Blog

  • जालंधरः नवजोत सिद्धू ने सरकार द्वारा की गई गारंटियों पर ‘आप’ को घेरा, देखें वीडियो

    जालंधरः नवजोत सिद्धू ने सरकार द्वारा की गई गारंटियों पर ‘आप’ को घेरा, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर के साथ नवजोत सिद्धू ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल का पुराना वीडियो जारी कर आप सरकार द्वारा की गई गारंटियों पर सरकार को घेराव किया। मीडिया से बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि बजट में पैसे की एलोकेशन होती है। लेकिन गांरटियां बिना किसी बजट के दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों से झूठ बोला है। जिसके चलते आज लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। सिद्धू ने प्रेस वार्ता शुरू करने से पहले चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटियां दी थी और जो माफिया से पंजाब का खजाना भरने के लिए वसूली के तरीके बताए थे उसकी पूरी वीडियो सुनाई। इसके बाद नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को उन्हीं की गारंटियों पर घेरा।

    इसके बाद सिद्धू ने कहा कि आप पार्टी के मुखिया और पंजाब के सीएम मान ने कहा था कि पंजाब में नशा महीने के अंदर खत्म कर देंगे। दो महीने में माफिया राज खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब से नशा खत्म तो नहीं हुआ बल्कि अब तो आम आदमी पार्टी के शासन में नशे का समुद्र बह रहा है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद 24 घंटे में बरगाड़ी का मसला हल कर देंगे। अभी तक कुछ नहीं हुआ। कैप्टन अमरिंदर सिंह के शासन में हुई जांच पर फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रेत माफिया से 54 हजार करोड़ वसूल सरकार के खजाना भरेंगे। वह पैसा कहां गया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में शराब माफिया हावी हो गया है। सिद्धू ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी के नेता कहते थे कि पहले कहते थे हम शराब का माफिया पंजाब से खत्म कर देंगे। लेकिन अब अपने आप ही माफिया से सेटिंग करके 400-400 रुपए शराब की बोतल का रेट बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने सोचा था कि खरे निकलेंगे लेकिन सिरे के खोटे निकले। उन्होंने केजरीवाल से कहा कि 22 सौ करोड़ रुपए की शराब माफिया चोरी कर रहा है। शीला दीक्षित के समय 530 रुपए की बोतल बेचकर ठेकेदार को 34 रुपए बचते। अब ठेकेदार कम माफिया जिससे इनकी सेटिंग है साढ़े तीन सौ से ज्यादा एक बोतल पर कमा रहा है।

    सिद्धू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि सभी विदेश गए बच्चों को वापस पंजाब लाया जाएगा। उन्हें पंजाब में ही रोजगार दिया जाएगा. अब हमारे बच्चे नहीं बल्कि विदेशों से गोरे हमारे यहां पंजाब में काम करने के लिए आएंगे। उन्होंने भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम साहब पहले अपने बच्चों को तो वापस पंजाब में बुला लो। कांग्रेस नेता सिद्धू ने कहा कि चुनाव से पहले केजरीवाल और भगवंत मान कहते थे कि 36 हजार कर्मचारियों को पक्के कर देंगे। यह वही लोग है जो कहते थे कि हम धरने नहीं लगने देंगे।आज भी कर्मचारियों का जालंधर में धरना लगा है। अपने झूठ को पूरा करने के लिए कोई सरकार के पार कोई संसाधन नहीं है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जो 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था उसे पूरा कैसे करेंगे।क्यों न तो बजट में कोई पैसे का कोई प्रावधान किया और न ही सेलरी के लिए खजाने में ही कोई पैसा है। वीआईपी कल्चर खत्म करने की बातें करने वाले खुद और उनके रिश्तेदार भी बिना सुरक्षा के नहीं चलते हैं।

  • पंजाबः पकौड़ें के पैसे मांगने पर युवकों ने व्यक्ति के मारी ईंटे, हालत गंभीर

    पंजाबः पकौड़ें के पैसे मांगने पर युवकों ने व्यक्ति के मारी ईंटे, हालत गंभीर

    अबोहरः गांव बहाववाला निवासी व्यक्ति पर देर रात कुछ युवकों ने ईंटों से हमला कर दिया। दरअसल, पीड़ित ने आरोपियों से पकौड़ों के रुपए मांगे थे, जिससे नशेड़ी युवक आग बबूला हो उठे और ईंटों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल को अबोहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। उपचाराधीन 65 वर्षीय जगराज सिंह पुत्र करनैल सिंह के बेटे गुरप्रीत ने बताया कि उसका पिता अमरपुरा गांव में ठेके के बाहर अंडों व पकौड़े की रेहड़ी लगाता है।

    बीती रात करीब 9 बजे 4-5 युवक वहां पर पकौड़े खाने आए। जब उसके पिता ने नशेड़ी युवकों से पकौड़ों के रुपए मांगे तो पहले तो उन्होंने पकौड़ों की ट्रे पलटी दी। जब उसके पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने पास में पड़ी ईंटों से सिर पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जब उन्हें इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने अपने पिता को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके पिता के सिर में गहरी चोटें होने पर फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाबः बेटे के साथ स्कूटरी पर जा रही महिला कांस्टेबल को कार ने मारी टक्कर, मौत

    पंजाबः बेटे के साथ स्कूटरी पर जा रही महिला कांस्टेबल को कार ने मारी टक्कर, मौत

    मनीमजराः चंडीगढ़ के मनीमजरा स्थित शिवालिक गार्डन के पास एक गंभीर सड़क हादसे में घायल चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल शारदा की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। महिला कांस्टेबल, उसके नौ साल के बेटे और 11 साल की बेटी को एक कार के जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद महिला कांस्टेबल और उसके बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया था जहां दोनों का इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात 3 बजे महिला कांस्टेबल ने अंतिम सांस ली। महिला कांस्टेबल शारदा के सिर और पसलियों में काफी चोट आई थी। महिला कांस्टेबल के बेटे का इलाज चल रहा है।

    उसकी भी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बेटे के भी सिर पर चोट आई है। महिला को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार कर लिया गया था। चालक की पहचान करीब 21 साल के राजा कुमार शर्मा के रूप में हुई थी। आरोपी कार चालक राजा टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। उसने कार मौके पर भी छोड़ दी थी। बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया था। वह मनीमाजरा में समाधि वाला गेट का निवासी है। महिला कांस्टेबल का पति भी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ ਚਲਾਇਆ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ ਚਲਾਇਆ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੁਰਾ : ਕੋਟਕਪੁਰਾ ਵਿੱਚ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆ ਉੱਤੇ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ  ਦਵਾਰੇਆਨਾ ਰੋਡ ਤੇ ਪਿਛਲੇ ਕਾਫੀ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਕੀਤੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਸਨ, ਜਿਸ ਉੱਪਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਉਸਤੇ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਤੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਈ.ਓ. ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਜਾਇਜ ਕਬਜ਼ੇ ਛਡਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ । ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ 25 ਨੰਬਰ ਵਾਰਡ ਦੀ ਐਮ.ਸੀ. ਦੇ ਘਰਵਾਲੇ ਮਨਜਿੰਦਰ ਗੋਪੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ  ਇਸੇ ਤਰਹ ਚਲਦੀ ਰਹਿਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ।

  • पंजाबः खेतों में लगी भीषण आग, 6 एकड़ फसल हुई राख

    पंजाबः खेतों में लगी भीषण आग, 6 एकड़ फसल हुई राख

    खैरपुरः पंजाब के अबोहर शहर के गांव खैरपुर में आज दोपहर एक किसान के गेहूं की खेत में हाई वॉल्टेज तारों में स्पार्किंग होने से आग लग गई, जिससे करीब 6 एकड गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने तुरंत आग पर काबू पाया। पीड़ित ने प्रशासन व सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसान प्रवीण पुत्र राम कुमार ने बताया कि उसने गांव में ही 40 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की बिजाई की थी। उसके खेत में ऊपर से हाई वॉल्टेज तारें गुजर रही हैं। आज अचानक इन तारों में स्पार्किंग होने से चिंगारी फसल पर गिरी तो भयंकर आग लग गई। उसने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

    प्रवीण ने बताया कि उसने दमकल विभाग को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही अबोहर से फायर बिग्रेड लेकर प्रगट सिंह और लवदीप सिंह पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस आग पर जब तक काबू पाया गया, 6 एकड़ फसल जलकर राख हो गई, जिससे उसका लाखों का नुकसान हो गया। उसने सरकार से उसे उचित मुआवजा देने की मांग की है।

  • वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दला में मनाया “अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस” 

    वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दला में मनाया “अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस” 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दला में “अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस” जोकि विश्व स्तर पर प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है के उपलक्ष्य में एन.एस.एस. युनिट के सौजन्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिसमें स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया | पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यशाला में प्रवक्ता भूगोल दीना नाथ ने इस दिन के महत्त्व पर प्रकाश डाला एवं बताया कि पृथ्वी जोकि मानव जीवन का एक मात्र आश्रय है- बढ़ते औद्योगीकरण  , वनों के कटान , अवैध खनन, कचरे के ढेर , भवनों के निर्माण , प्रदूषित नदियाँ, बढ़ती जनसँख्या तथा अन्य सुविधाएँ जुटाने के नाम पर ग्लोबल वार्मिंग , बे -मौसमी बरसात, भूकम्प आदि अनेक संकटों का स्थल बन चुकी है जिससे मानव जीवन के लिए खतरा पैदा हो गया है | पृथ्वी दिवस को मनाने का अर्थ विकास के साथ साथ हमें मानव निर्मित संकटों को कम करना होगा |

    प्रधानाचार्य  राजिन्दर चम्बियाल ने कहा कि हम छोटे छोटे प्रयासों से जैसे अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखना , कूड़ा कर्कट को सही तरीके से नष्ट करना, नदी नालों में गंदगी न करना , पौधे लगाना आदि से  भी पृथ्वी पर बन आये खतरे को कम कर सकते हैं | इस अवसर पर एन.एस.एस. वालंटियर्स के साथ साथ अन्य बच्चों ने भी पृथ्वी दिवस पर अपने अपने विचार रखे तथा अपने विचारों की अभिव्यक्ति पेंटिंग्स , नारा लेखन तथा निबन्ध लेखन के द्वारा की | कार्यक्रम अधिकारी राज पाल कुटलैहड़िया ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बच्चों का आभार प्रकट किया | कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया | इस अवसर पर स्कूल स्टाफ में प्यारे लाल , नरेश कुमार, मनोज कलसी ,  सुषमा कुमार, नीता कुमारी, पवना कुमारी , रीटा ,  पायल शर्मा, सुदेश कुमारी , देश राज , सतीश डोगरा, सुनीता देवी ,  मीना , चम्पा देवी , राजिन्द्र कुमार मौजूद रहे।

  • खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए – मेजर रधुवीर सिंह

    खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए – मेजर रधुवीर सिंह

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा की खरयालता पंचायत में पिछले तीन वर्षों से पूर्व बालीबाल खिलाड़ी पुनीत ठाकुर की याद में उसके सहपाठियों द्वारा पंचायत में बालीबाल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है। शनिवार को पुनित ठाकुर मैमोरियल क्लब तलमेहड़ा द्वारा पुनित ठाकुर की याद में तीसरी बालीबाल प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला ऊना सैनिक बोर्ड से सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेजर रधुवीर सिंह ने शिरकत की, मुख्यातिथि ने जम्मू कश्मीर में उग्र वादियों के हमले में शहीद हुए जवानों उसके बाद पूर्व खिलाड़ी पुनीत ठाकुर की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।उसके बाद  सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी खेलों में दिन प्रतिदिन अपनी रूचि रखता है तो एक तो शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है दुसरा नशे से भी दुरी बनी रहती है। रधुवीर सिंह ने बताया कि आज का युवा वर्ग दिन प्रतिदिन नशे के दलदल में फंसता चला जा रहा है। युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है।

    इस मौके पर  मुख्यतिथी तथा पुनित ठाकुर मैमोरियल क्लब तलमेहड़ा द्वारा क्षेत्र की होनहार वेटी मानसी राणा को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र  व जिला का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इस दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता में लगभग दस टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पुनित ठाकुर के परिजनों में पिता कुलदीप सिंह ताया सुरजीत सिंह चाचा मंजीत सिंह व जीवन सिंह ने क्लब सदस्यों को अपनी ओर से 21हजार की राशि भेंट की। मुख्यातिथि मेजर रधुवीर सिंह ने 5100रूपये तथा स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश धीमान ने 2100 रूपये अपनी ओर से क्लब सदस्यों को दिए।

    इस मौके पर पुनित ठाकुर मैमोरियल क्लब तलमेहड़ा के अध्यक्ष साहिल शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा उर्फ बांटी,साहिल ठाकुर,सौरभ ठाकुर,अमन शर्मा, अंकुश शर्मा, सहित पंचायत सचिव मुनीश शर्मा, अश्वनी भाटिया,राम स्वरूप ठाकुर,कुछ ठाकुर,तरसेम ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने भी इस खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

  • एक करोड़ रुपए की वसूली के आरोप में आप नेता गिरफ्तार 

    एक करोड़ रुपए की वसूली के आरोप में आप नेता गिरफ्तार 

    गुजरातः आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। गुजरात पुलिस ने एक करोड़ रुपए की वसूली के आरोप में भावनगर में आप नेता युवराज सिह जडेजा को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिन दो लोगों से कथित तौर पर वसूली की गई है। एक पर डमी उम्मीदवार गिरोह का मास्टरमाइंड होने का आरोप है, जिसका हाल ही में खुलासा हुआ है।

    आप की युवा इकाई के नेता जडेजा को पुलिस द्वारा घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है। जड़ेजा की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। एसओजी ने भावनगर में करीब 10 घंटे तक पूछताछ के बाद आप नेता युवराज सिंह को रात करीब 1 बजे गिरफ्तार किया गया। आज उनको नीलमबाग से कोर्ट में पेश किया गया।

    दो लोगों से वसुली का आरोप

    भावनगर के पुलिस महानिरीक्षक गौतम परमार ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जडेजा ने डमी उम्मीदवार गिरोह में कथित संलिप्तता को लेकर उनके नामों का एक संवाददाता सम्मेलन में खुलासा न किए जाने के बदले में मामले के कथित मास्टरमाइंड प्रकाश दवे से 45 लाख रुपये और प्रदीप बरैया से 55 लाख रुपये वसूले थे।

    बीजेपी ने बोला हमला

    युवराज सिह जडेजा की गिरफ्तारी के बा? आम आदमी पार्टी ? के साथ ही कांग्रेस ने प्रश्न पत्र लीक और सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती में डमी उम्मीदवार मामलों का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें निशाना बनाने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की।

  • पंजाबः हथियारों सहित गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 2 गुर्गें गिरफ्तार

    पंजाबः हथियारों सहित गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 2 गुर्गें गिरफ्तार

    रोपड़ः पंजाब की रोपड़ पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 2 गुर्गों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों की पहचान होशियारपुर और रोपड़ के रहने वाले युवकों के रूप में बताई गई है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी कई केस दर्ज हैं।

    एसएसपी रूपनगर ने बताया कि 17 फरवरी 2023 को रूपनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली थी, जिसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे विशाल वर्मा से स्कीम नंबर 2 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नजदीक दाना मंडी फगवाड़ा रोड, मॉडल टाउन होशियारपुर को 9 हथियारों और 20 जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ दौरान पिछली गतिविधियों को ट्रैक करते हुए इंस्पेक्टर सतनाम सिंह की टीम ने गैंगस्टर जग्गू भवानपुरिया के करीबी साथी संदीप कुमार उर्फ रवि बलाचोरिया को मुकद्दमा में बतौर दोषी नामजद करके अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आए थे। पूछताछ के बाद खतरनाक गैंगस्टर संदीप उर्फ ​​रवि बलाचौरिया के पास से 05 घातक हथियार पिस्टल .32 बोर सहित 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

