Blog

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री का ऐलान, इतने दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    पंजाबः शिक्षा मंत्री का ऐलान, इतने दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। बड़ी संख्या में इलाके पानी में डूबे हुए हैं। ताजा हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जारी आदेशों के मुताबिक 16 जुलाई तक छुट्टियां कर दी गई है। शिक्षा मंत्री ने ट्विट के जरिए जानकारी देते दी है। जिसमें कहा गया है कि स्कूलों में छुट्टियां 16 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। पंजाब सरकार ने पहले 13 जुलाई तक छुट्टियां की थीं, लेकिन अब इन्हें आगे बढ़ा दिया गया है।

  • जालंधर : भाभी को देवर ने युवक के साथ होटल में पकड़ा, हुआ हंगामा

    जालंधर : भाभी को देवर ने युवक के साथ होटल में पकड़ा, हुआ हंगामा

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास एक होटल में भाभी को युवक के साथ उसके देवर ने पकड़ लिया। जिसके बाद देवर ने जमकर हंगामा किया। इसका पता तब चला जब उसका देवर लंबा पिंड चौक से निकल रहा था। इस दौरान लम्मा पिंड चौक के पास रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ लम्मा पिंड चौक के पास से निकल रहा था। इस दौरान उसने अपनी भाभी को किसी गैर मर्द के साथ होटल में जाते हुए देखा। जिसके बाद महिला के देवर ने अपने साथियों और परिजनों को सूचना दी।

    इस दौरान उक्त युवक अपने साथियों सहित उसी होटल में जा पहुंचा। जहां उसने अपनी भाभी को गैर मर्द के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। जहां पर काफी हंगामा होने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। उक्त युवक ने अपने साथियों सहित उस व्यक्ति पर हमलाकर दिया और उसकी अच्छी खासी धुनाई की और पुलिस को बुला लिया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस मौक पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को देर रात थाने ले गई। 

  • पंजाबः बाढ़ के पानी में डूबने से निगम कर्मचारी की मौत

    पंजाबः बाढ़ के पानी में डूबने से निगम कर्मचारी की मौत

    पटियाला: पंजाब में प्राकृतिक आपदा ने जमकर कहर बरपाया है। अब तक 13 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। ऐसी ही एक और दुखद खबर पटियाला की गोपाल कॉलोनी से सामने आई है। जहां बाढ़ के पानी में डूबने से नगर निगम के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अजय सहोता के रूप में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक वह कल से लापता था। परिवारिक सदस्यों ने उसे अलग-अलग जगहों पर खोजने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। काफी देर तालाश करने के बाद पुलिस को भी कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद कॉलोनी में जलस्तर कम होने पर अजय का शव बीते दिन घर से थोड़ी दूरी पर झाड़ी में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने अजय सहोता का बडूंगर श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर मौजूद परिजनों और निगम कर्मियों ने सरकार और प्रशासन से बाढ़ राहत कोष के तहत परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

  • जालंधर : No ऑटो Zone में चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा देखें Live

    जालंधर : No ऑटो Zone में चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा देखें Live

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि चौक पर नो ऑटो जॉन को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा काफी समय से आदेश जारी किए जा चुके है। लेकिन उसके बावजूद कुछ ऑटो चालक फिर भी सवारियां उठाने के लालच में नो जॉन में ऑटो लेकर आ जाते है। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए ऑटो चालकों के चालान काटने शुरू कर दिए। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेटर ठाकुर ने बताया कि सख्ती से कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक का चालान काटा गया। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा हो गया।

  • बड़ी खबरः सीएम का ऐलान, अगले आदेश तक बंद रहेंगे सरकारी व प्राइवेट स्कूल 

    बड़ी खबरः सीएम का ऐलान, अगले आदेश तक बंद रहेंगे सरकारी व प्राइवेट स्कूल 

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर अपने रिकॉर्ड लेवल पर बह रहा है। दिल्ली के निचले इलाके डूबने की कगार पर हैं। घरों में पानी घुस गया है, लोग घर से बेघर हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जलभराव वाले सभी इलाकों के सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। दिल्ली सरकार ने उन सभी इलाकों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के बंद करने के आदेश दिये हैं जिन इलाकों मे पानी भरा है। ये आदेश अगला आदेश आने तक लागू रहेगा।

    वहीं, दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा है। 1978 में जब दिल्ली में बाढ़ आई थी उससे करीब 1.5 मीटर ज्यादा पानी इस बार आया है। जब जलस्तर इतना ऊंचा हो जाएगा तो यमुना अपने तट से बाहर निकलेगी। पानी के बहाव को काबू में नहीं किया जाता है। हम लोगों को लगातार नकाल रहे हैं। हमारे लिए लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करेंगे। बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है।

    राहत व बचाव कार्य के चलते एडीआरएफ की टीम सबसे पहले महिलाओं और छोटे बच्चों को बोट में बैठा रहे हैं, ताकि इन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। साथ ही इनकी जरूरत के सामान को भी वोट के अंदर रखा जा रहा है। अभी भी बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे और लोग बदरपुर खादर के मकानों में अंदर फंसे हुए हैं। तो वहीं एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर का कहना है 8th बटालियन एनडीआरफ गाजियाबाद की टीम रेस्क्यू करने के लिए यहां पहुंची है जब तक सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर नहीं निकाल दिया जाएगा तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा। 70 से ज्यादा लोगों को इवेक्युएट कर लिया गया है।

  • पंजाबः फिल्लौर, पटियाला, लुधियाना सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    पंजाबः फिल्लौर, पटियाला, लुधियाना सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब के कई जिलों में आज बारिश के आसार है। इसी को लेकर आईएमडी ने आज पंजाब और हरियाणा, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मेघालय और सिक्किम के कुछ हिस्सों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की। वहीं पंजाब के राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली में बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

    इसके अलावा बरनाला, धूरी, मलेरकोटला, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खरड़, खमनों, लुधियाना ईस्ट, चमकौर साहिब, समराला, बलाचौर, रायकोट, जगराओं, लुधियाना, पश्चिमी, फिल्लौर, नवांशहर, गढ़शंकर में बारिश के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने का अनुमान है। वहीं बिहार, असम और मेघालय में कल तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • पंजाबः सरकारी दफ्तरों का बदला समय!

    पंजाबः सरकारी दफ्तरों का बदला समय!

    चंडीगढ़ः गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर 8 अप्रैल को पंजाब सरकार ने पहली बार सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला किया था। इस दौरान सीएम मान ने  2 मई से राज्य के सारे सरकारी दफ्तर सुबह साढे़ 7 बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने का ऐलान किया था। सीएम मान ने पत्र जारी कर कहा था कि यह फैसला 15 जुलाई तक लागू रहेगा। ऐसे में जारी आदेशों के मुताबिक 2 दिन रह गए है।

    जिसके बाद पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर से बदला जा सकता है। बताया जा रहा है कि अब सोमवार से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक समय हो सकता है। फिलहाल अभी तक सरकार के द्वारा औपचारिक आदेश जारी नहीं हुए है। बता दें कि उक्त फैसला मुख्यमंत्री ने र्मियों में बिजली की किल्लत से बचने के लिए लिया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यह फैसला विदेशों की तर्ज पर लिया गया है। वहीं भारत में यह अपनी तरह का पहला प्रयास था।

