Blog

  • जालंधरः पटाखा बेचने वालों के लिए DCP ने जारी किए आदेश, इस दिन निकलेगा ड्रॉ

    जालंधरः पटाखा बेचने वालों के लिए DCP ने जारी किए आदेश, इस दिन निकलेगा ड्रॉ

    जालंधर, ENS: दिवाली के मद्देनजर शहर में पटाखों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सख्त हो गए हैं। शुक्रवार को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता द्वारा जारी किए गए आदेशों में उन्होंने पटाखा बेचने वालों को लेकर हिदायतें जारी की हैं। उन्होंने कहा- पटाखे की दुकान लगाने के इच्छुक लोग अपना लाइसेंस अप्लाई कर सकते हैं। अस्थाई लाइसेंस ड्रॉ के माध्यम से जारी किया जाएगा। वहीं, लाइसेंस अप्लाई करने वाले की उम्र 18 साल से काम नहीं होनी चाहिए।

    बल्टन पार्क में पटाखा बेचने के लिए जारी आदेशों में डीसीपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि जो भी व्यक्ति बल्टन पार्क में अपनी दुकान लगाकर पटाखा बेचना चाहता है, तो उसके पास जीएसटी नंबर होना अनिवार्य है। जीएसटी नंबर के बिना किसी भी पटाखा बेचने वाले को लाइसेंस नहीं जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइसेंस प्राप्त करने के लिए असलहा लाइसेंस शाखा, जालंधर पुलिस से पत्र अप्रूव करवाना होगा। जिसकी तिथि 21 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक की है। रोज सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन जमा करवा सकेंगे। जिसके बाद इस संबंध में ड्रॉ 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे रैड क्रॉस भवन जालंधर में निकाला जाएगा। वहीं, अगर इसे लेकर कोई भी उल्लंघन हुआ तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

  • 16 लाख की ठगी मामले में मिसेज चंडीगढ़ रह चुकी महिला पर मामला दर्ज

    16 लाख की ठगी मामले में मिसेज चंडीगढ़ रह चुकी महिला पर मामला दर्ज

    मोहाली: डेराबस्सी की महिला से एक नामी स्कूल में एडमिशन के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने मोहाली पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अर्पना सगोत्रा मिसेज चंडीगढ़ रह चुकी हैं। आरोपी पति-पत्नी ने पीड़ित से एडमिशन और इन्वेस्टमेंट के नाम पर कुल 16 लाख रुपए की ठगी की है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह डेराबस्सी में सैलून का काम करती है।

    जब आरोपी अर्पना सगोत्रा उससे मिली तो उसने अपने पति का नाम ईएस जोसफ बताया था। उसने कहा था कि उसके पति सेक्टर-26 स्थित एक नामी स्कूल में उसके बच्चे का एडमिशन करा देंगे। इस पर डोनेशन के नाम पर 5 पांच लाख रुपए पीड़ित से ले लिए थे। जबकि उसके पति का असली नाम संजय सिंह है। ​​​​​​​आरोपी पति-पत्नी पीड़ित की दुकान पर सैलून का काम करवाने आते थे। उन्होंने बताया था कि उनकी खुद की एक एयरक्राफ्ट कंपनी है।

    इसमें पैसा लगाने पर उन्हें 24% ब्याज के साथ रिटर्न मिलेगा। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने 16 लाख रुपए कंपनी में इन्वेस्ट करने के लिए दे दिए थे। आरोपी खुद को दिल्ली हाईकोर्ट में वकील बताते थे। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी महंगी गाड़ियों में उनके सैलून पर आते थे। उन गाड़ियों को देखकर लगता ही नहीं था कि यह ठगी कर सकते हैं। वह इसी प्रकार कई लोगों को झांसा दे चुके हैं। इन गाड़ियों को दिखाकर ही वह लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।

  • जालंधरः इस इलाके में तहबाजारी विभाग ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में तहबाजारी विभाग ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: पटेल चौक के पास मार्किट में आज तहबाजारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान तहबाजारी विभाग ने दुकानों के बाहर कब्जा करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। हालांकि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का कुछ दुकानदारों द्वारा विरोध भी जताया गया। बता दें कि त्यौहारी सीजन में कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रख दिया जाता है। जिसके चलते ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। इसी के तहत आज विभाग द्वारा दुकानों के बाहर कब्जा करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। विभाग की टीम के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    तहबाजारी के अधिकारियों ने इसके बाद वाल्मीकि गेट से माई हीरां गेट तक दुकानों के बाहर कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। बता देंकि इससे पहले विभाग द्वारा नाज सिनेमा से लेकर वाल्मीकि चौक, शेखां बाजार में भी कार्रवाई की गई थी। विभाग द्वारा कार्रवाई को लेकर कुछ दुकानदारों द्वारा पहले ही अपना सामान अंदर रख लिया गया। हालांकि इस बार भी कुछ दुकानदारों को विभाग द्वारा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

  • पंजाबः 12 किलो अफीम सहित चाची-भतीजा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः 12 किलो अफीम सहित चाची-भतीजा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए-1 के ईंचार्ज बलविंदर सिंह ने रेलवे स्टेशन पर चैकिंग के दौरान एक महिला और एक व्यक्ति को अफीम सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों से 6-6 किलो अफीम बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों रिश्ते में चाची और भतीजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जम्मू की ट्रेन से आए थे और आरोपियों ने अमृतसर रवाना होना था।

    इस दौरान जिस ट्रेन में आरोपियों ने अमृतसर रवाना होना था वह ट्रेन अमृतसर नहीं जानी थी। इस दौरान शक के आधार पर चैकिंग दौरान अफीम बरामद की। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह यूपी के बरेली से अफीम लेकर आए थे और उन्होंने इसकी अमृतसर में सप्लाई करनी थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों को सप्लाई करने के बदले 10-10 हजार रुपए मिलने थे। आरोपियों के मुताबिक वह पहली बार ही सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने बताया बाकी मामले की जांच की जा रही है। अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई दर्ज हुआ मुकद्दमा सामने नहीं आया है।

  • ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित, बेटी को बैंड-बाजे के साथ मायके ले गए माता-पिता

    ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित, बेटी को बैंड-बाजे के साथ मायके ले गए माता-पिता

     रांची: झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने एक समाज को अलग और नया संदेश दिया है। जी हां, यहां एक पति व ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग बेटी को उसके माता-पिता ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ मायके वापस ले आए। मामला झारखंड की राजधानी रांची का है। रांची निवासी प्रेम गुप्ता ने करीब डेढ़ साल पहले अपनी पुत्री साक्षी गुप्ता का विवाह काफी धूमधाम के साथ किया था, लेकिन शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल के अन्य सदस्य साक्षी को प्रताड़ित कर रहे थे। जब इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने बेटी को वहां से निकालने का फैसला किया।  जानकारी के मुताबिक साक्षी का विवाह पिछले वर्ष 28 अप्रैल को सचिन कुमार नाम के युवक से हुआ था।रांची के सर्वेश्वरी नगर का रहने वाला सचिन झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है।

    शादी के कुछ दिन बाद से ही वह साक्षी को प्रताड़ित करने लगा। करीब एक साल बाद साक्षी को पता चला कि सचिन ने पहले से दो शादियां कर रखी हैं। यह जानकर उसके पांवों के नीचे से जमीन खिसक गई।ससुराल की प्रताड़ना और पति के पहले से शादीशुदा होने का पता चलने पर साक्षी ससुराल में घुट-घुटकर जी रही थी। यह देखकर उसके पिता ने बेटी को वापस अपने घर लाने के लिए बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली। इतना ही नहीं, उन्होंने नवरात्र के समय समाज को एक संदेश देने की भी कोशिश की है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। बेटी के इस अनोखी विदाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

  • जालंधरः असला रखने के शौकिनों को बड़ा झटका, जारी हुए नए आदेश

    जालंधरः असला रखने के शौकिनों को बड़ा झटका, जारी हुए नए आदेश

    जालंधर, ENS: असला रखने के शौकीनों के लिए अहम खबर है। दरअसल, पुलिस ने असला रखने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसको लेकर पुलिस ने नए आदेश जारी कर दिए है। यानी कि असले के शौकिनों के लिए अब नया असला लाइसैंस बनवाना आसान नहीं होगा। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता ने बताया कि नया असला लाइसैंस बनवाने के चाहवान पहले असला ब्रांच से असला फॉर्म लेकर लाइसैंस के लिए आवेदन करते थे, जिसके बाद वे अपने सभी दस्तावेज पूरे करते थे और कई सिफारिशों के बाद उन्हें अपना लाइसेंस मिल जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

    नए लाइसैंस बनवाना हुआ मुश्किल

    पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के आदेशानुसार अब पुलिस ने असला लाइसैंस बनवाने के शौकीन लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अगर कोई भी व्यक्ति जो असला लाइसैंस बनवाना चाहता है, वह नए लाइसैंस के लिए आवेदन करता है, तो दस्तावेज पूरे होने के बाद पुलिस असला धारक की जांच के पीछे उसके काम की भी जांच करेगी। पुलिस जांच में पता चला है कि कई लोग अपने काम को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं जबकि हकीकत में वे उक्त काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि अब असला मालिक के घर के अलावा उसके कामकाज की भी गंभीरता से जांच की जाएगी। 

    पुलिस ने कई नए लाइसेंस धारकों के आवेदन पत्र किए खारिज

    पुलिस अधिकार ने बताया कि उक्त असला धारक के इनकम टैक्स की रिर्टन को भी देखा जाएगा कि असला लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की वार्षिक आय क्या है और उसका टर्नओवर कितना है, जिसके बाद उक्त व्यक्ति को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उनसे असलहा लाइसैंस लेने का कारण पूछा जाएगा। इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट तय करेगा कि उक्त व्यक्ति को गोला-बारूद की जरूरत है या नहीं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कमिश्नरेट पुलिस ने कई नए हथियार लाइसेंस धारकों के आवेदन पत्रों को खारिज कर दिया है, जिन्हें असला की आवश्यकता नहीं है।

  • 7 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौ’त

    7 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौ’त

    झज्जर :  गांव साल्हावास के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें ट्रैक्टर सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति को गहरी चोटें आई हैं जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय सचिन पुत्र तस्वीर निवासी जमालपुर अपने चाचा प्रवीण के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गांव जमालपुर आ रहा था इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिसमें सचिन की मौके पर ही मौत हो गई और प्रवीण को हादसे में गहरी चोटें आई है।

    सचिन परिवार में सात बहनों का इकलौता भाई था और 12वीं क्लास पास करने के बाद झज्जर में नौकरी के लिए कोचिंग ले रहा था। सचिन पढ़ाई के साथ-साथ खेतीबाड़ी में भी हाथ बटाता था। जांच अधिकारी एसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साल्हावास गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिसमें सचिन की मौके पर है मौत हो गई और प्रवीण नमक व्यक्ति घायल है। मृतक सचिन के पिता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करावाए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • जालंधरः Triple Murder मामले में SSP मुखविंदर सिंह भुल्लर ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधरः Triple Murder मामले में SSP मुखविंदर सिंह भुल्लर ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते टावर इन्कलेव फेस-3 में कलयुगी बेटे ने देर रात मां-बाप और भाई की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर SSP मुखविंदर सिंह भुल्लर ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रात 8.30 बजे परिवार के तीन लोगों के कत्ल का मामला सामने आया था। आरोपी तीनों की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था। मृतक जगदीश के भाई ने पूछताछ में बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ है।

    मृतक के भाई ने बताया कि हरप्रीत सिंह चाहता था कि घर की सारी प्रॉपर्टी उसके नाम कर दी जाए। मृतक के भाई ने बताया कि आरोपी का भाई मंदबुद्धी है, लेकिन परिवार वाले उसके नाम प्रॉपर्टी करने को राजी नहीं थे। जिसके कारण हरप्रीत सिंह ने मां-बाप और भाई का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे हथियार बरामद कर लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वारदात को अंजाम देने के बाद हरप्रीत सिंह क्यूरो मॉल में फिल्म देखने चला गया था। कुछ समय सिनेमा में फिल्म देखने के बाद आरोपी को अपने बच्चों और पत्नी का डर सताने लगा। जिसके बाद वह सिनेमा से वापिस लौटते समय सरेंडर करने जा रहा था कि रास्ते में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने पिता को 5 और मां व भाई को एक-एक गोली मारी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ दौरान 7 से 8 राउंड आरोपी ने फायर किए थे। पुलिस ने कहा कि मृतकों के पोस्टमार्टम से असल बात सामने आएगी कि कितनी गोलियां मृतकों को लगी है। वहीं परिजनों का कहना है कि घरेलू झगड़ा परिवार में चल रहा था।आरोपी हरप्रीत किसी मोहल्ले में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वहीं आरोपी का मृतक पिता बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। परिजनों का कहना है कि घरेलू कलह के चलते मोहल्ले के लोगों से भी इनकी कम ही बातचीत होती थी। 

    परिजनों का कहना है कि फरार चल रहा आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। वहीं परिजनों के अनुसार उक्त आरोपी की पत्नी के साथ एक साल‌ तक अमृतसर में किराए के घर पर भी रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी की बहन ने वहां पर उन्हें किराए का मकान लेकर दिया था। वहीं पुलिस अधिकारी डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि घर का मालिक जगबीर सिंह उनकी पत्नी अमृतपाल कौर और बेटा गगन का इनके बेटे हरप्रीत ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां मारकर कत्ल कर दिया।

  • भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    नई दिल्ली :  ईरान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान भूकंप की तीव्रता लगभग 4.9 मापी गई। समाचार एजेंसी रायटर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र खानेह जेन्यान रहा, यह स्तह से करीब 10 किमी की गहराई पर स्थित था। जानकारी के मुताबिक भूकंप के कारण करीब सात लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। दरअसल ईरान कई तरह की भूभागीय रेखाओं से घिरा हुआ है। बीते वर्षों में ईरान ने कई विनाशकारी भूकंपों का सामना किया है।

  • भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    नई दिल्ली :  ईरान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान भूकंप की तीव्रता लगभग 4.9 मापी गई। समाचार एजेंसी रायटर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र खानेह जेन्यान रहा, यह स्तह से करीब 10 किमी की गहराई पर स्थित था। जानकारी के मुताबिक भूकंप के कारण करीब सात लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। दरअसल ईरान कई तरह की भूभागीय रेखाओं से घिरा हुआ है। बीते वर्षों में ईरान ने कई विनाशकारी भूकंपों का सामना किया है।