Blog

  • विराट कोहली को कंधेबाजी करना पड़ा महंगा, मैच फीस का 20 प्रतिशत लगा जुर्माना, जानें पूरा मामला

    विराट कोहली को कंधेबाजी करना पड़ा महंगा, मैच फीस का 20 प्रतिशत लगा जुर्माना, जानें पूरा मामला

    मेलबर्न: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां मेजबान टीम के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास से भिड़ने के कारण मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। वहीं, दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहस भी देखने को मिली। खास तौर से विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास के बीच हुई टक्कर के मामले में तूल पकड़ लिया है। इस पूरे मामले पर अब मैच रेफरी भी एक्शन में मोड में आ चुके हैं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं इस मैच के 10वें ओवर में यह घटना घटी जब कोहली और 19 वर्षीय सलामी बल्लेबाज कोंस्टास ने आपस में कंधे टकराए और इसके बाद संक्षिप्त बहस भी की।

    आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, आईसीसी आचार संहिता का अनुच्छेद 2.12 किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी के सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है। इसमें कहा गया, ‘‘किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि कोहली ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया। मैदानी अंपायर जोएल विल्सन और माइकल गफ, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर शॉन क्रेग ने आरोप लगाए।

    कोंस्टास ने कहा, मुझे लगता है कि हम दोनों पर जज्बात हावी हो गए थे। मुझे समझ में ही नहीं आया। मैं अपने दस्ताने पहन रहा था कि अचानक उनका कंधा मुझसे टकराया । क्रिकेट में यह सब होता रहता है। आईसीसी की आचार संहिता के अनुसार क्रिकेट में किसी भी तरह का अनुचित शारीरिक संपर्क निषिद्ध है। अगर खिलाड़ी किसी दूसरे खिलाड़ी या अंपायर से टकराते हैं या कंधे लगाते हैं, चाहे जान बूझकर या अनजाने में तो इस नियम का उल्लंघन माना जायेगा। लेवल एक के अपराध में मैच फीस का जुर्माना होता है। लेवल दो के अपराध में तीन या चार डिमेरिट अंक हो सकते हैं। चार डिमेरिट अंक होने पर एक मैच का निलंबन लग जाता है। कोंस्टास उस समय 27 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह को दो चौके और एक छक्का लगाया। वह अर्धशतक बनाने के बाद रविंद्र जडेजा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

    पहले दिन के खेल के बाद मीडिया से मुखातिब भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर ने इस घटना को तूल नहीं दिया। उन्होंने सवालों के जवाब में कहा, जब आप खेलते हैं तो जज्बात उमड़ते हैं लेकिन यह उतना बड़ा मामला नहीं है। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था और क्या कहा गया।

    वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस घटना के लिए कोहली को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा ,‘‘ देखो कि विराट कहां से चलकर आया है। वह पूरी पिच पार करके आया और झड़प की शुरूआत की। मुझे इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा,मुझे इसमें कोई शक नहीं कि अंपायर और मैच रैफरी इस घटना पर गौर करेंगे। उस समय फील्डर को बल्लेबाज के करीब नहीं होना चाहिये था। उन्होंने कहा, मुझे ऐसा लगा कि कोंस्टास ने काफी देर बाद ऊपर देखा। उसे पता भी नहीं चला कि कोई उसके सामने है। स्क्रीन पर दिख रहे उस व्यक्ति (कोहली) को जरूर कुछ सवालों के जवाब देने होंगे।

  • Flight से सफर करने वालों के लिए अहम खबर

    Flight से सफर करने वालों के लिए अहम खबर

    नई दिल्ली : हर दिन लाखों लोग फ्लाइट के जरिए देशभर में यात्रा करते हैं। कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए फ्लाइट लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए BCAS समय-समय पर नियमों में बदलाव करता है। 2024 की विदाई होने वाली है, अब लोगों को नये साल का इंतजार है इस मौके पर लोग छुट्टियां बिताने के लिए ट्रैवल करते हैं। ऐसे में लोग सामान लेकर चले जाते हैं।

    अगर आप भी न्यूय ईयर की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये बहुत ही ज्यादा जरूरी खबर है। अगर आप फ्लाइट से सफर कर रहे हैं, तो आपके हैंड बैग का वजन अब 7 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को अपने हैंड बैग में अधिकतम 7 किलोग्राम वजन ले जाने की अनुमति होगी। बिजनेस और फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए यह सीमा 10 किलोग्राम तक है।

