Blog

  • जालंधरः बिजनेसमैन शाम कपूर से पेट्रोल पंप हुई 8 लाख की लूट, लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः बिजनेसमैन शाम कपूर से पेट्रोल पंप हुई 8 लाख की लूट, लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः शहर में लूट की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं देर रात गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के बाहर पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने बिजनेसमैन से कैश लूट कर फरार हो गए। दरअसल, पेट्रोल पंप के बाहर बिजनेसमैन शाम कपूर गाड़ी का टायर पंक्चर लगवा रहे थी कि बाइक पर आए लुटेरे गाड़ी कंडक्टर सीट से लुटेरे कैश बैग लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि बैग में 8 लाख से ज्यादा कैश था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह एनक्लेव के साथ लगते सूर्या एनक्लेव में रहने वाले बिजनेसमैन शाम कपूर शाम को अपना दफ्तर बंद कर रोजाना की तरह कैश लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी इनोवा गाड़ी पंक्चर हो गई। वह घर जाते-जाते गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के बाहर पेट्रोल पंप के कोने पर पंक्चर लगाने वाले के पास पहुंचे।

    उन्होंने दुकानदार को पंक्चर लगाने के लिए कहा। वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरे, ड्राइविंग सीट पर ही बैठे रहे। इस बीच लुटेरे आए, एक ने कार की खिड़की खोली और कंडक्टर सीट पर पड़ा कैश बैग उठाकर बाइक पर बैठकर फरार हो गया। कुछ लोग लुटेरों के पीछे भागे भी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। इस वारदात के बाद शाम कपूर काफी घबरा गए। उन्होंने अपने नजदीकी गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राजन गुप्ता को फोन किया। वह मौके पर आए और शाम कपूर को अपने घर ले गए।

    तुरंत प्रभाव से स्थानीय विधायक रमन अरोड़ा को फोन लगाया गया और घटनाक्रम के बारे में बताया। विधायक ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को फोन करके मौके पर पहुंचने के लिए कहा। विधायक के फोन के बाद पुलिस थाना रामामंडी की पुलिस, सीआईए स्टाफ, डीसीपी जगमोहन सिंह, एसीपी अश्विनी अत्री मौके पर पहुंचे। पुलिस वालों ने आते ही पहले पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। पुलिस थाना रामामंडी प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि मामले को वेरिफाई कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

  • सरकार को बड़ा झटकाः BMW कंपनी ने पंजाब में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने से किया इंकार, पढ़े पत्र

    सरकार को बड़ा झटकाः BMW कंपनी ने पंजाब में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने से किया इंकार, पढ़े पत्र

    चंडीगढ़ः पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के जर्मनी से फॉरेन इन्वेस्टमेंट के दावे को झटके लगने लगे हैं। इसकी शुरूआत BMW से हुई है। सीएम मान ने दावा किया था कि BMW पंजाब में कॉम्पोनेंट्स प्लांट लगा रही है। भगवंत मान के हवाले से यह ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन दी गई। यह दावा सुर्खियां बना तो BMW ग्रुप इन इंडिया ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि कंपनी की ऐसी कोई योजना नहीं है। इसके बाद विपक्षी भी हमलावर हो गए। उन्होंने इसे सीएम की क्रेडिबिलिटी पर सवालिया निशान बताते हुए भगवंत मान से स्पष्टीकरण मांगा।

    बता दें कि सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा था कि विश्व प्रसिद्ध कार कंपनी BMW के हेड ऑफिस में उनके टॉप ऑफिशियल से मुलाकात हुई। उन्होंने बड़े स्तर पर कारों के पार्ट्स से संबंधित यूनिट पंजाब में लगाने के लिए हामी भरी। अभी उनका सिर्फ एक प्लांट चेन्नई में है। सीएम के दावे पर सवाल खड़े हुए तो आम आदमी पार्टी को सफाई देनी पड़ी।

    पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि कोई भी प्लांट लगने से पहले काफी प्रोसीजर होता है। सीएम मान की बातचीत BMW के मुख्यालय में हुई है, न कि भारतीय यूनिट से। BMW का डेलीगेशन फरवरी 2023 में पंजाब इन्वेस्ट समिट में आएगा। जहां उनके आगे पूरी योजना रखी जाएगी। हम सिर्फ MOU नहीं कर रहे बल्कि पंजाब में असली निवेश लाना चाहते हैं।

  • जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल ने तैयारी के साथ किया स्टिंग, यही बनेगा सबूत

    जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल ने तैयारी के साथ किया स्टिंग, यही बनेगा सबूत

    जालंधर/वरुणः पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विधायकों की खरीद- फरोख्त का स्टिंग आपरेशन पूरी योजना के साथ किया है। विधायकों से फोन पर बातचीत का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। भाजपा की इस साजिश का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी पार्टी ने जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल को सौंपी। अंगुराल राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पल-पल की जानकारी देते रहे। कॉलर ने पहले इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए अंगुराल के चंडीगढ़ स्थित विधायक वाला फ्लैट चुना, बाद में सुखना लेक को इसके लिए तय किया गया। यहीं पर शीतल ने बड़ी चालाकी से स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया और बातचीत को रिकार्ड कर लिया। अब इसे ही सबूत के तौर पर पेश किया जा रहा है।  

    जालंधर वेस्ट से विधायक को जब लगातार कॉल्स आनी शुरू हुईं तो कई बार पंजाबी बोलने वाला कॉलर थ्री लाइन पर हिंदी भाषी व्यक्ति को भी लेने लगा। इसके बाद आपस में मिलना तय हुआ और स्थान चुना गया चंडीगढ़ की सुखना लेक। पहले चंडीगढ़ में शीतल अंगुराल के विधायक वाले फ्लैट पर बैठक की योजना बनी थी। अंगुराल पूरी तरह से तैयार थे और योजना के मुताबिक उन्होंने कॉलर से मिलकर सौदेबाजी करनी शुरू कर दी।
     
    उन्होंने पूरी सौदेबाजी की मोबाइल पर रिकार्ड कर लिया। जिसमें सौदा करने वाला कहता है कि आप के लिए गिफ्ट भेजा है, 25 सीआर। आप बस तैयारी करो, अगर आप तीन विधायक साथ ले आओगे तो आपको 70 सीआर (करोड़) मिलेगा। दीपावली के बाद हम धमाका करेंगे। तब तक बिल्कुल खामोश रहना है। अगर तीन-चार विधायक आप ले आते हो तो आपको नई सरकार में मंत्री भी बनाया जाएगा और परिवार में चेयरमैनी भी दी जाएगी। हमारी योजना यह है कि हम उतने विधायक फ्लोर टेस्ट में जाने नहीं देंगे, जिससे आप की सरकार बचती हो। सरकार अपने आप गिर जाएगी। हमारे पास दूसरी पार्टी के विधायक भी हैं, मिलकर नई सरकार बन जाएगी। 

    कॉल एक ही फोन नंबर से आती थी। फोन करने वाला पंजाबी बोलता था और बाद में किसी हिंदी भाषी को थ्री लाइन पर साथ लेता था। दोनों ही मिलने आए थे और उनकी फोटो भी आम आदमी पार्टी ने क्लिक करवाई है। इस तरह की कॉल 10 विधायकों को की गई हैं। पार्टी के नेताओं को इस बात की शंका है कि 10 विधायकों को पार्टी से तोड़कर उनको गुजरात ले जाना था, जहां आम आदमी पार्टी के खिलाफ कुप्रचार करवाया जाता। सीनियर नेताओं का कहना है कि गुजरात में पार्टी का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है और वहां पंजाब वाली स्थिति बनती जा रही है।

  • नहीं रहे पूर्व पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ

    नहीं रहे पूर्व पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ

    लाहौर: पूर्व पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ का लाहौर में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वो 2006 से 2013 तक आईसीसी एलीट पैनल का हिस्सा थे। 66 वर्षीय रऊफ के निधन की खबर सुनकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमिज राजा ने ट्वीट कर लिखा, “असद रऊफ के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह न केवल एक अच्छे अंपायर थे बल्कि उनमें एक दुष्ट सेंस ऑफ ह्यूमर भी था।

    उन्होंने हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान बिखेरी और जब भी मैं उनके बारे में सोचूंगा तो ऐसा करना जारी रखेंगे। उनके नुकसान के लिए उनके परिवार के साथ कई संवेदनाएं।” वहीं, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आईसीसी के पूर्व अंपायर असद रऊफ के निधन की खबर के बारे में जानकर दुख हुआ…अल्लाह उन्हें माफ करे और उनके परिवार को सब्र अमीन दे।” बता दें कि असद रऊफ ने 2000 में अपना पहला वनडे और 2005 में अपना पहला टेस्ट अंपायर किया। 2006 में उन्हें आईसीसी के एलीट पैनल में नामित किया गया था, जिसका वह 2013 तक हिस्सा थे। 

    पूर्व पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ ने अंपायर या टीवी अंपायर के रूप में 64 टेस्ट, 139 एकदिवसीय, 28 टी20 और 11 महिला टी20 में अंपायरिंग की। उन्होंने आईपीएल मैचों सहित 40 प्रथम श्रेणी मैचों, 26 लिस्ट ए मैचों और कुल मिलाकर 89 टी20 मैचों में भी अंपायरिंग की। मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में उनका घरेलू करियर भी सफल रहा। असद रऊफ ने 71 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें उन्होंने 3423 रन बनाए। उन्होंने 40 लिस्ट ए मैच खेले, जिसमें उन्होंने 611 रन बनाए।

  • राशिफल (वीरवार 15 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 15 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम न लें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    वृषः नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

    मिथुनः नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें। फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी।

    कर्कः काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।

    सिंहः स्वयं के काम पर ध्यान दें। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कन्याः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उत्साह बना रहेगा। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं।

    तुलाः सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

    वृश्चिकः तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    धनुः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है।

    मकरः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

    कुंभः व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी।

    मीनः स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अज्ञात भय रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

  • पंजाबी गायक G Khan और बी.जे.पी नेता के खिलाफ FIR दर्ज

    पंजाबी गायक G Khan और बी.जे.पी नेता के खिलाफ FIR दर्ज

    लुधियाना: पंजाबी गायक जी खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गणपति सेवा संघ के अध्यक्ष ने पंजाबी गायक जी खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। लुधियाना पुलिस ने  संघ के अध्यक्ष के  बयानों पर जी खान और बीजेपी नेता हितेश कुमार पर मामला दर्ज कर लिया है।

    बता दें कि बाबा गणपति सेवा संघ द्वारा गणपति विसर्जन दिवस पर पंजाबी गायक G खान को समारोह में गुणगान करने के लिए बुलाया गया था। समारोह में सिंगर ने कुछ पंजाबी गीत जैसे कि ‘पैग मोटे-मोटे ला के हाण दिए, तेरे विच्च वज्जण नूं जी करदा’, ‘चोली के पीछे क्या है’ प्रस्तुत कर दिए थे। 

    जिससे मामला गर्मा गया। हालाकि G Khan ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी, लेकिन शिवसेना नेताओं ने कहा था कि माफी नहीं एफआईआर दर्ज हो। शिवसेना नेता अमित अरोड़ा ने थाना डिवीजन नंबर 2 में G खान और भाजपा नेता हनी बेदी के खिलाफ शिकायत दी थी। अमित ने कहा था कि हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मामला दर्ज नहीं किया जाता तो शिवसेना बड़ा संघर्ष कर सकती है। 

    कल देर शाम शिवसेना पंजाब द्वारा थाना डिवीजन नंबर 2 के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं शिव सैनिकों ने G खान के पोस्टर भी जलाए थे।

  • प्रदेश में गुंडाराज व अराजकता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेदार: मुकेश अग्निहोत्री 

    प्रदेश में गुंडाराज व अराजकता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेदार: मुकेश अग्निहोत्री 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान एक बार फिर से प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने  कहा कि प्रदेश में गुंडाराज व अराजकता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिम्मेदार है।मुख्यमंत्री ने सब जानते हुए कभी कार्यवाही नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 75 साल के कार्यक्रम करने में मशरूफ है, सरकारी खर्च पर ढोल  व हार डलवाने से लेकर भीड़ इकट्ठी करने का काम किया जा रहा है।

    जबकि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। उन्होंने कहा कि ऊना में तो कानून राज नाम की कोई चीज नहीं है ,यहां तो प्रशासन के हाथ बांधे गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा माफिया पर कार्रवाई करने की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस दिन ऊना के दौरे पर रहे उस दिन भी खनन माफिया ने खनन का तांडव मचाया, इससे समझा जा सकता है कि सत्ता व माफिया में किस प्रकार गहरा रिश्ता है. सत्ता   माफिया का संरक्षण कर रही है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जो लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री हमारे मित्र हैं,लँगोटिया यार है, हमारी जेब में है वह लोग अराजकता के लिए जिम्मेदार हैं ।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2 दिन में 6 जवान लोगों की मौत हुई है, एक सड़क दुर्घटना में, एक गोली कांड में उन्होंने कहा कि पर सवाल नहीं पूछेंगे तो क्या करेंगे? क्या मुंह पर पट्टी लगा करके बैठ जाएं ?मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी परिवारों के साथ गहरी संवेदनाएं हैं और जिला प्रशासन हिम्मत नहीं कर पाया कि मौके पर पहुंच पाता. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र से जिन तीन युवाओं की मौत हुई है कि आने वाले समय का नेतृत्व थे, सामाजिक कार्यकर्ता थे, लोगों के दुख दर्द में शामिल होते थे. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन परिवारों का जो नुकसान हुआ है ,उसकी भरपाई नहीं हो सकती है उन परिवारों के साथ हम खड़े हैं लेकिन यहां व्यक्तिगत नुकसान हुआ है. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं के जाने से निश्चित रूप से नुकसान होता है .उन्होंने कहा कि हम सवाल नहीं करेंगे ?तो कौन करेगा? उन्होंने कहा कि भाजपा तो यह चाहती है कि सवाल ना पूछे जाएं।

    उन्होंने कहा कि यह बताना पड़ेगा कि गोलीकांड आखिर हुआ क्यों है ?क्यों नौजवान को मौत के घाट उतार दिया गया ? उन्होंने कहा कि जब गोलीकांड में टांडा में पोस्टमार्टम  किया जाना था, तो क्यों समय पर नहीं बताया । क्यों विरोध के बाद ऊना में पोस्टमार्टम किया गया और जब पोस्टमार्टम किया गया तो देर कर दी गई ताकि संस्कार ना हो पाए ।
    नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आखिर ऐसा काम क्यों किया गया। इसका जवाब देना पड़ेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दोनों घटनाओं की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।

    सरकार को इसकी घोषणा करनी  चाहिए ,ताकि सच्चाई सामने आ सके। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी के सरकार दबाव में आकर न्यायिक जांच के आदेश नहीं देगी, तो सवा महीने के बाद प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी तो हम न्यायिक जांच करवाएंगे दोषियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कार का एक्सीडेंट हुआ है,जैसा कहा जा रहा है वैसा भी हो सकता है ,लेकिन सवाल खड़े होते हैं एक खंबे के टकराने से क्या 5  जवानों की जान जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस पर न्यायिक जांच करवाने में क्या दिक्कत है।

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद ही न्याय करने वाले बने हुए है। खुद ही माफिया का संरक्षण कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि जैसे जांच  का काम इन भाजपा के नेता को दीया गया हो। उन्होंने कहा कि  पुलिस अपना काम करेगी। हमारी मांग है उस मांग पर सरकार को विचार करना चाहिए । मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में 400 के करीब हत्याएं हो चुकी हैं, 13000 सौ के करीब बलात्कार हो चुके हैं I दो हजार के करीब आत्म हत्याएं हत्या हो चुकी हैं। पर सरकार खामोश है।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम बुलंद तरीके से आवाज उठा रहे हैं और यह यह आवाज उठती  रहेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा में पुलिस की कस्टडी में एक युवा  की मृत्यु हुई और जब लोग गए  तब जाकर के कुछ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। उन्होंने कहा कि ऊना में अनेक स्थानों पर गोलीया चली।

    उन्होंने कहा किसंरक्षण करने वाले कौन हैं ,उन्होंने कहा एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली उसने नाम लिए हैं कि इनके कारण आत्महत्या कर रहा है,उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उस पर कार्यवाही नहीं की।उन्होंने कहा कि हालात प्रदेश के खराब किए जा रहे हैं, उन्होंने के बॉर्डर पर सख्ती नहीं है, खनन माफिया को रोकने के लिए चेक पोस्ट बनाए गए हैं, उन पर एक भी गाड़ी नहीं चढ़ी है, जो बॉर्डर है वहां से पुलिस हटा हटा ली गई है, जो पुलिसकर्मी है उनको माफिया का संरक्षण करने के निर्देश हैं ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देवभूमि में ऐसे कृत्य सहन नहीं किया जा सकता ,इसलिए हम हर स्तर पर विरोध कर रहे हैं ,करते रहेंगे और जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ,हरोली कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू ,युवा नेता पंकज दत्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

    कलंक है जिला का प्रशासन

     नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि खनन की इतनी घटनाएं हो गई है ,माफिया दन -दना रहा है ,उसके बावजूद प्रशासन जहमत नहीं उठा पा रहा है कि माफिया पर कार्रवाई कर पाए .उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता खत्म हो रही है, घटनाओं दुर्घटनाओं पर  संवेदना खत्म है .उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की कुर्सियों पर बैठे लोग प्रशासन के नाम पर कलंक हैं, लाचार हैं.  ऐसा प्रशासन भी जिला ऊना में देखा नहीं  कभी, जब नेताओं के इशारे पर काम हो रहा है।

  • जालंधरः स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः थाना सदर के अधीन आती चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस ने लूटपाट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुजीत कुमार उर्फ शीपा निवासी गांव धनात के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी विक्टर मसीह ने बताया कि फोलड़ीवाल निवासी अजय कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल छीन फरार हो गया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान के आरोपी को छीने हुए मोबाइल के साथ दबोच लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • कुछ राजनीतिक लोगों के व्यवहार के कारण  राजनीति में आई गिरावट:  प्रो राम कुमार

    कुछ राजनीतिक लोगों के व्यवहार के कारण  राजनीति में आई गिरावट:  प्रो राम कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ऊना जिले में कुछ दु:खद घटनाएं घटी है और इन घटनाओं से सभी लोग दु:खी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बाकी भाजपा नेताओं ने भी इस घटना पर संवेदना प्रकट की है।
    पहले बीती 10 तारीख रात को पांच नौजवानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और सोमवार  दुलैहड गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री और बाकी नेताओं ने भी संवेदना प्रकट की है।

    प्रो रामकुमार ने बताया कि जब दुलैहड में गोली चलने की घटना हुई तो वह उस क्षेत्र में ही उपस्थित थे। जैसे ही पता चला तो हम दुलैहड पहुंचे और घायल व्यक्ति को फर्स्ट एड दिलवाया और स्थिति गंभीर होने के चलते ऊना रेफर किया गया। 
    प्रोफेसर रामकुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फोन कर स्थिति की गंभीरता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आठ टीमें दोषियों की धरपकड़ के लिए लगा रखी हैं जो दिन- रात दोषियों को ट्रेस करने का काम कर रही हैं। जब तक पुलिस की इन्वेस्टीगेशन चल रही है और रिपोर्ट सबमिट नहीं की जाती है तब तक कैसे उसको जबरदस्ती साजिश बताया जा सकता है। यह एक गैर जिम्मेदार व्यवहार है नेता प्रतिपक्ष को ऐसे विषयों पर सोच समझ कर बोलना चाहिए। ऐसे ही कुछ राजनीतिक लोगों की हरकतों के कारण राजनीति का स्तर गिरा है। इन बातों का हमें ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, युवा अध्यक्ष हरोली रजत राणा, साहिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

  • पंजाब: कलयुगी के पिता ने ढाई साल के बच्चे को नहर में फेंका, मौत

    पंजाब: कलयुगी के पिता ने ढाई साल के बच्चे को नहर में फेंका, मौत

    लुधियानाः जिलें के श्री भैनी साहिब से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ढाई साल के बच्चे को नहर में फेंक दिया। बच्चे को नहर में फेंकने के बाद आरोपी ने खुदकुशी करने के बारें में सोचा लेकिन हिम्मत नहीं कर पाया। आरोपी की पहचान श्री भैनी साहिब निवासी भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हरजीत कौर के साथ लव मैरिज की थी।

    पत्नी बुटीक चलाती है लेकिन 8वीं पास होने के कारण वह खुद कोई काम नहीं करता है, जिसके चलते वह दामाद बनकर घर में रहता था। काम नहीं करने के कारण उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता रहता था और ससुराल वाले अक्सर उसे ताना मारते थे। भूपिंदर सिंह को शराब पीने की बहुत लत थी। 11 सितंबर को उसने शराब पीकर अपने ढाई साल के बेटे के साथ आत्महत्या कर ली।

    उसने अपने बेटे को पुल पर नहर में धकेल दिया, लेकिन नहर में कूदने की हिम्मत नहीं हुई लेकिन डर के मारे घर वापस नहीं आया। भूपिंदर के घर नहीं लौटने पर पत्नी हरजीत कौर ने अपने पति और बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। दूसरे दिन पुलिस ने भूपिंदर सिंह को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया।