार्यक्रम को लेकर पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन वीडियोग्राफी के माध्यम से देश के लोगों को संबोधित किया और रेलवे स्टेशनों के होने वाले पूर्ण विकास संबंधी अपने विचार सांझे किए।
-

राज्य सरकार का बड़ा ऐलान , पुरानी गाड़ियों पर नहीं लगेगा GreenTax
यूपी : उत्तर प्रदेश में पुरानी कार और दोपहिया वाहन धारको के लिए राहत की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में पुरानी कार और बाइक के दोबारा पंजीकरण पर ग्रीन टैक्स लागु नही होगा । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने पुराने वाहनों के दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने पर ग्रीन टैक्स लगाने का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया है। जिन वाहन धारको की गाड़ियां 15 साल की अवधि पूरा करने वाली है, उनके लिए यह एक बड़ी राहत है।
ग्रीन टैक्स को पॉल्युशन टैक्स और पर्यावरण कर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक उत्पाद शुल्क है, जिसे सरकारें उन वस्तुओं पर टैक्स लगाकर इकठ्ठा करती हैं, जिससे प्रदूषण फैलता है। ग्रीन टैक्स 8 साल से ज्यादा पुराने कमर्शियल वाहनों पर पहले से ही लागू था, लेकिन बाद में इसे निजी वाहनों के लिए भी लागू कर दिया गया, जिनकी उम्र 15 साल से अधिक है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पुराने वाहनों के पुनः पंजीकरण पर 2 प्रतिशत ग्रीन टैक्स लेने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था. जिसे सरकार ने खारिज कर दिया है। सरकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के पास होने पर बाइक चालकों को 600 रुपये व कार चालकों पर 2000 तक का खर्च बढ़ जाता।सरकार के इस फैसले से अब पहले की तरह सामान्य निर्धारित राशि में पुरानी गाड़ियों का दोबारा पंजीयन हो जाएगा।
-

भयानक ट्रेन हादसा, 22 की मौत , 50 से अधिक यात्री घायल
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में रविवार को बड़ा ट्रैन हादसा होने की खबर है। रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां नवाबशाह के पास पटरी से उतर गईं। इस हादसे में लगभग 22 लोगों की मौत हो गई और 50 यात्रियों के घायल होने की सुचना मिली है । रेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेन दुर्घटना में दस डिब्बे पटरी से उतर गए। घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटनाग्रस्त हुई बोगियों से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव ऑपरेशन जारी है। लोको शेड रोहरी से एक ट्रेन घटना स्थल पर पहुंच रही है। रहमान ने कहा की दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में कम से कम तीन घंटे लगेंगे।, “दुर्घटना के कारण अप ट्रैक पर यातायात निलंबित है।” ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
-

हिंसा मामले में प्रशासन ने की कारवाई ,3 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
हरियाण: नूंह और गुरुग्राम में हिंसा के बाद प्रशासन की सख्ती का मामला सामने आया है। नूंह शहर में नल्हड़ मोड़ के ठीक सामने बाइक शोरूम के गोदाम से सटे एक रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया है।
31 जुलाई को शोभायात्रा में हुई हिंसा के दौरान भारी भीड़ ऊंचे मकानों पर चढ़ गई थी और जमकर पथराव किया गया था। जिस बाइक गोदाम में बाइक लूट व आगजनी की बात सामने आई थी, उसकी दीवार इस रेस्टोरेंट से पूरी तरह से सटी हुई है। इस रेस्टोरेंट पर कारवाई करने के लिए बड़ी क्रेन जेसीबी मशीन को बुलाया गया था। तीन मंजिला रेस्टोरेंट के भवन को चंद मिनट में जमींदोज कर दिया गया। .तोड़फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भी किया गया था। अतिक्रमण के साथ-साथ जिन भवनों से पथराव किया गया था. उन पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है.अभियान के चौथे दिन सहारा रेस्टोरेंट पर पीला पंजा चला। प्रशासन की तोड़फोड़ कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।
-

पंजाब: सरेआम 2 भाइयों ने पुलिसकर्मी को पीटा, वीडियो वायरल
गुरदासपुर: जिले में पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में दो व्यक्ति एक पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के बॉर्डर एरिया सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मी बाइक पर आ रहे दो व्यक्तियों को रोका और उनसे कागजात मांगे। इस दौरान दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को गालियां देना शुरू कर दिया।
पुलिस कर्मचारी ने जब उसे मोटर साइकिल के कागजात मांगे तो उन्होंने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। साथी पुलिस कर्मचारी ने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर आकर राजेश कुमार (बब्बा) और अरविंदर (सबी) को काबू करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।
-

पंजाब भर में टेम्पू यूनियनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
मोगाः आज पुरे पंजाब भर में जुगाडू रेहडियो को बंद करने के लिए जिला हेड क्वाटरो पर छोटे हाथी टेम्पू यूनियन की और से रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वही मोगा में भी आज डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर करीब चार सो टेम्पू ,छोटे हाथी और पिकप वें वालो की और से धरना पर्दर्शन किया जा रहा है वही वेह मांग कर रहे है की प्रशासन हाई कोर्ट के आदेशो को भी नहीं मान रहा अगर प्रशासन ने कोई करवाई नहीं की तो पंजाब भर के टेम्पो यूनियन और दूसरी युनिओं के साथ मिलकर बात चीत कर अगली रन निति बनाई जाएगी और संघर्ष को तेज किया जायेगा।
धरने पर बेठे जिला प्रधान और सूबा वाइस प्रधान लखविंदर सिंह ने कहा की हमारा जुगाडू रेहडीयो को बंद करवाने के लिए हाईकोर्ट में पटीशन दायर की गई थी और मानयोग हाईकोर्ट ने 20 .06 .23 को आर्डर किया था। अगली सुनवाई 08 .08.23 को राखी गई है। जिसमे पुलिस के उच्च अधिकारियों को बुलाया गया है। 2 महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन की और से कोई करवाई नहीं की, जबकि हम लोग सभी तरह के पंजाब सरकार को टेक्स देते है। जुगाडू रेहड़ी वाले कोई टेक्स नहीं देते और रिस्क लेकर अपना कारोबार चला रहे है। हम लोग इतना पैसा लगा कर परेशान हो रहे है। वही प्रधान ने बताया की अब तो इ रिक्शा वाले भी यह काम करने लगे है जिससे हमारा धंधा तो पूरा चोपट हो गया है। आज पुरे पंजाब भर में हमनें धरना लगाया है। अगर प्रशासन की और से कोई करवाई नहीं की गई तो पुरे पंजाब में मीटिंग कर अगली रन निति बनाई जाएगी।
-

जालंधरः किशनपुरा में गल्ले से पैसे चुराते चोर काबू, देखें CCTV
जालंधर,ENS : शहर में चोरी और लूट की घटनाओं का ग्राफ रोजाना बढ़ता जा रहा है। आए दिन जहां चोर दुकानों को निशाना बना रहे है तो वही लुटेरे दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही चोरी का एक मामला किशनपुरा के बलदेव नगर से सामने आया है। जहां एक चोर दुकान के गल्ले से पैसे निकाल कर भाग जाता है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। जैसे ही पता चला की दुकान के गल्ले से पैसे चोरी हुए हैं तो दुकानदार चोर की तलाश में जुट गए। दुकानदार और घर के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान की और दो दिन बाद चोर को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने चोर की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।