Blog

  • Punjab News: मेडिकल कॉलेज पहुंचा DM रंधावा का शव, PGI के डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में होगा पोस्टमॉर्टम, देखें वीडियो

    Punjab News: मेडिकल कॉलेज पहुंचा DM रंधावा का शव, PGI के डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में होगा पोस्टमॉर्टम, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में मृतक के पोस्टमॉर्टम को लेकर शव मेडिकल कॉलेज पहुंच गया है। कुछ देर तक पोस्टमार्टमक की प्रक्रिया शुरू होगी। एसीपी गगनदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम पीजीआई के डॉक्टरों के एक बोर्ड की देखरेख में किया जाएगा, ताकि परिवार के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह से पारदर्शी और कानूनी रूप से मान्य हों।

    पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी, जिससे आगे की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया की पूरी जानकारी रिकॉर्ड हो सकेगी। इस पूरी प्रक्रिया में न्यायिक मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी रहेगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, किसी भी प्रकार की अस्पष्टता या त्रुटि से बचने के लिए पोस्टमार्टम पूर्ण पेशेवर वैज्ञानिक पर्यवेक्षण के तहत किया जाएगा। इस प्रक्रिया से घटना की पूरी जांच के लिए ठोस सबूत मिलने की संभावना है।

     

  • मंहगाई की मारः 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे Petrol-Diesel के दाम

    मंहगाई की मारः 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे Petrol-Diesel के दाम

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा। दरअसल, आर्थिक संकट झेल रही कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसको लेकर विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश हिमाचल प्रदेश वैल्यू एडेड टैक्स (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया गया। राज्य सरकार अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए रेगुलर इनकम जुटाने के उद्देश्य से ईंधन पर ‘अनाथ और विधवा उपकर’ की बात कह रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य इस अतिरिक्त राजस्व से विधवाओं और अनाथों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करना है।

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि सरकार का प्राथमिक लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैट ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पहली बार डीलर को बिक्री पर लगाया जाएगा, न कि हर लेन-देन पर लगाया जाए। इससे प्राप्त होने वाली राशि सीधे विधवा-अनाथ कल्याण निधि में जमा होगी, जिससे जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जाएगी। वर्तमान में राज्य में इन वर्गों के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन स्थायी वित्तपोषण की कमी थी। अब यह व्यवस्था इसे दूर करेगी।

    विपक्ष इस बढ़ोतरी को पहले ही मंहगाई से जूझ रही जनता के लिए अनावश्यक बोझ बता रही है। विपक्ष का कहना है कि इस बढ़ोतरी से डीज़ल 90 रुपए से ज्यादा और पेट्रोल 100 रुपए पहुंच जाएगा जो पड़ोसी राज्यों के मुकाबले ज़्यादा हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में पहले ही पेट्रोल में 17 फीसदी और डीज़ल पर 13.9 फीसदी टैक्स है। 5 रुपए बढ़ाने के बाद लोगों की कमर टूट जाएगी। विपक्ष ने कहा कि जो परिस्थितियां विश्व में चल रही हैं, कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती है, ऐसे में 5 रूपए सेस लगाना उचित नहीं। इससे पहले ही सरकार 7 रूपये पेट्रोल डीज़ल पर बढ़ा चुकी है। विपक्ष ने अनाथ और विधवा के नाम वाले शब्दों पर भी आपत्ति ज़ाहिर की।

  • टेक्सस में ब्लास्ट! ‘फ्यूल हब’ में भीषण आग लगने से काले धुएं से भरा आसमान, देखें वीडियो

    टेक्सस में ब्लास्ट! ‘फ्यूल हब’ में भीषण आग लगने से काले धुएं से भरा आसमान, देखें वीडियो

