Blog

  • अस्पताल सेवा टीम ने केंद्रीय विद्यालय सलोह में किए 700 बच्चो के ब्लड ग्रुप टेस्ट

    अस्पताल सेवा टीम ने केंद्रीय विद्यालय सलोह में किए 700 बच्चो के ब्लड ग्रुप टेस्ट

    ऊना/ सुशील पंडित: सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति,मनीष,निहाल) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय सलोह में चार दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 700 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए 700 बच्चो के ब्लड ग्रुप की जांच की गई । स्वास्थ्य शिविर के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई।

    बच्चों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर के अंतिम दिन बच्चों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया। बच्चो कों  व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के अभियान के अंतर्गत सबसे पहले शरीर की सफ़ाई के बारे में बताया गया। डॉ प्रदीप ने बच्चों  को प्रतिदिन स्नान करने और हाथ धोने का महत्व बताते हुए सफ़ाई की आदतों में सबसे महत्वूपर्ण प्रतिदिन नहाना और भोजन से पहले और टॉयलेट का उपयोग करने के बाद, भली प्रकार हाथ धोने के लिए जागरूक किया गया। इसी में नियमित रूप से बालों को धोना, शैम्पू करना, तेल लगाना भी शामिल है।

  • जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 को

    जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 को

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में होनी निश्चित हुई है। यह जानकारी देते हुए एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।

    एडीसी ने बताया कि जिन विभागों ने जिला शिकायत निवारण कमेटी द्वारा भेजे गए एजेंडों का अभी तक उत्तर नहीं दिया है वे 11 दिसम्बर सायं 3 बजे तक अपना उत्तर नए मिनी सचिवालय के कमरा नं 416 में भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी विभागीय अध्यक्षों को निर्धारित समय व स्थान पर स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

  • पुलिस ने काटे 403 वाहनों के चालान 

    पुलिस ने काटे 403 वाहनों के चालान 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 403 वाहनों के   चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में  1,24,900/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 08 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 900/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना टाहलीवाल, हरोली के पुलिस मुलाजिमों ने 05 वाहनों के चालान काटे व जुर्माने के रूप में 40,000/- रुपये वसूल किए गए।

  • अज्ञात वाहन की टक्कर से खेतों में जा गिरी कार, मामला दर्ज

    अज्ञात वाहन की टक्कर से खेतों में जा गिरी कार, मामला दर्ज

    ऊना सुशील पंडित: गाड़ी साइड लगा कर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कार खेतों में जा गिरी।

    पुलिस को दी शिकायत में शुभम कुमार पुत्र तारा सिंह निवासी रामपुर तह0 व जिला ऊना ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि यह हरोली साइड़ से ऊना की और को आ रहा था । तो इसे  घर से फ़ोन आया तो इसने अपनी गाड़ी साइड़ पर रोक कर पार्किंग लाइट आन करके खड़ी कर ली । उसी समय एक गाड़ी ऊना वाली साइड़ से आ रही थी तो उस गाड़ी चालक ने अपना नियन्त्रण खो दिया और इसकी गाड़ी के ड्राइवर साइड के पीछे वाले टायर को टक्कर मारी। जिस से मेरी गाड़ी संख्या ( एचपी 20जे1159) जो करीब 6 फुट नीचे खेत में गिर गई । इस टक्कर से गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामालूम वाहन चालक  के खिलाफ धारा 281 भा0न0स0 के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: नारायण चौड़ा मामले में Ravneet Bittu को Manoranjan Kalia ने दी नसीहत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नारायण चौड़ा मामले में Ravneet Bittu को Manoranjan Kalia ने दी नसीहत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री दरबार साहिब में सेवा निभा रहे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर नारायण चौड़ा द्वारा फायरिंग करने के मामले में केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने तंज कसा था। वहीं इस मामले को लेकर मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस घटना की भाजपा ने कड़े शब्दो में निंदा की है। कालिया ने कहा कि दो दिन रवनीत बिट्टू द्वारा नारायाण चौड़ा के लिए की गई टिप्पणी को लेकर नसीयत दी है। कालिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिट्टू साहिब आप पार्टी की नीति को समझे और पार्टी की लाइन से हमें अलग नहीं होना।

    उन्होंने कहा कि जब भी कोई बयान देना होता है उस दौरान यह ध्यान रखना चाहिए कि पंजाब के राजनीतिक ताने बाने और धार्मिक भाईचारे पर आंच नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मानते हुए बिट्टू के दादा पूर्व सीएम बेअंत सिंह का बम बलास्ट में देहांत हो गया था, वह काफी दुखद घटना है। कालिया ने कहा कि आज की घटना को लेकर हम बार-बार पुराने जख्मों को खोदते रहे तो वह भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने पहले काफी पीड़ा झेली है। उन्होंने कहा कि कोई भी बयान हमें सोच समझ कर देना चाहिए ताकि भाईचारे और प्रेम में कोई आंच ना आए।

    वहीं नायारण चौड़ा को सिख पंथ से बर्खास्त करने के मालमे में कालिया ने कहा कि अगर वह ऐसा निर्णय लेते है तो वह ठीक है। उन्होंने कहा कि अगर शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी ऐसा निर्णय लेती है तो वह उचित है। वहीं भाजपा के नगर निगम चुनाव को लेकर कालिया ने कहा कि 3 साल आप पार्टी को सत्ता में आए हो गए है, लेकिन उन्होंने कहा कि अब लोगों को सोचना चाहिए कि आप पार्टी ने क्या जालंधर और पंजाब को दिया है।

    कालिया ने कहा कि नगर निगम चुनाव आप पार्टी अपनी मर्जी से नहीं करवा रही। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के हस्ताक्षेप के बाद नगर निगम चुनाव का ऐलान किया गया है। कालिया ने कहा कि आप पार्टी के पास पूरे उम्मीदवार भी चुनाव लड़ाने के लिए मौजूद नहीं है। कालिया ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार चुनावों में लोग भाजपा को भरपूर प्यार देंगे और इस बार भाजपा पार्टी का मेयर बनेगा।

  • दर्दनाक हादसे में 3 दोस्तों की मौके पर हुई मौत

    दर्दनाक हादसे में 3 दोस्तों की मौके पर हुई मौत

    हरियाणा : अंबाला में दिल्ली हाईवे पर काली पलटन पुल के पास गत रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक कार में सवार थे। मृतकों की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ जोनी (33) निवासी शाहबाद, राहुल (32) और अशोक कुमार निवासी अंबाला सिटी के कैथ माजरी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार पहले उनकी कार डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद दूसरी लेन में जाकर कैंटर से टकरा गई।

    आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों को कार से बाहर निकाला, लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह पिचक गई। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र अपनी कार से अशोक को छोड़ने के लिए अंबाला सिटी जा रहा था और उनका दोस्त राहुल भी था। जब वो रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे तो अचानक कार के सामने पशु आ गया। वीरेंद्र ने कार कंट्रोल करने की काफी कोशिश की, लेकिन स्पीड ज्यादा होने के कारण कार डिवाइडर से टकराकर उछल गई और दूसरी लेन में जाकर कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
  • Restaurant में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    Restaurant में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : रेस्टोरेंट में आग लगने खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में सोमवार को एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद जान बचाने के लिए लोग रेस्टोरेंट की छत पर चढ़ गए। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जंगल जंबूर रेस्टोरेंट में आग लगी है। यह रेस्टोरेंट इमारत की पहली मंजिल पर स्थित है। इसमें करीब दोपहर दो बजकर 14 मिनट पर आग लगी थी।

  • Punjab News: धोखाधड़ी के आरोप में गुरप्रीत सिंह पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: धोखाधड़ी के आरोप में गुरप्रीत सिंह पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के थाना पीएयू के अधीन आते इलाके की रहने वाली हरप्रीत बराड़ के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस दौरान हरप्रीत बराड़ ने धोखाधड़ी का आरोप गुरप्रीत सिंह पर लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने थाना पीएयू में दे दी है। वहीं पुलिस ने हरप्रीत के बयानों पर गुरप्रीत सिंह पर मामला दर्ज करके आगे की कारर्वाई शुरू कर दी है। वहीं महिला ने प्रेस वार्ता ने कहा कि उसका एक कैफे सराभा नगर में है और दूसरा कैफे साउथ सिटी में स्थित कंट्री होम वेस्ट के पास था।

