Blog
-

हरोली पुलिस ने पकड़ा भगौड़ा अपराधी
ऊना/सुशील पंडित: साल 2020 से भागे पंजावर के अमन को हरोली पुलिस ने शनिवार को पकड़ ही लिया। अमन एक उदघोषित अपराधी है जो सवा दो साल पहले मारपीट के एक मामले से वांछित था। पुलिस ने आरोपित को रिमांड के लिए उसे अदालत में पेश किया। यहां माननीय अदालत ने उसे बेलआउट कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने बताया कि उदघोषित अपराधी को पकडने महेश अन्वेषणाधिकारी पंडोगा और विजेश ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि हमें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसने अमन को कहीं देखा है। उसी की बिनाह पर पुलिस टीम ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है और बाकी के भगौड़े अपराधियों को भी जल्द जेल की हवा खिलाई जाएगी। -

अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी बाजपेई राजकीय स्नताकोर महाविद्यालय बंगाणा में राजनिति विज्ञान विभाग द्वारा समसामयिकी विषयों पर आधारित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। सेमिनार का विषय नई शिक्षा नीति 2020, एससी/एसटी अधिनियम , सिडिशन लॉ इन इंडिया और युद्ध अपराध था। सबसे पहले फाइनल ईयर की छात्रा अंशिता शर्मा ने नई शिक्षा नीति 2020 पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति कस्तूरी रंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत वर्ष 2030 तक सकल नामांकन अनुपात को 100% लाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है जिसका लक्ष्य 2025 तक पूर्व-प्राथमिक शिक्षा (3-6 वर्ष की आयु सीमा) को सार्वभौमिक बनाना है। स्नातक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, थ्री-डी मशीन, डेटा-विश्लेषण, जैवप्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों के समावेशन से अत्याधुनिक क्षेत्रों में भी कुशल पेशेवर तैयार होंगे और युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। इसके बाद फाइनल ईयर की छात्रा करुणा शर्मा ने सिडिशन लॉ इन इंडिया पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इंडियन पीनल कोड, 1860 का चैप्टर VI (धारा 121 से धारा 130) राज्य के खिलाफ अपराधों (ऑफेंस अगेंस्ट स्टेट) से संबंधित है। इन कोड का उद्देश्य पूर्ण रूप से राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित (इंश्योर) करना है। राज्य के खिलाफ अपराधों के मामले में कड़ी सजा देकर, जैसे आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा से राज्य के अस्तित्व की रक्षा की जा सकती है। सार्वजनिक शांति सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता में बाधा डालना राज्य के साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी एक अपराध माना जाता है।इसके बाद फाइनल की छात्रा खुशी धीमान ने युद्ध अपराध पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि सैनिकों अथवा अन्यान्य व्यक्तियों के प्रतिकूल लगभग उसी तरह के काम, जिनके लिये पकड़े जाने पर शत्रुओं के द्वारा वे दंडित किए जा सकते हैं, युद्ध अपराध कहे जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून के विरूद्ध किए गए काम, जो अभियुक्त के अपने देश के कानून के प्रतिकूल हैं, युद्ध अपराध (War crimes) में अंतर्निहित होते हैं; यथा, व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से की गई लूट या हत्या, शत्रु राष्ट्र की ओर से या उसके आदेश से किए गए अपराध।इसके बाद राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले संस्थाएं घटनाओं पर छात्रों को परिचित करवाना है और आगामी सिविल सर्विस की तैयारी के लिए छात्रों को इससे काफी अच्छा मददगार साबित होगा।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी, विशाल सोनी, इंदू बाल, कामना,सबिता , नेम सिंह और पलक अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। -

