Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅਤੇ CITU ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਭਰਮਾ ਸਮਰਥਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰਾਏਕੋਟ : ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕਾਲੇ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਨੂੰ ਰਾਏਕੋਟ ਵਿਖੇ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨ ਅਤੇ ਸੀਟੂ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਭਰਵਾਂ ਸਮਰਥਨ ਮਿਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੀਟੂ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਅਤੇ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਰਾਏਕੋਟ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ।

    ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲੇ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬੰਦ ਨੂੰ ਭਰਵਾਂ ਸਹਿਯੋਗ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਰਾਏਕੋਟ ਵਿਖੇ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ ਕੱਢੇ ਗਏ।

  • पंजाबः कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, हुई धक्का मुक्की

    चंडीगढ़ : किसानों द्वारा आज भारत बंद का कॉल का असर सभी देखने के मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अमृतसर में भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की भी की है। वहीं जगराओं में महिला किसानों ने मार्च निकाला। जालंधर में भी लोगों ने खुद बाजार बंद रखे। लुधियाना में 10 जगह धरने लगाए गए और जीटी रोड बंद किए गए हैं। कोहाड़ चौक पर जाम के बाद लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग भी बंद हो गया है। इसी बीच चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान पुलिस द्वारा पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में हरियाणा बीजेपी दफ्तर के बाहर धरना- प्रदर्शन कर रही थी।  

    बता दें कि MSP पर कानून समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने शुक्रवार (16 फरवरी 2024) को भारत बंद बुलाया है। एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी है।  किसानों ने आज भारत बंद की कॉल दी थी जिसके चलते आज पूरा भारत बंद है। किसानों की इस कॉल के चलते टैक्सी और ऑटो चालक भी समर्थन दे रहे हैं। भारत बंद के बावजूद रेलवे स्टेशनों पर किसी तरह का असर देखने को नहीं मिला है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 17 फरवरी को सिसौली में होने वाली संगठन की बैठक में इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि आज भारत सरकार के मंत्रियों के साथ में किसान संगठनों की मीटिंग है और उन्हें भरोसा उम्मीद है कि कोई हल निकलेगा अगर कोई हल निकलता है तो यह अच्छी बात होगी। 

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर को चोरों ने बनाया निशाना 

    पंचकूलाः सेक्टर-4 एमडीसी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर से 75 हजार की नकद और जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। उनकी माता ने नौकर और नौकरानी पर चोरी का शक जताया है। एमडीसी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 एमडीसी निवासी शबनम सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने घर की सफाई के लिए ललिता देवी सकेतड़ी निवासी और खाना बनाने के लिए सलिंदर दास बिहार निवासी को रखा हुआ था। उनका दूसरा मकान गुरुग्राम में भी है। वे कुछ समय के लिए अपने दूसरे घर पर भी रहती हैं।

    सितंबर 2023 में वे अपने गुरुग्राम स्थित मकान पर गईं थीं। वे पांच अक्टूबर 2023 को अपने एमडीसी स्थित मकान पर वापस आईं तो उन्होंने देखा कि घर की पहली मंजिल पर उनके कमरे की अलमारी में कुछ गहने, करीब 75 हजार रुपये और अलमारी में कुछ अन्य सामान के साथ रखे थे, वे नहीं मिले। नकदी और जेवर किसी ने चोरी कर लिए थे। उन्होंने अपने स्तर पर काफी पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चला। ललिता देवी और सलिंदर दास 2023 में दिवाली के आसपास नौकरी छोड़कर भाग गए थे।

    उन्होंने सभी अन्य नौकरों से भी पूछताछ की। उन्हें पूरा शक है कि जेवर और नकदी अलमारी की दराज से चाभी निकाल कर उनके नौकर ललिता देवी व सलिंदर दास ले गए हैं। चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। एमडीसी थाना एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि वे अभी ड्यूटी के चलते वे बाहर हैं। इसलिए उनके संज्ञान में अभी यह मामला नहीं है।

  • पंजाब : शंभू बॉर्डर पर किसान की हुई मौ’त, देेखें वीडियो

    गुरदासपुर : हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को इलाज के लिए राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान ज्ञान सिंह, पुत्र गुज्जर सिंह, गांव चाचौकी, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। जो 11 फरवरी को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी जोन बाबा नामदेव जी के जत्थे के साथ शंभू बॉर्डर पर गए थे।