    बैग का आकार भी तय किया गया है, और इससे अधिक वजन या आकार होने पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा। बैग के आकार को लेकर भी नियम स्पष्ट किए गए हैं। बैग की लंबाई 40 सेमी, चौड़ाई 20 सेमी और ऊंचाई 55 सेमी से अधिक नहीं होनी चाहिए। तय सीमा से बड़े या भारी बैग्स को अनिवार्य रूप से चेक-इन करवाना होगा।

  • Punjab News: बिजली कर्मी को करंट लगने के मामले में विवादों में आई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली कर्मी को करंट लगने के मामले में विवादों में आई पुलिस, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में बिजली कर्मियों को सेफ्टी किट मुहैय्या ना करवाने के चलते लगातार कर्मियों के करंट लगने से झुलसने के मामले सामने आ रहे है। वहीं मोहाली के फेज 8 बी में 4 माह पहले करंट लगने से बिजली कर्मी बुरी तरह से झुलस गया। हादसे में बिजली कर्मी की दोनों बाजू झुलस गई। कंधों से व्यक्ति की दोनों बाजू कटी हुई है। कर्मी का कहना है कि ईएसआई कार्ड से आईवी में पीड़ित का ईलाज चल रहा था, लेकिन काफी समय उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर पर ईलाज करवाने के लिए कह दिया। कर्मी ने कहा कि घर में उपचार के दौरान उसकी बाजू की हालत खराब हो गई।

    2 दिन पहले जब वह उसका हाल जानने के लिए घर गए तो देखा उसकी बाजू की हालत काफी खराब होनी शुरू हो गई थी। जिसके बाद उसे दोबारा चंडीगढ़ के पीजीआई में दोबारा दाखिल करवाया गया, जहां पीजीआई में उसकी बची हुई बाजू को भी काट दिया गया। अब परिवार और कर्मियों की मांग है कि पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए की ग्रांट मुहैय्या करवाई जाए।

    इस मामले को लेकर कर्मियों ने पुलिस की कार्रगुजारी पर गंभीर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि 4 माह बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। कर्मियों का आरोप है कि पीड़ित 4 माह पहले बिजली लाइन रिपेयर करने को लेकर खंभे पर चढ़ा हुआ था, लेकिन महकमे की लापरवाही के चलते बिजली लाइन ऑन कर दी गई और व्यक्ति करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। परिवार मैंबरों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं किया है।

    जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों द्वारा लगातार स्थानीय अधिकारियों के चक्कर लगाकर गुहार लगाई जा रही है। इसी के चलते आज बिजली विभाग के विभिन्न संगठन मोहाली थाने फेज-1 पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले को लेकर पुलिस प्रमुख से मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रमुख थाने में मौजूद नहीं थे। कर्मी ने बताया कि उन्हें थाने से पता चला कि थाना प्रभारी गोली चलने की घटना को लेकर मौके पर जायजा लेने के लिए गए हुए है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि वह ठेके पर बिजली कर्मियों को सेफ्टी किट मुहैय्या करवाने को लेकर मांग कर रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

  • Punjab बंद की कॉल में ट्रेनें और बसें रोकेंगे किसान, बंद करवाएंगे संस्थान

    Punjab बंद की कॉल में ट्रेनें और बसें रोकेंगे किसान, बंद करवाएंगे संस्थान

    पटियालाः फसलों पर MSP समेत 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आज 31वां दिन है। उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है। पंजाब के किसानों द्वारा 30 दिसंबर को बंद की कॉल दी गई है। वहीं इस कॉल को लेकर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बीते दिन समर्थन देने का ऐलान किया था। किसानों द्वारा बंद की कॉल को लेकर आज खनौरी बॉर्डर पर मीटिंग रखी गई।

    जिसमें किसानों ने कहा कि 30 दिसंबर को पंजाब बंद के दौरान सभी ट्रेनें, बसें और सरकारी व निजी संस्थान बंद करवाएं जाएंगे। बैठक के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि मीटिंग में सर्वसम्मति से तय हुआ है कि इस दौरान सड़क और रेल यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। बैठक में शिक्षण, परिवहन, बिजली कर्मचारी, आशा वर्कर, पूर्व सैनिक, प्रोफेसर, पत्रकार संघ, व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

    उन्होंने कहा कि कल दोपहर 3 बजे पंजाब के सभी जिलों में बंद को लेकर बैठक होगी। इस दौरान सभी टोल प्लाजा पर बंद को लेकर बैनर लगाए जाएंगे। बस कंडक्टर टिकट देने से पहले लोगों को पंजाब बंद के बारे में बताएंगे। गांवों में सभी गुरुद्वारों से लगातार बंद की अपील की जा रही है। पंजाब बंद सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

