Blog
-

सरकार खुदरो दरखतान में किसानों को दिलाये उनका हक : कंवर
एक वर्ष के अंदर मैनेजमेंट प्लान नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन: कंवरऊना/सुशील पंडित : प्रदेश भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री ने “खुदरो दरखतान मलकियत सरकार” के मामले को उठाते हुए कहा है कि यदि सरकार एक वर्ष के भीतर किसानों का हक दिलाने में नाकाम रही तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।शनिवार को एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने जल्द से जल्द मैनेजमेंट प्लान बनाकर खुदरो दरखतान भूमि में खैर व चीड़ के पेड़ों का मालिकाना हक किसानों को दिलवाने के लिए प्रदेश सरकार को चेताया है।गौरतलब है कि वर्ष 1913-19 के दौरान वनों की बढ़ोतरी के लिए ‘खुदरो दरखतान मलकियत सरकार’ भूमि प्रथम बार रिकार्ड में दर्ज हुई थी। इस प्रकार की भूमि में भूमालिक को पेड़ों के कटान का अधिकार नहीं था और सरकार द्वारा ही इस भूमि पर पेड़ काटे जा सकते हैं। इस प्रकार की भूमि प्रदेश के कांगड़ा, पालमपुर, नूरपुर, देहरा, हमीरपुर व ऊना वन मण्डलों में दर्ज है। वर्ष 1968 में किसानों द्वारा इस राजस्व एंट्री को खत्म करने की मांग उठाई गई थी। 1999 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल की सरकार ने इस प्रकार की भूमि के पेड़ों का मालिकाना हक भूमालिकों को दिया था जो 2012 तक चलता रहा। वर्ष 2013 में भारत सरकार की एक कमेटी ने खुदरो दरखतान भूमि में फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट 1980 लागू करने की शिफारिश की थी जिसके उपरांत भारत सरकार ने वर्किंग प्लान के अधीन न आने वाली भूमि के लिए मैनेजमेंट प्लान बनाने के निर्देश दिए थे। मैनेजमेंट प्लान के तहत ही पेडों का कटान इस प्रकार की भूमि पर किया जाना था जिसका सीधा लाभ भू-मालिक किसानों को मिलता।कंवर ने कहा कि सरकार द्वारा मैनजमेंट प्लान तैयार न किये जाने से किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मैनेजमेंट प्लान के बनने से 32000 हेक्टेयर से प्रतिवर्ष औसतन तीन लाख वृक्ष किसानों को उपलब्ध होंगे जिनका बाज़ार मूल्य लगभग 300 करोड़ रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि मैनेजमेंट प्लान तैयार न करके सरकार हरवर्ष किसानों के हक के 300 करोड़ का नुकसान कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि यह हक किसानों को मिलेगा तो खैर माफिया भी ख़त्म होगा व भूमालिक किसान वनों के संरक्षण में भी अपना योगदान देंगे।उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही इस मामले में विभाग को उचित निर्देश देकर मैनेजमेंट प्लान तैयार करवाना चाहिए जिससे किसानों को राहत मिल सके। वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि किसानों के हक की लड़ाई के लिए भाजपा हर स्तर पर संघर्ष करेगी और चेतावनी दी है कि यदि सरकार एक वर्ष के भीतर इस ओर कोई कदम नहीं उठाती तो सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। -

परिवार संग Golden Temple पहुंचे CM Bhagwant Singh Mann, देखें वीडियो
अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मां हरपालकौर, बहन मनप्रीत कौर व बेटी नियामत कौर के संग श्री दरबार साहिब में परिवार संग पहुंचे। इस दौरान सीएम ने सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका और गुरबाणी कीर्तन कर अपनी आस्था प्रकट की।
इसके बाद सचखंड श्री दरबार साहिब में उन्होंने भगवान से प्रार्थना की। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनके साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। -

Punjab: मामे के घर चोरी करने आए भांजे ने किया कत्ल
होशियारपुर: माहिलपुर के गांव गोंदपुर में चोरी की नीयत से घर में घुसकर भांजे ने ही मामा की हत्या की थी। भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। उसने हत्या पैसों की लालच में की थी। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में आरोपी ने कबूल किया है कि पैसे के लालच में उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। दिखावे के लिए कमलजीत गोंदपुर से चला गया था, लेकिन रात में मोटरसाइकिल सवार गोंदपुर पहुंचा। घर में दाखिल होकर उसने 7.90 लाख रुपए और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। चोरी करने के वक्त रशपाल सिंह जाग गया था। उसने उसे पहचान लिया था।
अपना गुनाह छिपाने के लिए उसने मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे मार डाला। उसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया था। पुलिस ने चोरी में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, किट और रुपए बरामद कर लिए हैं। बता दें कि गोदंपुर में 70 साल के रशपाल सिंह की घर में सोते समय हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद लाखों रुपए गायब थे। घटना की रात रशपाल का परिवार हिमाचल प्रदेश गया था। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 11 जून को माहिलपुर के गांव गोंदपुर के मनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि 20 जून की रात को अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। घर में चोरी को अंजाम देने के बाद चोरों ने उसके पिता रशपाल सिंह की हत्या कर दी थी।
हत्या का पता 21 जून की सुबह तब चला जब पड़ोसी महिला उसके पिता को चाय देने गई तो वह मृत पड़े थे। घटना वाली रात वह सभी हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थल पीर निगाहें वाले पर माथा टेकने गए थे और उनके पिता रशपाल सिंह घर पर अकेले थे। चोरी की नीयत से की गई हत्या के बाद पुलिस को शक था कि घटना को अंजाम देने वाला घर का भेदी है। पुलिस ने गहनता जांच की तो परतें खुलने लगीं।
एसएसपी के मुताबिक इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए उन्होंने फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के आधार पर एक टीम गठित की। टीम एसपी मेजर सिंह, डीएसपी शिवदर्शन सिंह, सीआईए स्टाफ प्रमुख गुरप्रीत सिंह, थाना माहिलपुर के एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली ने तफ्तीश शुरू की। टीम ने गांव के सीसीटीवी कैमरे समेत वैज्ञानिक व तकनीकी तौर पर मामले की जांच की तो पता चला कि मृतक का भतीजा कमलजीत उर्फ कमल उस दिन गोंदपुर आया था। परिवार के बहुत कहने के बाद भी वह उनके साथ पीर निगाहें नहीं गया। परिवार को भांजे पर भी शक था। शक के आधार पर पुलिस ने कमलजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह ज्यादा देर तक अपने गुनाहों पर पर्दा न डाल पाया। उसने कबूल किया कि रशपाल सिंह की बेटी इटली से आई थी। उसे पता था कि उन्होंने इटली करेंसी को इंडियन करेंसी में तब्दील कराया है। घर में आठ के करीब नकदी पड़ी है।
-

Punjab: Doctor के घर को चोर ने बनाया निशाना, पिस्तौल लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले में भले ही पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शहर में लगातार हो रही चोरियों से तो ऐसा ही लग रहा है कि चोर पुलिस से 2 कदम आगे हैं। वहीं फिरोजपुर के धवन कलौनी से चोरों ने एक डॉक्टर के घर पर धावा बोल दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि वह बीती रात सो रहे थे। इस दौरान एक चोर घर में घुसा और घर से फोन और लाइसेंसी पिस्तौल चुरा ले गया।
हालांकि चोर पर्स वहीं छोड़ गया।पीड़ित ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो उसने अपना मोबाइल चैक किया लेकिन नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित ने जब कैमरे चेक किए तो चोर घर के अंदर से आता दिखा। जिसके बाद उसने घर से चादर को शरीर पर लपेट ली। इस दौरान चोर पिस्तौल और फोन लेकर फरार हो गया।पीड़ित ने मांग की कि चोर को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि चोर लाइसेंसी पिस्तौल से किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। वहीं, पुलिस सुरक्षा को लेकर भी मोहल्लावासियों ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने मांग की है कि शहर में चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है, जिस पर पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहाकि लगातार हो रही घटनाओं पर पुलिस को रोक लगानी चाहिए।
-

नाबालिग बच्ची को मां के सामने कार ने कुचला, देखें वीडियो
नोएडा: यह खौफनाक घटना नोएडा के सेक्टर 63ए के ब्लॉक बी में हुई। यहां घर के सामने अपनी मां के साथ खेल रही एक बच्ची को ड्राइवर ने टक्कर मार दी। बच्ची को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बच्ची को उसकी मां के सामने एक ड्राइवर ने टक्कर मार दी। इस घटना का वीडियो काफी दर्दनाक है। यहां मकान में रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ घर के सामने सड़क पर थी। जब बच्ची खेल रही थी तभी एक युवक कार लेकर वहां पहुंचा और घूमते हुए बच्ची को कुचल दिया। घटना के बाद कार रुक गयी।लड़की की माँ ने तुरंत लड़की को उठाया और रोते हुए पीछे-पीछे भागने लगी। लोगों ने आवाज सुनी तो एकत्र हो गये। बच्ची को तुरंत कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस को कोई बयान नहीं दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
-
पंजाबः लोन देने का लालच देकर कई महिलाओं को ठगा, देखें वीडियो
गुरदासपुर। हलका दीनानगर के गांव कोठे मजीठी से एक लोन देने का लालच देकर लाखों का ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गिरोह ने नए तरीके का इस्तेमाल कर दर्जनों भोली-भाली और जरूरतमंद महिलाओं से ठगी की है। धोखाधड़ी की शिकार गांव कोठे मजीठी की महिला कांता देवी व अन्य ने बताया कि उनके गांव में चार-पांच नौसरबाजों का ग्रुप दो-तीन दिन से लगातार लोगों के घरों के आसपास घूम रहा था और उन्हें एक लाख का लोन दिया गया था। कम ब्याज और आसान किस्तों पर रुपये देने का झांसा देकर उसे गुमराह किया।
इसके गुरदासपुर में एक फर्जी खुले कार्यालय में 3200 रुपये प्रति लोन फाइल खर्च एडवांस जमा कराने के लिए बुलाया। इसके बाद महिलाओं ने बताया कि नौसरबाजों ने यह भी कहा कि उनके द्वारा विभिन्न गांवों में कई जरूरतमंद महिलाओं को एक लाख रुपये का लोन दिया गया है। उनकी कंपनी का लक्ष्य ग्रामीण स्तर पर हर जरूरतमंद परिवार को आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराना है। एक लाख रुपये के कर्ज के लालच में वह अगले ही दिन गांव की करीब एक दर्जन महिलाओं के साथ गुरदासपुर स्थित नौसरबाजों के कार्यालय कांता देवी पहुंच गई।इन महिलाओं द्वारा घर से लाए गए 3200 रुपये प्रति लोन फाइल को नौसरबाज़ों के पास जमा कर दिया गया, महिलाओं के अनुसार, इन नौसरबाज़ों ने सभी महिलाओं से पैसे एकत्र किए, और उन्हें ऋण लेने के लिए दो दिन बाद आने के लिए कहा। लेकिन दो दिन बाद जब ये महिलाएं एक लाख रुपये का लोन पाने की उम्मीद में दोबारा ओकाट ऑफिस पहुंचीं तो उन्होंने बताया कि ऑफिस बंद हो चुका है और ऑफिस के ऊपर लगे कंपनी के बोर्ड भी हटा दिए गए थे।
पुलिस से न्याय की मांग करते हुए महिलाओं ने कहा कि उनके परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और ऊपर से ठगों द्वारा पैसे ठगे जाने के कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं। इस संबंध में मैंने SHO बहरामपुर सरबजीत सिंह से फोन पर बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
-

