Blog

  • सुबह-सुबह पूर्व भाजपा विधायक के घर आयकर विभाग की दबिश

    सुबह-सुबह पूर्व भाजपा विधायक के घर आयकर विभाग की दबिश

    सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर के मकान पर रविवार सुबह आयकर टीमें पहुंची हैं। सुबह करीब 8 बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर की टीमें सागर पहुंचीं। अफसरों ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले पर दबिश दी। राठौर बंगले पर छापे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। टीमें गेट बंद कर बंगले में सर्वे की कार्रवाई कर रही हैं। हरवंश के पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हरनाम के दूसरे बेटे कुलदीप सिंह भी इस समय भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि देश के कई हिस्सों में राठौर परिवार की संपत्तियां। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग को बीड़ी कारोबार और घोषित संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद आयकर विभाग ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और नगदी का खुलासा होने की भी संभावना जताई गई है। आयकर विभाग के अफसर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

  • Punjab News: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, देखें वीडियो

    Punjab News: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, देखें वीडियो

    मोगाः मेन बाजार में दुकानों के आगे से कूड़ा बिनने वाले एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का चेहरा बुरी तरह से पिस गया। वहीं जिसके चलते युवक की पहचान नहीं हो पाई। युवक की उम्र 30 से 32 साल के पास की लगती है।

    युवक बाजार में दुकानों के आगे से कूड़ा बिनने का काम करता था और सुबह-सुबह कूड़ा उठाने के लिए आया था। मौके पर पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से शव को कब्जे में ले लिया है और शव को पहचान ओर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हस्पताल में रखा दिया है। वहीं जांच अधिकारी साहिब सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह 5 से 6 बजे के करीब हुई है। बाजार खुलने के बाद दुकानों पर लगे सीसीटीवी चेक किए जाएंगे, जिससे हादसे के बारे में पता चल पाएगा।

  • Punjab News: टेंपो Traveler चालक ने आगे जा रही कार को मारी टक्कर, नहर में गिरी, देखें वीडियो

    Punjab News: टेंपो Traveler चालक ने आगे जा रही कार को मारी टक्कर, नहर में गिरी, देखें वीडियो

    कीरतपुर साहिबः कीरतपुर साहिब-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आनंदपुर साहिब हाइडल चैनल नहर के पुल के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर के चालक ने आगे जा रही एक कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। मौके पर इकट्ठा लोगों ने कार चालक को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया, जबकि कार डूब गई। जानकारी देते रजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी (27) निवासी गांव भगवाला वार्ड नंबर 11 ने बताया कि वह अपनी ऑल्टो कार में पेट्रोल भरवाकर मस्सेवाल से कीरतपुर साहिब आ रहा था।

    गांव कल्याणपुर में आनंदपुर साहिब हाइडल चैनल नहर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे यूपी नंबर वाले एक टेंपो ट्रैवलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पुल के किनारे बनी दीवार को तोड़कर गिर गई, जबकि टेंपो ट्रैवलर का चालक मौके से फरार हो गया।

    मौके पर लोगों ने मशक्कत से उसे रस्सी की मदद से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपनी कार में उक्त टेंपो ट्रैवलर का पीछा कर उसे गांव हजारा के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, एएसआई खुशहाल सिंह ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर और उसके चालक को पकड़कर पुलिस स्टेशन ले आए थे। कार चालक हरजिंदर सिंह ने पुलिस के पास फिलहाल कोई बयान दर्ज नहीं करवाया है और इसके लिए कल तक का समय मांगा है।

  • आज का राशिफल 5, जनवरी 2025

    आज का राशिफल 5, जनवरी 2025

    मेष: आज घर में पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे, जिससे तरक्की के अवसर बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
     
    वृषभ: पारिवारिक क्षेत्र से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। माता को पुराना रोग उभर सकता है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरीपेशा का काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे, लेकिन नाउम्मीद होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
     
    मिथुन: कारोबार में वृद्धि होगी। अतिरिक्त धन पाने के प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
     
    कर्क: आज घर में दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य में जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।
     
    सिंह: नौकरीपेशा को अप्रत्याशित धनलाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन का निवेश मनोनकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
     
    कन्या: आज कारोबार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। ऑफिस में विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पत्नी को पुराना रोग उभर सकता है। आज हर तरह के जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। धन हानि होगी।
     
    तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।
     
    वृश्चिक: कार्य में नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होने से धनागमन के रास्ते खुलेंगे। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।
     
    धनु: आज परिवारजनों के साथ धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बाहरी क्षेत्र में दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
     
    मकर: बाहरी यात्रा में आज जल्दबाजी न करें। संतान को शारीरिक कष्ट संभव है। माता को भी पुराना रोग परेशान कर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवारजनों से बातचीत में वाणी पर ध्यान रखें। घरेलू कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
     
    कुंभ: व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। आज धनहानि की आशंका है। रुपये-पैसे के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वयं को थकान व कमजोरी रह सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
     
    मीन: आज आपको स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी तथा आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। माता को स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।
  • दुनियाभर में चीन के नए वायरस से दहशत, भारत भी हुआ सतर्क

    दुनियाभर में चीन के नए वायरस से दहशत, भारत भी हुआ सतर्क

    नई दिल्‍ली: चीन के नए वायरस को लेकर दुनियाभर में दहशत का माहौल है। हर किसी के जेहन में बस एक ही डर है कि कहीं कोरोना वायरस संक्रमण की तरह ये भी तो जानलेवा नहीं है? सांसों पर आफत का सबब बनने वाले इस वायरल का नाम एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ) है। कहा जा रहा है कि इस वायरस की कोई वैक्‍सीन नहीं है।

    भारत में भी इस वायरस से लोग डरे हुए हैं। कोरोना का दौर याद आने लगा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने इस चीन से इस वायरस के बारे में जानकारी मांगी है। हालांकि, चीन का कहना है कि वहां स्थिति सामान्‍य है और डरने की बात नहीं है। चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के प्रकोप की हाल की खबरों के मद्देनजर, भारत सभी उपलब्ध माध्यम से स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और डब्ल्यूएचओ से समय पर संक्रमण की जानकारी साझा करने का भी अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एहतियाती उपाय के तहत एचएमपीवी मामलों की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) पूरे वर्ष एचएमपीवी के रुझानों की निगरानी करेगी।

    मंत्रालय ने बताया कि स्थिति पर चर्चा के लिए शनिवार को यहां स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी), राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), आपातकालीन चिकित्सा राहत (ईएमआर) प्रभाग और एम्स-दिल्ली सहित अस्पतालों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। मंत्रालय ने कहा कि विस्तृत चर्चा के बाद तथा वर्तमान में उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस बात पर सहमति बनी कि चल रहे फ्लू के मौसम को देखते हुए चीन में स्थिति असामान्य नहीं है।

    बता दें कि चीन का नया वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस, जिसे एचएमपीवी के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रकार का सामान्य श्वसन वायरस है, जो सभी उम्र के लोगों में फैल सकता है। इस वायरस का ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर होने की आशंका है. वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में अगर आप आते हैं तो आप भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। इसके कुछ आम से लक्षण हैं- जैसे नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, खांसी, बुखार या फिर ठंड लगने लगती है।

  • Punjab News: चाइना डोर को लेकर आया बड़ा आदेश, पकड़े गए तो लगेगा 15 लाख जुर्माना

    Punjab News: चाइना डोर को लेकर आया बड़ा आदेश, पकड़े गए तो लगेगा 15 लाख जुर्माना

    चंडीगढ़ः चाइना डोर, सिंथेटिक सामग्री और मांझे से बनी डोर पर राज्य में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये आदेश पंजाब के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सजा का भी प्रावधान है। 5 जनवरी यानि आज से पर्यावरण अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते निर्देश जारी किए गए हैं।

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों या इसके तहत बनाए नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कम से कम 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा जिसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये किया जा सकता है।

  • पत्नी निकिता और ससुरालियों को मिली जमानत, जानिए क्या हुआ था AI इंजीनियर के साथ

    पत्नी निकिता और ससुरालियों को मिली जमानत, जानिए क्या हुआ था AI इंजीनियर के साथ

    Atul Subhash Suicide Case : नई दिल्ली। Atul Subhash Suicide Case में बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग सिंघानिया को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इंजीनियर अतुल सुभाष का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार किया था। अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को अपनी पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया ने मामले में जमानत के लिए बेंगलुरु सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने पहले कर्नाटक हाईकोर्ट से सत्र न्यायालय को उनकी जमानत याचिका का निपटारा करने का निर्देश देने की अपील की थी। उच्च न्यायालय ने सत्र न्यायालय को आज याचिका का निपटारा करने का निर्देश दिया।

    पत्नी ने तलाक के समझौते के लिए 3 करोड़ मांगे थे

    बता दें कि 14 दिसंबर को निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी मां और भाई अनुराग को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से उठाया गया था। सुभाष और सिंघानिया की शादी 2019 में हुई थी। 2020 में उन्हें एक बेटा हुआ। अतुल ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी ने तलाक के समझौते के लिए तीन करोड़ रुपये मांगे थे।
  • केवल 15 दिनों में बढ़ाएं वजन: जानें कारगर उपाय, देखें वीडियो

    केवल 15 दिनों में बढ़ाएं वजन: जानें कारगर उपाय, देखें वीडियो

    Health Tips, Lifestyle: आज के समय में जहां बहुत से लोग वजन घटाने के उपाय तलाशते हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपना वजन बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पतलेपन से परेशान होना न केवल आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है। सही आहार और जीवनशैली में बदलाव करके आप केवल 15 दिनों में अपना वजन बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी उपाय।