    वहीं जगजीत डल्लेवाल की हालत को लेकर डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर बहुत चिंताजनक है। उन्होंने 30 दिनों से कुछ नहीं खाया है और पानी के अलावा कुछ नहीं पिया है। उनके हाथ पीले पड़ गए हैं। वह अब बोल भी नहीं पा रहे हैं। वहीं, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और किसी भी संवैधानिक संस्थाओं को कोई गलतफहमी न हो, इसके लिए जगजीत सिंह डल्लेवाल की कीटोन बॉडी समेत सभी टेस्ट सरकारी डॉक्टरों से करवाए जाएं और उनकी रिपोर्ट देश के साथ साझा की जाए।

     

  • Bus Stand से हेरोइन सहित आरोपी काबू

    Bus Stand से हेरोइन सहित आरोपी काबू

    नई दिल्ली: पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थों की तस्करी और मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए जम्मू पुलिस ने बस स्टैंड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बीसी रोड पर एक ड्रग तस्कर को काबू किया है। आरोपी की पहचान याकूब अली पुत्र मीन मोहम्मद, निवासी बाबू बारी होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से 408 ग्राम हेरोइन  बरामद की है।

    पुलिस स्टेशन बस स्टैंड की एक पुलिस टीम ने बी.सी रोड बस स्टैंड जम्मू में नाका ड्यूटी के दौरान गुप्त सूचना पर तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना बस स्टैंड में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत एफ.आई.आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस क्षेत्र में ड्रग सप्लाई की चेन को खत्म करने के लिए गहनता से काम कर रही है।

  • Punjab News: होटल के बाहर भारी हंगामा, सेक्स वर्कर और साथी की जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab News: होटल के बाहर भारी हंगामा, सेक्स वर्कर और साथी की जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के बाहर भारी हंगामा होने की घटना सामने आई है। जहां बस स्टैंड के पास एक होटल के बाहर सैक्स वर्कर और साथी की लोगों ने जमकर धुनाई की। लोगों ने आरोप लगाए है कि लड़की जिस्मफिरोशी का धंधा करती है और जिस ग्राहक को वह होटल में लेकर आई थी, उससे महिला ने अपने पैसे तो ले लिए, लेकिन व्यक्ति नीरज को बातों में उलझाकर उससे भी 50 हजार रुपए छीन लिए। जिसके बाद व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की के साथ उसके साथी की जमकर धुनाई की।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस जांच के बाद व्यक्ति को उसके 50 हजार रुपए लौटा दिए गए। वहीं लड़की ने बताया कि वह व्यक्ति ही उसे होटल में लेकर आया था। लड़की ने कहा कि उसके साथ 1500 रुपए में बात तय हुई थी जो कि उसने व्यक्ति से ले लिए। लेकिन व्यक्ति द्वारा उस पर 50 हजार रुपए छीनने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे है।

    जिसके बाद व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया और मौके पर लोगों ने उसके व उसके साथी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मामले में व्यक्ति नीरज बार-बार अपना बयान बदलता नजर आया। नीरज ने पहले कहा कि महिला और उसके साथी ने उसकी जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए थे, लेकिन कुछ देर बाद जब पुलिस कर्मचारी उसके सामने आए तो उसने बयान बदलते हुए कहा कि 50 हजार रुपए मेरी जेब में ही पड़े थे, लेकिन मुझे पता नहीं चला।

    बता दें कि, यात्रियों के साथ लूटपाट का ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर बस स्टैंड के आस-पास रात को कुछ महिलाएं युवकों के साथ सड़कों पर घुमती रहती हैं और राहगीर या यात्रियों को अपने जाल में फंसा कर उनसी छीना झपटी की जाती है। घटना स्थल पर पहुंचे पीसीआर दस्ता के ASI नरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: ग्रंथी ने बनाया मामा-भांजी का फर्जी Marriage Certificate, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: ग्रंथी ने बनाया मामा-भांजी का फर्जी Marriage Certificate, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के लाल सिंह रोड़ पर स्थित संगतसर गुरुद्वारा साहिब में भारी हंगामा हो गया। दरअसल, एक माह पहले गांव मैहना की रहने वाली लड़की घर से भाग गई थी। जिसके बाद लड़की और लड़की के मामा का फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट परिजनों के हाथ में लग गया। जिसके बाद परिवार ने निहंग सिंह जत्थेबंदियों से मामले को लेकर संपर्क किया। निहंग जत्थेबंदियों ने गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी से पूछताछ की तो ग्रंथी ने गलती स्वीकार की और कहा कि उसने 2 हजार रुपए लेकर फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाया है।

    जिसके बाद नहिंग सिंह जत्थेबंदियो ने गुरुद्वारा साहिब में रखे श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारा साहिब से ले जाकर दूसरे गुरुद्वारा साहिब में बिठा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए लकड़ी की मां ने बताया कि उनकी बेटी एक महीने पहले बिना किसी को बताए घर से चली गई थी, जिसकी सूचना हमने थाना मैहना की पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने भी हमारी बात नहीं सुनी।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि जब हमें पता चला कि मेरे भाई ने मेरी बेटी को कहीं छुपा कर रखा है और उससे गुरुद्वारा साहिब का फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बरामद हुआ है। इसके बाद उन्होंने निहंग सिंह जत्थेबंदियों को घटना संबंधी सूचना दी। मौके पर ग्रंथी ने माना कि 2 हजार रुपए में उसने फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाया था। इस मामले में परिवार ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि हमें हमारी लड़की लौटाई जाएं और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: इस इलाके से पुलिस ने हटाया अवैध कब्जा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से पुलिस ने हटाया अवैध कब्जा, देखें वीडियो

    बटालाः पुलिस द्वारा शहरों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं ताकि लोगों को आवाजाही में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसी के चलते बटाला की ट्रैफिक पुलिस ने को एक बार फिर से शहर की भीड़भाड़ वाली सड़क पर दुकानों के बाहर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की।

    बटाला पुलिस ने किसी भी दुकानदार को नहीं बख्शा और कार्रवाई करते हुए दुकान के बाहर रखा सारा सामान अपनी जिप्सियों में डालकर जब्त कर लिया। सर्दियों के चलते दुकान के बाहर रखे स्टील के बर्तन और साइकिल भी नगर निगम कार्यालय ले गए।

    वहीं दूसरी और ट्रैफिक पुलिस प्रभारी ने कहा कि अब लोग हमारा समर्थन करने लगे हैं। किसी भी दुकान के बाहर अगर दुकानदार द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो लोग उसका वीडियो बनाकर पुलिस को भेज देते हैं जिस पर पुलिस कर्मचारी सामान जब्त करने की कार्रवाई करते हैं। ट्रैफिक प्रभारी ने कहा कि वह ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए ही इन लोगों का सामान लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक अतिक्रमण खत्म नहीं होता तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

  • Australia के खिलाफ Test Match में भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli को लगा जुर्माना

    Australia के खिलाफ Test Match में भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli को लगा जुर्माना

    मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का रोमांच शुरू हो चुका है। खेल के पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दमदार शुरुआत की। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहस भी देखने को मिली। खास तौर से विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास के बीच हुई टक्कर के मामले में तूल पकड़ लिया है।

    इस पूरे मामले पर अब मैच रेफरी भी एक्शन में मोड में आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोंस्टास से टक्कर के बाद विराट कोहली को लेकर मैच रेफरी ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है। ऐसे में विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस पूरे मामले में विराट कोहली को लेवल 1 का दोषी पाया गया है। हालांकि, कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि विराट कोहली पर एक मैच का बैन लग सकता है।

    लेकिन राहत की बात ये है कि उन पर सिर्फ 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है। दरअसल, सैम कोंस्टास जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनकी मोहम्मद सिराज और विराट कोहली के साथ बहसबाजी भी देखने को मिली। खास तौर से विराट के साथ तो माहौल पूरा गर्म हो गया। दरअसल सैम कोंस्टास अपनी बल्लेबाजी के दौरान उस्मान ख्वाजा की तरफ जा रहे थे तो उस दौरान विराट कोहली से उनकी टक्कर हो गई।

    यह घटना पारी के 10वें ओवर की है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दमदार शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने खेल के पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के शुरू के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। खास तौर से अपना डेब्यू करने वालने सैम कोंस्टास पूरी तरह से छाए रहे। कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन बनाए।

  • Hospital में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Hospital में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    पास ही मौजूद प्ले स्कूल के बच्चों को निकाला बाहर
    नई दिल्ली :  दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित स्वस्थम अस्पताल में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग ने इतनी भीषण थी कि अस्पताल की पहली मंजिल और वहां खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में अस्पताल के स्टाफ ने पूरे अस्पताल को खाली करवाया। इसके साथ ही आसपास के इलाके को भी खाली गया गया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के पास में ही एक प्ले स्कूल है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत वहां से बच्चों को निकालकर खुले मैदान में भेज दिया गया। शुरुआती जांच के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। अस्पताल स्टाफ ने अपनी ओर से ही तुरंत आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची।। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है।