धार्मिक स्थल हटाने पर माहौल तनावपूर्ण, चलें पत्थरों में DSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
कठुआः जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के हमले में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हीरानगर के नागरी इलाके में अवैध रूप से निर्मित एक उपासना स्थल को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया गया था, जिसका स्थानीय लोगों के एक समूह ने विरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक उपाधीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला तब हुआ जब नगरी ब्लॉक के अंतर्गत कल्याणपुर इलाके में सरकारी जमीन पर बने एक धार्मिक स्थल को हटाने गए पुलिसकर्मियों पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। डीएसपी समेत घायल 5 पुलिसककर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और धार्मिक स्थल को हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान, मौजूद लोगों ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया।
देखते ही देखते विरोध हिंसक हो गया और लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में डीएसपी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पथराव करने वालों की तलाश कर रही है। यह घटना क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर चुकी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
-

Punjab: बाजार से अपाहिज व्यक्ति Activa लेकर हुआ फरार, देखें CCTV
मोगाः जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। दरअसल, हाल ही में सीएम भगवंत मान ने क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए उच्च अधिकारियों से मीटिंग की थी और लगातार लोगों की शिकायतों से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को उनसे बात करने के लिए समय फिक्स किया था। लेकिन उसके बावजूद चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।
वहीं चोरी की वारदात का ताजा मामला जिले के 2 नंबर न्यू टाउन बाजार से सामने आया है जहां एक अपाहिज व्यक्ति एक्टिवा चुरा कर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें व्यक्ति लाठी के सहारे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद वह एक्टिवा पर बैठ जाता है। कुछ समय बैठने के बाद वह मौका पाकर एक्टिवा लेकर फरार हो जाता है। -

Jalandhar: Post Office के बाहर हुई खूनी झड़प, पिस्तौल और तलवार बरामद, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पोस्ट ऑफिस के बाहर खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां लोगों ने युवक को पिस्तौल सहित काबू कर लिया। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उसे फोन पर सूचना दी गई कि पोस्ट ऑफिस के बाहर झगड़ा हुआ है, जहां काबू किए व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर उनके कुछ साथियों पर हमला कर दिया। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने एक व्यक्ति को काबू कर लिया और जमकर छित्तर परेड की।
व्यक्ति ने कहाकि पब्लिक काबू किए व्यक्ति से ज्यादा मारपीट ना करे इसके लिए उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल और तलवार घटना स्थल से बरामद की है। हादसे में 2 युवक घायल हुए है। पुलिस युवक को काबू करके थाने ले गई। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि मालमे की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पोस्ट ऑफिस के बाहर कोरियर सर्विस करने वाले एक लड़के पर 4 अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि हमलावारों ने लड़के पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। जिसमें एक व्यक्ति को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि 4 हमलावरों में से एक को कुछ युवकों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि 3 हमलावार ऑल्टो गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए। वहीं काबू की गई पिस्तौल की जांच की गई तो वह खिलौना पिस्तौल निकली।
-

Punjab: स्कूलों में छुट्टियों को लेकर पढ़ें अहम खबर
मोहालीः गर्मी का मौसम धीरे-धीरे कम हो रहा है और मानसून की बारिश ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ, देश के कई राज्यों में स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इन सबके बीच 1 जुलाई से बच्चों के स्कूल भी खुलने जा रहे हैं। हालात को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर चिंतित हैं।
ऐसे में छात्र और अभिभावक छुट्टियां बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन मौसम में नए बदलाव के साथ गर्मी की छुट्टियां बढ़ने की संभावना कम होती जा रही है। फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है, जबकि मौसम में बदलाव से लग रहा है कि 1 जुलाई को स्कूल दोबारा खुल सकते हैं।