  • ਪੰਜਾਬ: ਭੇਦਭਰੇ ਹਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਕਮਰੇ ਚੋ ਮਿਲੀ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਪੰਜਾਬ: ਭੇਦਭਰੇ ਹਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਕਮਰੇ ਚੋ ਮਿਲੀ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਮੁਹੱਲਾ ਖੰਡਾਖੋਲਾ ਵਿੱਚ ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਇਕ ਕਿਰਾਏ ਦੇ ਕਮਰੇ ਵਿਚੋਂ ਭੇਦਭਰੇ ਹਲਾਤਾਂ ਚ 55 ਸਾਲਾਂ ਨੇਪਾਲੀ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਲਾਲ ਬਹਾਦੁਰ ਦੀ ਗਲੀ ਸੜੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਣ ਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਚ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਮੁਹੱਲੇ ਦੇ ਐਮ ਸੀ ਚੰਦਰ ਮੋਹਨ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੇਪਾਲੀ ਲਾਲ ਬਹਾਦੁਰ ਇਸੇ ਮੁਹੱਲੇ ਚ ਇਕ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਇੱਕਲਾ ਹੀ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਮੁਹੱਲੇ ਅੰਦਰ ਬਦਬੂ ਫੈਲਣ ਕਾਰਨ ਜਦੋ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਕਮਰੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਅੰਦਰੋਂ ਲਾਲ ਬਹਾਦੁਰ ਦੀ ਬੁਰੇ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿਚ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸਤੋ ਤੁਰੰਤ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ। ਓਥੇ ਹੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇ ਵਿਚੋਂ ਭਰਾ ਦਿਲਦਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਲਾਲ ਬਹਾਦੁਰ ਜਿਸਦੀ ਉਮਰ 55 ਸਾਲ ਹੈ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਇਸ ਮੁਹੱਲੇ ਇੱਕਲਾ ਹੀ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਚੋਂਕੀਦਾਰੇ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਉਹਨੇਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਣ ਦਾ ਆਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸਦਾ ਬਾਕੀ ਸਾਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇਪਾਲ ਹੀ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨਾਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਏ ਐਸ ਆਈ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाबः बारिश के कारण पानी ने मचाई तबाही, अब यह हाईवे हुआ बंद

    पंजाबः बारिश के कारण पानी ने मचाई तबाही, अब यह हाईवे हुआ बंद

    संगरूरः पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। कुछ दिन पहले हुई बारिश से पंजाब के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी मंत्रियों, विधायकों, डीसी व एसएसपी समेत सभी अफसरों को जनता के बीच जाने का निर्देश दिया है। उन्हें तत्काल लोगों को राहत पहुंचाने को कहा गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति विभाग को भी खाने के पैकेट तैयार करने को कहा गया है। इसी के साथ अब खबर सामने आ रही है कि संगरूर में घग्गर का पानी तबाही मचा रहा है। जिसके चलते संगरूर दिल्ली हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसी के साथ और भी कई गांवों में पानी ने तबाही मचा रखी है और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है।

  • जालंधर भगत सिंह चौक तथा रेलवे रोड सहित इन 4 शोरूमों पर निगम ने कार्रवाई

    जालंधर भगत सिंह चौक तथा रेलवे रोड सहित इन 4 शोरूमों पर निगम ने कार्रवाई

    जालंधर,ENS: शहर में सुबह-सुबह नगर निगम अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई निगम के लाइसेंस ब्रांच ने की है। लाइसेंस ब्रांच की टीम ने आज सुबह कार्रवाई करते हुए शहर में 4 शोरूमों को सील कर दिया। यह कार्रवाई निगम कमिश्नर के सुपरिंटेंडेंट हरप्रीत सिंह वालिया के निर्देशों पर हुई।

    निगम अधिकारियों का कहना है कि इस शोरूमों द्वारा उनके पास लाइसेंस फीस जमा नहीं करवाई थी। जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी देते हुए निगम अधिकारियों ने बताया कि भगत सिंह चौक तथा रेलवे रोड पर तीन और साइन पायल के निकट एक शोरूम को सील कर दिया गया। गौरतलब है कि शहर में 40 हजार  से ज्यादा व्यापारी जीएसटी नंबर लेकर कारोबार कर रहे  हैं परंतु 10 हजार  के करीब ही निगम से लाइसेंस बनवाते  हैं जिस कारण सीलिंग  शुरू हो चुकी है ।