Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਸਾਂਭਣ ਦਾ ਕੱਢ ਦਿੱਤਾ ਹੱਲ, ਪਰਾਲੀ ਨਾਲ ਬਣਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਟਾਈਲਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ :  ਪੰਜਾਬ ਚ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਨਾਲ ਫੈਲ ਰਿਹਾਂ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਵੱਡਾ ਮੁੱਦਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤਾਂ ਵਲੋਂ ਵੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਸੱਖਤ ਰੁਖ਼ ਅਖ਼ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੱਖ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਹਿਲ ਕਰ ਵਿਖਾਈ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋਸੇਸ ਕਰ ਸੀਲਿੰਗ ਟਾਈਲਾਂ ਤਿਆਰ ਕਰ ਦਿਖਾਈਆਂ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਉਪਯੋਗ ਛੱਤਾਂ ਅਤੇ ਦੀਵਾਰਾਂ ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇੰਜੀਨੀਅਰਿੰਗ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਨਾਮ ਦੇ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਹੈ ਕਿ ਪਰਾਲੀ ਨਾਲ ਹੋਰ ਵੀ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਉਤਪਾਦ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਫਿਲਹਾਲ ਉਸਦਾ ਧਿਆਨ ਸਿਰਫ ਸੀਲਿੰਗ ਟਾਈਲਾਂ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਹੀ ਕੇਂਦਰਿਤ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਇਹ ਸੀਲਿੰਗ ਟਾਈਲਾ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਵੀ ਆਪ ਹੀ ਬਣਾਈਆਂ ਹਨ।ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਪਰਮਿੰਦਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਚ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨਾ ਹੋਣ ਅਤੇ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਨਾਲ ਇਕ ਵੱਡੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ। ਜੇਕਰ ਉਸਦੀ ਸੋਚ ਅਤੇ ਤਕਰੀਕ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਸਾੜਨ ਦਾ ਰੌਲਾ ਹੀ ਮੁੱਕ ਸਕਦਾ ਹੈ।

    ਪਰਾਲੀ ਨਾਲ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਉਤਪਾਦ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਇਸਦੀ ਕੀਮਤ ਵੀ ਵਧਾਈ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਪਰਮਿੰਦਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਨਾਲ ਪ੍ਰਦੁਰਸ਼ਨ ਫੈਲਾਉਣ ਦਾ ਉਲਾਂਭਾ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੀ ਸੋਚ ਨਾਲ ਉਸ ਵਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਤੌਰ ਤੇ ਇਸ ਵਿਚਾਰ ਤੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਰਹਿੰਦ ਖੂੰਦ ਨੂੰ ਕਿਵੇਂ ਕੁਝ ਐਸੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਵਰਤਿਆ ਜਾਵੇ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਕੀਮਤ ਵੱਧ ਸਕੇ। ਆਪਣੇ ਤੌਰ ਤੇ ਪ੍ਰਯੋਗ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਲੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀਆਂ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਨਾਲ ਪਰਾਲੀ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਉਤਪਾਦ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਹੁਣ ਉਸ ਨੂੰ ਸੀਲਿੰਗ ਟਾਈਲਾਂ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲ ਗਈ ਹੈ। ਪਰਮਿੰਦਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਪਰਾਲੀ ਤੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਉਤਪਾਦਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਉਤਾਰਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਫਾਲਤੂ ਸਮਝਣ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਇੱਕ ਨਵੀਂ ਸੋਚ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਉਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਲਈ ਇਕ ਵੱਡੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਸੂਬਾ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਆਪਣਾ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਲਈ ਅਪੀਲ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसाः कार में जिंदा जल गए 2 लोग, देखें वीडियो

    नोएडा: सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी के बाहर कार में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस की टीम ने फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझाया है। कार से दो व्यक्तियों के शव को निकाला गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच करके अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार के साथ मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। कार की नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान में परेशानी हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    सूचना के मुताबिक शनिवार सुबह करीब छह बजे आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी के बाहर सड़क किनारे खड़ी कार आग लगने के बाद ऑटोमेटिक लॉक हो गई। कार में बैठे लोगों ने निकलने करा प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं रहे। कार में बैठे लोगों को इस बात की आस थी कि बाहर से गेट तोड़कर उनको कोई निकालेगा, जबकि वहां मौजूद लोग इस डर से कार से दूर रहे कि कहीं धमाका न हो जाए। हादसे के बाद वहां पर खड़े कई लोग वीडियो बनाने लगे तो कुछ ने समझदारी दिखाकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती दोनों की मौत हो चुकी थी। ऐसे में अगर लोगों की ओर से मदद की कवायद की जाती तो शायद तस्वीर कुछ और होती। समय पर मदद मिलने से उनकी जान बचाई जा सकती थी।

    पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद वीडियो बनाने व तमाशा देखने वालों को दूर किया। आग बुझने के बाद गेट को तोड़कर दो के शवों को बाहर निकाला गया। विशेषज्ञ बताते हैं कि कार में आग लगना एक हादसा है जो कभी भी किसी के भी साथ हो सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको अपने पास कार में कैंची, अग्निशमन यंत्र और हथौड़ी जरूर रखनी चाहिए। कैंची की मदद से आप फौरन अपनी सीट बेल्‍ट को काट सकते हैं। हथौड़ा से कार के शीशे तोड़ सकते हैं और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाकर बाहर निकल सकते हैं।

  • लुकाछिपी खेल रहीं चचेरी बहनों की मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान के राजसमंद जिले में लुकाछिपी खेल रहीं दो चचेरी बहनें फ्रीजर में फंस गईं। इस दौरान जब वे बाहर नहीं निकल सकीं तो सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दोनों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई जब तक परिजनों को दोनों के बारे में पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी इस घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया

    जानकारी के अनुसार यह घटना खमनोर क्षेत्र के बलीचा गांव की है यहां 2 चचेरी बहनें घर में लुकाछिपी खेल रही थीं खेल-खेल में दोनों बहनें आइसक्रीम फ्रीजर में जाकर छिप गईं और फ्रीजर बंद कर लिया दोनों को सांस लेने में समस्या होने लगी इस बारे में दोनों के परिजनों को जब तक पता चला, तब तक दोनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी

    खेल के दौरान फ्रीजर में छिप गईं

    इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि दोनों लड़कियां चचेरी बहनें हैं वे घर में लुका-छिपी खेल रही थीं दोनों अपने परिजनों के साथ एक समारोह में शामिल होने गई थीं वहां खेल के दौरान फ्रीजर में छिप गईं फ्रीजर का दरवाजा बाहर से बंद हो गया। SHO ने कहा कि लड़कियों के परिजन समारोह में व्यस्त थे काफी देर बाद जब लड़कियों के परिवार के सदस्यों को पता चला कि लड़कियां लंबे समय से गायब हैं, तो उन्होंने दोनों की तलाश शुरू की।

    उन्होंने देखा तो दोनों लड़कियां फ्रीजर के अंदर मृत अवस्था में मिलीं फ्रिज में 10 साल की पायल और 11 साल की रितिका की मौत हो गई है पुलिस ने बताया कि रितिका के पिता शंभू सिंह मुंबई में काम करते है। जबकि पायल के पिता बस ड्राइवर हैं थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए, मामले की जांच की जा रही है

  • जालंधरः घर में गैस लीक होने के बाद हुआ जोरदार धमाका, एक की मौ’त 

    जालंधर, ENS: थाना सदर के अधीन आते गांव समराय में दर्दनाक हादसा होने का मामला आया है। बताया जा रहा है कि गांव में एक घर में भारी मात्रा में सिलेंडर रखे हुए थे। इस दौरान आज जैसे ही व्यक्ति ने घर में गैस जलाई इस दौरान गैस लीक हो गई। इसके बाद जोरदार धमाका होने से घर की छत उड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

    मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि रंजीत सिंह ने घऱ में 50-60 सिलैंडर स्टोर किए हुए थे, जहां पर एकदम से गैस लीक होने के कारण सिलैंडरों में आग लग गई तथा इस दौरान सिलैंडर के फटने से रंजीत सिंह की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि रंजीत घर में सिलेंडर स्टोर करके रख लेता था जिसके कारण आज यह हादसा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ थाना सदर की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर एसएचओ भरत मसीह का कहना है कि पुलिस इस संबंध में बनती कार्रवाई करते हुए शनिवार को सुबह मृतक रंजीत सिहं का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप देगी।

  • इस रेलवे स्टेशन की पटरियों पर बैठे पूर्व सैनिक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भारतीय सेवा के पूर्व सैनिकों द्वारा दिल्ली में दी जा रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर देर रात ही शंभू रेलवे स्टेशन पर 250 पूर्व सैनिक लाइन में बैठ गए। इस दौरान पूर्व सैनिक सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में पंजाब भर से पूर्व सैनिक पहुंचने लगे हैं और सुबह 5 बजे से ही भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं पूर्व सैनिकों के ट्रैक पर बैठने के कारण दिल्ली-जम्मू रेल ट्रैक प्रभावित है, कई टेनों के रूट डायवर्ट  और कुछ रद्द कर दिए गए है।

    यह प्रदर्शन पंजाब अध्यक्ष सतवीर सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। दरअसल, देश भर के पूर्व सैनिकों ने पोस्ट शेयर कर 24 नवंबर रात 2 बजे शंभू रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। इसी के चलते भारी संख्या में पूर्व सैनिक रेलवे् ट्रैक पर बैठना शुरू हो गए है।

  • B.Tech स्टूडेंट ने काटी बस कंडक्टर की गर्दन, वायरल वीडियो

    नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चलती बस में एक युवक ने बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया और बस से उतरकर फरार हो गया घायल बस कंडक्टर को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है वहीं आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र ने हमला करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया है।

    आरोपी ने कंडक्टर पर हमले की बताई वजह जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में आरोपी ने कंडक्टर पर हमले की वजह बताई है इन सबके बीच पुलिस ने जब आरोपी युवक को अरेस्ट कियाघटना में इस्तेमाल हुए हथियार को रिकवर करने के लिए जब ले गई तो वहीं पर आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र ने पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिससे आरोपी युवक के पांव में गोली लग गई आरोपी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है 

    किराये को लेकर विवाद आया सामने यूपी के प्रयागराज सिविल लाइंस से करछना जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा में यात्रा कर रहे इंजीनियरिंग के छात्र लारेब हाशमी और बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के बीच बस के किराए को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ गया कि इंजीनियरिंग के छात्र लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर धारदार चापड़ से हमला कर दिया हमले में घायल हरिकेश विश्वकर्मा के गर्दन और हाथ पर चोट आ गई और बस में चारों तरफ खून ही खून बिखर गया

  • पंजाबः सड़क पर गिरा मिला नशे में बेसुध युवक, पास में पड़ी थी सिरिंज, देखें वीडियो

    लुधियानाः धांदरा रोड पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ मिला। उसके पास एक सिरिंज भी पड़ी हुई थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे की ओवरडोज होने के कारण उसकी ऐसी हालत हुई है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि इस युवक के साथ एक और युवक भी था। हालत बिगड़ने के बाद वह इसे छोड़कर फरार हो गया। युवक के परिजनों को सूचना दी गई है।

    युवक की पहचान भगत सिंह नगर के रहने वाले बॉबी के रूप में हुई है। लोगों ने युवक पड़ा होने की सूचना दुगरी पुलिस को भी दी। वहीं, पानी पिलाकर युवक को होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन नशा ज्यादा चढ़ने की वजह से उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसकी मां मौके पर पहुंची। ऑटो में युवक को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। युवक के होश में आने और मेडिकल करवाने के बाद ही पता चल पाएगा कि बेसुध होने का सही कारण क्या है। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि बॉबी छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देता था।

  • पंजाबः नशे में धुत्त ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, सामने से आ गई Golden Temple Express, देखें वीडियो

    लुधियाना: गयासपुरा फाटक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे ट्रैक पर नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रक चढ़ दिया। इस दौरान ड्राइवर ने फाटक से गलत साइड दाखिल होकर करीब आधा घंटा 1 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर ही ट्रक चलाया। इसके बाद रणजीत नगर के पास पहुंच ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इस बीच लुधियाना रेलवे स्टेशन से चली ट्रेन गोल्ड टेंपल एक्सप्रेस अभी ग्यासपुरा फाटक से कुछ दूरी पर ही थी कि किसी ने रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन पर ट्रक खड़ा होने की सूचना दी। सूचना रेलवे अधिकारियों तक पहुंची तो तब तक ट्रेन ट्रक के बिल्कुल नजदीक आ गई थी।

    ट्रेन की स्पीड को लोको पायलट ने कम किया। इस दौरान ट्रेन ट्रक के साथ टच हुई। ग़नीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रेन के अंदर से यात्री रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रक की वीडियो भी बनाते रहे। घटना स्थल पर तुरंत जीआरपी के एसपी बलराम राणा, एसएचओ जतिंदर पुलिस बल के साथ पहुंचे। रेलवे अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर हाइड्रा मशीन व क्रेन रेलवे कर्मचारियों ने मंगवाई। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इस दौरान लोगों की बढ़ रही भीड़ को भी पुलिस कर्मचारियों ने खदेड़ा।

    एसपी बलराम राणा ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो तुरंत पुलिस बल के साथ वह मौके पर पहुंचे। रेलवे अधिकारी भी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। फिलहाल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गोल्डन टेंपल गाड़ी को सकुशल चलवा दिया था। ड्राइवर की पहचान कर रेलवे अधिकारियों द्वारा बनाई गई रिपोर्ट और जीआरपी की अपनी जांच के मुताबिक कार्रवाई कर दी जाएगी। ट्रक ड्राइवर जालंधर से आ रहा था।

  • आज का राशिफल, 25 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 25 नवंबर 2023

    आज र शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 52 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा इसके अलावा आज बैकुंठ चतुर्दशी का व्रत भी किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जाएंगे, जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहां तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जाएगा।

    वृष राशि 

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। आज फास्ट फूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। लवमेट्स आज आपको कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। जिससे आज पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

    मिथुन राशि 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस एकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरुर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं।

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। ऑफिस आज आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां खत्म होंगी। लव मेट आज रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। व्यापार में आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    सिंह राशि   

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। घर के जरूरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्किट जाएंगे

    कन्या राशि 

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा l आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे l ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं l दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा l आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी l हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे l कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी। अगर आप नौकरी बदलने सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। इंटरव्यू में सफलता मिलाने के योग है।

    तुला राशि 

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं। आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलत फहमियां दूर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बनायेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज अचानक आपको वापस मिलेगा।

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं, तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फलों का सेवन करें तो फायदा होगा।

    धनु राशि 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। लवमेट्स आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

    मकर राशि   

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से संवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें। नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की कॉल आएगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे, घर  से विचार विमर्श कर लें। आपकी समस्त गतिविधियां आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

    मीन राशि 

    आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घर को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा कराने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी अनबन आज ख़त्म होगा। किसी यात्रा का विचार आपके मन को उत्साहित कर सकता है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।

  • पंजाब: मामला गाड़ियों पर विधायक के नकली स्टीकर लगाने का, देखे वीडियो

    MLA दलायपुरा खुद पुलिस को साथ लेकर पहुंचे युवको के घर 

    लुधियाना: पुलिस ने नकली MLA और दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के स्टिकर लगाई दो गाड़ियां जब्त की थी। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगो को राउंडअप किया था। इस मामले में विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने खुद पुलिस के साथ जाकर उक्त युवको के घर जाकर गाड़ियों पर लगे स्टीकर देखे और युवको से स्टीकर ली जानकारी भी ली। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमे युवक माछीवाड़ा के रहने वाले कबीला युवक द्वारा स्टीकर देने का हवाला दे रहे है और साथ ही उसे विधायक जगतार सिंह का खास आदमी भी बता रहे है। पुलिस ने पकडे गए युवको पर fir दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।