ग्लेनमार्क फार्मा ने रेहड़ी फड़ी वालों को बांटे कागज के लिफाफे
जॉय ऑफ गिविंग फेस्टिवल के तहत सीएसआर के माध्यम से की एक्टिविटीरेहड़ी फड़ी वालों को बांटे कुल 30000 लिफाफेबददी/सचिन बैंसल: बद्दी के किशनपुरा स्थित ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी ने पर्यावरण को सुंदर बनाए रखने के लिए जॉय ऑफ गिविंग फेस्टिवल के तहत हर साल की तरह इस साल भी सीएसआर के तहत काफी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।जिसमें उन्होंने रेहड़ी फड़ी वाले लोगों को 30,000 कागज के लिफाफे बांटे। उनका उद्देश्य था कि पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत करवाया जा सके। इस मुहिम में ग्लेनमार्क फार्मा के लगभग दो दर्जन कर्मचारी बाजार में उतरे और रेहड़ी फड़ी वाले लोगों को लिफाफे बांटे।एच आर हेड सुनील ने बताया कि प्लास्टिक के लिफाफे के प्रयोग से सफाई की व्यवस्था व पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बाजार में लगभग 30,000 कागज के लिफाफे बांटे हैं और लोगों को व रेहड़ी फड़ी वालों को कागज के लिफाफे इस्तेमाल करने का संदेश दिया है ।जिससे कि पर्यावरण साफ-सुथरा रह सके।इस मौके परअकाउंट मैनेजर सुरेंद्र कपूर ,दिनेश शर्मा एचआर बीआर शर्मा, एचआर मैनेजर सुरेंद्र शर्मा, अजय राणा, शिल्पा व बलजिंदर सिंह व उनकी पूरी टीम मौजूद रही। -

जालंधरः एक्शन में पुलिस, SSB पुलिस की 4 कंपनियां की गई तैनात
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित इन इलाकों पर रखी जाएगी कड़ी नजर
जालंधर/वरुण: पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने और बनाए रखने के लिए मान सरकार और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के समर्थन में एसएसबी पुलिस की 4 कंपनियों को तैनात किया गया है। पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल के निर्देशानुसार डीसीपी कानून व्यवस्था अंकुर गुप्ता द्वारा तैनात एसएसबी कंपनी कमांडर सहभंस के साथ बैठक की गई। जिसमें कमिश्नर साहिब द्वारा बताई गई योजना के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस व एसएसबी संयुक्त रूप से नाकेबंदी स्थापित करेंगे।
संवेदनशील स्थानों पर समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले बाजारों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कमिश्नर साहिब ने जालंधर वासियों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध या अपराधी व्यक्ति की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने को कहा है।
-

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शनः 813 हथियारों के लाइसेंस किए रद्द
हर जिलें के लाइसेंस हथियारों की लिस्ट की जारी
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। अजनाला की घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान को विपक्षी पार्टियों द्वारा कई बार घेरा जा चुका है। ऐसे में अब पंजाब सरकार भी एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार ने प्रदेशभर के करीब 813 हथियारों के लाइसेंस को रद्द किया है। पंजाब में कुल 3 लाख 73 हजार 53 आर्म्स लाइसेंस थे जिनमें से 813 लाइसेंस को अब रद्द किया गया है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने हर जिलें में कितने हथियार रखे जा सकते है, उसकी लिस्ट भी जारी कर दी है।

गुरदासपुर में सबसे ज्यादा हथियार बनें
पंजाब के गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 40 हजार 789 आर्म्स लाइसेंस बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर जिला बठिंडा आता है, जहां 29 हजार 353 आर्म्स लाइसेंस हैं। तीसरे नंबर पर पटियाला जिले में 28 हजार 340 हथियारों के लाइसेंस बने हुए हैं। पंजाब सरकार ने जो 813 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए है। उनमें लुधियाना ग्रामीण के 87, शहीद भगत सिंह नगर के 48, गुरदासपुर के 10, फरीदकोट के 84, पठानकोट के 199, होशियापुर के 47, कपूरथला के 6, एसएएस कस्बा के 235, संगरूर के 16, अमतृसर आयुक्तालय के 27, जालंधर आयुक्त कार्यालय के 11 और कई अन्य जिलों के लोगों के आर्म्स लाइसेंस कैंसिल किए गए है।
इससे पहले साल 2022 में सरकार ने लिया था बड़ा एक्शन
साल 2022 के नवंबर माह में भी पंजाब में ‘गन कल्चर’ को खत्म करते पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया था। 9 दिनों में करीब 900 हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए थे और 300 से ज्यादा लोगों के हथियारों के लाइसेंस सस्पेंड कर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। उन लोगों से पूछा गया था कि उन्हें हथियारों की क्या आवश्यकता है। जो 900 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए गए थे उनमें सबसे ज्यादा जालंधर जिले से करीब 391 हथियारों के लाइसेंस रद्द हुए थे। वही रोपड के 146, नवांशहर के 266 तो वही मोहाली के 32, तरनतारन के 19, कपूथला के 17, फिरोजपुर के 25, पठानकोट का 1 लाइसेंस रद्द किए गए थे।
-

आखिर किस तरीके से करेंगे आप पार्टी के दिग्गज नेता सदस्यता अभियान की शुरुआत, देखें वीडियो
चंडीगढ़/प्रवेशः हरियाणा में आप पार्टी आज द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के नेताओ ने कुछ सुलझे अनसुलझे सवाल भी सांझा किए। इस दौरान सदस्यता अभियान का हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांढा, अशोक तंवर, आदि की मोजुदगी में चंडीगढ़ प्रैस क्लब से आगाज किया गया। चंडीगढ़ के प्रैस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया । जिस पर मिस कॉल करने से भी सदस्य बन सकते है ।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने बताया कि अब तक 1 लाख सदस्य है और आगे आने वाले समय में 10 लाख की उम्मीद लगाई जाती है । यही नहीं इस सदस्यता अभियान द्वारा मात्र एक महीने में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा । आम आदमी पार्टी के नेता, सदस्य, कार्यकता, वालंटीयार आदि सभी मोहल्ले मोहल्ले, मार्किटों, नुक्कड़ों पर जा जा कर इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर उतरेंगे।
-

किशनगढ़ में युवती की हत्या का मामला सुलझा, पुलिस ने चौकाने वाला किया खुलासा
चंडीगढ़/प्रवेशः किशनगढ़ स्थित होटल कैमरॉन में बीते उईकल युवती की लाश मिली थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की लाश कब्जे में लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुरुवाती जांच में ही युवती की हत्या की आशंका जताई थी। वहीं बाद में आगे की जांच के साथ यह स्पष्ट भी हो गया कि युवती की हत्या ही की गई है। गौरतलब है कि, पुलिस ने हत्या के मामले में अब एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक कोई और नहीं बल्कि मृतक युवती का प्रेमी ही है। आरोपी युवक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। आरोपी आशीष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुए आरोपी आशीष ने बताया कि उसने युवती का किसी और के साथ चक्कर शुरू हो गया था और यह बात वह बर्दश्त नहीं कर पा रहा था। आरोपी आशीष ने बताया कि, दोनों की लव मैरिज हो चुकी थी लेकिन युवती ने उसके साथ बेवफाई की और उसके किसी और के साथ अवैध संबंध हो गए। जिसके चलते वह युवती को होटल लाया और यहां उसकी हत्या कर दी।
जिस वक्त युवती की लाश होटल के कमरे में पाई गई। उससे कुछ देर पहले ही युवक बड़ी चालाकी के साथ होटल से बाहर निकल गया था। ताकि उसपर कोई शक न कर सके। लेकिन सच्चाई छुपती नहीं। आरोपी आशीष अपने जुर्म से बच नहीं सका और चंडीगढ़ पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताया जाता है कि, सेक्टर 39 और मलोया रोड के पास से आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया गया।
-

पंजाबः आप पार्टी 3 नेताओं की रिश्वत लेते की वीडियो वायरल
विपक्ष ने सरकार पर खड़े किए बड़े सवाल
मानसाः पंजाब में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं विपक्ष के नेताओं ने एक सोशल मीडिया पर मानसा के आप नेताओं की रिश्वत लेते की वीडियो वायरल कर सरकार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस से विधायक परगट सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि आप पार्टी के 3 नेता रिश्वत ले रहे है। जिसमें आम आदमी पार्टी मानसा के शहरी प्रधान कदामल गोयल, आप पार्टी के सेक्रेटरी और मानसा मार्किट कमेटी के प्रधान गुरप्रीत भूच्चर और मानसा यूथ प्रधान बदलियों सहित और कई कामों के लिए रिश्वत ले रहे है।
वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस के जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने लिखा है कि विधानसभा में जोर जोर से कट्टर और ईमानदारी की बाते करने वालो की सच्चाई यह है। वहीं अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल ने लिखा है कि कट्टर-बेईमान पार्टी का नॉन स्टॉप भ्रष्टाचार बन गया रोज का मामला! बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसके बाद विपक्ष ने एक बार फिर से रिश्वत के मामले में सरकार का घेराव करना शुरू कर दिया है।
-

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਤਿੰਨ ਧੀਆਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਨਾਲ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਜਿਲ੍ਹਾਂ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕਸਬਾ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਦੇ ਬਾਹਰਵਾਰ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਹੱਬ ਵਜੋਂ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਸੈਂਸੀਆਂ ਮੁਹੱਲਾ ਲੰਗੇਰੀ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ | ਲਾਗਲੇ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖ਼ਰੀਦ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਘਰਾਂ ਦੇ ਪਿਛਵਾੜੇ ਵੀਰਾਨ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਨਸ਼ਾ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ | ਮਿ੍ਤਕ ਦੇ ਹੱਥ ਵਿਚ ਹੀ ਇੰਜਕੈਸ਼ਨ ਵੀ ਸੀ ਅਤੇ ਖ਼ੱਬੇ ਹੱਥ ‘ਤੇ ਲਗਾਏ ਟਾਕੇ ਦੇ ਤਾਜੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ|
ਥਾਣਾ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਵਿਖ਼ੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮਿ੍ਤਕ ਦੀ ਮਾਤਾ ਮੀਨਾ ਪਤਨੀ ਫ਼ਰਿਆਦ ਮੁਹੰਮਦ ਵਾਸੀ ਬਜਰਾਵਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਪੁੱਤਰ ਅਬਦੁੱਲ ਖ਼ਾਨ (32) ਪਿਛਲੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਤੋਂ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਦਾ ਆਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਵਿਖ਼ੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਓ ਐਸ ਟੀ ਸੈਂਟਰ ਨਾਲ ਵੀ ਰਜਿਸਟਰਡ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਨੰਬਰ 930 ਸੀ | ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਉਹ ਘਰੋਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਵਿਖ਼ੇ ਨਸ਼ਾ ਛੱਡਣ ਦੀ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਆਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਤਾਂਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੈਰਾਂ ਹੇਠੋਂ ਜਮੀਨ ਖ਼ਿਸਕ ਗਈ | ਮਿ੍ਤਕ ਤਿੰਨ ਧੀਆ ਦਾ ਪਿਤਾ ਸੀ | ਥਾਣਾ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਕਬਜੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ |
-

पंजाबः सरकारी एग्रीमेंट खत्म होने बावजूद ठेकेदार कर रहे अवैध माइनिंग का कारोबार, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः पंजाब के बॉर्डर एरिया में हर तरह की माइनिंग पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई हुई है। दरअसल, बॉर्डर एरिया में अवैध माइनिंग धड़ल्ले से हो रही थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार को फटकार भी लगाई है। वहीं पंजाब सरकार और ठेकेदारों के बीच पिछले माह 20 तारीख को ही माइनिंग को लेकर एग्रिमेंट खत्म हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद पड़ोसी राज्य हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से कच्चा माल लेकर क्रशर इंड्रस्ट्री चल रही है।
इस मामले को लेकर एनकाउंटर न्यूज के रिपोर्टर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे तो देखा कि वहां पर अभी भी चोरी छिपे अवैध माइनिंग का काम चल रहा है। जिसके बाद उन्होंंने इस मामले को लेकर माइनिंग विभाग के अधिकारी गुरतेज सिंह ने बातचीत की। वहीं जिले में हो रही अवैध माइनिंग को लेकर अधिकारी गुरतेज ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। वहीं अवैध माइनिंग को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अगर किसी भी प्रकार की अवैध माइनिंग की शिकायत आई तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसी के साथ पकड़े गई माल के हिसाब से मालिक से जुर्माना भी वसूल जाएगा।