Blog

  • Punjab Roadways, Punbus और PRTC बसों का 3 दिन तक चक्का जाम, देखें वीडियो

    Punjab Roadways, Punbus और PRTC बसों का 3 दिन तक चक्का जाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अगर आप आगामी दिनों में अपने किसी रिश्तेदार के घर या किसी अन्य जगह जाने की सलाह बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी फायदेमंद होगी। आपकों बता दें, पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारी 6, 7, 8 जनवरी को 3 दिन के लिए बसों का चक्का जाम करेंगे। कर्मचारियों की यह कार्रवाई उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर की जा रही है।

    कर्मचारी नेता प्रदीप कुमार और अरुण कुमार ने कहा कि 6 तारीख को विभिन्न डिपो में गेट रैलियां की जाएंगी और 7 को चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा, जबकि 8 जनवरी को पूर्ण हड़ताल की जाएगी और सभी बसों का चक्का जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में लंबे समय से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में कटौती, नई बसें लाना और बाहरी राज्यों से कर्मचारियों की भर्ती बंद करना आदि शामिल हैं।

    सरकार के मंत्रियों ने बार-बार सरकारी बसों के कर्मचारियों को लॉलीपॉप दिया है। मगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। इसी वजह से अब उनकी तरफ से ये कार्रवाई की जा रही है।

  • अब 11 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    अब 11 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते शीतलहर के कोहरे का कहर लगातार बड़ता जा रहा है। वहीं बढ़ रही ठंड को लेकर सरकार द्वारा 11 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। शहर के निजी व सरकारी स्कूलों में 1 से 8वीं कक्षा के बच्चों की छुट्टियां 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।

    यूटी शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा। जबकि 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 तक स्कूल खुले रहेंगे।

    इससे पहले 6 जनवरी को स्कूल खुलने थे लेकिन बढ़ती सर्दी को देखते हुए विभाग ने छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया। विभाग ने कहा कि अगर स्कूल चाहें तो 8वीं तक के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं।

  • Punjab News: स्कूल में बच्चे की पीटाई को लेकर शिक्षा मंत्री ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में बच्चे की पीटाई को लेकर शिक्षा मंत्री ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी के बावजूद भी आए दिन सोशल मीडिया पर छात्रों को पीटने की वीडियो, फोटो देखने को मिल जाती है। ऐसे ही एक ताजा मामला पंजाब के होशियारपूर से सामने आया है। जहां पर प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्र को थप्पड़ लगाए और उसका जूड़ा खींचा। घटना बड्डों गांव के प्राइवेट स्कूल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रिंसीपल ने गलत लिखने पर उसके साथ ऐसे बेरहमी से मारपीट की। घटना की वीडियो भी सामने आई है।

    वीडियो के मुताबिक बच्चे ने कॉपी में गलत लिखा था। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसे 3 थप्पड़ मारे, इसके बाद बच्चा दोबारा सही लिखने की कोशिश करता है, लेकिन इस बार भी वो गलत लिख देता है। प्रिंसिपल बच्चे के बालों का जूड़ा पकड़ती है और जोर से खींचती है। तभी बच्चे का संतुलन बिगड़ा और नीचे गिर गया। प्रिंसिपल उसे कहती है कि तुम पढ़ना नहीं चाहते। इसके बाद उसे 2 थप्पड़ और मारती है। प्रिंसिपल फिर उसे बताते हुए कहती है, नहीं ऐसे नहीं, रहने दो। प्रिंसिपल पेंसिल फेंक देती है और कहती है- तुम मुझे पेंसिल क्यों दे रहे हो।

    घटना सामने आने के बाद सिख संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धर्म के प्रतीकों का अपमान बताते हुए न्याय की मांग की है। विवाद बढ़ने पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

  • लैंडिंग के दौरान Helicopter क्रैश, गिरते ही लगी आग, देखें वीडियो

    लैंडिंग के दौरान Helicopter क्रैश, गिरते ही लगी आग, देखें वीडियो

    गुजरातः आए दिन प्लेन क्रैश होने के मामले सामने आ रहे है। एक नया मामला फिर सामने आया है। जो गुजरात के पोरबंदर का है। जिसमें रविवार दोपहर 12 बजे इंडियन कोस्टगार्ड का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोस्टगार्ड का हेलिकॉप्टर ध्रुव नियमित उड़ान पर था।

    पोरबंदर एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर के गिरते ही उसमें आग लग गई। इंडियन कोस्टगार्ड ने बताया कि हेलिकॉप्टर में 2 पायलट समेत 3 लोग सवार थे। जानकारी मिल रही है कि सभी की जान चली गई। पिछले साल 2 सितंबर को भी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ध्रुव) पोरबंदर तट के पास अरब सागर में गिर गया था। इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था, जबकि 3 क्रू मेंबर्स लापता हो गए थे।

  • Jalandhar News: किसानों को लेकर भाजपा नेता विजय सांपला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसानों को लेकर भाजपा नेता विजय सांपला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    बाबा भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी सम्मेलन में शामिल हुए कई बड़े नेता

    जालंधर: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सापंला की अगुवाई में बाबा भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी सम्मेलन का आयोजन केएल सहगल मेमोरियल हाल में आयोजित किया गया। मीडिया से बात करते विजय सांपला ने किसानों के मुद्दे पर बात करते कहा कि किसान एमएसपी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि केंद्र ने दान की खरीद पर पहले ही एमएसपी बढ़ा दी है। इसी के साथ केंद्र ने पंजाब सरकार को 44 हजार करोड़ रुपए किसानों के लिए जारी कर दिए हुए हैं, लेकिन किसानों को ना तो सरकार द्वारा अभी तक एमएसपी मिली है और ना ही उनको अन्य सुख सुविधा प्राप्त हुई है। इसके विपरीत किसानों को दान की खरीदी को लेकर मंदिरों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर पंजाब में बड़े नशे को लेकर भाजपा ने जमकर आप पर निशाना साधा। मनोरंजन कालिया ने कहा कि हाल ही में भार्गव कैंप में 14 वर्षीय बच्चे की नशे की ओवरडोज मौत हो गई। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते मनोरंजन कालिया ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आप पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में लिखा था कि 2 महीने में नशे को पंजाब से खत्म कर देंगे, लेकिन हालात यह हो गए कि आप पार्टी को सत्ता में आए हुए 3 साल हो गए हैं अभी तक पंजाब से नशा खत्म नहीं हुआ। अमृतसर में सरकार द्वारा चलाई गई। कैंपेन को लेकर कालिया ने कहा कि वहां पर बच्चों को नशे की कसम खिलाई गई लेकिन किसी पुलिस अधिकारी को नशा मुक्त करने की कसम नहीं खिलाई गई। वहीं केंद्र द्वारा 18 साल से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल के इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की कालिया ने सहारना की। पंजाब में भाजपा प्रधान कालिया ने कहा कि पार्टी द्वारा इसके लिए कैंपेन चलाई जा रही है, जल्दी पंजाब में भाजपा प्रधान को लेकर नियुक्ति की जाएगी।
  • Punjab News: DIG और SSP ने लोगों से अपराध खत्म करने के लिए मांगा सहयोग, देखें वीडियो

    Punjab News: DIG और SSP ने लोगों से अपराध खत्म करने के लिए मांगा सहयोग, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस विभाग मिशन संपर्क तहत विभिन्न शहरों में लोगों की मुश्किलें जान रही है। इसी के चलते गोनियाना थाना नेहियांवाला के अधीन आने वाले क्षेत्र में पंजाब सरकार और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर डीआईजी हरजीत सिंह और एसएसपी अमनीत कौंडल द्वारा एक पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें हरजीत सिंह ने कहा कि पब्लिक के सहयोग से ही राज्य में अपराधों का खात्मा किया जा सकता है।

    पुलिस हर छोटे-बड़े अपराध को खत्म करने के लिए आपकी मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आजकल युवा पीढ़ी किसी के हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर इंटरनेट पर डाल देती है और बाद में बुरी संगत में पड़कर अनजाने में अपराध कर बैठती है, जिससे उनका भविष्य खराब हो जाता है। ऐसे बच्चों की काउंसलिंग करनी चाहिए ताकि वे बुरी आदतों और बुरे अनसरों से दूर रहें।

    उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी नशे वाले की शिकायत करता है तो पुलिस प्रशासन अच्छे आदमी के साथ खड़ी रहेगी और पुलिस प्रशासन यह कभी भी नहीं होने देगा कि बुरा आदमी अच्छे आदमी को परेशान करे। इस मौके एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि बठिंडा पुलिस ने अब तक नशा तस्करों और बुरे अनसरों की लगभग 10 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

  • Urvashi Rautela का 64 साल के सुपरस्टार के साथ डांस, अश्लील स्टेप पर हुआ ट्रोल

    Urvashi Rautela का 64 साल के सुपरस्टार के साथ डांस, अश्लील स्टेप पर हुआ ट्रोल

    मुंबईः नंदमुरी बालकृष्ण (एनबीके) और बॉबी देओल स्टारर ‘डाकू महाराज’ का पावरपैक ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर से पहले मेकर्स फिल्म का एक गाना ‘दबिड़ी दीबिड़ी’ रिलीज हुआ। यह गाना उर्वशी रौतेला और नंदमुरी पर फिल्माया गया है। इस गाने का म्यूजिक जितना एनर्जेटिक है, इसकी कोरियोग्राफी और डांसिंग स्टेप्स ऑडियंस को रास नहीं आ रहा है। लोगों ने सबसे एनबीके और उर्वशी की जोड़ी पर ही आपत्ति जताई है। फिर गाने में जिस तरह के स्टेप उर्वशी और एनबीके कर रहे हैं, उसे घिनौना बताया जा रहा हैं।