    14 फरवरी को उनके ऊपर आंसू गैस का गोला गिरने से वह घायल हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव के सरपंच जगदीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक किसान का शव जल्द ही उसके गांव भेजा जाएगा और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब प्रधान सरवन सिंह पंधेर इस मामले पर आगे की कार्रवाई करेंगे

  • पंजाब : पुलिस कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : थाना छावनी के क्वार्टर में महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान करमजीत कौर उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है और उसका चार महीने का बच्चा है। मृतका का पति पंजाब पुलिस का कर्मचारी है। मृतका के परिवार वालों ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने गला घोंटकर हत्या की है। उन्होंने कहा कि वह रोजाना उसे पीटता था। परिजनों ने बताया कि उसका चार माह का बच्चा भी है. उसके पति और सास ने उसकी हत्या कर दी और घर से भाग गए है। उन्होंने बताया कि हमारी लड़की का पति एक पुलिस अधिकारी के रूप में काम करता था और ड्रग्स भी बेचता था।

    हमने पुलिस अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। इस मौके पर मीडिया को जानकारी देते हुए एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि थाना कंट्रोल वाले क्वार्टर में एक शादीशुदा महिला ने आत्महत्या कर ली है। हम मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • बड़ा झटकाः कांग्रेस के सभी बैंक अकाउंट फ्रीज

    नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें कल सूचना मिली थी कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं बैंक उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जांच करने पर पता चला कि कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। माकन ने आगे कहा कि आयकर विभाग ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के 210 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए कहा है। हमारे अकाउंट्स में क्राउडफंडिंग से आया पैसा फ्रीज कर दिया गया है।

    चुनाव से महज 2 सप्ताह पहले विपक्ष के बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करना लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है। अब हमारे पास खर्च करने के लिए बिल्कुल पैसा नहीं है। न्याय यात्रा समेत हर गतिविधि पर इसका असर पड़ रहा है। अजय माकन ने आगे कहा कि इस समय हमारे पास खर्च करने के लिए बिल्कुल पैसा नहीं है। न तो हमारे पास बिजली का बिल भरने का पैसा बचा है और न अपने कर्मचारियों को वेतन देने का। इसका असर न केवल हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बल्कि हर गतिविधि पर पड़ेगा।

    माकन ने दावा किया कि बैंक अकाउंट फ्रीज करने की कार्रवाई आयकर विभाग ने की है और ऐसा केंद्र के इशारे पर किया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह 25 करोड़ रुपये की राशि पूंजीपतियों या कॉरोपरेट इलेक्टोरल बॉन्ड का पैसा नहीं है। यह क्राउडफंडिंग का पैसा हे जो देशभर से लोगों ने यूपीआई के जरिए भेजे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी बॉन्ड के पैसे को असंवैधानिक बताया है, भाजपा उस पैसे को खर्च कर ही है। लेकिन हमारा ईमानदारी का पैसा ही खर्च नहीं करने दिया जा रहा है। यह केंद्र की मोदी सरकार का तानाशाही रवैया है।

  • जालंधरः अवैध हथियार सहित माइकल गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ ​​माइकल पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव उगी नकोदर, जालंधर के रूप में हुई है। कमिश्नरेट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। स्वपन शर्मा ने कहा कि हथियारों की डिलीवरी एक हिंदी समाचार ग्राउंड के पास की जानी थी। जिसके चलते सुराग के आधार पर पुलिस ने शहर के मिलाप चौक के पास जाल बिछाया। जहां हिंद समाचार के पास स्थित ग्राउंड के पास माइकल खड़ा था और अवैध हथियार और कारतूस बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था।

    एसीपी इंद्रजीत सिंह ने  पुलिस पार्टी सहित हिंद समाचार के पास एक खाली प्लाट में छापा मारकर बलजिंदर को गिरफ्तार कर लिया। स्पैशल सेल ने बलजिंदर के पास से एक देसी कट्टा के साथ 315 बोर का एक कारतूस बरामद किया हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर 16 दिनांक 14-02-2024 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना डिवीजन 3 जालंधर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः बसें बंद होने से लोग हुए परेशान, 23 जिलों में 117 जगहों पर लगा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः किसान जत्थेबंदियों द्वारा आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। बंद के तहत आज लुधियाना की इंडस्ट्री सहित यातायात के मुख्य साधन बसें भी बंद रहेंगी। लुधियाना में 250 के करीब प्राइवेट बस और 150 के लगभग सरकारी सुबह से रात 12 बजे तक बंद रहेगी। पंजाब बस आपरेटर यूनियन सचिव राजिंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को समर्थन दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों व ड्राइवरों के खिलाफ जारी किए कानून पूरी तरह से गलत है। बसें आज न चलने से करीब 1 करोड़ का सरकार को घाटा पड़ेगा।

    वहीं, तीसरे दौर की वार्ता विफल होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक व किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर ही बैठने का फैसला किया है। बंद की कॉल के साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि वे बेवजह बाहर न निकलें। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि ये बंद की कॉल सुबह 6 से शाम 4 बजे तक है। इस दौरान किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं दी गई है। पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा के 37 किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों की तरफ से पूरे पंजाब के 23 जिलों में 117 जगह पर धरने दिए जाएंगे। इस दौरान सभी 117 जगहों पर सड़क मार्ग रोका जाएगा।

    लुधियाना में बंद को देखते हुए पूरे जिले में 700 से अधिक पुलिस कर्मचारी सड़कों पर तैनात रहेंगे, ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। बता दें दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम रहेगा। राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए बंद रहेंगे। पंजाब में बंद को कामयाब करने में कुल 37 यूनियनों का समर्थन है।

  • शंभू बॉर्डर पर GRP सब इंस्पेक्टर की मौ+त

    अंबालाः किसानों के दिल्ली कूच के दौरान शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के प्रभाव से पानीपत जीआरपी में तैनात सब इंस्पेक्टर हीरालाल की मौत हो गई। वह पानीपत की समालखा चौकी में तैनात थे और किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद शंभू बॉर्डर पर फोर्स के साथ गए थे। हीरालाल की मौत पर परिवार में मातम छा गया। मूल रूप से चुलकाना गांव निवासी हीरालाल (52) जीआरपी में सब इंस्पेक्टर थे। उनकी समालखा जीआरपी चौकी में ड्यूटी थी। परिजनों ने बताया कि हीरालाल को तीन-चार तीन पहले समालखा चौकी से अंबाला भेजा गया था।

    उनकी ड्यूटी शंभू बॉर्डर पर लगाई गई थी। वहां माेर्चा संभाले हुए थे। बताया जा रहा है कि हीरालाल को आंसू गैस चढ़ गई। उनको अंबाला के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां वीरवार देर शाम को उनकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य सूचना मिलते ही अंबाला पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन पैतृक चुलकाना गांव में शव का अंतिम संस्कार करेंगे। सब इंस्पेक्टर हीरालाल मूल रूप से पानीपत के चुलकाना गांव हैं। वे समालखा में परिवार के साथ रहते थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार व गांव में मातम छा गया।

    परिजन सूचना मिलते ही अंबाला पहुंचे। उनका पैतृक गांव चुलकाना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूरत पाल सिंह, प्रभारी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर हीरालाल को तीन-चार दिन पहले अंबाला मुख्यालय भेजा गया था। मुख्यालय से उनकी ड्यूटी किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन में लगी थी। उनको शुक्रवार को हीरालाल की मौत की सूचना मिली है। जीआरपी पीड़ित परिवार के साथ है। 

  • PSEB ने 10वीं और 12वीं की परिक्षाओं को लेकर जारी की एडवाइजरी

    नई दिल्लीः किसान संगठनों द्वारा घोषित किए गए भारत बंद को देखते हुए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने दसवीं और बारहवीं की चल रही बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार, 15 फरवरी 2024 को जारी नोटिस के अनुसार आज यानी शुक्रवार, 16 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए स्टूडेंट्स निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम एक घंटा पूर्व अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचें ताकि उन्हें भारत बंद के कारण प्रभावित होने वाले यातायात से किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

    ऐसे में PSEB ने 15 फरवरी को जारी अपनी एडवाइजरी के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के कारण वर्ष 2023-24 की सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री के बोर्ड एग्जाम प्रभावित नहीं होंगे। दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं पूर्व घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में 16 फरवरी को भारत बंद के चलते पंजाब बोर्ड परीक्षाओं के प्रभावित होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, PSEB द्वारा आधिकारिक तौर पर सूचना करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है।