Blog

  • पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आया युवक, देखें वीडियो

    मोगा : भले ही पंजाब सरकार की ओर से चाइना डोर को लेकर भारी सख्ती की जा रही है। पुलिस प्रशासन भी लगातार पतंगों की दुकानों पर छापेमारी कर रहा है। लेकिन फिर भी भारी मात्रा में दुकानों पर चाइना डोर बिक रही है और इसके कारण हादसे भी हो रहे है। ताजा मामला मोगा से सामने आया है।जहां एक युवक घर से अपनी स्कूटी पर जा रहा था कि रास्ते में चाइना डोर का शिकार हो गया। चाइना डोर ने युवक को बुरी तरह से काट डाला, उसकी पगड़ी को भी कट गई। वही युवक के मुंह पर काफी कट लगे और डाक्टरों के मुताबिक उसके 10-12 टांके लगे है।

    वही पगड़ी पहनी होने के कारण युवक का काफी बचाव रहा। लेकिन फिर भी युवक के मुंह पर काफी कट लगे है। युवक के परिवार वालो ने बताया की उनके बेटे के मुंह पर काफी कट लगे है। सरकार को चाइना डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिेए। एसएमओ सुखप्रीत सिंह ने बताया की एक युवक चाइना डोर से जख्मी हुआ है, उसके मुंह पर 10-12 टांके लगे है।

  • पंजाबः नहर में तैरता दिखा युवक का शव, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम 

    अबोहरः गांव हरिपुरा के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखा। इसके बाद जब समाज सेवी संस्था और पुलिस मौके पर पहुंची तो नहर में तेज बहाव के कारण शव वहां से बह गया, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य सोनू ग्रोवर ने बताया कि दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि गांव हरिपुरा के पास से गुजर रही डंगरखेड़ा माइनर में एक व्यक्ति का शव बहकर आ रहा है।

    सोनू ग्रोवर ने बताया कि उसी गांव के एक परिवार का एक सदस्य लापता था और वे नहर में तलाश कर रहे थे लेकिन जब परिजनों को शव नहीं मिला तो उन्होंने खुईयां पुलिस को शव बह जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर खुईयां थाने के एएसआई गुरनाम सिंह मौके पर पहुंचे तो शव वहां से काफी आगे तैर रहा था और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। समिति सदस्य ने बताया कि शव अधजली हालत में किसी व्यक्ति का है, जो आगे बकैनवाला गांव के टेलों तक जा सकता है।

  • जालंधरः पासपोर्ट ऑफिस में CBI की दबिश, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: पासपोर्ट रीजनल ऑफिस में शुक्रवार सुबह से सीबीआई टीम की दबिश दिए जाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि दफ्तर में दबिश के लिए चंडीगढ़ से टीम आई हुई है। जिसके बाद अन्य दफ्तरों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई के 3 अधिकारी सर्च कर रहे हैं। हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामला पासपोर्ट की इंक्वारी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

    सूत्रों से पता चला है कि पिछले कुछ दिनों में जालंधर में पासपोर्ट बनाने को लेकर गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया जा रहा था। इसे लेकर एक सूचना सीबीआई ऑफिस चंडीगढ़ भेजी थी। इन्हीं तत्थों की जांच के लिए उक्त सर्च की जा रही है। सीबीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जालंधर से भारी मात्रा में दस्तावेज अभी तक कब्जे में लिए गए हैं। जिसके आधार पर अगली जांच की जाएगी। फिलहाल टीमें सर्च कर रही हैं। हालांकि इसे लेकर जालंधर के किसी भी पासपोर्ट अधिकारी का बयान नहीं सामने आया है। वहीं, जालंधर रीजनल ऑफिस में बैठने वाले कई उच्च अधिकारियों के फोन बंद आ रहे हैं।

    बता दें कि अब से करीब तीन माह पहले सीबीआई द्वारा दो एफआईआर दर्ज किए गए थे। जिसमें पंजाब में खन्ना के 13 साल पुराने केस की फाइल सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने खोली थी। सीबीआई दिल्ली (SC-1) ने आरोपी पाए गए जालंधर के लांबड़ा के गांव चिट्टी के रहे वाले प्रदीप कुमार और अवतार सिंह उर्फ बब्बू निवासी चमकौर साहिब, रोपड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 363-364 (अपहरण), 420 (फ्रॉड) और 120-बी (केस में और नाम भी जोड़े जा सकें) के तहत मामला दर्ज किया था।

