Blog

  • India Canada News: कनाडा में हिंसा की घटनाओं पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की कड़ी निंदा, भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग

    India Canada News: कनाडा में हिंसा की घटनाओं पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की कड़ी निंदा, भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग

      हाइलाइट्स:
    1. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कनाडा में हुई हिंसा और नफरत की घटनाओं की कड़ी निंदा की।
    2. मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से अपील की कि वह इस मामले में कनाडा की राष्ट्रीय सरकार से हस्तक्षेप करे।
    3. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से पंजाब और पंजाबियों की छवि खराब होती है, इसलिए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    बठिंडा, 6 नवंबर 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कनाडा में हाल ही में हुई हिंसा और नफरत की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए भारत सरकार से अपील की है कि वह कनाडा की राष्ट्रीय सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आग्रह करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडा लाखों पंजाबियों का दूसरा घर है, जिन्होंने वहां जाकर अपनी मेहनत से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी समुदाय कनाडा में अपनी परिवारों का पालन-पोषण कर रहा है और दोनों देशों के बीच मधुर संबंध होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कनाडा में नफरत और विभाजन की राजनीति तेजी से पैर पसार रही है, जो कि एक सभ्य समाज के लिए घातक है।

    भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील

    भगवंत सिंह मान ने भारत सरकार से इस मामले को कनाडा की राष्ट्रीय सरकार के साथ गंभीरता से उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की हिंसा और नफरत की राजनीति का उद्देश्य किसी भी समाज में भेदभाव और विभाजन को बढ़ावा देना है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि वह इस मामले पर प्रभावी तरीके से कार्रवाई कराए और कनाडा सरकार से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करे।

    पंजाबी समुदाय के योगदान पर गर्व

    मुख्यमंत्री ने पंजाबी समुदाय की कड़ी मेहनत, आत्म-निर्भरता और कठिनाइयों से उबरने की अद्वितीय क्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समुदाय पूरी दुनिया में अपने योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी हमेशा शांति और सौहार्द के समर्थक रहे हैं और उनके इन्हीं गुणों के कारण उन्हें पूरी दुनिया में सराहा जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी समुदाय की वैश्विक पहचान उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और परिश्रम के कारण बनी है, लेकिन ऐसी घटनाओं से पंजाब और पंजाबियों की छवि को नुकसान पहुंचता है।

    अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडा सरकार को इन घटनाओं के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के लिए यह एक निवारक साबित हो। उनका मानना है कि सख्त कार्रवाई से भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सकता है और पंजाबियों का सम्मान बनाए रखा जा सकता है।

    पंजाबी समुदाय का वैश्विक योगदान

    भगवंत सिंह मान ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाबी समुदाय ने न केवल कनाडा बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपनी मेहनत, व्यापार और संस्कारों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। इस समुदाय की पहचान उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और उनके समाज के प्रति योगदान से है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जबकि समाज में शांति और सौहार्द की आवश्यकता है, नफरत और हिंसा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब और पंजाबी समुदाय के सम्मान को बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है कि दोनों देश इन मुद्दों पर मिलकर काम करें, ताकि पंजाबियों का हित सुरक्षित रहे और ऐसे असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग आवश्यक है।
  • छठ की खुशियां मातम में बदली, 2 चचेरे भाई नदी में डूबे

    छठ की खुशियां मातम में बदली, 2 चचेरे भाई नदी में डूबे

    बिहारः बगहा में छठ घाट पर गए 2 मासूम बच्चे गंडक नदी में डूब गए। लोगों ने बताया, घाट पर छठ की तैयारी देखने और खेलने गए दोनों बच्चे नाव पर चढ़ गए थे जिसके बाद वह हादसे का शिकार हो गए।

    बिहार में बगहा के कैलाशनगर में मंगलवार शाम छठ पूजा की तैयारियों दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। जब छठ घाट पर गए 2 मासूम बच्चे गंडक नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, घाट पर छठ की तैयारी देखने और खेलने गए दोनों बच्चे नाव पर चढ़ गए थे, लेकिन खेलते-खेलते अचानक संतुलन खो बैठे और सीधे नदी में गिर गए। यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

    देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उनके साथ खेल रहे एक अन्य बच्चे ने परिजनों को बताया कि दोनों भाई नाव से फिसलकर नदी में डूब गए हैं। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और छठ पर्व की तैयारियों के बीच इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण घाट पर जमा हो गए और बच्चों की तलाश में नदी में उतर गए। वार्ड की पार्षद ने बताया कि डूबे हुए दोनों बच्चे चचेरे भाई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता बच्चों की खोज अभी जारी है।

  • Punjab News: Airport Authority ने सिख यात्रियों के कृपाण ले जाने को लेकर आदेश किए जारी

    Punjab News: Airport Authority ने सिख यात्रियों के कृपाण ले जाने को लेकर आदेश किए जारी

    अमृतसरः देशभर के एयरपोर्ट्स पर सिख कर्मचारियों को कृपाण पहनने लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सिख कर्मचारियों को कृपाण पहनने की अनुमति नहीं देने के फैसले पर विवाद उठ गया है। हाल ही में द ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन ने यह निर्देश जारी किया कि एयरपोर्ट्स पर कार्यरत सभी सिख कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर अपनी कृपाण नहीं पहननी होगी। यह आदेश सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है।

    एयरपोर्ट अथॉरिटी को इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से आया एक नोटिफिकेशन जिसमें लिखा है कि घरेलू टर्मिनलों से संचालित होने वाली पूरी तरह से घरेलू उड़ानों के घरेलू मार्गों पर सिख यात्री (किसी भी इकाई के कर्मचारियों के लिए अनुमति नहीं) द्वारा कृपाण ले जाने की अनुमति है। हालाँकि, कृपाण का ब्लेड 15.24 सेमी (6 इंच) से अधिक नहीं होना चाहिए और कृपाण की कुल लंबाई 22.86 सेमी (9 इंच) से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस निर्णय की आलोचना करते हुए इसे धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के रूप में देखा है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म में कृपाण एक पवित्र प्रतीक है और इसे धारण करना एक धार्मिक अधिकार है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह के अनुसार, इस तरह के आदेश पहले भी जारी किए जाते रहे हैं, जो सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। उन्होंने कहा कि एविएशन अथॉरिटी द्वारा सिखों को कृपाण न पहन कर ड्यूटी करने के आदेश को भी गलत है।

     

  • Punjab News: Global Warming का दिखा प्रभाव, नहीं पहुंच रहे प्रवासी पक्षी, देखें वीडियो

    Punjab News: Global Warming का दिखा प्रभाव, नहीं पहुंच रहे प्रवासी पक्षी, देखें वीडियो

    पठानकोटः लगातार बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के बुरे प्रभाव अब दिखने शुरू हो गए है। पठानकोट में भी अब इसका असर देखने को मिल रहा है, इस बार नवंबर महीने में ठंड न पढ़ने से रूस सहित अन्य ठंडे देशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों की आमद बहुत कम हो गई है।

    जानकारी डीएफओ वाइल्ड लाइफ परमजीत सिंह ने बताया कि इस बार ठंड कम होने के कारण प्रवासी पक्षी पिछले साल की तुलना में कम आए है, उम्मीद है कि 15 तारीख तक इनके रणजीत सागर डैम की झील और इसके आस पास के क्षेत्र में आने पूरी संभावना है। इस समय चार पांच प्रजातियों के पक्षी आए है, जो कि कम ठंडे क्षेत्र में रह सकते है, यह पक्षी सबसे पहले आते है और सबसे बाद में जाते है, इनके यहां पर ठहरने का विभाग की ओर से पूरा प्रबंध किया गया है।

    उन्होंने कहा कि 15 तारीख तक केशो पुर शंभ ओर रणजीत सागर डैम झील का सारा क्षेत्र प्रवासी पक्षियों से भर जाएगा। पिछले साल 20 से 22 हजार पक्षी प्रवास करके यहां पर आए थे और उम्मीद है कि इस साल भी इनकी गिनती ओर बढ़ेगी।

  • पेट्रोल पंप के कर्मियों से 5.5 लाख लूटने के मामले में SHO सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित, देखें वीडियो

    पेट्रोल पंप के कर्मियों से 5.5 लाख लूटने के मामले में SHO सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित, देखें वीडियो

    अमरोहाः उतर प्रदेश के गजरौला थाने के अंतगर्त आते पेट्रोल पंप के कैशियर व सुरक्षा गार्ड से 5.5 लाख रुपये लूट कर भागे बदमाशों का पुलिस 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस की 15 टीम बदमाशों की तलाश में आस पास ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों को जोड़ने वाले मार्गों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं इस मामले में एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एसपी ने लूट मामले में थाना प्रभारी (दरोगा) सहित 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

    बता दें कि हाईवे किनारे स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के कैशियर जबर सिंह व सुरक्षा गार्ड सोमपाल सिंह से नकाबपोश तीन बदमाशों ने बीते सोमवार दोपहर 3.30 बजे 5.5 लाख रुपये लूट लिए थे। दोनों हसनपुर मार्ग स्थित एसबीआई शाखा में रुपये जमा करने जा रहे थे। यह घटना दिल्ली-लखनऊ हाईवे व गजरौला शहर को जोड़ने वाले भानपुर फाटक के पास हुई थी। लूट का विराेध करने पर बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड सोमपाल सिंह पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गए थे। सुरक्षा गार्ड व कैशियर ने भी बदमाशों से संघर्ष किया था। बदमाशों का बैग छीन लिया था। सुरक्षा गार्ड का दावा था कि उन्होंने बदमाशों पर गोली चलाई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। लेकिन, घायल बदमाश को उसके साथी बाइक पर बैठाकर ले भागे थे।

    दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस अधिकारियों के बेचैनी बढ़ी हुई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी। निजी अस्पतालों में भी पुलिस टीम पहुंची। इसके अलावा पुलिस ने बुलंदशहर, हापुड़, संभल, बिजनौर, मुरादाबाद को जोड़ने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। देखा कि किसी सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश बदमाशों की तस्वीर कैद तो नहीं हुई। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं मिला। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

     

  • Punjab News: नकाबपोश बदमाशों ने आढ़ती पर बरसाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: नकाबपोश बदमाशों ने आढ़ती पर बरसाई गोलियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के दाना मंडी गजनीपुर फोकल प्वाइंट स्थित डेरा बाबा नानक रोड पर व्यक्ति पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार, गोराया कमीशन एजेंट के नाम से आढ़त की फर्म चलाने वाले आढ़ती हरमिंदर सिंह पर 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां चला दी।

    हालांकि, गोलीबारी के दौरान आढ़ती हरमिंदर सिंह सुरक्षित बच गया और गोली किसी को नहीं लगी। आढ़ती बाजार में मौजूद था कि तभी 2 नकाबपोश मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार आये और आते ही उन्होंने आढ़ती पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलाने के बाद मोटरसाइकिल सवार तुरंत कलानौर-डेरा बाबा नानक रोड की ओर भाग गए।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सदर के SHO अमनदीप सिंह के मुताबिक मौके से 3 गोलियों के खोखे और 2 बिना चली गोलियां भी बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

  • Punjab News: नगर निगम चुनाव को लेकर सरकार ने सुप्रीम में याचिका की दायर

    Punjab News: नगर निगम चुनाव को लेकर सरकार ने सुप्रीम में याचिका की दायर

    मोहालीः पंजाब में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर सियासत गर्माई हुई है। विधानसभा चुनावों में भारी सीटों से जीत हासिल करने के बाद आप पार्टी को सत्ता में करीब पौने 3 साल का समय हो चुका है। लेकिन उसके बावजूद अभी तक नगर निगम के चुनाव लंबित पड़े हुए है। वहीं विपक्ष द्वारा पिछले कुछ माह से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नगर निगम चुनाव जल्द से जल्द करवाने की मांग की जा रही है। हाल ही में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नगर निगम चुनावों को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि 15 दिन के भीतर नगर निगम चुनाव संबंधी शेड्यूल जारी किया जाए और इसकी सूचना उच्च न्यायालय को दी जाए।

    लेकिन हाईकोर्ट के आदेश को 15 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है परंतु पंजाब सरकार ने अभी तक राज्य में नगर निगम चुनाव संबंधी कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया। दूसरी ओर इस मामले को लेकर आज पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। सरकार की ओर से एक एसएलपी (स्पेशल लीव पिटिशन) दायर कर दी गई। एसएलपी नंबर 51131/ 2024 में संभवत यह तर्क दिया गया है कि फगवाड़ा नगर निगम संबंधी एक याचिका पहले ही सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है और उसपर अभी कोई फैसला नहीं आया है परंतु हाईकोर्ट ने सभी निगम चुनावों का शेड्यूल जारी करने के निर्देश दे दिए हैं।

    यह एसएलपी स्टेट ऑफ पंजाब बनाम बेअंत कुमार के टाइटल से दायर की गई है। इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट में लिस्ट कर लिया गया है और जल्द इस पर सुनवाई संभावित है। माना जा रहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्त्ताओं के तर्क से सहमत होते हुए स्टे आर्डर जारी कर दिया तो पंजाब में नगर निगम चुनावों में और कई महीनों की देरी हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्रों में तो यह भी चर्चा है कि सुप्रीम कोर्ट में यह केस एक प्रसिद्ध वकील (जो कांग्रेस के पदाधिकारी रहे हैं) द्वारा लड़ा जाएगा।

  • Jalandhar News: देर रात चली गोली, आरोपी बिल्ला की जांघ में लगी

    Jalandhar News: देर रात चली गोली, आरोपी बिल्ला की जांघ में लगी

    जालंधरः तिलक नगर में देर रात गोली चलने का मामला सम गई। गोली क्रिमिनल प्रिंस बिल्ला की जांघ को चीरते निकल गई। जिसके बाद बिल्ला के परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस देर रात तक बिल्ला को ढूंढती रही। जिसके बाद थाना भार्गव कैंप में बिल्ला के खिलाफ असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

    देर रात तिलक नगर के रहने वाले प्रिंस बिल्ला को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल लेकर आए थे तो उसकी दाई जांघ में गोली लगी थी। जहां बिल्ला ने स्टाफ से कहा था कि कार ड्राइवर है। रात को घर लौट रहा था तो उसे लुटेरों ने घेर लिया। मोबाइल छीनने लगे तो विरोध किया तो एक लुटेरे ने गोली मार दी। इसके बाद लुटेरे भाग गए। गोली के जख्म को देखकर स्टाफ ने ट्रीटमेंट शुरू कर दिया और पुलिस में सूचना भेज दी।

    जब तक पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच तो परिजन बिल्ला को प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। एसएचओ अशोक शर्मा ने कहा कि प्रिंस पर करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं। वह एक साल पहले जेल से बाहर आया था। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि उसके पास वेपन है तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: जापानी एजेंसी JICA के सहयोग से 792 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

    Punjab News: जापानी एजेंसी JICA के सहयोग से 792 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

    Highlights:
    1. पंजाब सरकार का 2030 तक वन क्षेत्र को 7.5% तक बढ़ाने का लक्ष्य।
    2. 792.88 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना से किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद।
    3. शिवालिक क्षेत्र में वनीकरण और इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने पर विशेष जोर।

    चंडीगढ़, 6 नवंबर 2024: पंजाब राज्य सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाना है बल्कि किसानों की आय में वृद्धि करना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना भी है। राज्य सरकार ने 2030 तक वन क्षेत्र को 7.5% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (JICA) के साथ एक महत्वपूर्ण सहयोग की शुरुआत की है।

    परियोजना का महत्व और JICA के साथ सहयोग

    पंजाब की जलवायु परिस्थितियाँ और तेजी से घटता वन क्षेत्र लंबे समय से चिंता का विषय रहे हैं। इसलिए, राज्य सरकार ने कृषि वानिकी और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए JICA के साथ एक विशेष परियोजना प्रस्तावित की है। इस परियोजना का कुल बजट 792.88 करोड़ रुपये है और इसका उद्देश्य राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को वित्तीय लाभ प्रदान करना है।

    वन क्षेत्र में विस्तार और कृषि वानिकी

    कृषि वानिकी (Agroforestry) का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमि पर वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करना है ताकि वे पारंपरिक फसलों के साथ-साथ वृक्षारोपण से भी आय कमा सकें। इस प्रक्रिया में, किसान अपनी कृषि भूमि के एक हिस्से में वृक्षों का रोपण कर सकते हैं, जिससे न केवल वन क्षेत्र का विस्तार होगा बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी। इससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी होगा और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    पर्यावरणीय प्रभाव और प्रदूषण रोकथाम

    वर्तमान में पंजाब के कई क्षेत्रों में पराली जलाने से प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। इस परियोजना के माध्यम से, पराली जलाने की समस्या को कम करने के प्रयास किए जाएंगे। JICA के सहयोग से बनने वाली इस योजना में किसानों को जैविक कचरे को खाद में बदलने की तकनीक सिखाई जाएगी। इससे खेतों में पराली जलाने के बजाय उसे पुन: उपयोग में लाने का एक बेहतर विकल्प मिलेगा।

    जल संसाधनों का संरक्षण

    पंजाब में भूजल का स्तर तेजी से घटता जा रहा है, जो कि कृषि और घरेलू उपयोग के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इस परियोजना के तहत भूजल को संरक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कृषि वानिकी और वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव कम होगा और भूजल स्तर में भी सुधार आएगा। शिवालिक क्षेत्र में जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन (Integrated Watershed Management) को भी सशक्त किया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में संतुलन बना रहेगा।

    जैव विविधता संरक्षण और इकोटूरिज्म को बढ़ावा

    पंजाब का वन विभाग जैव विविधता संरक्षण के लिए शिवालिक और अन्य क्षेत्रों में इकोटूरिज्म (Ecotourism) को भी बढ़ावा देगा। इसके माध्यम से पर्यटकों को जैव विविधता से परिचित कराने के साथ-साथ राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकेगा। वेटलैंड्स (Wetlands) और जैव विविधता से समृद्ध क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इन प्रयासों से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जा सकेगा।

    आमदनी के नए स्रोत और स्थायी विकास

    कृषि और पशुपालन के साथ-साथ किसानों को नए आय स्रोतों से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। इस परियोजना में कृषि वानिकी को प्रोत्साहित कर किसानों की पारंपरिक कृषि आय के साथ-साथ वृक्षारोपण और पशुपालन से अतिरिक्त आय का प्रावधान किया जाएगा। इससे किसानों का जीवनस्तर बेहतर होगा और उन्हें परंपरागत कृषि में बदलाव के बिना एक स्थिर आर्थिक आधार प्राप्त होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय (MoEF&CC), JICA और पंजाब वन विभाग मिलकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करेंगे। परियोजना को 2025-26 से शुरू किया जाएगा और इसे पाँच वर्षों में पूरा करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, समय-समय पर परियोजना की समीक्षा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी उद्देश्यों को सही ढंग से पूरा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने इस परियोजना का स्वागत किया है। उनके अनुसार, पंजाब में वन क्षेत्र का विस्तार न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी नए अवसर खोलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना पंजाब के पर्यावरण और जैव विविधता को समृद्ध बनाएगी और ग्रामीण समुदायों की आय में भी बढ़ोतरी करेगी। स्थानीय किसानों का भी मानना है कि सरकार के इस कदम से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे नए आय स्रोतों से जुड़ सकेंगे।
  • Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा में मारी टक्कर, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा में मारी टक्कर, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट की सीसीटीवी वीडियो काफी वायरल हो रही है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई कि यह लुधियाना का कौन-सा एरिया है, लेकिन यह वीडियो इस समय लुधियाना में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार और एक्टिवा चालक की आमने-सामने टक्कर में एक्टिवा चालक ने हवा में 2 पलटिया खाई और सड़क पर गिर गया। लेकिन इस टक्कर के दौरान कार चालक की ब्रेक नहीं लगी। जिसके बाद वह एक्टिवा को घसीटता कुछ दूरी पर ले गया और दीवार से एक्टिवा की टक्कर के बाद कार रूक गई।