Blog

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 159 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 159 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 159 वाहनों के चालान किए गए। जिन में से 05 का मौके पर निपटारा करके 4000/- रूपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए तथा अन्य माननीय अदालत भेजे गए। वहीं जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध माइनिंग करने पर एक वाहन का चालान कर माननीय अदालत भेजा गयाI
    इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए तथा जुर्माने के रूप में 800/- रूपए वसूल किए गए।
  • गुरु रविदास यूथ एकता महासभा की ऊना में विशेष बैठक आयोजित

    गुरु रविदास यूथ एकता महासभा की ऊना में विशेष बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: महर्षि बाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा रविवार को बचत भवन ऊना में बिशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रधान अमित कुमार दोधी द्वारा की गईं। जिसमें महर्षि बाल्मीकि की जयंती को लेकर चर्चा की गई व जिला स्तर पर भव्य शोभा यात्रा निकालने पर निर्णय लिया गया अमित दोधी ने बताया की रामपुर से लेकर ऊना बाजार मे शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें मनमोहक झाँकिया निकाली जाएगी।
    अमित ने बताया की इस बैठक मे एक अहम निर्णय लिया गया जिसमें एससी एसटी ओबीसी ट्रेड यूनियन बनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के उपरांत जिला उपायुक्त राघव शर्मा के आवास पर जाकर ज्ञापन दिया जिसमें हिमाचल व ऊना मे चल रही बुहे बारियां फ़िल्म को बेन करने का आग्रह किया गया व आईएसबीटी बस स्टेण्ड ऊना मे लगे बुहे बारियां बैनर को तुरंत हाटने की मांग की गईं। जिस पर तुरंत कार्यबाही करते हुए उपायुक्त के आदेश पर बस स्टेण्ड मे लगे बैनर को हटा दिया गया। इस अवसर पर महर्षि बाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा राज्य मुख्या सलाहकार बलराम महे, अधिवक्ता नरेश कुमार, रामजी, विवेक, ईशान धुगा, सन्नी गिल, गौरव हँस,सरदार चंचल सिंह, राजीव वाल्मीकि, मणि सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई का चुनाव सम्पन्न

    हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई का चुनाव सम्पन्न

    किशोरी लाला दूसरी बार चुने गए जिला अध्यक्ष
    ऊना/सुशील पंडित:  हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला ऊना का त्रिवार्षिक चुनाव सत्र 2023-2026 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी  राजेश गौतम व पर्यवेक्षक हाकम राणा  की देखरेख में   बीआरसी भवन ऊना में संपन्न हुए। 
    यह चुनाव हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संवैधानिक तरीके से करवाए गए। नई कार्यकारिणी की कमान एक बार फिर डॉ० किशोरी लाल शर्मा को अध्यक्ष तथा  महासचिव राजन शर्मा एवं वित्त सचिव अशोक कुमार के हाथों में सर्व सम्मति से निर्विरोध रूप से सौंपी गई। स्टेट चीफ पैटर्न मनोहर लाल, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट संजीव ठाकुर, जिला पैटर्न सोम लाल धीमान की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पुरानी कार्यकारिणी के 3 साल पूरा हो जाने पर उसे भंग कर दिया गया और नई कार्यकारिणी का संवैधानिक तरीके से गठन किया गया।
    नई कार्यकारिणी में डॉ किशोरी लाल को अध्यक्ष राजन शर्मा को महासचिव अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष,  रंजीत कुमार को सीनियर वाईस प्रेसिडेंट चुना गया। मीडिया से रूबरू होते हुए किशोरी लाल ने कहा की अध्यापकों के हितों की रक्षा व अधिकारों की लड़ाई के लिए सरकार के साथ वार्ता कर उन्हें हल करने की पूरी कोशिश की जाएगी।  साथ में पुरानी पैशन बहाली के लिये पूरे हाउस में हिमाचल प्रदेश सरकार का सबने धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि आप सभी का साथ एवं सहयोग आपेक्षित है , जिससे हम छात्रहित एवं अध्यापक हित से संबंधित सभी समस्याओं को  सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रख सकेगें।
  • स्कूलों में छात्रों को खेलों का इतना नशा मन में भरें, कि युवा दूसरे नशे की न सोचें: देवेन्द्र भुट्टो

    स्कूलों में छात्रों को खेलों का इतना नशा मन में भरें, कि युवा दूसरे नशे की न सोचें: देवेन्द्र भुट्टो

    कुटलैहड़ के धमान्दरी स्कूल में जिला स्तरीय अंडर 14 गर्ल्ज प्रतियोगता शुरू
    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों के डीपीई ओर पीटीआई व स्कूल स्टाफ अपने अपने स्कूल में पढ़ाई के साथ छात्रों के मन में खेलों के प्रति इस प्रकार का नशा भर दें कि हमारा कोई भी युवा खेलों के नशे को त्याग करके दूसरे नशे के दलदल में न जाएं। समाज को नशा मुक्त बनाने की मुहिम स्कूलों से शुरू हो यह शब्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला धमान्दरी में जिला स्तरीय अंडर 14 गर्ल्ज चार दिवसीय खेल प्रतियोगता के शुभारम्भ पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद मंच से सम्बोधन में कहे। 

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में हमने दस माह के कार्यकाल में ओर ज्यादा मजबूती देने का काम किया है और दस माह में हमने शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी अध्यापक को डिस्टर्ब नहीं किया है। बल्कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के जो अध्यापक बाहरी जिलों में थे हमने उन्हें कुटलैहड विस क्षेत्र में ज्वाइन करवाया है। 
    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने बीस वर्षो से कुटलैहड़ में चल रही लूट खसूट को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दस माह में हमने कुटलैहड़ के हर स्कूल में जाकर उनकी समस्याओं को देखा है और हमने यह भी ठान लिया है। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर सरकारी स्कूल के पास अपना खेल मैदान होगा और हमने उसके लिए गांव चताड़ा में 85 लाख की लागत से बनने वाले इंडोर ओर आउटडोर मैदान का शिलान्यास करके शुरुआत भी कर दी है। 
    विधायक ने कहा कि आज बेटी दिवस पर जिला स्तरीय बेटियों की खेल प्रतियोगता का शुभारंभ करना मेरे लिए वड़े सौभाग्य की बात है उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया ओर शुभकामनाएं दीं।  स्कूल परिसर में झंडा रस्म अदा करने पर स्कूली छात्रों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी और संस्कृति कार्यक्रम भी किया। बहीं स्कूल प्रिंसिपल व स्टाफ ने मुख्यतिथि  को शाल टोपी ओर स्मृतिचिन्ह देंकर सम्मानित भी किया। विधायक ने 2,50 लाख कबड्डी मैट के लिए व संस्कृति कार्यक्रम के लिए 2100 व खेल प्रतियोगता के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
     बहीं जिला स्तरीय इस खेल प्रतियोगता में बॉलीबॉल,कबड्डी, बास्केटबॉल,खो-खो, बैडमिंटन आदि मैच भी मुख्यतिथि ने देखे।  इस मौके राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, डिप्टी डायरेक्टर दविंदर चंदेल,स्कूल प्रिंसीपल नवीन गुप्ता, सुमित शर्मा पंचायत समिति सदस्य शोभित गौतम ,पंचायत समिति सदस्य, सुनीता प्रधान धमान्दरी, डॉक्टर जसपाल सिंह, जीत भुल्लर, लक्की गिल युवा कांग्रेस, करनैल सिंह युवा कांग्रेस, मनीष शर्मा, शाम चंदेल, राकेश कुमार, सतीश लठ, लकी सैनी, अभिषेक शर्मा व अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    धमान्दरी स्कूल में बनेगा स्टेडियम ओर मैरिज पैलिस, विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने मंच से घोषणा करते हुए कहाकि धमान्दरी स्कूल में स्टेट स्तर का खेल मैदान बनेगा। उस पर चाहे एक करोड़ खर्च क्यों न हो और पंचायत में 60 लाख की लागत से मैरिज पैलिस बनाने की भी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी और जो भी स्कूल की मांगें है उन्हें तत्काल पूरा करने का आश्वासन देता हूँ। 
    उन्होंने कहा कि हमारे स्कूलों की जो भी मांग है उन्हें हमारी सरकार में शिक्षा मंत्री बड़े भाई रोहित ठाकुर तत्काल पूरा कर रहे है। और लोकनिवि के मन्त्री भाई विक्रमादित्य सिंह कुटलैहड़ में खेल मैदानों के लिए करोड़ों की धनराशि उपलब्ध करवा रहे है। 
  • राजकीय महाविद्यालय वंगाणा में मनाया 54 वां एनएसएस स्थापना दिवस

    राजकीय महाविद्यालय वंगाणा में मनाया 54 वां एनएसएस स्थापना दिवस

    ऊना/सुशील पंडित:  अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय वंगाणा में धूमधाम से 54 वां एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। मंच का संचालन विशाल और सबिता ने किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता और छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए , जिसमें  एकल गान ,पारंपरिक एकल नृत्य, पारंपरिक समूह नृत्य,। समूह नृत्य में प्रथम स्थान राजनीति विज्ञान विभाग ने तथा द्वितीय स्थान, सविता, एंड ग्रुप ने और तृतीय स्थान सेल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट ने प्राप्त किया। एकल गान में प्रथम स्थान शुभम ने ,द्वितीय स्थान, प्रीती ने और तृतीय स्थान कृष्ण गोपाल ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान कृति ने द्वितीय स्थान पमिता ने और तृतीय स्थान पायल सोनी ने प्राप्त किया।
    भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निखिल ने, द्वितीय स्थान अंशु ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सविता और कामना ने राधाकृष्णन नृत्य कर दर्शकों को काफी मनोरंजन किया। इस अवसर पर बत्तौर मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एन एस एस वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए बताया कि एनएसएस का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं,बल्कि आप’ (Not Me But You) है जो लोकतांत्रिक भावना को दर्शाता है। इसलिए हमें हमेशा अपने से ज्यादा दूसरों की व समाज की भलाई  के लिए काम करना चाहिए अपने जीवन में समाज सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफीसर प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद दिया और कहा कि एनएसएस देश के युवाओं में व्‍यक्‍तित्‍व विकास करने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह हर साल 24 सितंबर को मनाया जाता है। इस इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा , उप प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा, एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर , प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी केयर टेकर विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा, प्रोफेसर कृष्ण चंद ,प्रोफेसर संजय शर्मा और प्रोफेसर मुकेश, आदि मौजूद रहें।
  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖ਼ੁਦਕੁਸ਼ੀ, FIR ਹੋਈ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ  

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖ਼ੁਦਕੁਸ਼ੀ, FIR ਹੋਈ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ  

     ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਨਗਰ ਛੇਹਰਟਾ ਤੋਂ ਦੁਖਦਾਈ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਜਿਥੇ ਇਕ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਉਕਤ ਔਰਤ ਸਿਮਰਨ  ਦੇ ਪੇਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਕਤਲ ਦਾ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਲੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ 2 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕੀਤਾ ਸੀ।ਅਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਰਾਜ਼ੀਨਾਮਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਸੋਹਰੇ ਛੱਡ ਆਂਦੇ  ਸੀ।ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਿਮਰਨ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ਾਬ ਪਿਲਾ ਕੇ ਉਸ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਹੈ।

     
    ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਿਮਰਨ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਕਸਰ ਹੀ ਕੁੜੀ ਦਾ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਉਸ ਦੀ ਧੀ ਨੂੰ ਦਾਜ ਲਈ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਕੁੜੀ ਦਾ ਘਰਵਾਲਾ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ, ਕੁੜੀ ਦੀ ਨਨਾਣ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਬਬਲੀ ਅਤੇ ਸੱਸ ਨਿਰਮਲ ਕੌਰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਉਸ ਨੂੰ ਦਾਜ ਲਈ ਖਰੀਆਂ-ਖਰੀਆਂ ਸੁਣਾਉਂਦੀਆਂ ਸਨ, ਜਿਸ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੀ ਧੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ  ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰ  ਕੁੜੀ ਦੇ ਘਰਵਾਲੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਨਨਾਣ ਅਤੇ ਸੱਸ  ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਕੀਤਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

  • पंजाब :दीपा हत्याकांड में आया नया मोड़, देखे वीडियो

    पंजाब :दीपा हत्याकांड में आया नया मोड़, देखे वीडियो

    कबड्डी ​खिलाड़ी नहीं, नशे का आदी था दीपा: एस.पी रमनिंदर सिंह

    कपूरथला: ढिलवां के हरदीप सिंह दीपा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। जिला पुलिस ने दावा किया है कि दीपा कबड्डी ​खिलाड़ी नहीं था, ब​ल्कि नशे का आदी था और उसकी मौत आपसी गुटबाजी के चलते हुई थी। जबकि परिवार ने पुलिस के नशे के आदी होने के दावे को झूठा इल्जाम बताया है। इस मामले में थाना ढिलवां की पुलिस ने मुख्य आरोपी हैप्पी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है। इस मामले में थाना ढिलवां में दो महिलाओं समेत कुल नौ आरोप नामजद हैं। इसमें मुख्य आरोपी हैप्पी की मां भी शामिल है। 

     प्रेसवार्ता में एसपी-डी रमनिंदर सिंह व डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी ने दावा किया कि थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई बलबीर सिंह ने गुरनाम सिंह निवासी पत्ती लाधू की ढिलवां की ​शिकायत पर दर्ज केस में बताया कि उसका बेटा हरदीप सिंह उर्फ दीपा खेतीबाड़ी करता था। उसके बेटे से हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी पत्ती लाधू की ढिलवां से लड़ाई-झगड़ा रहता था। इस कारण उसके बेटे पर थाना ढिलवां में केस दर्ज हैं और गिरफ्तारी के डर से वह घर से बाहर रहता था। 19 सितंबर की शाम पांच बजे घर आया, जोकि नशा करने का आदी था, और घर से बैंक की कापी लेकर चला गया था। 

    एसपी-डी ने कहा कि दीपा अपने एफजेड मोटरसाइकिल पर जिउना निवासी गांव बूटां के घर से नशा लेकर सुभानपुर की साइड जा रहा था, उस समय रात के करीब साढ़े आठ बजे थे। जहां आरोपी मलकीत सिंह उर्फ हैप्पी और उसकी पत्नी चरणजीत कौर उर्फ राज ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को फोन कर बताया कि हरदीप सिंह उर्फ दीपा नशा लेकर गांव से बाहर निकला है। ​इस पर हैप्पी अपनी स्कार्पियो गाड़ी से अपने सा​थियों के साथ उसका पीछा करके दीपा की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया और दीपा डर के मारे धान के खेतों में जा छिपा और हैप्पी व उसके साथी उसे ढूंढने लग पड़े। आधे घंटे में उन्होंने दीपा को ढूंढ लिया और मारपीट की। फिर हरप्रीत हैप्पी, अमरूद्दीन उर्फ अमरू मुला व कैला उसे अगवाकर बाइक पर लादकर हरप्रीत की मोटर पर ले गए। जहां पर उसे बुरी तरह से पीटा और फिर रात करीब 10 :40  पर दीपा को जख्मी हालत में उसके घर के गेट के बाहर फेंक कर फरार हो गए। 

    एसपी ने बताया कि इस मामले में  मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अमरूद्दीन उर्फ अमरू मुला निवासी पत्ती मेहमद की ढिलवां, मानव मेहता उर्फ मानव निवासी पत्ती जल्लू की ढिलवां, नवजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी पत्ती रामू की ढिलवां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हरप्रीत हैप्पी की मां कुलविंदर कौर, मलकीत सिंह उर्फ हैप्पी, उसकी पत्नी चरणजीत कौर उर्फ राज, सुखविंदर सिंह उर्फ शुभम, शरण उर्फ कैला और रोहित कमार उर्फ रोनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

    मृतक दीपा की बहन हरप्रीत कौर ने कहा कि उसका बड़ा भाई वीरपाल सिंह प्रोफेशनल कबड्डी ​खिलाड़ी है, जोकि एक साल पहले अमेरिका चला गया। दीपा भी पहले कबड्डी खेलता था, लेकिन अब नहीं खेतीबाड़ी का काम संभालने की वजह से नहीं खेलता था, पर जिम जाता था। उसने दावा किया उसका भाई दीपा बिल्कुल नशा नहीं करता ​था। पुलिस उस पर झूठा इल्जाम लगा रही है। जब तक हैप्पी और उसकी मां समेत सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक दीपा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एसपी-डी रमनिंदर सिंह ने कहा कि दीपा की बहन विदेश से आई है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि दीपा नशे का आदी था।

  • भंजाल में दो मोटरसाईकल आपस में टकराए एक व्यक्ति की हुई मौत, तीन युवकों की हालत गम्भीर

    भंजाल में दो मोटरसाईकल आपस में टकराए एक व्यक्ति की हुई मौत, तीन युवकों की हालत गम्भीर

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव अप्पर भंजाल में दो मोटरसाईकल आपस में आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम समय करीब पांच बजे एक बुलेट मोटरसाईकल सुंकाली मोड़ की तरफ से भंजाल को जा रहा था और दूसरा मोटरसाईकल सुंकाली मोड़ से अमलैहड की तरफ जा रहा था। बुलेट मोटरसाईकल पर तीन युवक सवार थे। जिन में अभिषेक पुत्र सुभाष चन्द अपने दो दोस्तों आकाशदीप पुत्र जगदीप तथा गणेश पुत्र राकेश कुमार निवासी गाँव अप्पर भंजाल के साथ मोटरसाइकिल संख्या (HP 19एए-3222) से बड़ी तेज़ रफ्तारी से जा रहा था तो इसने लापरवाही एक अन्य मोटरसाइकिल चालक दविंदर सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी गाँव अमलेहड़ तहसील घनारी जिला ऊना को टक्कर मार दी। जिससे उसकी की मौत हो गई। मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराने के कारण इन चारों व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आई और चारों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय निवासियों की सहायता से इन सभी घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। इनमें से एक व्यक्ति दविंदर को मृत घोषित कर दिया। बाकि तीनों युवकों की हालत गम्भीर थी जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।
    मृतक की पहचान दविन्द्र सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी अमलैहड त. घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल तीन युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डॉक्टरों ने दो युवकों की हालत गम्भीर होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    अभिषेक पुत्र सुभाष चन्द अपने दो दोस्तों आकाशदीप पुत्र जगदीप तथा गणेश पुत्र राकेश कुमार निवासी गाँव अप्पर भंजाल के साथ मोटरसाइकिल न. HP 19AA-3222 से बड़ी तेज़ रफ्तारी से जा रहा था तो इसने लापरवाही एक अन्य मोटरसाइकिल चालक दविंदर सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी गाँव अमलेहड़ तहसील घनारी जिला ऊना को टक्कर मार दी । जिससे उसकी की मौत हो गई तथा अन्य को इस सड़क हादसा में चोटें आई हैं I इस मामला में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी हैI
    भा. द. सं. थाना हरोली जिला उना हि. प्र. I
    दिनांक 23-09-2023 को दविंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी गाँव बिलना, तहसील हरोली जिला उना ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह दिनांक 23-09-2023 को अपनी मोटरसाइकिल से गाँव दुलेहड़ में एक टूर्नामेंट देखने गया था I जब यह संदारा पहुंचा तो रोहित पुत्र रमेश, शाम लाल पुत्र जोगिन्दर, शानू पुत्र सुलिंदर तथा शेखू पुत्र नरेंदर ने उसका रास्ता रोक कर उस से गाली गलौच किया तथा उसे धमकियाँ दी I इस मामला में  आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी है I
    अभियोग संख्या 304/23 दिनांक 23-09-2023 अंतर्गत धारा 379 भा. द. सं. थाना सदर ऊना जिला उना हि. प्र. I
    दिनांक 23-09-2023 को अशोक कुमार पुत्र कांशी राम निवासी गाँव बेला ध्यानी, तहसील नंगल जिला रूपनगर ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 30-08-2023 को वह अपनी मोटरसाइकिल न. PB74C4552 से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना आया था तथा इस ने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल के बाहर खड़ी करी थी I जब यह अस्पताल से बाहर आया तो इस की मोटरसाइकिल वहाँ नहीं मिली I  इस मामला में अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी है I
    अभियोग संख्या 305/23 दिनांक 23-09-2023 अंतर्गत धारा 379 भा. द. सं. थाना सदर ऊना जिला उना हि. प्र.I
    दिनांक 23-09-2023 को विशाल पुत्र प्रताप चन्द निवासी गाँव खड्ड, तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 23-09-2023 को वह अपनी मोटरसाइकिल न. HP80-8255 से ऊना गया था तथा इस ने अपनी मोटरसाइकिल कोल्ड कार्नर के पीछे खड़ी करी थी I जब यह वापिस आया तो इसकी मोटरसाइकिल वहाँ नहीं मिलीI इस मामला में अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी है I
    दिनांक 23-09-2023 को जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 159 वाहनों के चालान किए गए जिन में से 05 का मौका पर निपटारा करके 4000/- रूपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए तथा अन्य माननीय अदालत भेजे गएI
    दिनांक 23-09-2023 को जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध माइनिंग करने पर एक वाहन का चालान किया गया जो माननीय अदालत भेजा गया I
    7. दिनांक 23-09-2023 को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत जिला पुलिस ऊना द्वारा किए गए तथा जुर्माने के रूप में कुल 800/- रूपए वसूल किए गए ।
  • आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में सब जूनियर खंड स्तरीय  प्रतियोगिता का शुभांरभ 

    आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में सब जूनियर खंड स्तरीय  प्रतियोगिता का शुभांरभ 

    ऊना/ सुशील पंडित: थ्रो बॉल एसोसिएशन द्वारा रविवार को उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा  में सब जूनियर खंड स्तरीय  प्रतियोगिता का शुभांरभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्यतिथि के रूप में विश्व पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश राणा तथा विशेष अतिथि प्रवक्ता विजय कुमार ने  शिरकत की। बहीं पर मुख्यतिथी राकेश राणा ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कहा कि खेल जीवन में उपयोगी है। इससे जहां युवा नशे से मुक्ति पाएगा।उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र शक्ति का प्रतीक है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर अपनी ऊर्जा व प्रतिभा के माध्यम से उज्जवल भविष्य की नींव रख सकते हैं। जो समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि  सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए समाज में रचनात्मक  करें।  
    बहीं पर विषेश अतिथि विजय  कुमार  ने  कहा कि युवाशक्ति देश की बहुमूल्य पूंजी है। देश के विकास के लिए जहां वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव का विशेष महत्व है तो वहीं युवाओं की ऊर्जा, कुछ कर गुजरने के जज्बे और ज्ञान का भी एक समान महत्व है। उन्होंने कहा कि देश को युवाशक्ति को सही दिशा व मार्गदर्शन प्रदान करना परिवार और समाज दोनों का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे नशों जैसी बुराई से दूर रहें और खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नशों के सेवन से मनुष्य को न केवल शारीरिक व मानसिक क्षति पहुंचती है बल्कि वह आर्थिक रुप से भी पिछड़ जाता है। 
    थ्रो बाल संघ के सचिव जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि खेल संरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ खिलाड़ियों की सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में थ्रो बाल की खेल को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस खेल से हिमाचल प्रदेश लगभग चार वर्ष पहले ही जुड़ा है और छोटे से अंतराल में प्रदेश की टीमों ने पांच बार राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नेतृत्व किया और क्वार्टर फाईनल तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करके इस प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने का  करेंगी।
    इस अवसर पर सतीश कुमार, यशवीर, अर्पण शर्मा, दीपक, प्रशांत, सागर, अजय सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਚ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦੌਰਾਨ ਚਲਿਆ ਗੋਲੀਆਂ , 6 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ,ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਚ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦੌਰਾਨ ਚਲਿਆ ਗੋਲੀਆਂ , 6 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ,ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਜਿਲਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਇਕ ਪਿੰਡ ਚ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਗਈ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮੁਠਭੇੜ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਚ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਚਾਲੇ ਗੋਲੀਆਂ ਵੀ ਚਲਿਆ ਸਨ । ਲੁਟੇਰੇ ਫ਼ਿਲਮੀ ਸਟਾਈਲ ਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆ ਛਤਾ ਤੋਂ ਭੱਜ ਰਹੇ ਸਨ, ਜਿਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਕੜੀ ਮੁਸ਼ਕਦ ਕਰਨੀ ਪਈ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਵੇਖ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੇਲ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਲੁਟੇਰਾ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੇਂਬਰ ਅਵਤਾਰ ਉਰਫ ਸਾਹਿਲ ,ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ, ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ,ਆਸ਼ੂ,ਅਕਾਸ਼ਦੀਪ ਅਤੇ ਰੁਪਿੰਦਰ ਪਿੰਡ ਚ ਲੁਕੇ ਹੋਏ ਸਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲ ਨਜਾਇਜ ਹਥਿਆਰ ਵੀ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਕਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਅਤੇ 2 ਮੌਸਰ , ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ।  ਪੁਛਤਾਛ ਦੌਰਾਨ ਦੋਸ਼ੀ ਸਾਹਿਲ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ  ਢੋਟੀਆਂ ਬੈਂਕ ਡਕੈਤੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀ ਮਿੰਟੂ,ਅਜੇ ਦੇਵ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਚਰਨ ਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਦਿੱਤੋ ਸੀ। ਇਸ ਡਕੈਤੀ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਹੋਏ ਮੁਕਾਬਲੇ ਚ ਇਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮ ਜਵਾਬੀ ਫਾਇਰਿੰਗ ਚ ਜਖਮੀ ਵੀ  ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਫਰਾਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ।