Blog

  • अनुराग ठाकुर की पहल, इंदिरा ग्राउंड ऊना में बुधवार 6 दिसंबर को कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल: राजकुमार पठानिया

    खेल और खिलाड़ियों के लिये अनुराग ठाकुर सदा समर्पित: राजकुमार पठानिया


    20 चयनित खिलाड़ियों को पायलट प्रोजेक्ट के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा, रहना खाना भी मुफ्त:


    अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम की सफलता हेतु भारतीय क्रिकेट टीम की स्पॉन्सर ड्रीम स्पोर्ट्स फाऊंडेशन को साथ जोड़ा है:


    ऊना/सुशील पंडित: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कबड्डी व कुश्ती  में नए खिलाड़ियों को तराशा जाएगा। बिलासपुर, हमीरपुर के बाद अब ऊना में भी कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल होने जा रहे हैं। यह जानकारी ऊना भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार पठानिया ने दी है। 


    योजना की जानकारी साझा करते हुए राजकुमार पठानिया ने बताया, “हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में खेल सुविधाओं को बढ़ाने, इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलप करने में अच्छे खिलाड़ियों को तलाशने और उन्हें तराशने की दिशा में पिछले काफ़ी लंबे समय से कार्यरत हैं। अब केंद्रीय मंत्री के दिशा निर्देश में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कबड्डी, कुश्ती, जूडो व बॉक्सिंग में नए खिलाड़ियों को तराशने के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को स्पॉन्सर कर रही ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन के माध्यम से एक नई योजना की शुरुआत हो रही है। इस योजना के प्रथम चरण की शुरुआत कबड्डी और कुश्ती से की जा रही है जिसके बिलासपुर व हमीरपुर में ट्रायल्स हो गये। अब बारी ऊना की है और  ट्रॉयल्स आगामी 6 दिसंबर दिन बुधवार को 10 बजे इंदिरा ग्राउंड ऊना में कुश्ती और कबड्डी के ट्रायल्स होने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिये  कोचिंग के लिए प्रशिक्षकों समेत अन्य जरूरी स्टाफ की नियुक्ति भी कर दी गई है।”


    ट्रायल की जानकारी देते हुए राजकुमार पठानिया बताया, ” इसमें चयनित होने वाले 20 बच्चों को जिनमें कुश्ती के 6 लड़कों व कबड्डी की 14 लड़कियों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप कोचिंग देने के साथ ही उनके रहने व खान आदि की व्यवस्था भी निशुल्क की जाएगी।लड़कियों को कबड्डी की ट्रेनिंग हरनोड़ा में दी जाएगी। नेशनल कबड्डी खिलाड़ी महिमा को कोच, जबकि सुभाष ठाकुर को असिस्टेंट कोच बनाया गया है। आकांक्षा शर्मा बतौर फिजियोथैरेपिस्ट अपनी सेवाएं देंगी, वहीं चांदपुर में कुश्ती अकादमी चला रहे विवेक ठाकुर को कुश्ती  का कोच बनाया गया है। इस अकादमी के कई खिलाड़ी नेशनल लेवल पर गोल्ड व अन्य मेडल जीत चुके हैं। नवजोत को ट्रेनर तथा सचिन को प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप गई है।”


    राजकुमार पठानिया ने आगे कहा, “ट्रेनिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। कम आयु के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उन्हें राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।”

  • अग्निशमन कर्मचारी यूनियन ने की सीएम  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट

    ऊना में  यूनियन ने सौंपा मांगपत्र 
    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश के आपात अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों ने  ऊना में मुख्यमंत्री सुक्खबिंद्र सिंह सुक्खू के साथ अपनी  मांगों को उठाया है । इसी संदर्भ में शनिवार को फायर बिग्रेड यूनियन ऊना के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्रामगृह में सीएम  सुक्खू से भेंट की। इस मौका पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भी उपस्थित थे । फायर बिग्रेड कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान मुकेश जसवाल की ओर से सीएम को मांगपत्र भी सौंपा गया। इस मौका पर फायर यूनियन की ओर से लीडिंग फायरमैन राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, दक्ष कुमार, मनोहर लाल, रणजीत सिंह, राजेश कुमार, दौलतराम  आदि मौजूद रहे। यूनियन के जिला प्रधान मुकेश जसवाल ने पत्रकारों  से वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों को सितंबर 2012 से संशोधित वेतनमान 10300-34800 व ग्रेड-पे 3200 जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में फायर कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बराबर वेतन मिल रहा है, जो कि न्यायसंगत नही है। उन्होंने ये भी मांग की है कि प्रदेश में अग्रिशमन विभाग के तमाम उपदमकल केंद्रों व दमकल चौकियों में विभाग के अनुबंध व नियमित चालक कम पंप ऑप्रेटरों की नियुक्तियां की जाएं। उन्होंने कहा कि तीन मार्च 2022 को जारी एक अधिसूचना के अनुसार अग्रिशमन उपकेंद्रों में विभाग के चालकों की नियुक्तियां नही की जा रही हैं, जो कि विभाग के ही चालकों के साथ अन्याय है। उन्होंने इस मसले पर भी मुख्यमंत्री से सकारात्मक कार्यवाही की मांग की है। मुकेश जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री  ने फायर कर्मचारियों की मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है।
  • मुख्यमंत्री ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

    पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया

    सौर ऊर्जा संयंत्र से 27.71 करोड़ रुपये की वार्षिक आय होगी
     
    ऊना/ सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना को 287.68 करोड़ रुपए की 18 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया। 32 मेगावाट के इस सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कार्य जनवरी 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस सौर ऊर्जा परियोजना से सालाना 27.71 करोड़ रुपए की आय होगी तथा यह अगले 25 वर्ष तक विद्युत उत्पादन करने में सक्षम होगा। मुख्यमंत्री ने 2.03 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेयजल योजना जनकौर, 1.71 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेयजल योजना कुठार कलां, 2.02 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेयजल योजना नंगड़ा, 1.01 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना खानपुर, 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित पशु अस्पताल भवन संतोषगढ़, 2.37 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित तहसील भवन घनारी, 1.66 करोड़ रुपए की लागत से मावा सिंधिया खड्ड पर नवनिर्मित पुल, 1.33 करोड़ रुपए की लागत से औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में निर्मित मिनी सर्विस बिल्डिंग का लोकार्पण किया।


    उन्होंने 4.65 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली रायपुर से बखवा वाया मल्लां दा पिंड संपर्क सड़क, 6.71 करोड़ की लागत से बनने वाली मोहल्ला खारसियां वार्ड नंबर 3 परोस, मोहल्ला अजीपाल, शिवबाड़ी जिंदपुर, मोहल्ला गुमा मेड़ा खद्दर संपर्क सड़क, 5 करोड़ की लागत से गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव संघनई में बनने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, 5.20 करोड़ रुपए की लागत से धौलपुर कस्बे की पेयजल योजना के विस्तारीकरण, 2.13 करोड़ रुपए की लागत से गांव बड़ोह कलरूही के लिए पेयजल योजना, 2.54 करोड़ रुपए की लागत से गांव बबेहड़ की पेयजल योजना का विस्तारीकरण एवं सुधारीकरण तथा गांव जोह पेयजल योजना के सुधारीकरण, 2.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नंगल जरयालां व गणु मंदवाणा पेयजल योजना, 18.76 करोड़ रुपए की लागत से गगरेट विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले 20 ट्यूबवेल, 7.22 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बहाव सिंचाई योजना अमलैहड़ भंजाल, कलोह में ट्यूबवेल संख्या 60 व 95, मावा कोहलां में ट्यूबवेल (शमशान घाट तथा भट्टा) तथा रामपुर में ट्यूबवेल (मुबारकपुर) का शिलान्यास किया। उन्होंने इस मानसून के दौरान आई आपदा के प्रभावितों को 4.10 करोड़ रुपए की धनराशि भी वितरित की। जिसमें अंब उपमंडल के लिए 76.08 लाख रुपए, गगरेट के लिए 85.94 लाख, ऊना उपमंडल के लिए 48.14 लाख, हरोली उपमंडल के लिए 82.15 तथा बंगाणा उपमंडल के लिए 1.17 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

  • पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, शिक्षा मंत्री का ऐलान

    चंडीगढ़ : सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्कूलों के समय में शिक्षा मंत्री में बदलाव कर दिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक स्कूल खुलने का सुबह 9:30 और स्कूल बंद होने का समय दोपहर 2:30 बजे का किया गया है। यह आदेश 4 दिसंबर से 23 दिसंबर तक लागू रहेंगे।  शिक्षा मंत्री ने बताया कि बढ़ रहे कोहरे के कारण स्कूलों के समय में यह बदलाव किया गया है।

  • पंजाब . गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से की गई अहम मीटिंग, देखें वीडियो

    मोगा : अपनी मांगो को लेकर गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चे की 5 दिसम्बर को पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मीटिंग हो रही है। जिसको लेकर आज किसान नेता जगजीत सिंह डलले वाला, स्वरण सिंह पंधेर, बलदेव सिंह जीरा और बलदेव सिंह सिरसा ने पंजाब के नेताओं के साथ एक ख़ास मीटिंग की और 5 दिसम्बर को होने वाली पंजाब के मुख्य मंत्री के साथ मीटिंग के बारे में चर्चा की।

    वही किसानों की मुख्य मांग पराली को आग लगाने के मामले में पुलिस दुवारा दर्ज किये गए मामलों को रद्द करवाना, नरमे की खरीद को यकीनी बनाना और भारत माला प्रजेक्ट के अधीन बन रही हाइवे का मुआवजा पूरा देना आदि है। वही नेताओं ने कहा की हमें पूरी उम्मीद है की यह मीटिंग सफल रहेगी। लेकिन अगर पंजाब सरकार की और से कोई अच्छा रेस्पोंस नहीं दिया गया तो दिल्ली की तर्ज पर फिर पंजाब मोर्चा लगाने में संकोच नहीं करेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਲੁੱਟਾ ਖ਼ੋਹਾ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਪਿਸਤੋਲ ਸਮੇਤ 2 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਅਪਰਾਧ ਵੱਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਖਤੀ ਵਿਖਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਲੁੱਟ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਏਅਰਪੋਰਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਏਅਰਪੋਰਟ ਥਾਣੇ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਫਾਈਨੈਂਸ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ਤੋਂ ਪਿਸਤੋਲ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਤੇਜ਼ੀ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਸੀ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਨੂੰ ਦੋ ਪਿਸਤੋਲ ਛੇ ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ ਕਾਰਤੂਸ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦੋਵਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਭਾਲਾ ਅਤੇ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵਿਸ਼ਾਲ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਭਾਲਾ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਛੇ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ ਅਤੇ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵਿਸ਼ਾਲ ਤੇ ਹਜੇ ਕੋਈ ਵੀ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਲੱਖ 30 ਹਜਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੈਸਿਆਂ ਦੀ ਖਰੀਦਦਾਰੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਗੱਲ ਕਲੀਅਰ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੋਂ ਜੋ ਦੋ ਪਿਸਤੋਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ ਹੈ ਉਹ ਵੀ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਯੂਪੀ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਲਿਆਂਦੇ ਹਨ।

    ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਤੇ ਗੋਲੀ ਚੱਲਣ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਤੇ ਡੀਸੀਪੀ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨਵੇਂ ਆਏ ਡੀਸੀਪੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੀ ਸਖਤੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਦੋਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ। ਹੁਣ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।

  • पंजाब : SSP ने सब इंस्पेक्टर को दी अहम जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    मोगा : शहर में बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या को हल करने और शहर वासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मोगा के नव नियुक्त एसएसपी विवेक शील ने ज्वाइन होते ही सब से पहले मोगा में ट्रेफिक की समस्या को हल करने के लिए खास तौर पर बीड़ा उठाया है और इसके लिए सब इंस्पकेटर गुरभेज सिंह को लगाया गया है। वही गुरभेज सिंह ने बताया की शहर के अंदर हस्पताल होने के कारन कई बार एम्बुलेंस को जाने की बहुत मुश्किल होती थी। क्योंकि ट्रैफिक जाम लग जाता था।

    वही अब शहर में नए नाके बनाये गए है। जहां पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे ट्रेफिक कर्मचारी तैनात रहेंगे। वही उन्होंने कहा की मोगा में कई जगह पर पार्किंग बनी है। लोग अपने वाहन वही पार्किंग में खड़े करें और जब भी वह वाहन बाजार लेकर आते है, तो उनके पेपर अपने पास रखे। उन्होंने कहा की किसी की कोई सिफारिश नहीं चलेगी और पेपर न होने पर चलान काटे जाएंगे। वही उन्होंने कहा की मोटरसाइकिलों पर पटाके मारने वालों की अब खैर नहीं है।

  • पंजाब : ढाबे में लगी आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    मोगा : जिले के कस्बा निहाल सिंह वाले में ढाबे में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ। जानकारी देते हुए ढाबा मालिक ने बताया कि मेरा 35 से 40 लाख के लगभग सामान जलकर राख हो गया है। ढाबा मालिक राजू ने रोते हुए प्रशासन से गुहार लगाई कि मेरी मदद की जाए। मैंने लिमिट तथा ब्याज पर पैसा लेकर काम शुरू किया था।

    जो आज आग की भेंट चढ़ गया। इस दौरान ढाबे के मालिक ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काफी देर से मौके पर पहुंची। वही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि हमें 6 बजे के करीब मैसेज मिला। मैसेज मिलते ही हम लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। फिलहाल माली नुकसान तो हुआ है, वही जानी नुकसान से बचाव रहा।

  • इस रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आए 3 से 8 साल के बच्चे, सफेद हुए फेफड़े

    नई दिल्लीः चीन जैसी रहस्यमयी बीमारी अब अमेरिका में भी फैलने लगी है। इसके ज्यादातर पीड़ित 3 से 8 साल के बच्चे बताए जा रहे हैं। बीमारी से उनके फेफेड़े सफेद पड़ रहे हैं। अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स और ओहायो में इस बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहां इस बैक्टिरियल निमोनिया को व्हाइट लंग सिंड्रोम कहा जा रहा है। ओहायो के वॉरेन काउंटी में इस बीमारी के 142 मामले सामने आए हैं। मैसाच्यूसेट्स के डॉक्टरों का कहना है कि व्हाइट लंग सिंड्रोम चीन की रहस्यमयी बीमारी की तरह ही बैक्टिरियल और वायरल इंफेक्शन का मिक्सचर है।

    वहीं, बीमारी फैलने के खतरे को देखते हुए अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने राष्ट्रपति बाइडेन से चीन पर ट्रैवल बैन की मांग की है। पांच सांसदों का कहना है कि बीमारी पर ज्यादा जानकारी के लिए WHO का इंतजार नहीं करना चाहिए। लोगों और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए तुरंत चीन पर ट्रैवल बैन लगान की जरूरत है। व्हाइट लंग सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों के चेस्ट के एक्स रे में सफेद रंग के पैच दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ज्यादातर दो तरह की बीमारियों में होता है। प्लमोनेरी एलविओलर माइक्रोलिथाइसिस यानी PAM और सिलकोसिस। PAM में फेफड़ों में कल्शियम जमना शुरू कर देता है। जिससे खांसी और छाती में दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत होती है। जबकि सिलकोसिस डस्ट, स्टोन और सिलिका जैसे पदार्थों के सांस के साथ अंदर जाने की वजह से होती है। इसमें भी लंग्स में सफेद धब्बे हो जाते हैं।

    सीबीसी न्यूज के मुताबिक एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका में फैल रहा व्हाइट लंग सिंड्रोम चीन की बीमारी से अलग है। अमेरिका में लोगों को कफ के साथ, तेज बुखार और शरीर में दर्द महसूस हो रहा। जबकि चीन की बीमारी में कफ नहीं बन रहा, पीड़ितों में खांसी, गले में दर्द, फेफड़ों में सूजन और सांस की नली में सूजन जैसे लक्षण दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों में कुछ समानताएं भी हैं। जैसे दोनों बैक्टिरिया और वायरस का मिक्सचर बताई जा रही हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों बीमारियां इम्युनिटी की कमी की वजह से बच्चों को चपेट में ले रही हैं। न सिर्फ चीन बल्कि दुनिया भर में लॉकडाउन के दौरान बच्चे घरों में रहे। इसकी वजह से वो पर्यावरण में मौजूद बैक्टिरिया और वायरस को लेकर उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बन नहीं पाई। अब लॉकडाउन हटने के बाद जब वो बाहर निकल रहे हैं तो बीमारी पड़ रहे हैं।

  • पंजाबः आवारा कुत्तों ने हिरण को किया जख्मी, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः बमियाल के साथ लगती भारत-पाक सीमा की जीरो लाइन रेखा के ऊपर जंगली हिरण को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया।

    इस दौरान एक नौजवान और सुरक्षा बल की टीम ने हिरण को पकड़कर वाईलड लाइफ सेंचुरी के अधिकारियों को सौंप दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से जख्मी किया है। हिरण की पैर पर गहरी चोटें लगी हुई है। जिसके कारण हिरण चल नहीं पा रहा। वहीं नौजवान और सुरक्षा बल की टीम ने हिरण को बांधकर घटना स्थल से उठाया और वाईलड लाइफ सेंचुरी के अधिकारियों को सौंप दिया।