  • 4 बॉटल टाइमर बम के साथ शख्स गिरफ्तार

    मेरठ:  एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने मुजफ्फरनगर के खालापार में चार जिंदा बोटल टाइमर बम/टाइम बम/आईईडी बम के साथ जावेद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली मुजफ्फरनगर में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ के लिए फिलहाल कई खुफिया एजेंसी, एटीएस और एसटीएफ की टीम लगी है। मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खालापार निवासी जावेद को एसटीएफ ने संदिग्ध गतिविधियों गतिविधियों के चलते निगरानी पर रखा था। आरोपी 4 बोटल टाइमर बम, टाइम बम, आईईडी बम की सप्लाई करने के लिए इमराना नाम की एक महिला के संपर्क में था। इमराना मूल रूप से शामली की रहने वाली है और वर्तमान में मुजफ्फरनगर के खालापार में रह रही है। इमराना की गतिविधियां भी काफी संदिग्ध बताई गई है। सूचना के बाद आरोपी जावेद को शुक्रवार को एसटीएफ की मेरठ यूनिट में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 4 बोटल टाइमर बम/टाइम बम, आईईडी बम बरामद किए गए।

    आरोपी ने खुलासा किया कि उसने खालापार निवासी महिला इमराना के कहने पर बम बनाए थे। इन बम का क्या इस्तेमाल किया जाना था, इस संबंध में फिलहाल तमाम खुफिया एजेंसी और एटीएस पूछताछ करने में लगी है। आरोपी के कुछ परिजन नेपाल में भी रहना बताए गए हैं। इसके अलावा पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी को बम बनाने की अच्छी जानकारी है। एसटीएफ और बाकी तमाम एजेंसी की पूछताछ में खुलासा हुआ कि जावेद टाइम बम बनाने में काफी माहिर है। वह ग्लूकोज की बोतल में छर्रे, एक्सप्लोसिव यानी विस्फोटक और पीओपी भरने के साथ ही इस पर बाकी सर्किट के साथ टाइमर सेट करता है। इसके बाद इन्हें सुरक्षित रख दिया जाता है। जब जरूरत होती है तो बम के सर्किट को जोड़कर टाइम बम को एक्टिव कर दिया जाता है।

    जावेद की गिरफ्तारी के बाद इमराना फरार हो गई है। इमराना की तलाश में फिलहाल एसटीएफ, एटीएस और बाकी एजेंसी की टीम लगी है। इमराना की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा होगा कि इन टाइम बम का क्या किया जाना था वेस्ट यूपी में पहले भी कई बार आतंकी कनेक्शन सामने आ चुके हैं। जावेद से बोटल टाइमर बम/टाइम बम/आईईडी बरामद होने के बाद ये साफ हो गया है कि यहां वेस्ट यूपी में बड़ी साजिश की आशंका थी और कोई बड़ी साजिश अंजाम दी जानी थी। इसके बाद तमाम एजेंसी अलर्ट पर है। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह बैट्री और बोतल की मदद से बम तैयार करता था। इसके अलावा बमों को दूसरों जगहों पर भी सप्लाई करता था। मुजफ्फरनगर से मिले बम के बाद एसटीएफ पूरी तरह से जांच पड़ताल में जुट गई है। एसटीएफ अब ये भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि युवक ने बम बनाने की ट्रेनिंग कहां से ली और इसके पीछे उसका क्या मकसद है। इसके अलावा एसटीएफ युवक की मदद करने वालों की भी जानकारी हासिल करेगी।

  • पंजाब : किसानों के हक में उतरी बस यूनियन, देखें वीडियो

    नंगल : किसान व मजदूर संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज दी गई भारत बंद की कॉल का नंगल में असर देखने को नही मिल रहा है। व्यपारक संस्थान,पैट्रोल पंम,बैंक व सरकारी दफ्तर आम दिनों की तरह खुले है। लेकिन पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी के कॉन्टरैक्टर वर्कर यूनियन ने इस हड़ताल को समर्थन देते हुए पंजाब रोडवेज नंगल डीपू में रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।

    हालांकि हिमाचल पथ परिवहन निगम व कुछ निजी मिन्नी बसे आम दिनों की तरह चल रही थी। इसी को लेकर आज विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा द्वारा नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • बंद की कॉल पर किसानों के साथ उलझी युवती, किए गंदे गंदे इशारे, वीडियो वायरल

    चंडीगढः किसानों द्वारा आज भारत बंद की कॉल का ऐलान किया गया है। जहां पंजाब में बंद की कॉल का मिला-जुला असर देखने को मिला है। वहीं इस दौरान कार सवार युवती की एक वीडियो काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में युवती पहले किसानों के साथ बहसबाजी करती हुई दिखाई दे रही है।दरअसल, कार सवार लड़की किसानों से उस समय उलझ गई जब किसानों द्वारा उसे आगे जाने से रोका गया।

    वायरल वीडियो में लड़की किसानों को गंदे इशारे कर रही है और साथ ही गालियां भी निकाल रही है। लड़की का कहना है कि आप हमें क्यों रोक रहे है?  किसान उसे समझाने की कोशिश कर रहे है लेकिन लड़की एक नहीं सुन रही। इसके बाद लड़की वीडियो बनाने की कोशिश करती है और कह रही है कि वहां मौजूद लोगों ने उसे गलत तरीके से पकड़ा है। इस दौरान कुछ नौजवान लड़की द्वारा निकाली जा रही गालियां को लेकर उलझते भी नजर आएं। 

  • पंजाबः स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पास खेलने के बहाने ले जाकर बच्चे से किया कुकर्म, मामला दर्ज

    पटियालाः भादसों रोड पर बसे सिद्धूवाल गांव के पास से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां में 11 साल के बच्चे के साथ 2 लड़कों ने मिलकर कुकर्म कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दर्ज एफआईआर के अनुसार 11 फरवरी को पड़ोसी आरोपियों ने खेलने के बहाने बच्चे को स्कूटी पर बिठा लिया। शाम के चार बजे घर से निकले यह दोनों आरोपी अपने गलत इरादे को अंजाम देने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सिद्धूवाल के पीछे पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने बच्चे के साथ कुकर्म करने की वीडियो भी बनाई, जिसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो परिवार तक पहुंची तो बच्चे ने सच्चाई बता दी और पुलिस को कंप्लेंट कर दी गई।

    देर रात पुलिस ने इस घटना को लेकर अमृत सिंह व उसके दोस्त रवि के खिलाफ मामला  दर्ज कर दिया है लेकिन दोनों आरोपी फरार है, जिन्हें अरेस्ट करने के लिए पुलिस की रेड जारी है। यहां पर इन दोनों ने बच्चे के साथ कुकर्म किया, जिसकी वीडियो आरोपी रवि ने बनाई थी। बच्चे को धमकी देकर चुप करवाने के बाद इसे घर छोड़ दिया लेकिन इस कुकर्म की वीडियो वायरल कर दी। वायरल वीडियो की वजह से इन दोनों आरोपियों की करतूत का पर्दाफ़ाश हुआ था। केस की जांच करने वाली एएसआई बिक्रम खान ने कहा कि केस दर्ज करने के बाद आरोपियों के घर पर तुरंत रेड की थी लेकिन आरोपी फरार मिले हैं।

  • फिर माहौल हुआ तनावपूर्ण, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर तनाव जारी है। जहां पुलिस ने दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे किसानों पर शुक्रवार (16 फरवरी) को आंसू गैस के गोले दागे। जिसके बाद एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इन किसानों ने दिल्ली चलो का नारा दिया है और पिछले चार दिनों से शंभू बॉर्डर पर डटे हैं।

    किसानों ने मंगलवार (13 फरवरी) को दिल्ली की ओर मार्च शुरू किया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दिल्ली और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमाओं पर रोक दिया। किसान से सुलह को लेकर सरकार और संगठनों के बीच तीन राउंड की बैठक हो चुकी है, हालांकि कोई नतीजा नहीं निकल सका। किसान नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत वीरवार को चंडीगढ में हुई थी। अब दोनों पक्षों के बीच 18 फरवरी को बैठक होगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਦਾ ਭਰਮਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸੰਗਰੂਰ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਅਤੇ ਟ੍ਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ 16 ਫਰਵਰੀ ਦੇ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਨੂੰ ਅੱਜ ਸੰਗਰੂਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਬੰਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਭਰਮਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲਿਆ ਜਿਸਦੇ ਤਹਿਤ ਸਾਰੇ ਬਜ਼ਾਰ ਚ ਦੁਕਾਨਾਂ ਬੰਦ ਨਜ਼ਰ ਆਈਆਂ। ਉਥੇ ਹੀ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਂਬੀਰ ਚੋਂਕ ਸੰਗਰੂਰ ਚ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਿੱਲੀ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬਾਰਡਰਾਂ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਅੱਥਰੂ ਗੈਸ ਦੇ ਗੋਲੇ ਦਾਗੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅਸੀਂ ਇਸ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਨਾ ਹੋਈਏ।

  • पंजाबः स्कूल में औचक चैकिंग के दौरान टीचर सस्पेंड

    अबोहरः फाजिल्का से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां स्कूल में डीईओ ने औचक चैकिंग के दौरान टीचर पर कार्रवाई की है। दरअसल, डीईओ ने एक अध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अफसर फाजिल्का द्वारा गत दिन 15 फरवरी को दोपहर से पहले सरकारी प्राइमरी स्कूल मूलिया वाली ब्लाक अबोहर-2 जिला फाजिल्का में औचक चैकिंग की गई।

    इस दौरान जिला शिक्षा अफसर फाजिल्का ने देखा कि स्कूल में काम कर रहा एक ईटीटी अध्यापक स्कूल में लगातार फोन का इस्तेमाल कर रहा था जिससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा था। अध्यापक द्वारा अपनी ड्यूटी के प्रति गैर जिम्मेदारी का सबूत पेश किया गया है। अध्यापक की इस हरकत से बच्चों की पढ़ाई को हो रहे नुकसान को देखते हुए डीईओ ने अध्यापक को तुरन्त प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड दौरान कर्मचारी का हैड क्वार्टर ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफसर जलालाबाद-1 जिला फाजिल्का निश्चित किया गया है।