Blog

  • पंजाबः लगातार 3 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    पंजाबः लगातार 3 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में बाढ़ का कहर कुछ कम हुआ है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की चिंता अभी भी बरकरार है। दरअसल, पंजाब में अभी अगले तीन दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पंजाब में 21 से 24 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अभी 24 जुलाई तक बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों का मौसम का बुलेटिन जारी किया है।

    जिसके मुताबिक, आज यानी 21 जुलाई को पंजाब में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, तापमान की बात करें तो पंजाब में आज अधिकतम तापमान 37 रहेगा जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रहने के आसार है। अगले दिन भी राज्य में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री तक रह सकता है। 23 जुलाई को पंजाब में बारिश के आसार बने रहेंगे।

    अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सैल्सियस रहने की संभावना है। बता दें कि जब से पंजाब में मानसून से शुरू हुआ है वहां पर तब से अभी तक कुल 734.1 एम. एम. बारिश हो चुकी है। यह सीजनल बारिश से 126 प्रतिशत से ज्यादा रिकॉर्ड हुई है। बीते दिन पंजाब में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सैल्सियस रहा।

  • पंजाबः जल्द शुरू होगी श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर यात्रा, पानी के स्तर में आई कमी, देखें वीडियो

    पंजाबः जल्द शुरू होगी श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर यात्रा, पानी के स्तर में आई कमी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में पिछले साल के मुकाबले इस साल सबसे अधिक बारिश हुई। वहीं, कुछ जिलों में नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई थी। जिसके वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। वहीं, अब श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के आस-पास जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। पिछले एक घंटे में जल प्रवाह दस हजार क्यूसेक कम हुआ है।

    डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जलस्तर पूरी तरह के कम होते ही सड़क मार्ग को फिर से बहाल कर दिया जाएगा और श्री करतारपुर साहिब की यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी। ज्ञात रहे कि रावी दरिया में जलस्तर बढ़ने के कारण श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को वीरवार को तीन दिनों के लिए अस्थाई तौर पर रोक दिया गया था।

    पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब रावी दरिया के पार है। हालांकि डीसी ने कहा है कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने जिले के लोगों से दरिया के पास न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

  • जालंधरः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    जालंधरः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस एक एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने थाना पतारा में एएसआई को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार एएसआई की पहचान राम प्रकाश के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि एएसआई ने झगड़े का एक मामला दर्ज किया था। जिसमें नामजद आरोपी जसवीर सिंह को मामले से हटाने के लिए एएसआई को उससे 30 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक विजिलेंस के अधिकारी पूछताछ में जुटे रहे। बताया यह भी जा रहा हैकि इससे पहले उक्त पीड़ित एएसआई को एक किश्त दे चुका था। अब वह दूसरी किश्त दे रहा था। लेकिन दूसरी किश्त देने से पहले उसने इस मामले की शिकायत विजिलेंस को कर दी थी। 
     

  • बारिश के बाद नेशनल हाईवे का हिस्सा बहा, देखें वीडियो 

    बारिश के बाद नेशनल हाईवे का हिस्सा बहा, देखें वीडियो 

    चमौलीः उत्तराखंड के चमोली में बीती रात भारी बारिश के चलते Gairsain-Karnprayag एनएच 109 का एक हिस्सा तेज पानी के वेग में बह गया। गैरसैंण से कर्णप्रयाग और नैनीताल जाने वाले लोग इस वजह से फंस गए और शुक्रवार सुबह उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जल स्तर कम हुआ। सेंट्रल वॉटर कमीशन के आखिरी अपडेट के हवाले से शुक्रवार सुबह समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि जल स्तर 205.25 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के रायगढ़ में फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहां 16 और शव निकाले गए हैं, जबि 93 को बचाया गया है।

  • पंजाबः पुलिस की गुंडागर्दी, सिविल अस्पताल में आरोपी युवकों को मारे मुक्के, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस की गुंडागर्दी, सिविल अस्पताल में आरोपी युवकों को मारे मुक्के, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में पुलिस की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सिविल अस्पताल में 2 हवालातियों को हथकड़ी लगाकर मेडिकल करवाने पहुंचा पुलिस कर्मचारी हवालातियों को मुक्के मार रहा है। इस दौरान तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस आरोपियों को पब्लिकली कैसे टॉर्चर करती है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मचारी हवालातियों को पब्लिक के सामने ही पीटता दिख रहा है। जो कहीं न कहीं गलत है।

    जब इस पुलिस कर्मचारी से पत्रकारों ने पूछना चाहा कि क्या वह कोई निजी रंजिश निकाल कर हवालातियों को सरेआम अस्पताल में पीट रहा है तो पुलिस कर्मचारी ने बिना देरी किए कार का दरवाजा और खिड़की बंद कर कार भगा ली। बता दें कि सबसे पहले तो जब पुलिस कर्मचारी हवालातियों को इमरजेंसी में लेकर जाता है तो पीछे से पीठ में मुक्का मारता है।

    फिर कुछ मिनट बाद मेडिकल करवाकर बाहर पार्किंग एरिया में लाकर लोगों के सामने ही एक हवालाती का गला पकड़ लेता है और कुछ देर बाद फिर से वाहनों के नजदीक लाकर मुक्के मारने लगता है। एक अन्य साथी पुलिस कर्मचारी ने बताया कि दोनों युवकों को आवारागर्दी के मामले में पकड़ा है। दोनों आरोपियों पर 109 का कलंदरा दिया है। जब उन्हें पूछा गया कि आप लोगों के बीच इस तरह से इन हवालातियों से मारपीट क्यों कर रहे हो तो वह बात को गोल-मोल करते हुए निकल गए।

  • पंजाबः आग लगने से बुरी तरह से झुलसी महिला, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

    पंजाबः आग लगने से बुरी तरह से झुलसी महिला, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

    लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में घरेलू क्लेश के चलते महिला आग लगने से बुरी तरह से झुलस गई। महिला और उसके मायके वालों का आरोप है कि जेठ, देवर और जीजा ने उस पर मिट्‌टी का तेल डाल कर आग लगाई है। महिला के भाई संदीप के मुताबिक, उसकी बहन की शादी को 5 वर्ष हो चुके हैं। उसके 2 बच्चे हैं। घायल महिला की पहचान सुमन के रूप में हुई है। संदीप के मुताबिक, सुमन को उसकी सास, जेठ, देवर और जीजा तंग करते हैं। पति के साथ भी कई बार वह लड़ाई झगड़ा कर चुके हैं।

    सुमन घर पर अकेली थी। मौका देख जेठ, देवर और जीजा तीनों ने मिलकर उस पर मिट्‌टी का तेल डालकर आग लगाई। सुमन के चीखने चिल्लाने पास लोग एकत्र हुए। किसी तरह पानी से बहन ने खुद को लगी आग बुझाई। मायके परिवार को सुमन ने फोन पर सूचित किया। संदीप के मुताबिक, वह अपनी मां मारती देवी के साथ वर्धमान चौक के नजदीक रहते हैं। उन्होंने फोकल पॉइंट ग्यासपुरा पहुंच झुलसी हुई बहन को ऑटो में लाद कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। सुमन की हालत गंभीर है।

    उसकी छाती बुरी तरह झुलस चुकी है। मायके परिवार के मुताबिक, पहले भी उनकी बेटी से मारपीट आदि होती रहती थी, लेकिन वह मामले को हमेशा हल करने की कोशिश में रहते थे, लेकिन अब सभी हदें पार करके उनकी बेटी को जलाने की कोशिश की गई है। सिविल अस्पताल से संबंधित थाना में मामला पहुंचने के बाद वह पुलिस को बयान दर्ज करवाएंगे, ताकि आरोपियों पर कार्रवाई हो सके। फिलहाल सुमन के पति को भी आरोपियों ने डरा धमकाकर भगा दिया है।

  • सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

    सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

    इंफालः मणिपुर के उखरुल में शुक्रवार करीब छह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आए गए। हालांकि, भूकंप में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मालूम हो कि इससे पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे भूकंप के कई झटकों से कांप उठा। बारी-बारी से कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। इसके बाद सुबह 4:22 पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुबह 4:25 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।

  • पंजाबः सेहत विभाग ने अवैध लिंग जांच करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

    पंजाबः सेहत विभाग ने अवैध लिंग जांच करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

    संगरूरः स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गए गुरुवार को सुनाम के एक घर में बने अस्पताल में छापामारी कर भ्रूण लिंग निर्धारण टेस्ट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनके साथ लिंग टेस्ट करवाने आए दो लोगों को भी काबू किया गया। टीम ने फर्जी मरीज को 32 हजार रुपये नकद देकर टेस्ट करने के लिए अस्पताल भेजा था। वहां पहले ही दो असली मरीज लिंग टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे हुए थे।

    मौके पर मौजूद बरनाला के सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह औलख व संगरूर के सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर ने बताया कि विभाग को लंबे समय से पोर्टेबल मशीन से लिंग निर्धारण टेस्ट करने वाले मलकीत सिंह की तलाश थी। मलकीत मालेरकोटला जिले से संबंधित है। उसके खिलाफ हरियाणा में भी केस दर्ज हैं। वह एक लैबोरेट्री टेक्नीशियन है। वह तीन से चार मरीज एकत्र होने पर ही मशीन लेकर आता था। छापामारी के दौरान टीम करीब पांच घंटे तक अस्पताल की तलाशी लेती रही।

    सिविल सर्जन ने बताया कि एक पुराने मरीज से सूचना मिली कि मलकीत सिंह ने मालेरकोटला ने एक घर में बने अस्पताल में लिंग निर्धारण टेस्ट करवाया था, जिसकी संचालिका डा. नीरजा रानी है। उसी घर में भ्रूणहत्या भी होती थी। मलकीत अपनी कार में ही मरीज का टेस्ट करता था। वह लंबे समय से अल्ट्रासाउंड करने वालों के पास काम भी करता था। वहीं से ट्रेनिंग लेकर काले कारोबार को अंजाम दे रहा था। सिविल सर्जन ने बताया कि छापामारी के दौरान अस्पताल में कई अहम सुराग मिले हैं। अस्पताल की संचालिका एक आयुर्वेद की डाक्टर है, जो महिला रोग की माहिर नहीं है।

  • आज का राशिफल, 21 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 21 जुलाई 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए  21 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जाएगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।  

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आप बोलने की बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बाते पता चल सकती है। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे।  इस राशि के जो लोग कवि हैं आज उनकी किसी कविता की तारीफ हो सकती है। आपका खर्च बढ़ सकता है।

    मिथुन राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको दूरसंचार से कोई शुभ सूचना मिलेगी, इससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  उनके मन में आज नए विचार आएंगे।  आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अभिनय से जुड़े लोगों को आज इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। 

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपसे कोई मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ऑफिस में किसी काम को लेकर पुरस्कृत किया जाएगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे। इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को डेकोरेट करवाने का विचार कर सकते हैं, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने घर आएंगे, जिनसे अपनी पर्सनल बाते डिस्कस करेंगे। 

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। लवमेट्स साथ में घूमने जाएंगे। 

    तुला राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाए रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गई कोई योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं।  इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, रुके काम भी पूरा हो जाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कोई खास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। कोई भी इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरूरत है। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।  

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको कैश के लेन-देन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर कोई मेहमान आएंगे, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। 

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट्स आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनाएंगे। माताएं आज बच्चों को कोई मोरल स्टोरी सुनाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपको कोई मनचाही वस्तु मिलेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। अपने कार्य  व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा।

  • जालंधरः नगर निगम वार्ड बंदी को लेकर कोर्ट के आए आदेश, देखें लिस्ट

    जालंधरः नगर निगम वार्ड बंदी को लेकर कोर्ट के आए आदेश, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: जालंधर नगर निगम चुनावों में वार्ड बंदी को ग़लत ढंग से बनाने की याचिका पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। जालंधर में कांग्रेस के प्रधान रजिंदर बेरी के द्वारा अदालत में याचिका दायर की गई थी कि जालंधर में नगर निगम के चुनावों में वार्डबंदी इस बार क़ानूनी तौर पर सारी ग़लत की.

    गई जिन वार्डों को एससी वार्ड कर नहीं सकते उन्हें कर दिया गया जिन्हें जनरल नहीं कर सकते उन्हें जनरल कर दिया गया। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद आज फ़ैसला सुनाते हुए मिती 29.08.2023 को नगर निगम जालंधर को सारा रिकॉर्ड लेकर हाईकोर्ट पहुँचने के आदेश दिए गए है। जिससे अब चुनावों में विलंब होना तय है। बता दें कि आम आदमीं पार्टी की सरकार में विधायकों के द्वारा की गई शिकायत के बाद वकील परमिंदर सिंह विग ने याचिका दायर की थी आपको बता दें कि आम तौर पर हाईकोर्ट ऐसे मामलों में संज्ञान कम लेती हैं पर इस मामले में हाईकोर्ट की दख़लंदाज़ी में नगर निगम जालंधर के चुनावों के लिए बनाई वार्ड बंदी को बढ़ा झटका लगा है। संभावना से भी है कि आने वाले समय में वार्ड बंदी को बदलना पड़ सकता है।