    दरअसल, ‘डाकू महाराज’ के ‘दबिड़ी दीबिड़ी’ में 30 साल की उर्वशी रौतेला, 64 साल के नंदमुरी बालकृष्ण संग रोमांस करते दिख रही हैं। गाने में ही नहीं ट्रेलर में एक-दो सीन ऐसे हैं, जिस पर आपत्ति जताई जा सकती है। ऑडियंस को लेकर कई तरह की आपत्तियां जता रहे हैं। एज गैप के अलावा एनबीएके, एक स्टेप में जिस तरह से उर्वशी के हिप और बैक मार रहे हैं, वो आपत्तिजनक है।

    आपको बता दें एनबीके और उर्वशी रौतेला के बीच 34 साल का एज गैप है। कुछ लोगों ने इसे तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया ‘स्त्री 2’ सॉन्ग ‘आज की रात’ कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने गाने की क्लिप एक्स पर शेयर करते हुए आपत्ति जताई और उम्रदराज हीरो के कम उम्र की हीरोइन के फासले पर सवाल उठाए।

    मस्तीखोर नाम से एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मैंने क्या देख लिया? एक उम्रदराज आदमी एक ऐसी लड़की के साथ अनुचित डांस कर रहा है, जो उसकी बेटी के उम्र की हो सकती है। ये जीनियर क्रोरियोग्राफी किसने की और हीरो इसे करने के लिए क्यों माना? सच में घिनौना लग रहा है।”

    एक और यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “अगर बॉलीवुड यह करता, तो हर जगह हैशटैग के साथ भारतीय कल्चर की दुहाई दी जाती, संस्कार को लेकर ज्ञान देना शुरू हो जाता। लेकिन अब, सब चुप, हल्कि सी भी आवाज नहीं। यह हिपोक्रैसी है।”

  • Punjab News: आवारा पशु के सामने आ जाने से महिंद्रा पिकअप पलटी, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा पशु के सामने आ जाने से महिंद्रा पिकअप पलटी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला बठिंडा के मलोट रोड से सामने आया है जहां, एक पिकअप महिंद्रा गाड़ी पलट गई। गाड़ी के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

    जानकारी मुताबिक, महिंद्र पिकअप गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी बठिंडा से मलोट रोड पर जा रहा था कि इस दौरान हाइवे पर अचानक आवारा पशु सामने आ जाने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इस दौरान गनिमत यह रही कि लोगों ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में ड्राइवर को कुछ गंभीर चोटे लगी हैं जिसे अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया था।

  • स्कूलों और कॉलेजों में स्टाफ नहीं बना सकेगा Instagram Reels, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

    स्कूलों और कॉलेजों में स्टाफ नहीं बना सकेगा Instagram Reels, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

    शिमलाः शिक्षा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन लगातार विभिन्न प्रयास करता रहता है। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा निदेशालय ने नए रुल्स लागू किए हैं। इनके मुताबिक निदेशालय ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षण संस्थानों में गैर-शैक्षणिक वीडियो और रील्स बनाने पर तत्काल रोक लगा दी है। इसके साथ ही, सोशल मीडिया का अनावश्यक उपयोग भी प्रतिबंधित किया गया है।

    यह कदम विद्यार्थियों पर हो रहे नकारात्मक प्रभाव को रोकने और शैक्षणिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक, डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के अनुसार, यह फैसला शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा गैर-शैक्षणिक वीडियो और रील्स बनाना, जो छात्रों के शैक्षिक विकास में योगदान नहीं देते, शैक्षणिक लक्ष्यों से ध्यान हटाने का कारण बन सकता है। इसके परिणामस्वरूप, विद्यार्थियों का मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

    निदेशालय ने चेतावनी दी है कि अगर स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक या अन्य कर्मचारी इन निर्देशों का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम सोशल मीडिया के प्रभाव को संतुलित करने और विद्यार्थियों को स्वस्थ और प्रेरणादायक माहौल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • सड़क पर स्किड होने से कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग घायल

    सड़क पर स्किड होने से कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग घायल

    मंडीः जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी बढ़ती जा रही है। इसी के साथ सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है। ताजा मामले में सराज क्षेत्र के माझींगाड़ के समीप एक कार बर्फीली सड़क पर स्किड होने से उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना में गंभीर 2 घायलों को मैडीकल कालेज रैफर किया है।

    यह हादसा दोपहर बाद उस समय हुआ जब टैक्सी चालक देवदत्त अपनी आल्टो कार से सवारियों को लाने बगड़ाथाच गया था। जब गाड़ी मांझीगाड़ के पास पहुंची तो सड़क में बर्फ जमी होने के कारण गाड़ी अचानक स्किड हो गई। गनीमत रही कि बर्फीली सड़क से स्किड हुई कार समीप में एक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पोल से कार के टकराने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और कार में सभी सवारों को सुरक्षित निकाल लिया।

    हादसे में 2 लोगों चुखनी देवी पत्नी चनालू राम व खूब राम पुत्र हेतराम आंशिक रूप से घायल हो गए। चालक देवदत्त पुत्र लालू तथा चमारी देवी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जंजैहली अस्पताल पहुंचाया गया। 2 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक अस्पताल रैफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी रूप चंद ने बताया कि हादसे में सभी घायलों का उपचार जारी है।