Blog

  • तेज रफ्तार Suv बेकाबू होकर पलटी, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार Suv बेकाबू होकर पलटी, देखें वीडियो

    जबलपुरः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेज रफ्तार कारों का कोहराम भी लगातार जारी है। विजय नगर में जहां शुक्रवार रात को शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने 6 लोगों को रोंद दिया था। वहीं ताजा मामले में देर रात शक्ति नगर सैनिक सोसायटी रोड पर भी एक तेज रफ्तार एसयूवी कार बेकाबू होकर पलट गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

    इस घटना के दौरान जब तेज आवाज हुई तो आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे में एसयूवी कार एमपी 20 टी 2258 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में कितने लोग सवार थे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस इलाके में महिला चोर गिरोह एक्टिव, सामान चुराकर भाग रही महिलाओं को लोगों ने पकड़ा, देखें Video

    Punjab News: इस इलाके में महिला चोर गिरोह एक्टिव, सामान चुराकर भाग रही महिलाओं को लोगों ने पकड़ा, देखें Video

    लुधियानाः जिले में महिला चोर गिरोह एक्टिवा मोड पर है। काली सड़क पर एक एसी रिपेयर की दुकान पर 2 महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिलाओं ने दुकानदार की गैरहाजरी में दुकान से तांबे की तार और अन्य कीमती सामान की बोरियां चुराई।

    दुकानदार के पड़ोस में एक युवक ने चोरी की वारदात होते देखा तो शोर मचा दिया। इसी दौरान महिलाएं चोरी का सामान दुकान के बाहर ही छोड़कर फरार हो गई। इस दौरान लोगों ने एक महिला को मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में उसी महिला ने अन्य महिलाओं का ठिकाना भी बताया जिसके बाद दुकानदार और लोगों ने उसका पीछा करके शातिर महिलाओं को पकड़ लिया। महिलाओं के कब्जे से तांबे की तारें और अन्य सामान बरामद हुआ है।

    जानकारी देते हुए दुकानदार दीपक ने बताया कि घर पर गैस्ट आए हुए थे, इसलिए वह दुकान से घर गया था। पीछे से महिलाओं ने दुकान के बाहर पहले झुंड बनाया। इसके बाद एक महिला छिपकर दुकान के अंदर दाखिल हो गई जिसने एक बोरी कॉपर की तारों को चोरी कर लिया। इस दौरान पड़ोसी ने जब इन महिलाओं को दुकान से निकलते देखा तो उसने तुरंत एक महिला को काबू कर हमें सूचित किया। उसी महिला की निशानदेही पर कुछ दूरी पर ही इन महिलाओं को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया गया।

    वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लोगों ने थाना जोधेवाल बस्ती की पुलिस को भी सूचित कर दिया था। उधर, थाना जोधेवाल बस्ती के एसएचओ जसबीर सिंह ने कहा कि महिलाओं को लेकर लोग थाने जरूर आए थे लेकिन अभी उन्होंने बयान नहीं दर्ज करवाए। इलाके के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है कि ठग महिलाओं से सुचेत रहें।

  • फिर हिली धरती, Earthquake से लोगों में दहशत

    फिर हिली धरती, Earthquake से लोगों में दहशत

    हरियाणाः रविवार अलसुबह भूकंप में झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सोनीपत का सिसाना गांव रहा। सुबह 3.57 बजे जमीन से 10 किलोमीटर अंदर हलचल हुई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 रही।

    जानकारी अनुसार किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ है। अधिकतर लोग उस दौरान सोए हुए थे। जब झटके लगे तो लोगों की नींद टूट गई और उन्हें भूकंप आने का पता चला। इससे पहले 25 और 26 दिसंबर 2024 को भी हरियाणा में लगातार 2 दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

  • घना कोहरा बना हादसे का कारण; बड़े पत्थर से टकराई बस, मची अफरा-तफरी

    घना कोहरा बना हादसे का कारण; बड़े पत्थर से टकराई बस, मची अफरा-तफरी

    करनालः मधुबन के पास एनएच 44 पर निर्माणाधीन पुल का फिर हादसे का कारण बना। रविवार घने कोहरे से चलते एक निजी रोडवेज बस बड़े पत्थर से टकराकर हादसाग्रस्त हो गई। जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में 20 से अधिक लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को साइड पर किया।

    जानकारी अनुसार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। लखनऊ से पंजाब जा रही एक प्राइवेट बस जैसे ही मधुबन ओवरब्रिज पार करके नीचे उतरी तो आगे एक और पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। वहां डायवर्जन लिखा हुआ था, लेकिन ड्राइवर को आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और वह बस को सर्विस रोड पर मोड़ नहीं सका और बस सीधे एक बड़े पत्थर से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

  • Petrol-Diesel से भरा टैंकर टिप्पर से टकराया, ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जले

    Petrol-Diesel से भरा टैंकर टिप्पर से टकराया, ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जले

    छत्तीसगढ़ः बलौदाबाजार जिले में शनिवार देर रात पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर कोयला लोड टिप्पर से टकरा गया। हादसे के बाद टैंकर में आग लग गई। ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जल गए। मामला पलारी थाना क्षेत्र के गोंडा पुलिया मोड़ का है।जानकारी मुताबिक मरने वालों में शिवरीनारायण निवासी ड्राइवर छेदी पटेल (58) और चांपा के उमरेली निवासी हेल्पर कान्हा वैष्णो (22) शामिल हैं। ये दोनों टैंकर के ड्राइवर और हेल्पर थे।

    गाड़ी से दोनों की हड्डियां बरामद हुईं। जानकारी के अनुसार, टैंकर रायपुर के मंदिर हसौद डिपो से जांजगीर चांपा जा रहा था। टैंकर में 20 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था। शनिवार रात करीब 9 बजे पलारी पहुंचा, तो गोंडा पुलिया मोड़ पर सड़क किनारे खराब हाइवा खड़ी थी, जिससे टैंकर टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद टैंकर में आग लग गई।

    बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि, कुछ ही मिनटों में पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर के केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे का समय लगा। दमकल की 4 गाड़ियों ने 10 टैंकर पानी और 700 लीटर फोम की मदद से आग पर काबू पाया।

  • Punjab News: आग सेक रहे नौजवान पर बाइक सवार 3 युवकों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: आग सेक रहे नौजवान पर बाइक सवार 3 युवकों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    गुरदसारपुरः हलका श्री हरगोबिंदपुर साहब के गांव मच्छराए के नौजवान गुरसेवक सिंह पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिससे गुरसेवक सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसको अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    गुरसेवक सिंह के पिता निर्मल सिंह ने बताया कि उसका लड़का जिसकी उम्र 35 साल है। वह दूध की डेयरी के बाहर आग सेक रहा था। इस दौरान तीन युवक बाइक पर आए और उसके बेटे पर फायरिंग कर दी। एक गोली गुरसेवक सिंह के कंधे और एक टांग पर जा लगी। जिसके बाद तुरंत उसे अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया। मौके पर पहुंचे थाना हरिगोबिंदपुर के एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी

  • Punjab News: पाक से संबंध रखने वाला युवक गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पाक से संबंध रखने वाला युवक गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पाकिस्तान तस्करों से ड्रोन के साथ हेरोइन की खेत मंगवाने वाले एक नौजवान को गुरदासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य नौजवान जिसके संबंध सीधे पाकिस्तान तस्करों के साथ है उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोबाइल के साथ पाकिस्तान से हेरोइन बरामद मंगवाते थे। इनके संबंध पाकिस्तान के नामी तस्कर सिकंदर के साथ बताए जा रहे है। पुलिस ने गिरफ्तार किए नौजवान का 4 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

  • बेमिसाल बैटिंग के बाद पवेलियन लौटते समय क्रिकेटर की मौत, जानें मामला

    बेमिसाल बैटिंग के बाद पवेलियन लौटते समय क्रिकेटर की मौत, जानें मामला

    जोधपुरः यहां एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, क्रिकेट खेल रहे एक युवक की मौत हो गई। युवक आउट होकर जब पैवेलियन लौट रहा था तो अचानक उसके सीने में दर्द हुआ तो आकर वो कुर्सी पर बैठ गया और दोस्त को हॉस्पिटल चलने को कहा। इस दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