    इसके अलावा संदीप उर्फ ​​रवि बलचोरिया गुट के ही एक अन्य गुर्गे रोहित को गिरफ्तार करके उसके पास से 1 पिस्टल .32 बोर सहित 03 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके संबंध में मुकद्दमा नंबर 25 दिनांक 21.04 2023 अध 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना सिटी मोरिंडा में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, जिनसे पुलिस रिमांड प्राप्त कर और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਨਮੀਤ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਬਣੀ ਯੂਥ ਆਈਕਨ, ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਕੀਤਾ ਰੌਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਨਮੀਤ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਬਣੀ ਯੂਥ ਆਈਕਨ, ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਕੀਤਾ ਰੌਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਪਿੰਡ ਭੁੱਲੇਚੱਕ ਦੀ ਜੰਮਪਲ ਮਨਮੀਤ ਭਗਤਾਣਾ ਪੁੱਤਰੀ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਜਿਸਨੇ ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਕਨੈਕਟੀਕਟ ਵਿੱਚ ਸਹਾਇਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ (ਏਸੀਪੀ) ਵਜੋਂ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕੀਤਾ, ਉਥੇ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਅੰਦਰ ਵੀ ਖੁਸ਼ੀ ਵਾਲਾ ਮਾਹੌਲ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਭੁੱਲੇਚੱਕ ਆਏ ਮਨਮੀਤ ਦੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਨਮੀਤ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਆਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਸੀ ਪਰ ਪਰਮੋਸ਼ਨ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਸ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਚਪਨ ਤੋਂ ਹੀ ਮਨਵੀਰ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਬਣਨਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਸੀ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਮਨਮੀਤ ਭਗਤਾਨਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਨਮੀਤ ਪੜ੍ਹਾਈ ਵਿਚ ਕਾਫੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰ ਸੀ। ਉਸ ਵੱਲੋ ਛੇਵੀ ਕਲਾਸ ਤੱਕ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਜਲੰਧਰ ਤੋ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਉਪਰੰਤ 1996 ਵਿਚ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਅਮਰੀਕਾ ਚੱਲੀ ਗਈ ਸੀ ਉਥੋ ਬਾਰ੍ਹਵੀ ਕਰਨ ਤੋ ਉਪਰੰਤ ਨਿਉ ਹੈਵਨ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਤੋਂ ਕਮਰੀਸ਼ਲ ਲਾਅ ਚੀਫ ਅਤੇ ਮਾਸਟਰ ਲਾਅ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ 2008 ਵਿਚ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਵਿਚ ਭਰਤੀ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸ ਵੱਲੋ ਆਪਣੀ ਮਿਹਨਤ ਸਦਕਾ ਉਸ ਨੇ 24 ਮਾਰਚ 2023 ਨੂੰ ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਕਨੈਕਟੀਕਟ ਵਿੱਚ ਸਹਾਇਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਬਣਨ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਪੂਰਾ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਮਾਣ ਵਾਲੇ ਅਹੁਦੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚਣ ਕਾਰਨ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦਾ ਨਾਮ ਪੁਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਉਚਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਅਮਰੀਕਾ ਵਿੱਚ ਐਫ.ਬੀ.ਆਈ. ਵਿਚ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦੇ ਇੱਕ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਹੋ ਕੇ ਬਚਪਨ ਤੋਂ ਹੀ ਮਨਮੀਤ ਨੇ ਮਨ ਵਿਚ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਬਣਨ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਪਾਲ ਲਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਸ ਨੇ ਇਹ ਸੁਪਨਾ ਪੂਰਾ ਵੀ ਕਰ ਵਿਖਾਇਆ। ਉਹ ਇੱਥੇ ਹੀ ਬੱਸ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਬਲਕਿ ਅੱਗੇ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਵੀ ਨਾਲ ਹੀ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਚੀਫ ਪੁਲਿਸ ਬਣਨਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤੇ ਰਿਟਾਇਰਮੈਂਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸੇ ਕਾਲਜ ਜਾਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਲੈਕਚਰਾਰ ਲੱਗਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਨਮੀਤ ਸ਼ਾਦੀਸ਼ੁਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਦੋ ਬੱਚੇ ਵੀ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਲੋਕ ਆ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਛਾਤੀ ਚੌੜੀ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਮਨਮੀਤ ਦੀ ਭੈਣ ਅੰਕਿਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਨਮੀਤ ਆਪਣੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਕਾਰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਯੂਥ ਆਈਕਨ ਬਣ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਵੀ ਆਪਣੀ ਵੱਡੀ ਭੈਣ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਲੈ ਕੇ ਅੱਗੇ ਵਧਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਮਨਮੀਤ ਦੀ ਚਾਚੀ ‌ ਸੁਰਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਲੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਮਾਣ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦਾ ਹੈ।