पंजाबः सरकारी एग्रीमेंट खत्म होने बावजूद ठेकेदार कर रहे अवैध माइनिंग का कारोबार, देखें वीडियो

पठानकोट/अनमोलः पंजाब के बॉर्डर एरिया में हर तरह की माइनिंग पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई हुई है। दरअसल, बॉर्डर एरिया में अवैध माइनिंग धड़ल्ले से हो रही थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार को फटकार भी लगाई है। वहीं पंजाब सरकार और ठेकेदारों के बीच पिछले माह 20 तारीख को ही माइनिंग को लेकर एग्रिमेंट खत्म हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद पड़ोसी राज्य हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से कच्चा माल लेकर क्रशर इंड्रस्ट्री चल रही है।

इस मामले को लेकर एनकाउंटर न्यूज के रिपोर्टर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे तो देखा कि वहां पर अभी भी चोरी छिपे अवैध माइनिंग का काम चल रहा है। जिसके बाद उन्होंंने इस मामले को लेकर माइनिंग विभाग के अधिकारी गुरतेज सिंह ने बातचीत की। वहीं जिले में हो रही अवैध माइनिंग को लेकर अधिकारी गुरतेज ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। वहीं अवैध माइनिंग को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अगर किसी भी प्रकार की अवैध माइनिंग की शिकायत आई तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसी के साथ पकड़े गई माल के हिसाब से मालिक से जुर्माना भी वसूल जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *