सरकार को बड़ा झटकाः BMW कंपनी ने पंजाब में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने से किया इंकार, पढ़े पत्र

चंडीगढ़ः पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के जर्मनी से फॉरेन इन्वेस्टमेंट के दावे को झटके लगने लगे हैं। इसकी शुरूआत BMW से हुई है। सीएम मान ने दावा किया था कि BMW पंजाब में कॉम्पोनेंट्स प्लांट लगा रही है। भगवंत मान के हवाले से यह ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन दी गई। यह दावा सुर्खियां बना तो BMW ग्रुप इन इंडिया ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि कंपनी की ऐसी कोई योजना नहीं है। इसके बाद विपक्षी भी हमलावर हो गए। उन्होंने इसे सीएम की क्रेडिबिलिटी पर सवालिया निशान बताते हुए भगवंत मान से स्पष्टीकरण मांगा।

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा था कि विश्व प्रसिद्ध कार कंपनी BMW के हेड ऑफिस में उनके टॉप ऑफिशियल से मुलाकात हुई। उन्होंने बड़े स्तर पर कारों के पार्ट्स से संबंधित यूनिट पंजाब में लगाने के लिए हामी भरी। अभी उनका सिर्फ एक प्लांट चेन्नई में है। सीएम के दावे पर सवाल खड़े हुए तो आम आदमी पार्टी को सफाई देनी पड़ी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि कोई भी प्लांट लगने से पहले काफी प्रोसीजर होता है। सीएम मान की बातचीत BMW के मुख्यालय में हुई है, न कि भारतीय यूनिट से। BMW का डेलीगेशन फरवरी 2023 में पंजाब इन्वेस्ट समिट में आएगा। जहां उनके आगे पूरी योजना रखी जाएगी। हम सिर्फ MOU नहीं कर रहे बल्कि पंजाब में असली निवेश लाना चाहते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *