Blog
-

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 94 का चालान
ऊना/सुशील पंडित : ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ऊना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 94 लोगों के चालान किए है। इनमें से 39 वाहन चालकों ने तो मौके पर ही चालान भर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 24,100 रूपए की कमाई हुई है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक से भी 4500 रूपए जुर्माना वसूला है जो अवैध खनन में लिप्त पाया गया था। -

मैहतपुरः मारपीट करने पर पांच लोगों पर पर्चा
ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर के युवक ने पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर थाने में साहिल पुत्र मोहन लाल वार्ड नंबर दो ने शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को जिस समय वह गुलमोहर होटल में मूवि देखने गया था। रात करीब दस बजे उसे बसदेहड़ा निवासी कुलदीप ने फोन करके साहिल को दुकान पर आने को कहा। साहिल ने दावा किया है कि जब वह अपने भाई के साथ दुकान पर पहुंचा तो कुलदीप व चार अन्य लोगों ने पहले उसका रास्ता रोका। फिर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दोनों भाइयों हमला बोल दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

बंगाणाः जमीनी विवाद को लेकर झड़प
ऊना/सुशील पंडित : जमीनों के विवादों में भी लड़ाई झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन जमीनों की लड़ाई थानों में पहुंच रही है। बंगाणा के बडेराह (बासा पट्टी) गांव की रहने वाली सुमन देवी पत्नी नरेश कुमार ने बंगाणा थाने में दी शिकायत में अपनी ही पड़ोसन रचना देवी पत्नी जोगिंदर पाल पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि रचना देवी की जमीन उनकी जमीन से लगती है। उन दोनों में जमीन का विवाद भी चल रहा है। शुक्रवार को रचना का परिवार जब विवादित जमीन पर बुआई करने लगा तो सुमन ने उन्हें रोक दिया। इससे रचना के परिवार ने सुमन का रास्ता रोका, मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने आरोपी महिला पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। -

कागज की तरह बही दर्जनों गाड़ियां, देखते रह गए लोग, देखें वीडियो
हरिद्वार: जिले में एक बार फिर मां गंगा का रौद्र रूप देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि यहां अचानक बारिश के बाद दर्जनों गाड़ियां गंगा नदी में समा गईं। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। गंगा में बह रहीं दर्जनों गाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक करके दर्जनों गाड़ियां पानी में बह रही हैं। वहीं आस-पास सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक तेज बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया, जिसके बाद गाड़ियों के पानी में बहने का वीडियो सामने आया है।
आधे घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने खड़ी कर दी मुसीबत
दरअसल, आज दोपहर 3 बजे के लगभग आधे घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने बाहर से आए तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। यहां उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी भूपतवाला क्षेत्र में भारी मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। यहां की सूखी नदी के किनारे लोगों खड़ी हुई लग्जरी कारें पानी के तेज बहाव में कागज की नाव की तरह बहने लगीं। सुखी नदी से बहती हुई ये कारें गंगा की मुख्य धारा में जा पहुंची जहां पर लोगों ने उनकी वीडियो बनाई।दरअसल उत्तरी हरिद्वार में सूखी नदी के आसपास कई होटल और आश्रम बने हुए हैं। यहां ठहरने वाले तीर्थयात्री और अन्य यात्री अपनी कारें सूखी नदी में पार्किंग के रूप में खड़ी कर देते हैं।
-

बसालः वाहनों के टक्कर में दो घायल
ऊना/सुशील पंडित : बसाल गांव में एक वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। सदर थाने में पहुंची एक शिकायत में निचला बसाल निवासी रजनीश कुमार पुत्र राकेश कुमार ने दावा किया है कि वह बसाल की एक कंपनी में मैकेनेकि का काम करता है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जिस समय वह दुकान के बाहर खड़ा था तब ऊना की ओर से आ रहे एक वाहन आया और उसने मुड़ते समय अम्ब की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक पवन कुमार पुत्र भंडारी सिंह वासी राजपुरा गांव बंगाणा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। -

घालुवालः हिंसक हो रहा है रेत का कारोबार
ऊना/सुशील पंडित : रेत के कारोबार में अब हिंसा आम बात हो चली है। स्वां नदी पर वर्चस्व की लड़ाई भी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को घालुवाल में बहडाला के एक युवक के ऊपर हमला हुआ है। हरोली थाने में दर्ज एक केस से पता चलता है कि मनप्रीत पुत्र संतोख सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब जिस समय वह संजु ढाबे पर खाना खा रहा था तभी सलोह गांव के दो व्यक्तियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया।मारपीट का आरोप सलोह गांव के हैप्पी और शिवु के ऊपर लगा है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत उर्फ मनी ने हमलावरों पर जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने चार अलग अलग धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। वहीं ढाबे के मालिक संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में दो लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। संजीव ने शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को इस झगड़े के बाद ढाबे पर मौजूद उसके बेटे रविंदर कुमार पर भी हमला हुआ था जिसके आरोपियों पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।संजीव का दावा है कि हरप्रीत सिंह ढिल्लु, अमन उर्फ लाम्मा और बिल्ला नामक तीन व्यक्तियों ने ढाबे के अंदर आकर पहले मेरे बेटे के साथ मारपीट की और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संजीव का आरोप है कि एक मामले में कार्रवाई करने के बाद पुलिस को दूसरे मामले की जांच भी करनी चाहिए थी। यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो हमलावर उनके ऊपर फिर से हमला कर सकते हैं। -

हिम-ईरा फूड वैन संचालन के लिए 5 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
ऊना/ सुशील पंडित : बीडीओ ऊना केएल वर्मा ने जानकारी देते हुए ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत बनाए गए स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठनों (वीओ), संकुल स्तरीय संगठन (सीएलएफ) के सदस्यों द्वारा एक हम हिम-ईरा फूड वैन का संचालन किया जाना है।उन्होंने बताया कि जो भी स्वयं सहायता समूह के सदस्य पिछले दो वर्षों से खान-पान से संबंधित उत्पादों का कार्य कर रहे हैं वे इसके लिए पात्र होंगे। साथ ही बताया कि जिन सदस्यों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (पीएमएफएमई) योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त हुई है उनको प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।हिम-ईरा फूड वैन संचालन के इच्छुक आवदेक अपने आवेदन पत्र खंड विकास अधिकारी कार्यालय ऊना में 5 जुलाई 2024 तक जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस को बीडीओ कार्यालय ऊना से संपर्क कर सकते हैं। -

7 दिन भागवत कथा के सुहाने रंग में डूबी रही हिल व्यू आवासीय सोसाईटी
आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री ने लोगों सार्थक जीवन जीने के उपाय बताएगौ सेवा, परिवार प्रबोधन, सामाजिक विकास व सनातन के महत्व बताएबददी/ सचिन बैेसल : बददी के निकट हिल व्यू आवासीय कालोनी झाडमाजरी में 7 दिन से चली आ रही भागवत कथा का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। उत्तर भारत के प्रसिद्व कथा वाचक आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री ने सातों के सात दिन श्रद्वालुओं को भक्ति रस में डूबा दिया। उन्होने श्रद्वालुजनों को भागवत कथा के साथ कृष्ण जन्म की बातें तो बताई ही साथ में लोगों को बताया कि सार्थक जीवन किस प्रकार जीना चाहिए। उन्होने कहा कि आज कल हर घर में छोटी छोटी बातों को लेकर कलह पड़ा हुआ है। कोई एक दूसरे का चेहरा तक देखने को तैयार नहीं है और एक घर में कई घर बन गए हैं। उन्होने कहा कि जो मजा व संस्कार संयुक्त परिवार में रहने का वो कहीं नहीं है। बच्चों की शिक्षा दीक्षा जब संयुक्त परिवार में होती है तो ही वो दुनियादारी व समाज को समझता है। घर का प्रत्येक व्यक्ति उसको अपने जीवन का अनुभव देता है और उसको सही राह पर चलने के बारे में बताता है तो वह अच्छा नागरिक बनता है।सीमित मनुष्य जीवन में धर्म अर्थ काम और मोक्ष इन चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति सफल और सार्थक जीवन है। जगमोहन ने कहा कि विवेक से, निरंतर पुरुषार्थ से, निरंतर प्रयासों से भौतिक जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। अज्ञान अंधकार से ज्ञान प्रकाश की ओर जाने में, अपनी भौतिक जरुरतों के साथ साथ मनुष्य जीवन के मूल उद्देश्यों कि, आत्मज्ञान की प्राप्ति करने में मनुष्य जीवन की सार्थकता है। भौतिकता में सबकुछ पा लिया, लेकिन अपने मैं कौन हूं नहीं जाना तो सब पाकर भी निरर्थक है। भौतिक जरुरतें तो सबकी होती ही है। लेकिन मनुष्य जीवन की सार्थकता तब है, जब उसने भौतिक जीवन के खुशियों के साथ साथ खुशियों के उस स्रोत को भी खोज सीमित मनुष्य जीवन में धर्म अर्थ काम और मोक्ष इन चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति सफल और सार्थक जीवन है।उन्होने कहा कि मैंने ऐसे एक व्यक्ति को देखा है, जिसके भीतर एक ज्ञानी है और बाहर से वह एक सफल बिजनेसमैन। तो मनुष्य जीवन की सार्थकता दोनों चीजों के उपलब्धियों में है। हिल व्यू में सात के सात दिनों 6 बजे से 9 बजे तक रात्रि प्रवचन होते थे क्योंकि शाम को सब लोग उद्योग धंधों व नौकरियों से निवृत होकर आराम से प्रवचन सुन सकते थे। मातृ शक्ति का सातों दिन जन सैलाब उमडता था वहीं शाम को हिल व्यू के कार्यकर्ता रोजाना रात को 9 बजे से 11 बजे अटूट लंगर भी चलाते थे। -

CBI मामले में CM केजरीवाल के उम्मीदों पर फिरा पानी
12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए CM
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया। जहां, सीएम केजरीवाल को सीबीआई मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट की अवकाश न्यायाधीश सुनैना शर्मा के समक्ष पेश किया था। जिसके बाद मामले में सुनवाई करते हुए केजरीवाल को 12 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है। CBI के पक्ष में आया फैसला दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज मामले की सुनवाई करते हुए पहले कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत के अनुरोध वाली सीबीआई की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि कुछ देर बाद फैसला सीबीआई के पक्ष में आया। जिसके बाद सीएम केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है -

एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 की खुली पोल टपका पानी, देखें वीडियो
10 मार्च को हुआ टर्मिनल 3 का उद्घाटन
लखनऊ: मानसून की पहली बारिश ने राजधानी लखनऊ एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल 3 की पोल खोलकर रख दी है। 10 मार्च को बड़े ही धूमधाम से टर्मिनल थ्री का शुभारंभ किया गया था। जिसकी खूबसूरती की देश और दुनिया में जमकर तारीफ भी हुई थी। एयरपोर्ट आने वाले कई विदेशी मेहमानों ने भी जमकर प्रशंसा की थी। लेकिन टर्मिनल थ्री के वेटिंग एरिया के छत से पानी टपकने की खबर आने के बाद से अब जमकर किरकिरी हो रही है। टर्मिनल 3 के वेटिंग एरिया में बैठे कुछ कुछ यात्रियों ने छत से पानी टपकने का वीडियो वायरल किया है। यात्रियों ने ट्विटर और फेसबुक पर वीडियो वायरल करने से एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले एयरपोर्ट बिल्डिंग की सुंदरता की तारीफ पूर्व इंग्लैंड टीम के कप्तान और पाकिस्तानी यूट्यूबरों ने भी की थी। जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट की खूबसूरती की चर्चा विश्व पटेल पर छा गई थी।
मानसून सीजन की पहली बारिश में उत्तर प्रदेश में जहां अयोध्या की राम मंदिर की भव्यता की पोल खोली थी। जहां पर पहले ही बारिश में मंदिर में बारिश का पानी टपकने लगा था। उसके बाद यूपी के ही राजधानी लखनऊ में नवनिर्मित टर्मिनल 3 जो कि विदेशी एयरपोर्ट की तर्ज पर बना हुआ है। वहां भी पानी टपकने का वीडियो वायरल होने के बाद से एयरपोर्ट प्रशासन कारणों की तलाश जुटा हुआ है। फिलहाल एयरपोर्ट पर पानी टपकने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसके बाद विपक्षी पार्टियों को भी सरकार पर तंज करने का मौका मिल गया है।