    1. संतुलित और पौष्टिक आहार लें

    वजन बढ़ाने के लिए केवल अधिक भोजन करना पर्याप्त नहीं है। आपको स्वस्थ और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स शामिल करें।
    • प्रोटीन के लिए: अंडा, चिकन, पनीर, दालें और सोया शामिल करें।
    • कार्बोहाइड्रेट्स के लिए: आलू, चावल, और साबुत अनाज का सेवन करें।
    • हेल्दी फैट्स के लिए: घी, मक्खन, नट्स और बीज खाएं।

    2. दिन में 5-6 बार खाएं

    बड़े भोजन की जगह छोटे-छोटे मील्स लें। दिन में 5 से 6 बार खाने की आदत डालें। यह आपके शरीर को लगातार पोषण देगा और वजन बढ़ाने में मदद करेगा।

    3. मिल्कशेक और स्मूदी का सेवन करें

    वजन बढ़ाने के लिए कैलोरी युक्त पेय पदार्थों का सेवन करें। बनाना शेक, मैंगो शेक और ड्राई फ्रूट्स से बने स्मूदी कैलोरी बढ़ाने का एक आसान तरीका हैं।

    4. एक्सरसाइज करें

    वजन बढ़ाने के लिए केवल भोजन करना ही पर्याप्त नहीं है। मांसपेशियों को मजबूत करने और शरीर में मसल मास बढ़ाने के लिए नियमित रूप से वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करें।

    5. पर्याप्त नींद लें

    शरीर की ग्रोथ और रिकवरी के लिए अच्छी नींद आवश्यक है। हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें।

    निष्कर्ष

    वजन बढ़ाने के लिए संयम और सही प्लानिंग की आवश्यकता होती है। इन सरल उपायों को अपनाकर आप केवल 15 दिनों में अपने शरीर में बदलाव देख सकते हैं। स्वास्थ्यकर जीवनशैली अपनाएं और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करें।
  • बांद्रा में लगी भीषण आग, 20 से 25 झोपड़ियां जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

    बांद्रा में लगी भीषण आग, 20 से 25 झोपड़ियां जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

    मुंबई। बांद्रा स्थित एक झुग्गी बस्ती में भयानक आग लग गई। बांद्रा (East) के ज्ञानेश्वर नगर इलाके में दोपहर करीब तीन बजे लगी आग में 20 से 25 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

    20 से 25 झोपड़ियां जलकर राख
    आग के कारण लगभग 20 से 25 झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

    फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
    आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां, पानी के टैंकर और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी स्थिति पर नियंत्रण के लिए वहां मौजूद थी। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

    वीडियो बनाने में व्यस्त रहे लोग
    आग लगने की खबर से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग आग की लपटें और धुएं का वीडियो बनाने में व्यस्त थे। इस इलाके के पास बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स है, जहां कई बड़े कॉरपोरेट ऑफिस हैं।

  • Jalandhar News: डबल मर्डर को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डबल मर्डर को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड के अधीन आते क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर में दोस्तों ने गोलियां मारकर दो युवकों की हत्या कर दी। घटना अलसुबह आपस में बहस के दौरान हुई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि सुबह 6 बजे गोलियां चलने की सूचना उनकी टीम को मिली थी। जिसमें शिवम नामक व्यक्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी के प्रभारी परमिंदर सिंह सिविल अस्पताल जांच के लिए पहुंचे। लेकिन वहां पर शिवम और विनय तिवाड़ी की मौत हो गई थी। हरजिंदर सिंह मनी दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया था, उधम सिंह नगर ने रहने वाले हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिवम और विनय सहित मनी मिठ्ठापुरियां उसके देर रात बैठे हुए थे, जहां देर रात 2.30 बजे घर की दूसरी मंजिल में चारों बातें करते रहे। हरजिंदर मनी ने कहा कि जिसके बाद वह सो गए। लेकिन अलसुबह 4 बजे गोलियां चलने की आवाज सुनी। जिसके बाद उसने देखा कि मनी मिठ्ठापुरियां के हाथ में पिस्टल थी और उसने पहले शिवम पर 3 से 4 गोलियां चलाई।

    जिसके बाद विनय पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना में विनय की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शिवम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल अवस्था में शिवम ने बताया था कि मनी मिठ्ठापुरियां ने फायरिंग की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। निर्मल सिंह ने कहा कि दोस्तों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। घटनास्थल से एक वेपन बरामद कर लिया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी ने हरजिंदर पर हमला करने की धमकी दी, जिसके बाद वह घटना स्थल से फरार हो गया। एसीपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।