Blog

  • SIR प्रक्रिया को लेकर शेयर की गई अहम जानकारी, मीडिया के जरिए जनता से की अहम बात, देखें वीडियो

    SIR प्रक्रिया को लेकर शेयर की गई अहम जानकारी, मीडिया के जरिए जनता से की अहम बात, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिला सचिवालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उपायुक्त द्वारा पंचकूला में शुरु हुई SIR प्रक्रिया को लेकर अहम जानकारी साझा की गई। उपायुक्त ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भारत सरकार के द्वारा SIR की प्रक्रिया करवाई जा रही है।

    उन्होंने बताया कि हमारे जिला के कार्रवाई शुरु हुई है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर को लेकर 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ को फार्म दिए जाएंगे और उनसे लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फाइनल इलेक्ट्रोरोल पब्लिकेशन 22.9.26 को होगा।

    जनता से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग ले। उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए से जनता तक बात पहुंचाए। उन्होंने कहा कि हमारे बीएलओ की पूरी ट्रेनिंग की जा रही है। पोलटिकल पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ता लोगों को मिलकर शंका दूर कर रहे है।

    कुल 455 बीएलओ लगाए गए हैं जिसमें कालका, पंचकूला शामिल है। घर जाकर लोगों को SIR के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फ्रॉड की स्थिति में पंचकूला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर भी संपर्क कर सकते हैं।

    बीएलओ से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। पारदर्शी तरीके से हो और यह प्रक्रिया पूरे जिले में चलेगी और हमारी टीम में लगातार इस प्रक्रिया में काम कर रही है।

     

  • कोटला खुर्द पुली विवाद पर विधायक विवेक शर्मा का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित करने की हो रही कोशिश

    कोटला खुर्द पुली विवाद पर विधायक विवेक शर्मा का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित करने की हो रही कोशिश

    विकास कार्यों का श्रेय लेने की राजनीति पर उठाए सवाल
    ऊना सुशील पंडित : बंगाणा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटला खुर्द में क्षतिग्रस्त पुली को लेकर चल रहे विवाद के बीच विधायक विवेक शर्मा ने विपक्षी नेताओं और आंदोलन कर रहे लोगों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पुली निर्माण की प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो चुकी थी और इसके लिए आवश्यक धनराशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। कोटला खुर्द में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि जो लोग आज पुली निर्माण को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें जनता को यह भी बताना चाहिए कि निर्माण कार्य में देरी के लिए वास्तविक रूप से कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने पूरी सच्चाई रखी जानी चाहिए ताकि किसी प्रकार का भ्रम न फैले।
    जुलाई 2025 में पूरी हुई थी टेंडर प्रक्रिया
    विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कोटला खुर्द पुली के निर्माण के लिए जुलाई 2025 में ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी और निर्माण कार्य का टेंडर यूनीक इंजीनियर कंपनी को आवंटित किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई और विभागीय स्तर पर सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई थीं।
    उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता के सामने यह तथ्य नहीं रख रहा कि सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी पहले ही निभा चुके थे। यदि निर्माण कार्य समय पर शुरू नहीं हो पाया तो उसके पीछे कुछ विशेष परिस्थितियां थीं।
    निर्माण कार्य में बाधा डालने वालों पर उठाए सवाल
    विधायक ने दावा किया कि जिस कंपनी को निर्माण कार्य दिया गया था, उसकी संचालिका के पति रोहित रॉकी के खिलाफ लोक निर्माण विभाग कार्यालय में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज और हाथापाई करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर उत्पन्न हुई इन परिस्थितियों और कानूनी प्रक्रियाओं के कारण निर्माण कार्य निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। उनके अनुसार दिसंबर माह में कार्य शुरू होने की संभावना थी, लेकिन विवाद के चलते इसमें देरी हुई। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सरकार और विभाग पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें इन घटनाओं का भी उल्लेख करना चाहिए।
    दोबारा हुआ टेंडर, जल्द शुरू होगा निर्माण
    विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले पुली निर्माण का टेंडर पुनः यूनीक इंजीनियर कंपनी को आवंटित किया गया है और अब निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रियाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा शुरू से ही पुली का निर्माण करवाने की रही है और इसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी पहले ही दी जा चुकी थी। ऐसे में यह कहना कि आंदोलन के दबाव में सरकार ने कदम उठाया, पूरी तरह निराधार है। विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ विधायक ने कहा कि विकास कार्य किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल की जागीर नहीं होते, बल्कि जनता के हित में सरकार की जिम्मेदारी होते हैं। इसलिए विकास परियोजनाओं का श्रेय लेने की राजनीति उचित नहीं है।
    उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता केवल राजनीतिक हित साधने के लिए सड़क और पुली जैसे मुद्दों को उछाल रहे हैं। विधायक ने कहा कि जनता को यह भी बताया जाना चाहिए कि संबंधित सड़क का निर्माण किसके कार्यकाल में हुआ था।
    जनता करेगी सच और झूठ का फैसला
    विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता जागरूक है और वह पूरी स्थिति को भली-भांति समझ रही है। जनता स्वयं तय करेगी कि कौन विकास की राजनीति कर रहा है और कौन केवल राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कोटला खुर्द पुली का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा। विधायक ने लोगों से अफवाहों और भ्रामक प्रचार से बचने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
  • Punjab News: कौमी इंसाफ मोर्चा ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, करेंगे Toll Plaza Free, रेलों का होगा चक्का जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: कौमी इंसाफ मोर्चा ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, करेंगे Toll Plaza Free, रेलों का होगा चक्का जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल, बंदी सिंहों (लंबे समय से जेलों में बंद सिख कैदियों) की रिहाई की मांग को लेकर मोहाली में पक्का मोर्चा लगाए बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा ने अब अपने प्रदर्शन को पंजाबव्यापी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। लुधियाना में आज हुई अहम बैठक के बाद मोर्चे के प्रवक्ताओं ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। कौमी इंसाफ मोर्चे के इस अचानक और बड़े ऐलान के बाद पंजाब पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

    मोर्चे के मुख्य प्रवक्ता गुरदीप सिंह बठिंडा और गुरिंदर सिंह भंगू ने केंद्र सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए आगामी दिनों के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने की बात कही है। कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से ऐलान किया गया है कि 9 जून को लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री: लुधियाना का सबसे व्यस्त रहने वाला लाडोवाल टोल प्लाजा दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक (2 घंटे के लिए) पूरी तरह ‘पर्ची मुक्त’ यानी टोल फ्री किया जाएगा। वहीं 4 जुलाई को रेल रोको आंदोलन में राजपुरा से दोपहर 12 से 2 बजे तक (2 घंटे के लिए) रेल चक्का जाम किया जाएगा, जिससे दिल्ली-अमृतसर रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।

    जिसके बाद 15 अगस्त पर सबसे बड़ा और विवादास्पद ऐलान 15 अगस्त को लेकर किया गया है। जहां एक तरफ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा होगा, वहीं कौमी इंसाफ मोर्चा बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब के राज्यपाल (गवर्नर) के घेराव के लिए कूच करेगा। बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए मोर्चे के नेताओं ने कहा कि वे देश-विदेश और पंजाब की संगत के सहयोग से इस आंदोलन को हर घर तक पहुंचा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सिख कैदी अपनी सजा पूरी करने के बावजूद बिना किसी ठोस कानूनी आधार के जेलों में बंद हैं। कौमी इंसाफ मोर्चा ने साफ किया है कि अब बातचीत का समय समाप्त हो चुका है और जब तक इन कैदियों की रिहाई नहीं होती, तब तक प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।

  • Jalandhar News: सब्जी मंडी के पास नौजवान से हुई मारपीट , देखें वीडियो

    Jalandhar News: सब्जी मंडी के पास नौजवान से हुई मारपीट , देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदा सब्जी मंडी में रवि शर्मा के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है। जहां बस्ती के रहने वाले गौरा नामक व्यक्ति पर पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए माई हीरां गेट के रहने वाले रवि शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात वह मामे का ढाबे पर खाने खाकर घर जा रहा था। इस दौरान गौरा नामक व्यक्ति ने उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी। आरोप है कि गौर जुए का काम करता है और इसी मामले को लेकर उसने रोककर गालियां निकाली और कहा कि वह पुलिस को उसके बारे में सूचना देता है।

    जिसके बाद उसके साथ कुछ युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी और युवकों ने सिर पर रॉड मारी। पीड़ित के अनुसार 10 से 15 नौजवानों ने हमला किया। पीड़ित ने मोनू पर आरोप लगाते हुए कहा कि गौरा नामक व्यक्ति के जीजा मोनू का फोन आया और धमकी देते हुए कहने लगा तूझे कोई नहीं बचाएगा। इस दौरान नशे का केस डालने के आरोप लगाए।

    इस मामले को लेकर पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने थाना 2 में घटना संबंधी शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष को थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: अफगानी नागरिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: अफगानी नागरिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिशनरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक अफ़गान नागरिक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 अत्याधुनिक पिस्टल और 7 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो ड्रोन के जरिए भारत–पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों की खेप गिराते थे। आरोपियों का काम इन हथियारों को प्राप्त करके आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाना था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंगजीत सिंह निवासी फतेहाबाद (रणनतारन), शमशेर सिंह निवासी फतेहाबाद, गुरलाल सिंह उर्फ़ राजा और अफ़गान नागरिक इस्माइल खेल के रूप में हुई है। मंगजीत सिंह के खिलाफ पहले भी हवाई फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    पुलिस के अनुसार इस्माइल खेल महाराष्ट्र में ड्राई फ्रूट के व्यवसाय से जुड़ा था। जांच में यह भी सामने आया है कि ड्राई फ्रूट के कारोबार की आड़ में हवाला के जरिए पैसों का लेन‑देन किया जाता था। इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए हथियारों में ग्लॉक, ग्लॉक प्राइम और चीन में बने अत्याधुनिक पिस्टल शामिल हैं।

    ये हथियार ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा के अंदर गिराए गए थे। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि सीमा क्षेत्रों के कुछ लोगों को थोड़े पैसे का लालच देकर इस तस्करी चेन में शामिल किया जाता था। मामले संबंधी थाना इस्लामाबाद और थाना गेट हकीमा में अलग‑अलग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकिंग की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश हेतु अलग‑अलग राज्यों में टीमें भेजी गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में हथियार तस्करी, हवाला कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्कों को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: DCP Office में गोली चलने से मचा हड़कंप, एक घायल

    Punjab News: DCP Office में गोली चलने से मचा हड़कंप, एक घायल

    अमृतसरः जिले के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर के दफ्तर में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना को लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान नारायण दास के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति डीसीपी आलम विजय सिंह के कार्यालय में स्थित असहला शाखा में अपना असहला लाइसेंस चेक कराने आया था। लाइसेंसशुदा पिस्तौल ले जा रहे व्यक्ति को उसकी जांच करते समय गलती से गोली लग गई, जिससे वह फर्श पर गिर गया और बाद में उसकी जांघ में गोली लगने से घायल हो गया।

    फिलहाल, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली गलती से चली या फिर जांच प्रक्रिया में कहीं कोई लापरवाही हुई। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, जब असलहा ब्रांच में इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले भी हथियारों की जांच के दौरान एक बार गोली चलने की घटना सामने आ चुकी है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्थाओं और हथियारों की जांच प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।

  • Jalandhar News: Meriton Hotel के पास कार सवार युवतियों की बाइक से टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Meriton Hotel के पास कार सवार युवतियों की बाइक से टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    परिजनों का आरोप- नशे में थी युवतियां, पुलिस ने बिना कार्रवाई किए छोड़ा