    महिला ने कहा कि कंट्री होम वेस्ट के पास कैफे को उन्होंने 2 साल तक चलाया, जिसके बाद उन्होंने उक्त कैफे को अमन चिकन वाले के गुरजिंदर सिंह बेटे गुरप्रीत सिंह को बेच दिया। महिला ने कहा कि उनकी गुरप्रीत के साथ साल 2023 में 33.50 लाख रुपए में डील हुई थी। जिसके बाद गुरप्रीत ने कहा कि आधे पैसे अभी ले लों और आधे पैसे वह 20 नंवबर 2023 को 16.75 लाख रुपए में दे देंगा। महिला का कहना हैकि उसके पास गुरप्रीत के हस्ताक्षर मौजूद है। महिला ने कहा कि अब उसके साथ एक अन्य साथी इस डील में था, लेकिन अब वह दोनों मिल गए है। महिला ने आरोप लगाए है कि अब इस डील को एक साल हो गया है, लेकिन अब उसे पैसे नहीं दे रहा। जिसके बाद महिला ने पुलिस अधिकारी रमन भुल्लर और एडीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने बात हुई।

    इस दौरान उन्होंने इस मामले में गुरप्रीत के साथ बैठकर मामले में समझौता करने की बात की तो गुरप्रीत सिंह वहां से निकल गया। महिला ने आरोप लगाए है कि 2 से 3 दिन तक रमन भुल्लर के पास नहीं गए। जिसके बाद रमन भुल्लर ने जसकिरण सिंह तेजा को मामले संबंधी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से मुलाकात की गई। इस दौरान पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। महिला ने कहा कि गुरप्रीत सिंह ने सेशन कोर्ट का रुख किया और बेल की याचिका दायर की। महिला ने कहा कि जज ने वहां पर गुरप्रीत की मेडिटेशन पर बेल की थी, लेकिन मेडियशन पर दोनों पक्षों में बैठकर मामले में बैठकर बात नहीं बनी। जिसके बाद सेशन कोर्ट ने गुरप्रीत की बेल रद्द कर दी। महिला ने कहा कि 16.75 लाख सहित एक साल का ब्याज की मांग की है।

    वहीं दूसरी ओर हरप्रीत बराड़ द्वारा गुरप्रीत पर केस करने को लेकर पुलिस कर्मी ने कहा कि 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसके बाद गुरप्रीत की कोर्ट में मेडिटेशन बेल लगाई गई, लेकिन उसमें बात नहीं बनी। जिसके बाद जज ने एक सप्ताह पहले बेल डिसमिस कर दी। पुलिस कर्मी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं महिला द्वारा रेड ना किए जाने के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि 420 का मुकद्दमा दर्ज करके पीड़ित के साथ सहयोग किया जा रहा है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Civil Surgeon के ड्राइवर से 5 किलो हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Surgeon के ड्राइवर से 5 किलो हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ की टीम ने तस्कर को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सीआईए की टीम ने लोहरका रोड़ पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान Fortuner गाड़ी को रोककर तालाशी ली तो गाड़ी से 5 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा गाड़ी सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान गुरवीर सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सिविल सर्जन का ड्राइवर है और वह पिछले 3 माह से नशा बेचने का काम कर रहा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गुरप्रीत का एक साथी भी नशे बेचने में लिप्त है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरवीर सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में पर्चा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वह देहात हलके से नशा लेकर आ रहा था, जिसे सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी 2021 से कांट्रेक्ट पर सिविल सर्जन के पास लगा हुआ है। आरोपी की उम्र 32 वर्षीय है और वह 12 वीं पास है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी की चेन बनी हुई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उक्त चेन को जल्द तोड़ा जाएगा।

  • 5 होटलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस

    5 होटलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस

    हरियाणा : गुरुग्राम में पांच बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम पुलिस को सुबह गुरुग्राम के एक बड़े होटल प्रबंधन की ओर से एक धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी दी गई। इसमें होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। इसको लेकर होटल मैनेजमेंट को ईमेल भेजा गया। जिसमें कहा गया कि होटलों के अंदर बम रख दिया है, कोई भी नहीं बचेगा।

    इसकी सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से होटलों में सर्च अभियान चलाया है। फिलहाल किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस की छानबीन जारी है। मेल करने वाले को आईपी एड्रेस से ट्रेस किया जा रहा है। इसके बाद शहर में अलग अलग स्थानों पर स्थित चार अन्य होटल्स को भी ईमेल भेज कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

    पुलिस ने इसके बाद होटलों में टीमें भेजी। डॉग स्क्वायड की मदद से होटलों में बड़ी बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल किसी होटल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।