    जानकारी मुताबिक, एमएमसी क्लब और रेड ड्रेगन टीमों के बीच मैच हो रहा था। एमएमसी क्लब की ओर से मकराना मोहल्ला, जोधपुर निवासी नीरज अरोड़ा (40) पुत्र जगदीश अरोड़ा बैटिंग करने उतरे। नीरज बेमिसाल बैटिंग के बाद आउट हो गए। वे जब पैवेलियन आ रहे थे तो उनके सीने में दर्द उठा। वे कुर्सी पर आकर बैठ गए और दोस्तों को पानी पिलाने के लिए कहा।

    जब उन्हें सीने में दर्द उठा तो उन्होंने दोस्त सुशील से बोले कि हॉस्पिटल चलते हैं। इसलिए दोस्त ने उन्हें तुरंत कार में बिठाया और हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए, लेकिन 2 मिनट बाद रास्ते में नीरज को एक उल्टी हुई। आयोजक व दोस्तों ने सीपीआर भी दी, लेकिन नाकाम रहे। हॉस्पिटल में पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Punjab News: चाइना डोर को पूर्ण रूप से बंद करवाने के लिए पुलिस मुस्तैद, दुकानों पर की छापामारी, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर को पूर्ण रूप से बंद करवाने के लिए पुलिस मुस्तैद, दुकानों पर की छापामारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जैसे-जैसे लोहड़ी-माघी का त्यौहार पास आ रहा है वैसे-वैसे पतंगबाजी के शौकीन लोगों ने त्यौहार मनाने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान देखा जाता है कि कई लोग पतंग उड़ाने के लिए चाइना डोर का इस्तेमाल भी करते हैं जोकि काफी घातक है।

    चाइन डोर से हर साल कइयों की जान चली जाती है। वहीं कई पक्षी भी इस डोर के चलते अपनी जान गवां लेते हैं। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने इस डोर पर बैन लगा दिया है। परन्तु फिर भी कई लोग इसके प्रयोग बंद नहीं करते हैं जिन पर लगाम लगाने के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है।

    फतेहगढ़ चूड़ियों के SHO ने बताया कि टीमें बनाकर लगातार पतंग की दुकानों पर छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी दुकान से गट्टू बरामद नहीं हुए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं जो आगे भी लगातार चैकिंग अभियान चलाती रहेंगी।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि चाइना डोर का बॉयकाट किया जाए। वहीं इस दौरान दुकानदारों ने भी बताया कि हम सिर्फ मांजे वाली डोर ही ग्राहकों को बेच रहे हैं ताकि इस चाइना डोर को पूर्ण रूप से बंद किया जा सके।

  • Punjab News: तीन दिन पहले लड़के ने किया शादी से मना, यूपी से पहुंची युवती ने दी शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: तीन दिन पहले लड़के ने किया शादी से मना, यूपी से पहुंची युवती ने दी शिकायत, देखें वीडियो

    अमृतसरः विवाह एक पवित्र रिश्ता है, लेकिन आज के समय में कुछ लोगों की ओर से विवाह को मजाक बना लिया गया है। एक मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां अमृतसर के कोट खालसा के रहने वाले एक लड़के की ओर से यूपी की रहने वाली लड़की के साथ जून 2024 में रिंग सेरेमरी करवाई, जिसके बाद दोनों की शादी 8 जनवरी 2025 को पक्की कर दी गई थी। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही लड़के के परिवार की ओर से विवाह के लिए मना कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित लड़की इंसाफ के लिए अमृतसर पहुंची है।

    जहां उसने पुलिस में शिकायत दी है। पीड़ित लड़की ने बताया कि जून 2024 में उसका कोट खालसा के रहने वाले अजमिंदर सिंह संधू के साथ रिश्त पक्का हुआ था। जिसके बाद लड़का कई बार उसे मिलने के लिए लखनऊ आया, इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए। अब जब शादी का समय पास आया तो लड़के के परिवार की ओऱ से शादी से मना किया जा रहा है। लड़की ने बताया कि उसने अपनी शादी के लिए सभी तैयारिया कर ली है। अब रिश्तेदारी में उनकी बदनामी हो रही है।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने बताय़ा कि लड़की की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।