Blog

  • इस मामले में पहला राज्य बना पंजाब

    इस मामले में पहला राज्य बना पंजाब

    चंडीगढ: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक बड़ी खबर सांझा करते हुए कहा है कि पंजाब सरकारी स्कूलों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने वाला पहला राज्य बन गया है। हरजोत सिंह बैंस ने यह भी कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों, खासकर लड़कियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। बता दें कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को “स्वच्छ और सुरक्षित” परिसर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने सरकारी स्कूलों में सुरक्षा गार्ड और चौकीदारों सहित स्वच्छता और सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 123 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।

    इस बजट में दिल्ली सरकार के स्कूलों की तर्ज पर “कैंपस मैनेजरों” की भर्ती के लिए धनराशि भी शामिल है। इसकी घोषणा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने इस साल की शुरुआत में पंजाब का बजट पेश करते हुए अपने भाषण में की थी। बता दें कि सरकारी स्कूलों में भी अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए पंजाब सरकार की ओर से लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं।

    हाल ही में जब इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 लॉन्च किया था तो पंजाब सरकार ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सरकारी स्कूल के छात्रों को इसरो के सेंटर में भेजा था। चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग देखकर पंजाब लौटे कई छात्रों ने कहा कि वे निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आए हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ बच्चों ने तो यहां तक ​​कहा कि वे विदेश जाने का सपना देखते थे लेकिन अब वे पंजाब में रहकर राज्य का नाम रोशन करना चाहते हैं।

  • पंजाबः समय से पहले पंचायतें भंग करने को लेकर सरकार का आया बड़ा फैसला

    पंजाबः समय से पहले पंचायतें भंग करने को लेकर सरकार का आया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़:पंजाब में पंचायतें समय से पूर्व भंग करने की निर्णय पर पंजाब सरकार ने यू टर्न ले लिया है। इस निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि अब यह निर्णय वापस लेने का फैसला लिया गया है। इससे पहले पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इन्हें भंग करने पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने पूछा था कि आखिर किस अधिकार से पंचायतें भंग करने का निर्णय लिया गया। 

    सरकार लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों से उनका अधिकार बिना किसी कारण कैसे वापस ले सकती है। पंचायतों के फंड पर लगाई रोक पर हाईकोर्ट ने पूछा था कि ऐसी स्थिति में बाढ़ राहत के लिए केंद्र से आए फंड का इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा। पंजाब में तय समय से पहले पंचायतें भंग करने के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरजीत सिंह तलवंडी ने जनहित याचिका दाखिल कर इस फैसले को चुनौती दी थी। याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया कि पंजाब सरकार ने 10 अगस्त को एक अधिसूचना जारी कर राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को भंग कर दिया था। 

    याची ने कहा कि यह अधिसूचना अवैध, मनमानी और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। ग्राम पंचायतें भंग कर निदेशक, ग्रामीण विकास और पंचायत-सह-विशेष सचिव को सभी अधिकार व शक्तियों का प्रयोग करने के लिए प्रशासक नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया। किसी भी समय चुनाव की घोषणा करने की शक्ति और पंचायतों को भंग करने का मतलब यह नहीं हो सकता कि संविधान की ओर से निर्धारित कार्यकाल को संबंधित प्राधिकारी की इच्छानुसार कम किया जा सकता है।

    पंजाब सरकार ने कहा कि यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हाईकोर्ट ने इस पर पंजाब सरकार से पूछा कि क्या कोई सर्वे करने के बाद यह निर्णय लिया गया था और आखिर इस निर्णय से क्या जनहित जुड़ा है। इसका संतोषजनक जवाब न मिलने पर हाईकोर्ट ने कहा कि कैसे खुद के नियम बनाकर सरकार इस प्रकार का फैसला ले सकती है और चयनित प्रतिनिधियों से आखिर किस अधिकार के तहत शक्तियां वापस लेने का निर्णय लिया गया। सरकार के पास यह अधिकार ही नहीं है कि समय से पहले ही बिना किसी आधार के राज्य की सभी पंचायतें भंग कर दे। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद पंजाब सरकार ने इस याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए मोहलत मांगी थी।  

  • पंजाबः मेडिकल स्टोर के व्यक्ति और हमलावारों में चली गोलियां

    पंजाबः मेडिकल स्टोर के व्यक्ति और हमलावारों में चली गोलियां

    तरन तारनः चोहला साहिब के गांव धुन्न ढाएवाला में रात करीब साढ़े 8 बजे 2 लोगों ने मेडिकल स्टोर बंद कर रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। दो गोली उक्त व्यक्ति के पैर में लगी। जब उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से जवाबी फायरिंग की तो हमलावर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले। थाना चोहला साहिब की पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

