Blog

  • ऊना पुलिस ने 120 चालान काटे

    ऊना पुलिस ने 120 चालान काटे

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 116 वाहनों और सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले 4 लोगों के चालान किए हैं। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में 7 लोगों के चालानों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
  • महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

    महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना के लोअर अरनियाला की एक महिला ने अपनी पति पर मारपीट और गाली गलौच का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोअर अरनियाला की रहने वाली अदिति पुत्री प्यारे लाल ने अपने पति पूर्वेश कौशल वासी इंद्रापुरी जिला भोपाल मध्यप्रदेश पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इसी साल मई में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। शारीरिक और मानसिक यातनाओं के बाद ही उसने पुलिस को सूचित किया है। ऊना पुलिस ने धारा 498A, 504, 506, 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • पैरा वेटनरी संस्थान का नया सत्र शुरू

    ऊना/ सुशील पंडित: शिक्षा भारती द्वारा संचालित( शिक्षा भारती पैरा वेटरनरी प्रशिक्षण संस्थान)समूर में नए सत्र की शुरुआत हवन यज्ञ द्वारा की गई। वीरवार को संस्था के अध्यक्ष व एमडी निर्मल ठाकुर तथा शिक्षा भारती बीएड कॉलेज के प्रधानाचार्य सरिता ठाकुर, पैरा वेटरनरी संस्थान के एमडी ईशान ठाकुर तथा शिक्षा भारती आईटीआई और ग्लोबल आईटीआई के एमडी उदय भानु ठाकुर मौजूद रहे। मौके पर शिक्षा भारती पैरावेटनरी स्टाफ के सदस्य डॉ. दीपिका, प्रतिभा, भारती देवी व संजीव कुमार, शिक्षा भारती कॉलेज के इंचार्ज हंसराज तथा समस्त बीएड कॉलेज स्टाफ भी मौजूद था। नए सत्र की शुरुआत के लिए संस्था के प्रबंधक निदेशक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
  • जालंधर: रोटी को लेकर भिड़े बिरयानी वाले, चले लात घूंसे, देखे Live

    जालंधर (ENS) : नकोदर चौक के पास ओल्ड जी टी रोड पर बरियानी बेचने वाले दो दुकानदार का आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। यह झगड़ा रोटी को लेकर हुआ है। दोनों दुकानदारों ने एक दूसरे पर आरोप लगते हुए कहा कि दुकानों में CCTV लगे हुए है।  पुलिस मामले की जाँच कर जिस पर कारवाई बनती है जरूर करे।  इस झगडे में दुकानदार जख्मी भी हुए है। 

  • डॉ. के के भारद्वाज ने संभाला उप निदेशक बागवानी ऊना का पदभार

    ऊना/ सुशील पंडित: डॉ. के के भारद्वाज ने 6 दिसंबर को उप-निदेशक बागवानी ऊना का कार्यभार संभाल लिया है। उप-निदेशक का पद संभालने के बाद डॉ के के भारद्वाज ने कहा कि किसानों और बाग़बानों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे ताकि किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें।

  • धमान्दरी स्कूल में विधायक भुटटो ने 40 छात्रों को वितरित किए लैपटॉप

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा के साथ साथ खेल गतिविधियों में भी पायदान पर पहुंचकर राज्य ही नहीं बल्कि देश मे अपना नाम चमकाएगा। ओर उसके मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए हमने अपने एक वर्ष के कार्य काल में काम किया है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला धमान्दरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में वतौर मुख्यतिथि शिरकत करके सम्बोधन में कहे। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों के मूलभुत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए हमने विधायक बनने के बाद सीएम साहब के पास इस समस्या को रखा। और 70 लाख बजट का प्रावधान करके शिक्षा के क्षेत्र में नन्हे मुन्ने बच्चों को बैठने के लिए करीव 30 कमरे स्कूल के लिए चार दीवारी स्कूल परिसर में प्रार्थना सभाएं, एवं स्कूल की अन्य समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए सुविधाएं होंगी तभी सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ेगी। 


    भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देष्य राजनीति सत्ता सुख का साधन नहीं बल्कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जनता की समस्याओं के समाधान एवं कुटलैहड विस क्षेत्र को बिकास का मॉडल तैयार करना है। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने छात्रो को नशे से दूर रहने व पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों पर रुचि बढाने के लिए प्रेरित किया। बही स्कूल में टॉपर रहे 40 छात्रों को विधायक ने लैपटॉप वितरित किए। स्कूली छात्रों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रिंसीपल द्वारा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। और स्कूल की कुछ मांगे रखी गई। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने स्कूल के लिए 2 कमरे मिड डे मील के 3 लाख शैड निर्माण के लिए,प्रार्थना सभा के मंच के लिए एक लाख हरिजन बस्ती में कुएं के लिए एक लाख, धमान्दरी स्कूल के खेल मैदान के लिए पंद्रह लाख एवं संस्कृत कार्यक्रम के लिए 11 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • बाल मजदूरी करवाना कानूनी अपराध : कुमलदीप सिंह

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग दिल्ली के आदेशानुसार 10 दिसम्बर तक मनाए जा रहे पखवाडे़ के तहत चिंतपूर्णी मंदिर परिसर व बाजार, नकडोह, दौलतपुर चौक, बस अड्डा दौलतपुर, बने दी हट्टी और गगरेट में निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर व्यापार मंडल चिंतपूर्णी के साथ बैठक की और सभी दुकानदारों को बाल श्रम अधिनियम 1986 बारे जागरूक किया तथा बताया कि बाल मजदूरी करवाना कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि यदि बाल श्रम कानूनों की उल्लंघना करता है तो उसे 20 से 50 हज़ार तक जुर्माना तथा दो साल की सजा का प्रावधान भी है। इस दौरान जिला श्रम अधिकारी सोहन लाल जलोटा व श्रम निरीक्षक नवीन कुमार उपस्थित रहे।
  • ऊना के होमगार्ड्स जवान  को मिला डीजी डिस्क अवार्ड

    अंदोरा में बाढ़ में फंसे व्यक्ति की बचाई  थी जान
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना होमगार्ड्स बाहनी के सेक्शन लीडर देवेंद्र जीत को उफनती स्वां नदी में फंसे व्यक्ति की जान बचाने के लिए दिखाए साहस को लेकर प्रदेश के गृह रक्षा विभाग ने सरघीन( शिमला )में डीजी डिस्क अवार्ड से नवाजा है। यह सम्मान विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक एवम महा आदेशक आईपीएस राकेश अग्रवाल की ओर से  सेक्शन लीडर देवेंदजीत को दिया गया है।जिसमे डीजी डिस्क अवार्ड व प्रशस्ति पत्र दिया गया है। सेक्शन लीडर देवेंद्र ने दिनांक 19 सितंबर 2023 को गांव अंदोरा में उफनती स्वां नदी में ट्रेक्टर के साथ फंसे व्यक्ति की जान बचाई थी । इस दौरान देवेंद्र ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कर साहसिक कार्य किया था। हालाकि इस टीम में और जवान भी शामिल थे। अब शिमला में अवार्ड मिलने के बाद होमगार्ड्स विभाग के जवानों का मनोवल और अधिक बड़ा है। होमगार्ड्स कमाडेंट मेजर विकास सकलानी ने देवेंद्र के कार्य को सराहनीय करार दिया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
  • पंजाब: दुकान में घुस सरेआम हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसर: बीते दिन अमृतसर में गोलियां चलने के मामले में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया था। अभी यह मामला थमा ही नहीं था कि आज ब्यास के पास सरेआम एक दुकानदार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां दिन-दिहाड़े सरेआम हमलावरों द्वारा दुकान में घुस गोलियां चलाई गई। अज्ञात हमलाबरो ने दुकानदार को गोलियां मारी हैं।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई, जिसमें हमलावर सरेआम गोलयां मारते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाल आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द से जल्द काबू किया जाएगा। घटना को लेकर इलाके के लोगों में डर पाया जा रहा है और उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को पकड़ कर सख्त सजा दी जाए।

  • महाविद्यालय बंगाणा में मासिक एड्स जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: रेड रिबन क्लब  राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब के नोडल ऑफिसर, प्रोफेसर किरण कुमारी ने की। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता करवाया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, दिलांशी, नेहा की ग्रुप ने ,द्वितीय स्थान नीलम और कामना की ग्रुप ने , तृतीय स्थान पायल सोनी और पायल ठाकुर  ने प्राप्त किया।  निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. शशी कंवर , डॉ.रीना और रंजना ने निभाई। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी  व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और  प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई जायेगी, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,नुक्कड़ नाटक,एनसीसी के ओर से परेड, कैंडल मार्च आदि। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी मौजूद रहे।