    जालंधर, ENS: मेरिटन होटल के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान एक नौजवान की मौत हो गई, वहीं दूसरे नौजवान की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान प्रशोत्तम लाल के रूप में हुई है और मुकेश घायल हुआ है। कार युवती चला रही था और घटना के दौरान कार में 4 युवतियां मौजूद थी। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान की दोनों टांगों में फैक्चर आया है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना में जहां बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार के भी परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद आज दोनों पक्ष के परिवार थाने पहुंचे हुए है। मामले की जानकारी देते हुए चश्मदीद कमलेश कुमार ने कहा कि देर रात उसे दोस्त का फोन आया और वह घटना के 5 मिनट बाद मौके पर पहुंच गया और कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चश्मदीद के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार से थी और रिक्शा को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे में प्रशोत्तम लाल की मौत हो गई। चश्मदीद के अनुसार कार चला रही युवती पर लोग नशे में धुत्त होने के आरोप लगा रहे थे। इस दौरान चश्मदीद ने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े किए है। आरोप है कि पुलिस ने कार सवार युवतियों के भाईयों के साथ घटना स्थल पर 45 मिनट तक बातचीत करते रहे। वहीं घायल दोनों काफी समय से सड़क पर खून से लथपथ पड़े रहे। मृतक शादीशुदा हुआ और उसके 3 बच्चे है और बिजली का काम करता था। दूसरी ओर घायल मुकेश कुमार ने कहा कि वह नंदिनी से लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार सफेद रंग की बोलेनों में सवार युवतियों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के दौरान वह दोनों सड़क पर गिर गए और बेहोश हो गए। कार में 4 युवतियां सवार थी। घटना में साथी की मौत हो गई। जौहल अस्पताल के डॉक्टर अमित चौधरी ने बताया कि उनके पास मुकेश और प्रशोत्तम घायल अवस्था में आए थे। प्रशोत्तम की हालत काफी गंभीर थी और काफी खून बह चुका था। ईलाज के दौरान देर रात 1.50 बजे प्रशोत्तम ने दम तोड़ दिया। वहीं साथी मंदीप उर्फ मुकेश की सर्जरी अल सुबह 5 बजे की गई और उसकी हालत अब स्थिर है। एएसआई सुखदेव ने कहा कि उन्हें देर रात 10 बजे कार और बाइक की टक्कर की सूचना मिली थी। जिसके बाद घायल बाइक सवारों को उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर रात 3 बजे बाइक सवार एक नौजवान की मौत हो गई। आज दोनों पार्टियों को थाने बुलाया गया है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं मृतक के परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कार में सवार 2 युवतियां मौजूद थी और एक युवत सेंट्रल टाउन की रहने वाली है। वहीं देर रात युवतियों के पुलिस द्वारा मेडिकल ना करवाए जाने को लेकर एएसआई सुखदेव ने कहा कि पीड़ित पक्ष अगर मामले को लेकर शिकायत देता है तो उसकी भी जांच की जाएगी। वहीं कार सवार युवती का लाइसेंस रखकर जांच की जा रही है।
  • मुख्यमंत्री ने 246 करोड़ रुपये की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी

    मुख्यमंत्री ने 246 करोड़ रुपये की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में 246 करोड़ रुपये लागत की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना का उद्देश्य शहर के उपयोगिता अवसंरचना तंत्र का आधुनिकीकरण, शहरी सौंदर्यीकरण तथा आम नागरिकों की सुविधा में सुधार करना है।

    इस परियोजना के अंतर्गत छोटा शिमला-विलीपार्क-चौड़ा मैदान, लोक भवन-ओक ओवर तथा शेर-ए-पंजाब-सीटीओ चौक वाया लोअर बाजार क्षेत्रों में एकीकृत भूमिगत यूटिलिटी डक्ट नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद विभिन्न उपयोगिता सेवाओं की व्यवस्थित स्थापना और रखरखाव संभव हो सकेगा, सड़कों की बार-बार खुदाई की आवश्यकता कम होगी तथा प्रदेश की राजधानी के स्वरूप में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक, सतत् एवं नागरिक-केंद्रित शहरी अवसंरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भूमिगत यूटिलिटी डक्ट के निर्माण से सेवाओं की आपूर्ति बेहतर होगी, रखरखाव कार्यों के कारण होने वाली बाधाएं कम होंगी और शिमला अधिक व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित होगा।

    सुक्खू ने इस पहल को शिमला के कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील पत्थर बताते हुए कहा कि शिमला में ओवरहेड तारों को भूमिगत किया जा रहा है, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर की आधारभूत संरचना को सदृढ़ करेगी बल्कि शिमला की विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क से आवश्यक सेवाओं के रख-रखाव में सुविधा होगी तथा विशेष रूप से भारी हिमपात और प्रतिकूल मौसम के दौरान बिजली एवं दूरसंचार सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

    इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

     

  • अवैध कब्जों पर प्रशासन का एक्शन, 2 हजार लोगों को नोटिस, अपने मुख्यालय से HSVP की कार्रवाई शुरू, देखें वीडियो

    अवैध कब्जों पर प्रशासन का एक्शन, 2 हजार लोगों को नोटिस, अपने मुख्यालय से HSVP की कार्रवाई शुरू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर में ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। ऐसे में अब पूरे शहर में अतिक्रमण पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का बडा एक्शन होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ड्राइव चलाई जाएगी। दरअसल, हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में शहरभर में प्रस्तावित तोड़फोड़ अभियान से पहले HSVP ने अपने ही मुख्यालय परिसर के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटाकर स्पष्ट संदेश दिया है कि कार्रवाई में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    आज HSVP अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यालय के बाहर ग्रीन बेल्ट पर की गई अवैध बाउंड्री वॉल और फेंसिंग को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ग्रीन बेल्ट, पार्कों और सार्वजनिक भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित किया जा चुका है और अब चरणबद्ध तरीके से इन्हें हटाया जाएगा। HSVP द्वारा अब तक शहर के छह सेक्टरों में नोटिस देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग की ओर से करीब 2 हजार लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस में कब्जाधारकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया है।

    निर्धारित समय सीमा के बाद विभाग बुलडोजर कार्रवाई करेगा और पूरा खर्च भी संबंधित कब्जाधारकों से वसूला जा सकता है। अतिक्रमण हटाने के लिए HSVP ने अधिकारियों और कर्मचारियों की लगभग 70 सदस्यीय टीम गठित की है। इस टीम में इंजीनियरिंग, एस्टेट, प्रवर्तन और अन्य शाखाओं के अधिकारी शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल की भी मदद ली जाएगी ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक भूमि पर बढ़ते अवैध कब्जों को लेकर दायर मामलों के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा है।

    इसी के चलते HSVP ने शहरभर में सर्वे कर कब्जों की सूची तैयार की है। कई स्थानों पर लोगों ने ग्रीन बेल्ट को निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री वॉल, लोहे की ग्रिल, फेंसिंग और अन्य निर्माण कर रखे हैं। HSVP अधिकारियों का कहना है कि विभाग ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सबसे पहले अपने मुख्यालय के बाहर मौजूद अवैध निर्माण हटाया है। इससे यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि सरकारी परिसर हो या निजी क्षेत्र, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर समान रूप से कार्रवाई होगी।

  • महिला को Social Media पर Show off करना पड़ा भारी, चोरों ने रातों-रात किया घर साफ

    महिला को Social Media पर Show off करना पड़ा भारी, चोरों ने रातों-रात किया घर साफ

    शिवपुरीः कई बार सोशल मीडिया पर दिखावा लोगों को काफी भारी पड़ जाता है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मोहनी गांव से सामने आया है जहां एक महिला ने सोने के गहने से लदकर रील बनाई थी। रील में महिला दिखा रही थी कि उसके पास गहने और लग्जरी कारें हैं। रील के आधार पर ही चोरों को सुराग मिल गया और इसके बाद चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए उनके गहने चोर कर फरार हो गए।

    जानकारी मुताबिक, मोहनी गांव की रहने वाली रचना गुर्जर ने गहने पहनकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। साथ नकदी और लग्जरी कारें भी दिखाई थीं। यही करना महिला को भारी पड़ गया। रील देखने के बाद चोरों ने इस घर को निशाना बनाया है। चोरों ने अपना टारगेट तय कर लिया था। रात में दीवार फांदकर सभी चोर पहले घर में घुसे। इसके बाद कैमरे को डंडे से घुमा दिया ताकि उनकी पहचान न हो पए। घर की दीवारों पर फेंसिंग थी, उसे भी चोरों ने काट दिया। घर में घुसने के बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया। साथ ही उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। फिर सीढ़ी की मदद से ही घर से बाहर निकले और मौके से फरार हो गए।

    वहीं, घटना के बारे में घरवालों को सुबह में जानकारी मिली। लोगों ने देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा हुआ है। साथ ही अलमारी भी टूटी हुई है और सामान भी गायब था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।