    सतपाल सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव गंडीविंड धत्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपना मेडिकल स्टोर बंद करके गांव धुन्न ढाएवाला से चोहला साहिब जा रहा था। जब वह रूड़ीवाला रोड पर मुड़ा तो आगे खड़े दो अज्ञात लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान चलते समय उसके बाएं पैर में 2 गोलियां लगीं और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

    हालांकि, जब उन्होंने बचाव में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई तो शूटर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल नंबर पीबी46 एसी 3382 वहीं छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल सतपाल सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बुलेट मोटरसाईकिल के कब्जे में ले लिया है। 

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, इन्हें बनाया प्रदेश अध्यक्ष 

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, इन्हें बनाया प्रदेश अध्यक्ष 

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राजधानी में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया। अभी अनिल चौधरी के पास ये जिम्मेदारी थी। लवली तत्काल प्रभाव से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी निर्वतमान अध्यक्ष अनिल चौधरी के योगदान की सराहना करती है।

  • जालंधरः बॉलीवुड फिल्म Yaariyan-2 को लेकर हुआ विवाद, मामला दर्ज

    जालंधरः बॉलीवुड फिल्म Yaariyan-2 को लेकर हुआ विवाद, मामला दर्ज

    जालंधर,ENS: बॉलीवुड फिल्म Yaariyan 2 के सीन को लेकर छिड़े विवाद के बीच अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यारियां 2 फिल्म के एक्टर निजान जाफरी, डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में 295 -A के तहत मामला दर्ज किया गया है। जालंधर में सिख तालमेल कमेटी द्वारा यह मामला पुलिस को दर्ज करवाया गया है।

    उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) यारियां-2 फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। SGPC ने भारत सरकार से सेंसर बोर्ड में हर धर्म के प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग भी की है। SGPC महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने गीत सौरे घर के फिल्मांकन और प्रकाशन को लेकर सवाल उठाए हैं।

    महासचिव ग्रेवाल ने कहा कि फिल्मों में सिख मर्यादा (आचरण), सिद्धांतों और जीवनशैली को ठेस पहुंचाने का काम किया जाता है। केंद्र सरकार ऐसे मामलों को लेकर गंभीर नहीं है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं दिखाई जातीं। इसीलिए फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसी मनमानी करते हैं।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय सेंसर बोर्ड को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी फिल्म में किसी भी धर्म की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ कोई फिल्मांकन न हो, लेकिन जानकारी में लाने के बावजूद यह कृत्य जारी है। उन्होंने कहा कि यारियां-2 फिल्म के ‘सौरे घर’ वीडियो सॉन्ग में जान बूझकर सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है और सरकार अभी तक इस पर चुप है। महासचिव ग्रेवाल ने कहा कि SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर फिल्मी गाने में सिख विरोधी कृत्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी हरकत में आना चाहिए। महासचिव ग्रेवाल ने कहा कि SGPC मामले पर बहुत गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। पुलिस को शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों से भी संपर्क किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म में एक सीन दर्शाया गया है जिसमें एक एक्टर ने कृपाण पहन रखी है और वह सीन के दौरान लड़की के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म के इस सीन को लेकर सिख संगठनों द्वारा एतराज जताया जा रहा है।  

  • संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव

    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव

    महासमुंद: थाना खल्लारी क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मर्ग क्रमांक 46-2023 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मृतका के रिश्तोदारों का इंतजार कर रही है। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए सूचना एक जारी की है जिसमें लिखा है-अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष, इकहरा बदन, काले लंबे बाल, मांग में सिंदूर, गेहुंआ रंग, दांत उभरी हुई, बैगनी रंग की बिंदी माथे पर, नाक में बांई तरफ बजारू फुल्ली, दोनों कान में बजारु झुमका, गले में बजारू मंगलसूत्र पहनी है। मृतका सुनहरे रंग की ब्लाउज पहनी हुई है।

    जिसमें लाल कत्थे रंग से चौकोर डिजाइन बना है। सफेद चमकीला साड़ी पहनी है जिसमें कत्थे,पीले गुलाब फूल का प्रिंट बना है। दाहिने हाथ कलाई में बजारु चमकीला सफेद रंग की प्लास्टिक का कंगन एवं कत्थे रंग की चूडिय़ां पहनी है। मृतका की लंबाई करीबन 4 फ़ीट 11 इंच है। इनका शव पुलिस को ग्राम ढोंड़ धरमपुर के बीच बीट क्रमांक 93 में बनी मचान झोपड़ी में मृत हालत में मिली है। शव के पास आसमानी काले रंग का स्कार्फ, चुनरी पड़ा मिला है। 

