Blog

  • भुट्टो ने खुलवाया नेशनल हाईवे झलेड़ा से रायंसरी कोटला खुर्द लिंक रोड़ 

    भुट्टो ने खुलवाया नेशनल हाईवे झलेड़ा से रायंसरी कोटला खुर्द लिंक रोड़ 

    हर समस्या का होगा समाधान: विबेक मिंका

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ते नेशनल हाईवे झलेडा से गांव रायंसरी, कोटला खुर्द, टक्का ग्राम वासियों की तरफ से कट देने की मांग की जा रही थी उसे आज विधायक देवेंद्र भुट्टो के प्रयासों से खुलवा दिया गया । क्योंकि इस तरफ जाने के लिए रास्ता बंद हो गया था। ओर गांव वासियों को दिक्कतें पेश आ रही थी।  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नवनियुक्त विधायक देवेंद्र भुट्टो का रास्ता खुलवाने के लिए लोगों ने धन्यवाद व आभार जताया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ साथ सभी ग्राम वासियों की लंबे समय से आ रही मांग को पूरा होने पर चुनावों के दौरान भुट्टो द्वारा जो आश्वासन लोगों को दिया गया था वह पूरा कर दिया गया । दविंदर भुट्टो को आगे भी इसी तरह गांव के विकास के लिए अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी लोगों ने दिया।

    इस अवसर पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, पंचायत प्रधान बलविंदर कौर, उप प्रधान दलजीत सिंह, महिला मंडल की प्रधान निशा कुमारी, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के महासचिव रोहित रोकी, व्यापार मंडल के सदस्य श्याम हांडा, सुशील गुप्ता, कुलदीप सिंह भूली, प्रवीण कुमार, विक्कू शर्मा, ममता रानी,  स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान बिंदु बाबा मूला सिंह भुवनेश्वर कुमार, धीरज कुमार डिंपी, गुरदयाल सिंह, पवन कुमार बलवंत कुमार, सुखदेव सिंह, जगबीर सिंह, जसवीर सिंह, वरिंदर गुप्ता ,मोनू ,बिट्टू इत्यादि समस्त ग्रामवासी ने इस अवसर पर विधायक भुट्टो का धन्यवाद किया। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विबेक मिंका ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांगेस विधायक देबेन्द्र भुट्टो एक ऊर्जावान ओर कर्मठ नेता है उन्होंने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की दिशा और दशा दोनों को सुधारने का काम धरातल पर शुरू कर दिया है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए है। और उसी का उदाहरण है। कि आज वर्षों पुराना टक्का रेन्सरी सड़क जो नेशनल सड़क से गांव को जाती थी। बन्द पड़ी हुई थी। और विधायक महोदय ने उक्त सड़क को खुलवाकर सैंकड़ों परिवारों को राहत प्रदान की है। उसके लिए सैकड़ो गांव वासियों ने विधायक भुट्टो का आभार प्रकट किया है। 

    जनता के विश्वास पर और बिना भेदभाव से होगा कुटलैहड़ का विकास : भुट्टो 

    कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि गांव रायंसरी, झलेड़ा, टक्का कोटला खुर्द, सड़क गांव वासियों की मांग पर रास्ता खुलवाया गया है। पूर्व सरकार ने राजनीति से प्रेरित होकर उक्त सड़क को बंद कर दिया था। हमने गांव वासियों की समस्या का समाधान करके उक्त सड़क को खुलवाने के प्रशासन को निर्देश दिए थे। भुट्टो ने कहा कि जिस विश्वास से जनता ने मुझे विधायक बनाया है उस विश्वास को सदा जीवित रखूंगा और विना भेदभाव से बिकास को गति प्रदान करूंगा। 

  • पंजाबः लोक निर्माण विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ़्तार

    पंजाबः लोक निर्माण विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ़्तार

    पटियाला: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान मंगलवार को कार्यकारी अभियंता, बी एंड आर, नाभा, जिला पटियाला, लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक कुलजीत कुमार को 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और लेते समय रंगे हाथ काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को उसके कनिष्ठ सहायक जसविंदर दास की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उनका उक्त वरिष्ठ कर्मचारी उनके अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) बिलों को पास करने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में आरोपी कुलजीत कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

  • सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    उत्तर प्रदेशः बुलंदशहर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से लूट के दौरान गोली मारने के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है। दरअसल, बुलंदशहर की नगर कोतवाली इलाके के धमेड़ा अड्डा स्थित सराफ की दुकान में पिछले साल तीन नवंबर को हथियारबंद दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी राहुल निवासी गांव उटरावली को गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

    पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की। साथ ही मामले में चार आरोपियों को बदमाशों की मदद करने और लूट का कुछ माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, मुख्य आरोपी आशीष ठाकुर निवासी गांव एमनपुर थाना कोतवाली देहात और उसका साथी अब्दुल निवासी गांव भटवारा थाना खुर्जा देहात फरार चल रहे थे। 

    मंगलवार तड़के नगर पुलिस ने वलीपुरा नहर के पास आशीष ठाकुर को मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि, उसका साथी भाग निकला। बाद में पहासू पुलिस ने चेकिंग के दौरान अब्दुल को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अब्दुल पहासू थाना इलाके के पल्ला झाल के पास मुठभेड़ में मारा गया। 

    एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आशीष की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर 12 से ज्या मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल और एक दरोगा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है । उनका उपचार चल रहा है। दोनों बदमाश पर 50-50 का इनाम घोषित था। बदमाश अब्दुल की भी मौत हो गई है।

  • हिमोत्कर्ष परिषद के सलाहकार एचआर वशिष्ट की धर्मपत्नि इष्या देवी पंचतत्व में विलीन

    हिमोत्कर्ष परिषद के सलाहकार एचआर वशिष्ट की धर्मपत्नि इष्या देवी पंचतत्व में विलीन

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हिमोत्कर्ष परिषद के सलाहकार एचआर वशिष्ट की धर्मपत्नि इष्या देवी का निधन हो गया। वह करीब 82 वर्ष की थी। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी तथा बीती रात ही उनका पीजीआई चंडीगढ़ में निध हो गया। मंगलवार दोपहर को ऊना स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद, पैंशनर्ज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि भेंट की।

    हिमोत्कर्ष परिषद ने इष्या देवी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और शौकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह,  नरेश सैनी, डा. रविंद्र सूद, जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. शिवपाल सिंह कंवर, कृष्णपाल शर्मा, केपी सूद, प्रो. बीके शर्मा, बीएल कौशल, डा. राजिंद्र शर्मा, मनोज कंवर, प्रेम राजपूत, कर्नल डीपी वशिष्ट, विजय साहनी, शेषपाल सिंह, कुलदीप दयाल, रविंद्र डोगरा, एचएन चीटू व अन्य ने शौकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। 

  • पंजाबः कार और ऑटो में भीषण टक्कर, कई घायल

    पंजाबः कार और ऑटो में भीषण टक्कर, कई घायल

    अमृतसरः पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं आज घने कोहरे के कारण अंतरराष्ट्रीय अटारी-लाहौर हाईवे पर स्थित गांव ढोडीविड और भडियार के पास एक तेज रफ्तार कार की ऑटो के साथ टक्कर हो गई।

    इस भयानक हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार और ऑटो में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पहले ऑटो को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे सफेद पेड़ों से जा टकराई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

  • जालंधरः डेरा सचखंड बलां पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी

    जालंधरः डेरा सचखंड बलां पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी

    जालंधर/वरुणः महानगर के पठानकोट रोड पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में आज पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम चन्नी डेरे में नतमस्तक हुए और डेरे के मुख्य सेवादार निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

  • पंजाबः सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव, ADC ने जारी किए आदेश

    पंजाबः सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव, ADC ने जारी किए आदेश

    अमृतसरः पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सात जनवरी तक लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। लगभग सभी इलाकों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं बढ़ रही ठंड के चलते शहर में सेवा केंद्रों के समय में बदलाव के आदेश दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन के आदेशों पर एडीसी सुरिदंर सिंह ने समय को बदलने के आदेश जारी किए हैं। फिलहाल यह आदेश 15 जनवरी तक लागू किए गए हैं। इसके आगे का फैसला मौसम को लेकर किया जाएगा।

    एडीसी सुरिंदर सिंह के आदेशों के अनुसार अब सेवा केंद्र शाम 5 बजे तक काम करेंगे। वहीं, यह सेवा केंद्र सुबह पौने 10 बजे खोल दिए जाएंगे। डीसी हरप्रीत सिंह सूदन का कहना है कि सुबह ठंड के चलते दूर-दराज से आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उनकी सहूलियत के अनुसार यह अब 9 बजे की जगह पौने 10 बजे अपना काम शुरू करेंगे और 5 बजे तक यहां काम चलेगा।

    ठंड को देखते हुए पंजाब के स्कूल भी 8 जनवरी 2023 तक बंद करके रखे गए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ शोकॉज नोटिस भी जारी किए हैं। अब लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सेवा केंद्रों के समय में बदलाव भी एक अच्छा कदम है।

  • पंजाबः Dating APP  के जरिए लोगों को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 कारें बरामद 

    पंजाबः Dating APP के जरिए लोगों को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 कारें बरामद 

    मोहालीः डेटिंग एप के जरिए लोगों को लूटने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाल सिंह उर्फ ​​खुशाल पुत्र गुरमैल सिंह निवासी गांव खंट, थाना खमानो, जिला फहितगढ़ साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की दो कार बरामद की गई।

    मामले की जानकारी देते हुए जिलें के एसएसपी डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि 29 दिसंबर को मोहाली में जश्नप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति से लिफ्ट के बहाने उससे एक और 700 रुपए लूटने की सुचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में एक टीम का गठन किया था।

    इसी के तहर कार्रवाई करते हुए 3 सदस्यों के गैंग के एक व्यक्ति को काबू किया गया, जिसके पास से दो कारें बरामद की गई है। यह गैंग डेटिंग एप के जरिए लोगों को बुला कर उनसे लूटपाट करता था। प्रारंभिक पूछताछ में इस गिरोह के दो अन्य सदस्य रणवीर सिंह उर्फ ​​मिठू और ज्योति को मुकदमे में नामजद किया गया है। इन तीनों ने मिलकर पिछले दो माह से पांच लोगों को अपना शिकार बनाया है।

  • पंजाबः विरासत-ए-खालसा और दास्तान-ए-शहादत के लिए ई-बुकिंग सुविधा शुरु

    पंजाबः विरासत-ए-खालसा और दास्तान-ए-शहादत के लिए ई-बुकिंग सुविधा शुरु

    चंडीगढ़:  साल 2022 के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार की तरफ से राज्य में पर्यटन को उत्साहित करने के लिए कई तरह के प्रयास किये गए थे, जिनमें पंजाब के इतिहास को दर्शाती विरासती इमारतें और अजायब घरों का संरक्षण भी शामिल है जिससे अन्य राज्यों के सैलानियों को पंजाब की तरफ आकर्षित किया जा सके। इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, श्रम, निवेश प्रोत्साहन और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि सैलानियों की सुविधा के लिए विरासत-ए-खालसा और दास्तान-ए-शहादत में एंट्री के लिए ई-बुकिंग सुविधा की शुरुआत की गई है जिससे सैलानियों यहां पहुंचने पर कोई परेशानी न आए।

    उन्होंने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए 41वें भारत अंतर राष्ट्रीय व्यापार मेला- 2022 में पंजाब डे समागम के दौरान पंजाब पैवीलियन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पंजाब राज्य की विरासत और संस्कृति को दर्शाती प्रदर्शनियाँ लगा कर राज्य के इतिहास के बारे लोगों को अधिक से अधिक अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ में शहीद भगत सिंह अजायब घर को अपग्रेड करने का फ़ैसला किया है जिससे देश के नौजवानों को महान आज़ादी सेनानी के जीवन से जानकारी और प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस म्युजिय़म को नवीनतम मल्टी-मीडिया तकनीकों, प्रोजैक्शन मैपिंग, ग्राफिक सामग्री और ऑडियो और वीडियो सामग्री की मदद से अपग्रेड किया जायेगा। सरकार यादगार के नवीनीकरण के काम पर 3.57 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी।

    इसके इलावा उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में पिंड बाबे नानक दा अजायबघर बनाने के लिए ज़मीन अधिग्रहण करने हेतु 29.24 करोड़ रुपए जि़ला प्रशासन, कपूरथला को जारी किये गए हैं। उन्होंने व्याख्या की कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एंग्लो-सिख वार सर्किट विकसित करने का फ़ैसला किया गया है। सरकार ने एंग्लो-सिख वार सर्किट के विकास के लिए 15.50 करोड़ रुपए अलॉट किये हैं। सर्किट के विकास में नवीनतम मल्टी-मीडिया तकनीकों की मदद से यादचिन्हों का नवीनीकरण और संभाल शामिल होगी।

    इसके इलावा उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की अलग-अलग स्मारकों और विरासती जायदादों जैसे कि शीश महल, पटियाला, महेन्दरा कोठी, पटियाला, बनासर बाग़, संगरूर, किला मुबारक की रेस्टोरेशन और कंजरवेशन के काम किये गए और अन्य ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण को भी यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने इस बात की व्याख्या की कि राज्य के पर्यटन के बारे सैलानियों को अधिक से अधिक अवगत कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग प्रचार समागम करवाए गए।

  • रिनोवेशन दौरान 2 मंजिला मकान गिरने से 3 की मौत

    रिनोवेशन दौरान 2 मंजिला मकान गिरने से 3 की मौत

    वडोदराः गुजरात के वडोदरा जिले में एक 2 मंजिला मकान गिर जाने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय मकान के रिनोवेशन का काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक हादसा वडोदरा जिले के करजण नगर के एक गांव में हुआ है। मरने वाले तीनों शख्स पेशे से मजदूर थे।

    घटना के बाद बचाव अभियान चलाते राहत कर्मियों का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मकान ढहने के बाद घटनास्थल पर काफी मलबा जमा हो गया है, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से हटाने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद वहां काफी लोगों की भीड़ भी लग गई है।

    हाल ही में सितंबर 2022 में गुजरात के अहमदाबाद से इसी तरह का एक दर्दनाक हादसा सामने आया था, जिसमें एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत हो गयी थी। इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था। लिफ्ट में कुल आठ लोग सवार थे। अचानक लिफ्ट जमीन पर आ गिरी थी। बताया गया था कि मजदूर बिल्डिंग में 9वी मंजिल पर लिफ्ट का काम कर रहे थे, उसी वक्त ये हादसा हुआ था।