Blog

  • Jalandhar News: Highway पर ट्रक से बाइक की टक्कर में एक्स सर्विसमैन की मौत

    Jalandhar News: Highway पर ट्रक से बाइक की टक्कर में एक्स सर्विसमैन की मौत

    जालंधर, ENS: मैकडोनाल्ड से परागपुर रोड पर देर रात करीब 10 बजे सड़क किनारे खड़े खराब से बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक्स सर्विसमैन था। मृतक की पहचान 63 अवतार सिंह निवासी खुसरोपुर के रूप में हुई है। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलने पर एसएसएफ के मुलाजिम केशव और गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे।

    उन्होंने परागपुर चौकी में एएसआई दिलबाग सिंह को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि टिप्पर हाईवे पर कई दिनों से खराब खड़ा था। यह पता नहीं लग पाया कि बाइक सवार तेज रफ्तार था या हादसे का कारण कुछ और है। एएसआई ने बताया कि अवतार सिंह आर्मी से रिटायर्ड थे और रागा मोटर्स में सिक्योरिटी गार्ड थे। रात को ड्यूटी खत्म कर घर खुसरोपुर जा रहे थे। टिप्पर चालक फरार है।

    मालिकों के साथ संपर्क किया जा रहा है। गौरतलब है कि महीने में हाईवे पर यह चौथी मौत है, जो खड़े टिप्पर व ट्रकों के कारण हुई है। अक्टूबर में जालंधर-नकोदर रोड पर प्रतापपुरा के पास ढाबे पर खाना खाने रुके ट्रक ड्राइवर ने ट्रक हाईवे के किनारे खड़ा किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई और कार चालक की मौत हो गई। एक माह में यह चौथा हादसा है। इन हादसों की वजह हाईवे के किनारे खड़े ट्रक बन रहे हैं।

  • Punjab News: Seth Telecom की दुकान पर फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: Seth Telecom की दुकान पर फायरिंग, देखें वीडियो

    बटालाः कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रधान गौतम सेठ की दुकान पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति की ओर जलंधर रोड बटाला पर स्थित सेठ टेलीकॉम फायरिंग की गई। गोलियां दुकान के गेट पर लगे शीशे में जा लगी। फिलाहल किसी भी तरह का कोई जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। गौतम सेठ के अनुसार पिछले दिनों से लगातार गैंगस्टरों की धमकियां मिल रही थीं। FIR भी दर्ज करवाई गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा है कि आज दुकान पर गोलियां चली है।

    उन्होंने बताया कि जिस जगह पर गोली लगी है वहां अक्सर एक लड़का बैठा रहता है। पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। दूसरी तरफ DSP सिटी संजीव कुमार ने कहा कि गोली चलने की सूचना मिली थी, आकर देखा तो शोरूम का शीशा टूटा हुआ था। उन्हें पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास प्लाट में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास प्लाट में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास खाली प्लाट में देर रात आग लग गई। आग लगने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल विभाग की 2 गाड़ियां पहुंची। कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन खाली प्लाट में झाड़ियों में भीषण आग लगी थी। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि उन्हें खाली प्लाट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दो गाड़ियों के साथ 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

  • Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, Singer की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, Singer की सड़क हादसे में मौत

    मानसाः पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। दरअसल, पंजाबी गायक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पंजाबी गायक हरमन सिद्धू कार में सवार होकर देर रात घर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार और ट्रल की पैलेस के पास टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में गायक हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। बता देंकि एक दशक पहले वह ‘पेपर ते प्यार’ कैसेट से मशहूर हुए थे और उनके कई गाने लोकप्रिय हुए। वह मिस पूजा के साथ भी कई गाने गा चुके है।

  • Punjab News: भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर ट्रक में हुए धमाके, आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो

    Punjab News: भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर ट्रक में हुए धमाके, आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में डीसी ऑफिस के पास स्थित भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर आसपास में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत ट्रैफिक को रोक दिया गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने 2 गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर काफी समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया पार्क प्लाजा पुल पर यह घटना हुई है। देर रात 10.30 बजे की घटना है। लुधियाना ट्रांसपोर्ट से ट्रक चालक ने सामान लोड किया था और फिरोजपुर साइड जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने से हादसा हुआ। जिसके बाद पिल्लर से ट्रक की टक्कर होने से डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं गाड़ी में सीएनजी सिलेंडर को झटका लगने से फट गया और गाड़ी में आग लग गई। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक के मालिकों का पता चल गया है कि मालवा ट्रांसपोर्ट का ट्रक है। लेकिन मृतक की पहचान अभी की जा रही है।

    ब्लिंकिट स्टोर के अवतार सिंह ने कहा अचानक दो से तीन ब्लास्ट हुए। जिसके बाद उन्होंने देखा कि ट्रक को आग लग गई। इस दौरान ट्रक में चालक हाथ-पैर मार रहा था, लेकिन वह निकल नहीं पाया। व्यक्ति ने बताया कि आग काफी ज्यादा लगी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल विभाग और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया और ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी। ट्रक ओवरलोड था और ट्रक में कंबल भरे हुए थे, वह भी आग की चपेट में आ गए।

  • Punjab News: विजिलेंस ने SDM को किया गिरफ्तार, घर किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: विजिलेंस ने SDM को किया गिरफ्तार, घर किया सील, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला एसडीएम विक्रमजीत सिंह के विजिलेंस ने दबिश दी। दरअसल, देर रात विजिलेंस टीम एसडीएम के घर पहुंची जहां उन्होंने साढ़े 12 बजे तक एसडीएम से पूछताछ की। हालांकि एसडीएम के घर की गई कार्रवाई को पूरी तरह से विजिलेंस की टीम ने गुप्त रखा। लगभग 3 घंटे पूछताछ और घर की जांच के बाद टीम एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई।

    एसडीएम को ले जाने से पहले टीम ने उनके सरकारी आवास को सील कर दिया। ये कार्रवाई एसडीएम पर किस मामले में हुई है, किसी भी अधिकारी ने अभी कुछ नहीं बताया। एसडीएम को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर अधिकारियों ने चुप्पी साधी। सूत्रों के अनुसार छापे में लाखों की नकदी मिली है। हालांकि विजिलेंस के किसी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

    विजिलेंस ने एसडीएम विक्रमजीत सिंह के सरकारी आवास पर गुप्त ढंग से रात 9 बजे रेड की। रेड की किसी को भी भनक तक नहीं लगने दी। इस दौरान बटाला पुलिस के अलावा कोई भी वहां मौजूद नहीं था। अधिकारी आते ही आवास के अंदर घुसे और घर की तलाशी ली गई। इसके बाद एसडीएम से पूछताछ की गई। घर से अंदर करीब 3 घंटे तक टीम के अधिकारी बैठे रहे। इसके बाद एसडीएम को लेकर बाहर आए। उनको गाड़ी में बैठाया और किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना रवाना हो गए।

  • Punjab News: BJP पार्षद ने पार्टनर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

    Punjab News: BJP पार्षद ने पार्टनर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

    लुधियानाः जिले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद अनिल भारद्वाज ने पार्टनर पर जाली दस्तावेजों के जरिए उनकी फर्म के नाम का बैंक खाता खुलवाकर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में भाजपा पार्षद की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने सराभा नगर की महिला हरप्रीत बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर की गली नंबर 1 के रहने वाले पार्षद अनिल भारद्वाज का कहना है कि उनका फर्नीचर का कारोबार है। उनका कहना है कि उन्होंने आरोपी हरप्रीत बराड़ के साथ मिलकर मैसर्ज वॉग लॉग के नाम से मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट ऑफ हाउस होल्ड एवं कॉर्मिश्यल फर्नीचर का बिजनेस शुरू किया था। एक अगस्त 2022 को उन्होंने डीड लिखी थी। जिसकी शर्तो के मुताबिक वह दोनों बिजनेस में 50 प्रतिशत के बराबर के हिस्सेदार थे। इसके लिए उन्होंने गांव बद़ोवाल, झांडे, रेलवे स्टेशन के नजदीक जगह भी किराए पर ली थी।

    भारद्वाज का कहना है कि बिजनेस शुरू करने के लिए उन्होंने 26 लाख रुपए कच्च माल खरीदने और अन्य खर्चो के लिए लगाए थे। उसका कहना है कि उनका कारोबार बड़े स्तर पर चलने लगा। भारद्वाज का कहना है कि इसे लेकर आरोपी की नीयत बदल गई और उसने उसे हिसाब-किताब बताना बंद कर दिया। जब उन्होंने अपने स्तर पर खातों की जांच की, तो 6 मार्च 2023 की एक बिल्टी के बारे में पता चला। जो आरोपी ने उसे बिना बताए डी- लाइट टैंपू ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा भ भआअ मैसर्ज लग्जरी रिसोर्ट प्राइवेट लिमिटिड भेज दिया।

    जब उन्होंने हरप्रीत बराड़ से बात की, तो उसने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। भारद्वाज के मुताबिक उन्होंने इस बारे में मैसर्ज लग्जरी रिसोर्ट प्राइवेट लिमिटिड के मालिक से भी बात की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। अनिल का कहना है कि इसके बाद उन्हें पता चला कि आरोपी हरप्रीत बराड़ ने उनकी फर्म मैसर्ज वॉग लॉग का एक बैंक खाता सराभा नगर स्थित एस.बी.आई की ब्रांच में बैंक कर्मियों की मिलीभगत से जाली दस्तावेजों के जरिए खुलवाया है। उनका यह भी आरोप है कि आरोपी ने 17/18 मार्च 2023 को उसे बिना बताए फैक्टरी से फर्नीचर उठाकर अपनी रिहायश पर ले गई और फिर उस फर्नीचर को होम स्टोरी नाम की फर्म का मार्का लगाकर 50 से 60 लाख रुपए में बेच दिया।

    आरोपी उनकी फर्म के बिलों का गलत इस्तेमाल कर अलग-अलग बैंकों में खात खुलवाने और फर्जी ईकरारनामा तैयार करने की कोशिश कर रही है। अनिल का कहना है कि उसने एक दीवानी केस भी आरोपी के खिलाफ अदालत में किया। जिस पर उन्हें अदालत ने स्टे दिया। अनिल का कहना है कि इसके बावजूद आरोपी उसे न तो फर्म में जाने दे रही है और न ही खाते ही चैक करने दे रही है। उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। जिस पर ए.सी.पी(फाइनांशियल क्राइम) ने जांच के बाद ही आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: सस्पेंड ADC एवं नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ अब विजिलेंस ने किया केस दर्ज

    Punjab News: सस्पेंड ADC एवं नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ अब विजिलेंस ने किया केस दर्ज

    फिरोजपुरः मोगा की सस्पेंड एडीसी एवं नगर निगम कमिश्नर चारुमिता की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। वहीं चारूमिता के खिलाफ फिरोजपुर विजिलेंस विभाग ने देर रात भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इससे पहले 6 नवंबर को पंजाब सरकार ने चारुमिता को उनके पद से निलंबित कर दिया था।

    इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने आदेश जारी किए थे। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान चारुमिता का हेडक्वार्टर चंडीगढ़ निर्धारित रहेगा और वह संबंधित प्राधिकरण की अनुमति के बिना वहां से बाहर नहीं जा सकेंगी।

    सरकारी सूत्रों के मुताबिक, धर्मकोट से बहादुरवाला तक नेशनल हाईवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया था। इस दौरान मुआवजे की राशि 3.7 करोड़ रुपये के लेन-देन में गड़बड़ी सामने आई। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के बाद पीसीएस अधिकारी चारुमिता के खिलाफ चार्जशीट तैयार की थी। अब मामले की जांच के बाद चारुमिता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Jalandhar News: प्ले वे स्कूल टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Jalandhar News: प्ले वे स्कूल टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    जालंधर, ENS: महानगर में दयानंद चौक के पास शिव नगर में देर रात प्ले वे स्कूल टीचर ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान करतारपुर की रहने वाली 20 वर्षीय सानिया के रूप में हुई है और वह पिछले एक महीने से शिव नगर किराए के मकान में रह रही थी। थाना सात की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    मकान मालकिन सोनम ने बताया कि सानिया उसके साथ अर्बन स्टेट के पास एक प्ले वे स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। सानिया को घर करतारपुर आने जाने में घर दूर पड़ता है। वह जालंधर में ही रहना चाहती है और उसने एक महीना पहले ही अपने मकान की तीसरी मंजिल में उसे कमरा किराए पर दिया था। उसने बताया सानिया रोजाना शाम को 7 बजे घर आती थीं, लेकिन शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर आई। उससे बातचीत की और उसके बेटे को स्कूल से मिले प्रोजेक्ट बनाने के लिए डाक्यूमेंट साथ लेकर ऊपरी मंजिल पर चली गई।

    सोनम ने बताया कि कुछ देर बाद सानिया की सहेली का काल आई कि उसकी मां काल कर रही है लेकिन सानिया काल नहीं उठा रही आप ऊपर जाकर उसे मैसेज दे या बात करवा दे। उसने करीब 9.50 पर ऊपर जाकर देखा तो सानिया फंदा से लटक रही थी, जिसे देखकर नीचे गली में आ गई। उसने इलाका वासियों को इकट्ठा कर हादसे के बारे में बताया। उन्होंने सानिया के पारिवारिक सदस्यों से बात करने की कोशिश की लेकिन किसी ने उठाया नहीं। घर के बाहर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद थाना सात के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया और जांच में जुट गई।

  • आज का राशिफल 22 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 22 नवंबर, 2025

     आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है, जो कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आया है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 30 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 47 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। दिन भर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। कुछ लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी तो कुछ राशियों के लिए पारिवारिक वातावरण बेहद सकारात्मक रहेगा। वहीं, कुछ राशियों को आज अपने स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

    मेष राशि:मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं, बाहर का मौसम आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अपने करियर को लेकर आप कुछ नया प्लान बनाएंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परामर्श ले सकते है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा भी ले सकता है।

    वृष राशि :वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदारों के आने से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आपके मन में आज नए-नए विचार आ सकते है। आज आप कोई इलेक्ट्रॉनिक समान खरीद सकते है। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज आपको पिछले किए गये प्रयासों का फल मिल सकता है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ करा सकते हैं।

    मिथुन राशि:मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां भरा रहेगा। बच्चों से आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आर्ट्स के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आएंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है। आज आप कुछ ऐसे कामों को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे।

    कर्क राशि:कर्क राशि वालों आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्केट करने भी जा सकते हो। आज घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपके बच्चों से आपको गुड न्युज मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है। आर्किटेक की जॉब कर रहे लोगों के काम का बॉस तारीफ कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा।

    सिंह राशि:सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आज पहले से फिट रहेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढंग से अपनी बात रख पाएंगे। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। आपके सारे पूराने काम आज पूरे हो जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अच्छी कमाई होने का योग बन रहा है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों को आज अच्छे ऑफर आ सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज रास्ते में आपकी किसी दोस्त से मुलाकात होगी। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनायेंगे, इसका फायदा आपको आगे चलकर होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

    तुला राशि :आज आपकी नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्स्ट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थप-थपा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर मिल सकता है। आज लोग आपकी मदद करने के लिये तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें, तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर को बेहतर बनाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉइड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उनके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

    मकर राशि :आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस के कार्यों में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस लाभकारी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहने वाला है जीवनसाथी से पहले किया हुआ वादा आज पूरा कर सकते है। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आज आपको बचना चाहिए, धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, पढ़़ाई में मन लगेगा। किसी नए कोर्स को जॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं, आत्मविश्वास को बनाए रखें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। आज आप कुछ नए विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।

    मीन राशि :आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।