  • आज से इतने दिन तक ये ट्रेने रहेंगी रद्द

    आज से इतने दिन तक ये ट्रेने रहेंगी रद्द

    नई दिल्लीः रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के आवागमन को बेहतर बनाने के मकसद से गोरखपुर से कुसुम्ही रेलवे स्टेशन के बीच प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने जा रहा है। इस वजह से 31 अगस्त से पांच सितंबर तक लखनऊ से चलने और गुजरने वाली सात जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

    कटिहार से 05 सितंबर को चलने वाली, बरौनी से 31 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली ट्रेनें बदले मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी जं-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेंगी। अमृतसर से 30 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली, नई दिल्ली से 31 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल बदले मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलेंगी।

    अलग-अलग तिथियों में ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

    • ट्रेन नंबर 15078 गोमतीनगर से कामाख्या 4 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15078 कामाख्या से गोमतीनगर 5 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14684 अमृतसर से जयनगर 31 अगस्त, 1, 3 व 5 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14673 जयनगर से अमृतसर 2, 4 और 6 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14673 जयनगर से अमृतसर 2, 4 और 6 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14649 जयनगर से अमृतसर 3 व 5 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15651 गुवाहाटी से जम्मूतवी 4 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15652 जम्मूतवी से गुवाहाटी से 6 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15080 गोरखपुर से पाटलिपुत्र 31 अगस्त से 05 सितंबर तक
    • ट्रेन नंबर 15079 पाटलिपुत्र से गोरखपुर 31 अगस्त से 05 सितंबर तक
    • ट्रेन नंबर 14010 आनन्द विहार से बापूधाम 3 व 5 सितंबर तक
    • ट्रेन नंबर 14009 बापूधाम मोतिहारी से आनन्द विहार एक सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम से भागलपुर स्पेशल एक सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर से गांधीधाम 04 सितंबर को निरस्त रहेंगी।
  • जालंधरः Satva Club में गोलियां चलने के मामले में ज्वैलर के बेटे को लेकर Court ने जारी किए ये आदेश 

    जालंधरः Satva Club में गोलियां चलने के मामले में ज्वैलर के बेटे को लेकर Court ने जारी किए ये आदेश 

    जालंधर, ENS: माडल टाऊन स्थित  सत्वा क्लब के बाहर एनआरआईअर्शदीप सिंह को गोलियां मारने के मामले के आरोपी ज्वेलर के बेटे पारस मल्होत्रा(27) को 2 दिन का रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पारस को जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी पारस मल्होत्रा शहर के नामी ज्यूलर न्यू लाला वजीर चंद मल्होत्रा के मालिक जतिंदर मल्होत्रा का बेटा है। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल भी बरामद किया था, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा रहा है, साथ ही उसका लाइसेंस कैंसिल करने की सिफारिश की गई है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले मल्हौत्रा ज्वैलर के बेटे पारस ने शनिवार रात्रि गोली चलाई थी। जिस कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्वैलर का  बेटा पहले भी इसी क्लब में गुंडागर्दी की थी। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक Satva Club में देर रात तक पार्टी चल रही थी।

    इस दौरान दो पक्षों का आपस में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद ज्वेलर के बेटे ने क्लब के बाहर आकर गोली चला दी। हालांकि  गोली के छर्रे युवक के लगे हैं। जिसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक पारस रोजाना ही कहीं न कहीं गुंडागर्दी करता रहता है । गौर हो कि देर रात नाईट क्लबों में आ रहे मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, जिस पर पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई दिखाई दे रही है। क्योंकि उक्त क्लब सहित कई अन्य क्लबों में देर रात हंगामा होने का मामले सामने आ रहे है। वहीं मॉडल टाउन रोड पर स्थित Satva क्लब एक बार फिर विवादों में आ गया है।

  • पंजाब यूनिवर्सिटी में सुबह-सुबह पुलिस की छापेमारी, 50 संदिग्ध को किया राउंड अप

    पंजाब यूनिवर्सिटी में सुबह-सुबह पुलिस की छापेमारी, 50 संदिग्ध को किया राउंड अप

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में वीरवार तड़के सुबह 4:45 बजे करीब पुलिस में एक साथ पांच बॉयज हॉस्टल में छापेमारी की। एसएसपी चंडीगढ़ के निर्देशन में एसडीपीओ सेंट्रल डिविजन गुरमुख सिंह के नेतृत्व में की गई। इस छापेमारी के दौरान सेक्टर 11 एसएचओ  मलकीत सिंह और सेक्टर 17 एसएचओ राजीव कुमार, सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज पीयू  चौक इंचार्ज समेत 100 की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

    एक साथ पहुंचे पुलिस  बल की 10 टीमों ने कैंपस में मौजूद हॉस्टल नंबर एक, दो, तीन, चार और पांच में छापेमारी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने एक-एक कर पांचवा हॉस्टल्स के तीनों पर मौजूद ब्लॉक के हर कमरों को एक-एक कर खुलवाते हुए आउटसाइडर्स की जांच शुरू की। पुलिस चोर से करके सुबह की गई के दौरान करीब ढाई सौ करों को चेक करते हुए कमरों में रह रहे छात्रों  पीयू का पहचान पत्र और हॉस्टल  रूम अलॉटमेंट के कागजात चेक किए ।

    पुलिस को दर्जनों बाहरी युवक हॉस्टल में मिले। पुलिस ने आईडी कार्ड ना दिखा पाने और कमरों में रह रहे ऐसे करीब 50 संदिग्ध युवकों को राउंडअप करते हुए पीयू कैंपस में मौजूद पुलिस चौकी ले गई। जहां पुलिस राउंडअप किए गए युवकों से पूछताछ कर उनके बारे में पड़ताल करने में लगी है। जिनकी जांच होने के बाद सही मिलने पर छोड़ दिया जाएगा वहीं गलत तरीके से रह रहे बाहरी युवको पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद डीएसपी गुरमुख सिंह ने बताया कि बाहरी और शरारती तत्व पीयू का माहौल खराब न करें, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस चुनाव तक बीच-बीच में इस तरह के हॉस्टल चेकिंग समेत अन्य  जांच अभियान चलती रहेगी। 

    हॉस्टलों में जैसे ही पुलिस पहुंची तो वहां खलबली मच गई। कुछ बाहरी छात्र बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। जब तक वह भाग पाते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी से आई कार्ड दिखाने को कहा गया। जब उनसे पीयू का पहचान पत्र नहीं मिला तो उनके बारे में पूरी पड़ताल करने के लिए पुलिस के लीमा ट्रक में भरकर पुलिस चौकी ले जाया गया। पीयू प्रशासन के कुछ अधिकारी भी रेड में शामिल रहे। उन्होंने हॉस्टल के हर फ्लोर पर जाकर खुद चेकिंग की। लगभग एक घंटे तक चले छापे में दर्जनों बाहरी छात्रों को चेतावनी देकर हॉस्टलों से बाहर निकाला गया। पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों से कहा कि किसी भी बाहरी छात्र को शरण दी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक अन्य हॉस्टलों पर भी चेकिंग चली।

  • पंजाब : विजिलेंस के नकली अधिकारी गिरफ्तार, 2 पूर्व फौजी शामिल

    पंजाब : विजिलेंस के नकली अधिकारी गिरफ्तार, 2 पूर्व फौजी शामिल

    लुधियाना: विजिलेंस ब्यूरो ने गांव भैणी सालू के रहने वाले व्यक्ति से 25 लाख रुपए का चेक लेने वाले 2 पूर्व फौजियों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह और परमजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों ने खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर व्यक्ति से पंचायती जमीन का केस का निपटारा कराने की एवज में पैसों की डिमांड की थी। SSP रविंदरपाल सिंह ने बताया कि पलविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि कुछ महीने पहले उसने अपनी 18 एकड़ पंचायती जमीन बेची थी। इसके बाद उसे जमीन बेचने संबंधी सरकारी नोटिस मिला। 12 अगस्त 2023 को 3 अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए। तीनों ने खुद को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित विजिलेंस विभाग का अधिकारी बताया।

    उन्होंने कहा कि उसकी जमीन का मामला चंडीगढ़ दफ्तर तक पहुंच चुका है। इस मामले की जांच चल रही है। किसी भी समय उसके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। उन्होंने जमीन बेचने के मामले का निपटारा करने के बदले उससे 50 लाख रुपए मांगे। उसे डरा धमकाकर 25 लाख रुपए देने के लिए मना लिया। वहीं उसे 15 लाख और 10 लाख रुपए का चेक देने के लिए कहा। उन्होंने उसे 25 लाख कैश देकर चेक वापस करने की गांरटी भी दी। उनमें से एक व्यक्ति ने उसकी जेब से 27 हजार और मोबाइल निकाल लिया। साथ ही उसे फोन पर 25 लाख कैश न देने पर आपराधिक मामला दर्ज करने की धमकी देने लगे।