जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि रोजाना चोरी और लूटपाट के कई मामले में सामने आने लगे है। हालात यह हो गए हैकि रोजाना हो रही घटनाओं को लेकर लोगों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला एसडी कॉलेज रोड़ से सामने आया है। जहां बाइक पर सवार होकर आए दो चोर दुकान से मोबाइल चुराकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए मुकेश मैडिकल हॉल के मालिक ने बताया कि दुकान पर उन्होंने फोन रखा हुआ था। इस दौरान चोरों ने रेकी करते हुए दुकान में देखा कि कोई नहीं है तो वह दुकान से बड़ी चालाकी से फोन लेकर फरार हो गए। घटना में वारदात को अंजाम देने आए चोर के हाथ पर पट्टी बंधी हुई है। वहीं बाइक पर जाते चोरों की फोटो भी सीसीटीवी कैमरे में आ गई है। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दे दी है।
Blog
-

Jalandhar: सरेआम दुकान में वारदात को अंजाम देकर चोर फरार, देखें CCTV
-

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौ’त, देखें वीडियो
मोहाली : चंडीमंदिर के झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई।पंचकूला में अक्सर पहाड़ी क्षेत्र मोरनी से जंगली जानवर पंचकूला में आते रहते हैं। इसे पहले भी पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में जंगली जानवर देखे गए हैं। यह घटना सेक्टर 25 के नजदीक झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड के पास हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग मौके पर पहुंचा। फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों ने तेंदूए के शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ जंगल से भटक कर शहर में आ गया था। पहाड़ी क्षेत्र मोरनी से भटककर तेंदुआ शहर में घुसा और सेक्टर 25 के नजदीक झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड के पास एक गाड़ी की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदूए के शव को कब्जे में लेकर ट्रैफिक व्यवस्था शुरू की गई। इससे पहले भी पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में कई जंगली जानवर सड़कों पर देखे गए है। रात के समय में जब लोग पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में सफर करते हैं तो तेंदुआ और अन्य जंगली जानवर देखने को मिलते हैं और यह तेंदुआ जंगल से भटक कर शहर की तरफ आ रहा था, तभी गाड़ी की चपेट में आ गया। तेंदुए का पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर शहर की तरफ आना कहीं ना कहीं चिंता का विषय है क्योंकि भीड़ भाड़ वाले इलाके में जंगली जानवर के आने से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौ’त #Leopard #dies #after #being #hit #by #unknown #vehicle #watch #video #encounternews #encounterindia pic.twitter.com/z5niwzzYEh
— Encounter India (@Encounter_India) August 5, 2024 -

Punjab: Body Builder विजेता श्री दरबार साहिब में नतमस्तक, देखें वीडियो
अमृतसरः थाईलैंड में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पंजाब का नाम रोशन करने वाले हरमिंदर सिंह की सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। जहां उन्होंने चढ़दीकला की अरदास की और वाहेगुरु जी का शुक्राना किया। बॉडी बिल्डर हरमिंदर सिंह ने कहा कि पिछले दिनी थाईलैंड में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पंजाब का नाम रोशन किया है। जिसके बाद वह आज वाहेगुरु जी का शुक्राना करने श्री दरबार साहिब पहुंचे है।
वहीं उन्होंने खिलाड़ियों के प्रति सरकार के रवैये पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने दम पर विदेशों में जाकर पंजाब का नाम रोशन कर रहे है, लेकिन सरकार खिलाड़ियों की सार नहीं ले रही। जिससे कई खिलाड़ी अपना सपना पूरा करने से पीछे रह जाते है। उन्होंने सरकार से खिलाड़ियों की हर संभव मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों का समर्थन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सरकार को उनके खिलाड़ियों को तैयार करने और प्रतियोगिता लड़ने में पूरी मदद करनी चाहिए। -

भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली, हथियार सहित गिरफ्तार
बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां अंतरजातीय प्रेम-प्रसंग से नाराज एक शख्स ने अपनी बहन के प्रेमी तो गोली मार दी।इस घटना में घायल शख्स को लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए प्रेमिका के भाई को वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 2 अगस्त की शाम बखरी थाना क्षेत्र के एनपीएस सोनमा पूर्वी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहम्मद इलियास के बेटे मुमताज को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए जांच के बाद घटना में शामिल गढ़पुरा गांव के रहने वाले राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल मुमताज और गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार के बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। यह विवाद घायल मुमताज ओर आरोपी राकेश कुमार की बहन के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर हुआ था। मुमताज को उसकी बहन से बात नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसी कारण के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गयाके उसने इस घटना को अंजाम दिया।
-

Punjab: Sukhbir Badal द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को अकाल तख्त साहिब के सचिव ने किया सार्वजनिक, देखें वीडियो
अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को सौंपे गए पत्र को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जनतक कर दिया गया है। दरअसल, अकाली दल के बागी गुट ने 1 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में आकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को माफीनामा पत्र जारी किया था। इस दौरान उसमें 2007 से अक्टूबर 2015 तक हुई घटनाओं के संबंध में सुखबीर सिंह बादल को दोषी ठहराया गया था।
जिसके बारे में पंज सिंह साहिबों ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके मद्देनजर 24 जुलाई 2024 को शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब को बंद लिफाफा में स्पष्टीकरण दिया था। जिसके बाद संगत लगातार मांग की जा रही थी कि बंद लिफाफे के स्पष्टीकरण सार्वजनिक किया जाए और आज अकाल तख्त के सचिव साहिब सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अकाली दल द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में अकाल तख्त तख्त साहिब के साहिब जत्थेदार जल्द ही पंज सिंह साहिबानों के साथ बैठक कर अपना फैसला सुनाएंगे।शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा प्रधान ने अपने स्पष्टीकरण में लिखा है कि 24 सितंबर 2015 को श्री अकाल में सिंह साहिबों की सभा में डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले में गुरमता किया गया था। जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष अवतार सिंह के आदेश पर मुख्य सचिव हरचरण सिंह द्वारा विज्ञापन जारी किए गए।
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी सफाई में कहा है कि अकाली दल के कुछ नेताओं की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को माफी पत्र सौंपा गया था। जो भी उनके खिलाफ लिख कर दे दिया गया है, बस वह सब अपनी झोली में डालते हैं और जो कुछ श्री अकाल तख्त साहिब देगा वह उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने इस माफीनामे में उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के लिखे पत्र को भी जोड़ा है और उसका भी हवाला दिया है। सुखबीर ने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि अकाल पुरख पंथ और पंजाब को हमेशा चढ़दी कलां में रखें।
-

Bike सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, मौ’त
हरियाणा : झज्जर के रोहद गांव में श्याम जी मंदिर के पास गांव के ही एक युवक को बाइक सवार 2 हमलावरों ने गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजीत निवासी गांव रोहद के तौर पर हुई है। गोली मारने के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक और बाइक सवार हमलावर तीनों दोस्त थे। किसी बात को लेकर उनकी आपस में मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात की रंजिश में दोनों ने मनजीत को गोली मार दी। जिससे मनजीत की मौत हो गई।पुलिस थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि गांव रोहद निवासी मनजीत काे गोली मारी गई है।
गांव के श्याम जी मंदिर के पास दो बाइक सवार हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। प्राथमिक जांच में दोनों लड़के गांव के ही बताए जाते हैं। दोनों वारदात के बाद मौके से भाग गए। घायल मनजीत को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सोंप दिया जाएगा।
-

Punjab: चर्चा का विषय बनी ये Vintage Car, एक्टिवा और बाइक से भी सस्ती, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में Vintage car आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा हैकि यह चर्चित कार आजकल मोटरसाइकिल और एक्टिवा से भी सस्ती पड़ रही है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह पॉल्यूशन रहित है। जब यह सड़कों पर चलती है तो लोग इसे गौर से देखते हैं।
वहीं अगर इसकी एवरेज की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर चलती है। यह आइसो मार्क कार है और मान्यता प्राप्त है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक ने बताया कि गाड़ी में 2 सवारियां बैठ सकती है। उन्होंने बताया सरसे से यह Vintage Car खरीदी है। यह Vintage Car कार बैटरी के साथ चलती है। -

थाने में बनाई रील, पुलिस ने कान पकड़वाकर उठक-बैठक करवाई
इंदौरः हीरानगर थाने में दो बदमाशों को रील बनाना महंगा पड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मंगवाई और उठक बैठक करवाई। जिसके बाद दोनों ने माफी मांगते कहा कि हमने जो रील बनाई उसके लिए हम माफी मांगते और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक पिछले दिनों रवि प्रजापति और युवराज गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, लेकिन जब वह थाने पर पेश हुए तो उन्होंने वहां पर एक रील भी बना डाली और उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और कर्रावई करते दोनों को काबू कर लिया।
हालांकि यह बदमाश पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं और आम लोगों पर अपना खौफ कायम रखने के लिए इस तरह की रील बनाकर वायरल कर रहे हैं थाने के अंदर रील बनाना यह दर्शाता है कि बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद है जिन्हें अब पुलिस का भी खौफ नहीं है।
-

इन राशियों में 70 साल बाद बना अद्भुत संयोग
नई दिल्ली: भगवान शिव को समर्पित सावन यानी श्रावण माह का पवित्र महीना चल रहा है। इस पावन माह के दौरान जो व्यक्ति सच्चे दिल से भगवान शिव की आराधना करता है, उसके ऊपर देवों के देव महादेव की कृपा बनी रहती है। आज से 70 साल बाद 3 राशियों में अद्भुत संयोग बनने जा रहा है।
ग्रहों की अनुकूलता के कारण आने वाले दिन कन्या राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहेंगे। घरवालों के बीच प्रेम विकसित होगा। बिजनेसमैन यदि हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है। इसके अलावा छात्रों के आत्मबल में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही ऑफिस में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
कुंभ राशि के लोगों के दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ हो सकती है। रचनात्मक रूप से कार्य करने से छात्रों को लाभ मिलेगा। परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। शत्रु पक्ष और विरोधियों से कारोबारियों को छुटकारा मिल सकता है। रोजगार के मामले में बेरोजगार लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
कला के क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च सफलता मिलेगी। जो लोग धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में धनु राशि के लोगों की जीत हो सकती है। दर-दर भटकने के बाद आखिरकार बेरोजगार लोगों के रोजगार की तलाश पूरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन के पावन माह का आरंभ 22 जुलाई 2024 से हो गया है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को सोमवार के दिन होगा। इस बार श्रावण का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस दिन 70 साल बाद अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। इस बार सोमवार के दिन से श्रावण मास की शुरुआत हुई है और समापन भी सोमवार पर ही होगा।
आज से कम से कम 70 साल पहले श्रावण मास का आरंभ सावन सोमवार, सर्वार्थ सिद्धि और श्रवण नक्षत्र के साथ हुआ था। इसी वजह से सावन मास का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। इसके अलावा इस बार सावन के दौरान आर्द्रा नक्षत्र, रवि योग, शुक्रादित्य योग, गजकेसरी योग, हर्ष योग, सौभाग्य योग, शोभन योग, बुधादित्य योग, कुबेर योग, शश योग, वज्र योग और नवपंचम योग का भी निर्माण हो रहा है।
-

Punjab: सुबह-सुबह दुकान में लगी भीषण आग
संगरूरः जिले के सुनामी गेट के पास दुकान में सुबह-सुबह भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जहां सुबह 5.30 बजे कबाड़ की दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी।
वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान में भारी मात्रा में कबाड़ का सामान पड़ा हुआ था, जोकि जलकर राख हो गया है। इस घटना में दुकानदार का कहना हैकि उसका भारी नुकसान हुआ है।