    पोर्ट आर्थरः अमेरिका के टेक्सास राज्य के पोर्ट आर्थर में वलेरो एनर्जी की रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट हुआ। घटना के बाद भारी काला धुआं आसमान में उठता दिखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रिफाइनरी के पास रहने वाले पश्चिमी इलाके के निवासियों के लिए घर में ही रहने का आदेश जारी कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाका हुआ और इसके बाद भीषण आग की लपटें दिखीं, हर तरफ धुआं ही धुआं था। ये हादसा ‘वलेरो एनर्जी’ की रिफाइनरी में हुआ, जो रोजाना 380,000 बैरल तेल प्रोसेस करने की क्षमता रखती है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ये रिफाइनरी अमेरिका की सबसे अहम तेल रिफाइनरी केंद्रों में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि इस विस्फोट का असर इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज पोर्ट आर्थर के साथ-साथ पड़ोसी इलाकों जैसे ग्रोव्स और नीदरलैंड में भी महसूस की गई। धमाके के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के कुछ हिस्सों में, जैसे पश्चिमी इलाके के निवासियों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ का आदेश जारी किया गया। इलाके में हवा की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि वोअपने घरों के अंदर रहें और खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह बंद रखें ताकि धुएं और जहरीली गैसों से बचा जा सके। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है। वलेरो एनर्जी ने भी इस घटना पर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया है। आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। पोर्ट आर्थर की ‘वलेरो एनर्जी’ रिफाइनरी अमेरिका के ‘गल्फ कोस्ट’ रिफाइनिंग नेटवर्क का एक अहम हिस्सा है। ये नेटवर्क देश के टोटल ईंधन प्रोडक्शन में एक बड़ी हिस्सेदारी रखता है। ऐसे में इस रिफाइनरी में कामकाज रुकने से क्षेत्र की ईंधन आपूर्ति पर प्रभाव पड़ सकता है।
  • 125 लोगों से भरा Air Force का Lockheed C-130 Hercules हुआ Crash, कई सैनिकों की मौत, देखें वीडियो

    125 लोगों से भरा Air Force का Lockheed C-130 Hercules हुआ Crash, कई सैनिकों की मौत, देखें वीडियो

    बोगोटा: अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मनों में शुमार दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा हो गया। दरअसल, कोलंबिया में वायु सेना का लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान क्रैश हो गया। वहां के स्थानीय राज्यपाल के हवाले से बताया जा रहा है कि इस विमान में 125 लोग सवार थे, जिनमें से 66 लोगों की इस प्लेन क्रैश में मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि इस विमान दुर्घटना में बड़ी संख्या में सैनिकों की मौतें हुई हैं, हालांकि उनकी संख्या अभी तक अपुष्ट है। हादसे वाली जगह पर बचाव और राहत के काम युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। C-130 हरक्यूलिस नाम का यह विमान पुएर्तो लेगुइज़ामो से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद गिर गया। यह जगह इक्वाडोर और पेरू की दक्षिणी सीमा के पास है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दुर्घटना के बाद जलता हुआ मलबा जंगल की जमीन पर फैल गया। जहां विमान गिरा वह सीमा क्षेत्र हाल के हफ्तों में भारी सैन्य गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहां कोलंबिया और इक्वाडोर की सेनाएं ड्रग तस्करी करने वाले गिरोहों और मिलिशिया समूहों से निपटने की कोशिश कर रही हैं। घटनास्थल से आईं एएफपी की तस्वीरों में दिखा कि आम लोग विमान के टूटे हुए पिछले हिस्से के आसपास चढ़े हुए थे। विमान पर FAC 1016 लिखा हुआ था, और पेड़ों के ऊपर धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब विमान सैनिकों को लेकर प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। यह जगह कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू की सीमा के पास स्थित है। उन्होंने कहा, “पीड़ितों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।” BluRadio ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान में 110 सैनिक सवार थे, और यह दुर्घटना एक शहरी केंद्र से महज़ 3 किलोमीटर (2 मील) की दूरी पर हुई। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे उम्मीद है कि इस भयानक दुर्घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ होगा, जो कभी होनी ही नहीं चाहिए थी।” इस पोस्ट में उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण की अपनी योजनाओं में देरी के लिए नौकरशाही की बाधाओं की आलोचना की। उन्होंने कहा, “मैं अब और देरी बर्दाश्त नहीं करूंगा; हमारे युवाओं की जान दांव पर लगी है।” “अगर नागरिक या सैन्य प्रशासनिक अधिकारी इस चुनौती का सामना करने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।”  
  • Punjab News: ACP का आया बयान, मेडिकल कॉलेज में होगा पोस्टमार्टम, यहां होगा रंधावा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Punjab News: ACP का आया बयान, मेडिकल कॉलेज में होगा पोस्टमार्टम, यहां होगा रंधावा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    अमृतसरः डीएम गगनदीप सिंह रंधावा का आज अमृतसर मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक साझा तालमेल समिति व समूह एजेंसियों की ओर से भी बड़े काफिले के रूप में पोस्टमार्टम हाउस तक जाया जाएगा।

    परिजनों ने बताया कि पीस विभाग की ओर से सुबह 10 बजे का समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान और अन्य कार्रवाई के बाद लगभग 12 बजे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। परिजनों ने कहा कि मामले को ध्यान में रखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों की पैनल बनाने की भी मांग उठाई गई थी।

    परिजनों का कहना है कि वे चाहते हैं कि सारी कार्रवाई पारदर्शी तरीके से हो और मृतक के शरीर को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। वहीं एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि अमृतसर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की पैनल बनाई जा रही है और पोस्टमार्टम की पूरी कार्रवाई वीडियोग्राफी के साथ की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार अमृतसर के दुरगियाणा शिवपुरी श्मशान घाट में किया जाएगा।

  • तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में पिता सहित 3 बेटियों की मौत

    तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में पिता सहित 3 बेटियों की मौत

    हिसारः हरियाणा के हिसार में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बरवाला क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पिता सहित 3 बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मुकेश कुमार, उनकी पत्नी आरती और उनकी तीन मासूम बेटियां (उम्र करीब 6 वर्ष और 4 वर्ष व डेढ़ वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

    हादसे के बाद आसपास के लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में मुकेश की पत्नी आरती और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी दीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां डेढ़ वर्षीय दीक्षा की भी मौत हो गई है, जबकि आरती का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी आरती और तीन बेटियों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव प्रभुवाला किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

    देर रात जब वे गैबीपुर के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों मुकेश और उसकी 2 बेटियों के शव बरवाला के सरकारी अस्पताल में रखवाए गए हैं। डेढ़ वर्षीय दीक्षा का शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पिकअप चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: आज होगा रंधावा का अंतिम संस्कार, पूर्व मंत्री की कोर्ट में पेशी को लेकर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: आज होगा रंधावा का अंतिम संस्कार, पूर्व मंत्री की कोर्ट में पेशी को लेकर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के दो दिन बाद अमृतसर पुलिस द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री व पट्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद रंधावा परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति जताई। इस मामले को लेकर डीसीपी रविंदर पाल ने बताया कि आज पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    पुलिस पहले सीआईए स्टाफ से आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचेगी। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में लाया जाएगा। इसके लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी किए जा रहे है। वहीं इससे पहले मामले की सुनवाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में होगी।

    क्योंकि, मृतक की मां की तरफ से एक याचिका दायर कर मृतक का पोस्टमॉर्टम पीजीआई या एम्स के डॉक्टरों के पैनल से करवाने की मांग रखी गई है, ताकि आरोपियों के खिलाफ मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ी जा सकें। शनिवार को सल्फास निगलने के बाद अमृतसर के अस्पताल में DM रंधावा की मौत हुई थी। तब से शव अमृतसर के EMC अस्पताल में है। थोड़ी देर में शव पोस्टमॉर्टम के लिए यहां से सिविल अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा।

  • शेयर बाजार में आया भारी उछाल, Sensex 1516 अंक उछला

    शेयर बाजार में आया भारी उछाल, Sensex 1516 अंक उछला

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई, सेंसेक्स 1,516.08 अंक या 2.09% बढ़कर 74,212.47 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 346 अंक या 1.54% बढ़कर शुरुआती कारोबार में 22,858.65 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को एशिया बाजारों में तेजी देखी गई, प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 2.2% और टॉपिक्स 2.47% बढ़ा। दक्षिण कोरिया में कोस्पी 3.5% चढ़ा, जबकि कोस्डैक सूचकांक 3.29% ऊपर रहा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी लगभग 0.74% बढ़ा।

    दरअसल, पिछले कई हफ्तों से युद्ध की आग में झुलस रहे वैश्विक बाजारों के लिए सोमवार की शाम एक बड़ी राहत लेकर आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्‍ट ने न केवल युद्ध की आशंकाओं को कम किया, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है। ट्रंप के इस ‘संदेश’ के बाद अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई। वॉल स्ट्रीट पर सोमवार को जबरदस्त रौनक रही। S&P 500 इंडेक्स से लेकर NASDAQ में तेजी देखी गई। हालांकि, ईरान द्वारा सीधी बातचीत से इनकार करने के बाद बढ़त थोड़ी सीमित हुई, लेकिन निवेशकों का सेंटिमेंट अब भी सकारात्मक बना हुआ है।

  • Punjab News: फिर बदलेंगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी

    Punjab News: फिर बदलेंगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी

    मोहालीः पंजाब में बीते दिन तापमान में बढ़ौतरी दिखी, जिससे पंजाब के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रूपनगर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते 26 मार्च को पंजाब में तेज हवाओं के साथ गरज चमक की संभावना है। ऐसे में 26 को बिजली चमकने, आंधी और तेज हवाएं चलने संबंधी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। सबसे अधिक तापमान 30 डिग्री रूपनगर में दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 29 डिग्री तापमान रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू के आसपास आसमान में एक मौसम बदलने वाला सिस्टम बना हुआ है और पाकिस्तान की तरफ भी ऐसा ही एक असर दिख रहा है, वहीं ऊपर काफी ऊंचाई पर तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं। इन सबका असर यह होगा कि 26 मार्च से मौसम बदलना शुरू होगा और फिर 29 मार्च के आसपास एक और बदलाव आएगा, जिससे बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक होने की संभावना है।

    मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राज्य में 25, 26 और 28 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 29 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

     
  • आज का राशिफल, 24 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 24 मार्च 2026

    फ्यूचर पंचांग अनुसार आज चैत्र मास के शुक्ल की षष्ठी तिथि शाम को 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद अष्टमी शुरू हो जाएगी। साथ ही आज मंगलवार का दिन है। वहीं आज यमुना छठ, रोहिणी व्रत, स्कन्द षष्ठी, द्विपुष्कर योग, रवि योग, आडल योग, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा वृष राशि में भ्रमण करके शशि राजयोग बना रहे हैं। साथ ही आज रोहिणी नक्षत्र शाम को 07 बजकर 04 मिनट तक रहेगा है।

    वहीं उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। ऐसे आज कर्क राशि वालों को आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और मित्रों व नेटवर्क से फायदा मिलेगा। वहीं कन्या राशि वालों को आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के भी योग बन सकते हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

    मेष राशिफल: चंद्रमा आपकी राशि दूसरे भाव में उच्च के होकर शशि राजयोग बना रहे हैं, जो धन और वाणी से जुड़ा भाव है। इस प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बचत बढ़ेगी और परिवार में सम्मान मिलेगा। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और नए आय स्रोत भी बन सकते हैं।

    वृषभ राशिफल: चंद्रमा आपकी ही राशि यानी लग्न में उच्च के होकर भ्रमण करेंगे, जिससे व्यक्तित्व में निखार आएगा और मानसिक स्थिरता बढ़ेगी। आत्मविश्वास मजबूत होगा और आप अपने फैसलों में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य और आकर्षण दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।

    मिथुन राशिफल: चंद्रमा आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में उच्च के होकर खर्च और विदेश से जुड़े मामलों को सक्रिय कर रहे हैं। इस दौरान विदेश से लाभ या यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होगी। मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।

    कर्क राशिफल: आपकी राशि से चंद्रमा 11वें भाव में उच्च के होकर संचरण कर रहे हैं, जिससे आय और लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं। आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और मित्रों व नेटवर्क से फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    सिंह राशिफल: आपकी गोचर कुंडली में चंद्रमा 10वें भाव में उच्च के होकर करियर और प्रतिष्ठा को मजबूत बना रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के योग हैं।

    कन्या राशिफल: चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य भाव यानी 9वें भाव में उच्च के हैं, जिससे किस्मत का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

    तुला राशिफल: आपकी राशि से चंद्रमा अष्टम भाव में उच्च के हैं, जिससे अचानक बदलाव और उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी हैं, लेकिन स्वास्थ्य और निवेश में सावधानी रखना जरूरी होगा।

    वृश्चिक राशिफल: आपकी राशि से चंद्रमा सप्तम भाव में उच्च के होकर दांपत्य जीवन और साझेदारी को मजबूत बना रहे हैं। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे और बिजनेस पार्टनर से लाभ मिल सकता है। नई डील फाइनल हो सकती है।

    धनु राशिफल: चंद्रमा आपकी गोचर कुंडली में छठे भाव में उच्च के हैं, जिससे शत्रुओं पर विजय और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रतियोगिता में जीत के योग बनेंगे। नौकरी में उन्नति संभव है।

    मकर राशिफल: आपकी गोचर कुंडली में चंद्रमा पंचम भाव में उच्च के होकर शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में शुभ फल दे रहे हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और निवेश से लाभ मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

    कुंभ राशिफल: आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में उच्च के हैं, जिससे घर-परिवार, माता और संपत्ति से सुख मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और प्रॉपर्टी से लाभ के योग बन सकते हैं।

    मीन राशिफल: चंद्रमा तीसरे भाव में उच्च के होकर साहस और पराक्रम को बढ़ा रहे हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं।