Blog

  • Superstar के घर छाया मातम, सदमें में परिवार

    Superstar के घर छाया मातम, सदमें में परिवार

    नई दिल्लीः कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां Saroja Sanjeev का बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि किच्चा सुदीप की मां बीमार थीं, उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान आज (20 अक्टूबर) को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। मां के निधन से एक्टर गहरे सदमे में हैं।

    जानकारी के अनुसार किच्चा सुदीप की मां 83 साल की थीं। बढ़ती उम्र के चलते वो कुछ समय से हेल्थ इश्यूज से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि एक्टर की मां को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अच्छी मेडिकल केयर मिलने के बाद भी उनका निधन हो गया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की मां का पार्थिव शरीर उनके जेपी नगर स्थित घर में आज अस्पताल से लाया जाएगा। मां की अंतिम विदाई के लिए एक्टर के घर पर इंतजाम पूरे हो चुके हैं। यहीं, परिवार और करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद एक्टर की मां का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे विल्सन गार्डन श्मशान घाट पर किया जाएगा।

  • करवा चौथ पर सोना महंगा हुआ यां सस्ता? जानें दाम

    करवा चौथ पर सोना महंगा हुआ यां सस्ता? जानें दाम

    नई दिल्लीः करवा चौथ के त्योहार के मोके पर कई लोग सोना खरीदने के बारे में सोच रहै हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, आज सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,930 रुपये है जो कि पिछले दिन कीमत 72,550 थी। यानी आज रेट बढ़ गए हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 79,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है जिसमें कोई गिरावट या उछाल नहीं आया है।

    अगर चांदी की बात करें तो आज लखनऊ में चांदी की कीमतों में बदलाव आया है। आज एक किलो चांदी की कीमत 99,500 रुपये है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से जाँच करें।

  • रिटायर वैज्ञानिक को धक्का दे घर में घुसे लुटेरे, करोड़ो की नगदी ले फरार

    रिटायर वैज्ञानिक को धक्का दे घर में घुसे लुटेरे, करोड़ो की नगदी ले फरार

    नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार से दिनदहाड़े लूट की खबर सामने आई। बता दें कि यह लूट किसी आम नागरिक से नहीं बल्कि रिटायर वैज्ञानिक और उनकी पत्नी के साथ हुई है। दोपहर करीब 12 बजे 5 लोग दंपत्ति के घर कूरियर एजेंट बनकर आए और बंदूक की नोक पर बंधक बना, करीब 4 करोड़ रुपए की नकदी और सोने के आभूषण लेकर लूटेरे फरार हो गए।

    दरअसल, शुक्रवार को 81 साल के बुजर्ग रिटायर्ड वैज्ञानिक अपने घर पर पत्नी संग थे। उनको गेट पर किसी प्रकार की हरकत दिखी, जब वहां पहुंचे तो गेट पर 5 लोग खड़े थे। उन्होंने खुद को कुरियर एजेंट बताया। बोले कि आपका कुरियर आया है। जैसे ही उन्होंने गेट खोला तो लूटेरे धक्का देकर जबरन उनके घर में घुस गए। उनमें से एक ने बुजुर्ग के मुंह पर कथित तौर पर उन्हें पिस्तौल दिखाई। मदद के लिए चिल्लाने पर उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। वहीं, तीसरे ने पत्नी को भी बंधक बना लिया और दोनों के मुंह में कपड़े ठूंस दिए।

    सबसे पहले लूटेरों ने दंपत्ति से पूछा कि बेटे का पैसा कहां रखा है? दंपत्ति ने बताया कि चोरों ने 4 करोड़ रुपए की नगदी और सोने के गहने चुरा लिए। लूटेरों ने उनके बेटे के नगदी भी चुरा ली। वह कुछ दिनों के लिए उनके यहां रह रहा था।

    पुलिस के सामने लुटेरों की चालाकी भी सामने आई। दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि घर से भागने से पहले लुटेरे ने उनके फोन को घर में कहीं छुपा दिया और अंदर से बंद कर दिया। उनके भागने के बाद पत्नी ने किसी तरह अपने हाथ खोले और फिर अपने पति को भी खोला। उन्होंने तुरंत बेटे को फोन करके बुलाया इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया।

    पुलिस ने बताया कि हर एंगल से जांच कि जाएगी। सभी जानने वाले से पूछताछ हो रही है। पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायक जब दोपहर काम करके निकला तो मेन गेट खुला रह गया था। कहीं उसका हाथ तो नहीं है, ये भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस लूट में किसी अंदर के व्यक्ति का हाथ हो सकता है। हाल फिलहाल में उनके घर में आए सभी गेस्ट और परिचित से पूछताछ की जा रही है। दंपति ने बताया कि यह पैसे उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बचाए थे।

  • Punjab News: उप-चुनावों को लेकर AAP Party ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    Punjab News: उप-चुनावों को लेकर AAP Party ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले उप-चुनावों की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने चारों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप द्वारा ज़ारी की गई लिस्ट के अनुसार डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दी गई है। वहीं बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, इसका रिजल्ट 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

    बरनाला विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दिया है। संगरूर से सांसद और बरनाला से पूर्व आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के करीबी हैं। हरिंदर सिंह धालीवाल बरनाला जिले के गांव छीनीवाल से हैं। उनका परिवार किसान परिवार है और उनके पिता पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मीत हेयर और हरिंदर सिंह स्कूल के समय से दोस्त हैं।

  • Punjab News: बाज़ार में खरीदारी करने आई महिला से हुई चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: बाज़ार में खरीदारी करने आई महिला से हुई चोरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः त्योहारों के सीज़न के चलते बाज़ारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है, जिसका फायदा उठाकर चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहै हैं। ताज़ा मामला लुधियाना के चौड़ा बाजार से सामने आया है जहां महिला गैंग द्वारा सरकारी टीचर के लिफाफे को ब्लेज मार कर उसमें से नकदी ओर जरूरी दस्तावेज़ चोरी कर लिए गए।

    जानकारी देते हुए सरकारी टीचर गीता रानी ने बताया कि वह जालंधर की रहने वाली हैं और अपने मायके परिवार के पास आई थी। अपनी भाबी के साथ आज चौड़ा बाजार में शापिंग कर रही थी तभी एक दुकान पर गई जहां अचानक से कुछ महिलाओं का झूंड आ गया। उक्त महिलाओं के झूंड ने उसे घेर लिया। उसने बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि कब उन महिलाओं ने उसके हाथ में पकड़े सूट वाले लिफाफे को ब्लेड से काट दिया।

    गीता ने जानकार देते हुए बताया कि जब वह किसी दूसरी दुकान पर सामान खरीदने के बाद पैस देने के लिए लिफाफे से पर्स निकालने लगी तब उसे इस चोरी के बारे में पता चला। उन्होंने कहा पर्स में 5 हजार से अधिक रुपए थे। वहीं उसका शिक्षा विभाग का आई कार्ड भी पर्स में ही था। इस मामले संबंधी पीडिता ने थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस दूकान के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।

  • Rishabh Pant ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी के रिकॉर्ड

    Rishabh Pant ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी के रिकॉर्ड

    बेंगलुरु: भारत ओर न्यूजीलैंड में चल रहै टैस्ट मैंच के दौरान ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ऋषभ पंत सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। पंत ने महज 62 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारतीय क्रिकेट के एक अन्य दिग्गज फारुख इंजीनियर ने इससे पहले 82 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

    पंत ने न्यूज़ीलेंड के खिलाफ महज 56 गेंदों पर 53 रनों की आक्रामक पारी खेलते हुए भारत की मैच में वापसी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मैच में युवा प्लेयर सरफराज खान ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया है। भारत ने चौथे दिन 231/3 से आगे खेलना शुरू किया और पंत और सरफराज को भारत को लक्ष्य के करीब ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीसरे दिन कीपिंग करते समय घुटने में चोट लगने के बावजूद, पंत ने असहजता के कोई लक्षण नहीं दिखाए और अपनी खास आक्रामक शैली के साथ कमान संभाली। भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद युवा प्लेयर सरफराज ने शानदार शतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं है।

  • इंसानियत शर्मसारः नाबालिग का रेप करने के बाद जिंदा जलाया, आरोपी काबू

    इंसानियत शर्मसारः नाबालिग का रेप करने के बाद जिंदा जलाया, आरोपी काबू

    उत्तर प्रदेशः युपी के बस्ती जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 साल की लड़की के साथ गांव के ही मनचले युवक ने रेप कर उसे ज़िंदा जला दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, यह वारदात बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने के एक गांव की है, यहां बीते 1 अक्टूबर को 17 साल की किशोरी से गांव के दबंग ने रेप किया और इसके बाद उसके ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    जानकारी के मुताबिक यह घटना 1 अक्टूबर को हुई थी जिसके बाद लड़की 15 दिनों तक नाबालिग लड़की जिंदगी और मौत से जूझती रही और आखिल में उसने अस्पाताल में आपना दम तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत 12 अक्टूबर को कप्तानगंज थाने में की गई। पुलिस ने आरोपी शंकर गौड़ की तलाश शुरू कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

  • Jalandhar News: पराली इकट्ठा करने लगे किसान, जलाने के मामलों में हुई कटौती, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पराली इकट्ठा करने लगे किसान, जलाने के मामलों में हुई कटौती, देखें वीडियो

    जालंधर: पंजाब और दिल्ली में प्रदूषण में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। एक ओर जहां पंजाब में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं एक किसान ऐसा भी है जो खुद के पैसों से पराली को इकट्ठा करने में लगा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए दिलबाग सिंह ने बताया कि जहां तक किसान को लगता है कि वह पराली इकट्ठा करने में समर्थक है तो वहां तक किसान किराए पर मशीन लाकर पराली को खुद इकट्ठा करता भी है।

    दिलबाग सिंह ने कहा कि हम किसान भी पराली को जलाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि जैसे हमें पता लगा कि गुर्जर भाईचारा पराली का इस्तेमाल करते हैं, वह उन्हें दे देते हैं। वहीं अब उन्हें फैक्ट्री का पता लगा कि उक्त फैक्ट्री मालिक द्वारा पराली से कोयला बनाया जाता है। ऐसे ही उन्हें पता चला कि कुछ भट्ठी वाले भी पराली का इस्तेमाल करते हैं। जिसके चलते अब उन्होंने पराली को इकट्ठा करना शुरू किया।

    उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि पराली को इकट्ठा करके इसका इस्तेमाल किया जाए। इसी के चलते आज उन्होंने प्राइवेट मशीनरी के जरिए पराली को इकट्ठा करना शुरू किया है। दिलबाग सिंह ने कहा कि इस काम के लिए सरकार को चाहिए कि कुछ प्राइवेट मशीनरी के कर्मियों को सब्सिडी जारी की जाए, क्योंकि किसानों द्वारा दिए पैसों से उनका गुजारा नहीं होता। दिलबाग सिंह ने कहा कि अगर किसानों और उक्त मशीनरी कर्मियों को सब्सिडी मिल जाती है तो इससे कोई भी किसान पराली को आग नहीं लगाएगा, बल्कि मशीनरी के जरिए पराली को इकट्ठा करना शुरू कर देगा।

    दिलबाग सिंह ने बताया कि इस बार दोआबा में किसानों द्वारा बहुत ही कम मात्रा में पराली को आग लगाया गया है। दिलबाग सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा तो पराली को फ्री में दिया जा रहा है, लेकिन मशीनरी कर्मियों का खर्चा काफी हो जाता है।

  • Jalandhar News: बंबीहा-कौशल गैंग के 5 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बंबीहा-कौशल गैंग के 5 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर स्थानिय पुलिस ने बंबीहा-कौशल गैंग के 5 गुर्गे को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी DGP गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की है।

    पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली, हत्या, अवैध हथियार सप्लाई करने के इनपुट भी मिले हैं। जिसके तहत पहले से ही आरोपियों पर कई आपराधिक मामले लंबित हैं।

  • करवा चौथ वाले दिन भूल कर भी ना करें ये गलतियां, नहीं तो…

    करवा चौथ वाले दिन भूल कर भी ना करें ये गलतियां, नहीं तो…

    अखंड सौभाग्‍य के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत आज यानी 20 अक्‍टूबर 2024, दिन रविवार को रखा जा रहा है। मानयता है कि यह व्रत करने से सुखी दांपत्‍य का वरदान मिलता है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहती हैं और शाम को चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इससे पहले शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, गौरी मां की विधि-विधान से पूजा करती हैं। कहते हैं कि करवा चौथ का पूरा फल तभी मिलता है, जब व्रत और पूजा नियमपूर्वक की जाए। साथ ही कुछ गलतियों से बचा जाए, वरना व्रत खंडित हो सकता है या टूट सकता है।

    करवा चौथ के दिन नहीं करनी चाहिए यह गलतियांः-
    1. जब तक चांद ना दिखे, तब तक व्रत ना खोलें। व्रत खोलने की जल्‍दबाजी ना करें। वरना व्रत खंडित हो जाएगा। करवा चौथ का व्रत चंद्र दर्शन करने और उसे अर्घ्‍य देने के बाद ही खोला जाता है।
    2. करवा चौथ के व्रत में पूरे दिन कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता है। इस बात का विशेष ध्‍यान रखें। वरना व्रत टूट जाएगा।
    3. करवा चौथ व्रत के दिन सोना नहीं चाहिए। दिन में भजन करें, करवा चौथ व्रत की कथा सुनें। मंत्र जाप करें। सोलह श्रृंगार करें।
    4. शाम को व्रत खोलने के बाद किसी भी तामसिक चीज का सेवन ना करें। ना ही घर में तामसिक चीजें जैसे- लहसुन, प्‍याज, शराब, नॉनवेज ना बनाएं।
    5. करवा चौथ के दिन ना तो किसी को अपशब्‍द कहें, ना किसी का अपमान करें। किसी का दिल ना दुखाएं। बड़ों का आशीर्वाद लें।
    6. करवा चौथ के दिन काले रंग के कपड़े या अन्‍य चीजें ना पहनें। यह सुहाग का दिन है और इस दिन सोलह श्रृंगार करें। हाथों में मेहंदी रचाएं।
    Disclaimer: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करता है।