जालंधरः बिजनेसमैन शाम कपूर से पेट्रोल पंप हुई 8 लाख की लूट, लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर/वरुणः शहर में लूट की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं देर रात गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के बाहर पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने बिजनेसमैन से कैश लूट कर फरार हो गए। दरअसल, पेट्रोल पंप के बाहर बिजनेसमैन शाम कपूर गाड़ी का टायर पंक्चर लगवा रहे थी कि बाइक पर आए लुटेरे गाड़ी कंडक्टर सीट से लुटेरे कैश बैग लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि बैग में 8 लाख से ज्यादा कैश था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह एनक्लेव के साथ लगते सूर्या एनक्लेव में रहने वाले बिजनेसमैन शाम कपूर शाम को अपना दफ्तर बंद कर रोजाना की तरह कैश लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी इनोवा गाड़ी पंक्चर हो गई। वह घर जाते-जाते गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के बाहर पेट्रोल पंप के कोने पर पंक्चर लगाने वाले के पास पहुंचे।

उन्होंने दुकानदार को पंक्चर लगाने के लिए कहा। वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरे, ड्राइविंग सीट पर ही बैठे रहे। इस बीच लुटेरे आए, एक ने कार की खिड़की खोली और कंडक्टर सीट पर पड़ा कैश बैग उठाकर बाइक पर बैठकर फरार हो गया। कुछ लोग लुटेरों के पीछे भागे भी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। इस वारदात के बाद शाम कपूर काफी घबरा गए। उन्होंने अपने नजदीकी गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राजन गुप्ता को फोन किया। वह मौके पर आए और शाम कपूर को अपने घर ले गए।

तुरंत प्रभाव से स्थानीय विधायक रमन अरोड़ा को फोन लगाया गया और घटनाक्रम के बारे में बताया। विधायक ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को फोन करके मौके पर पहुंचने के लिए कहा। विधायक के फोन के बाद पुलिस थाना रामामंडी की पुलिस, सीआईए स्टाफ, डीसीपी जगमोहन सिंह, एसीपी अश्विनी अत्री मौके पर पहुंचे। पुलिस वालों ने आते ही पहले पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। पुलिस थाना रामामंडी प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि मामले को वेरिफाई कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *