Blog

  • राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का प्रवास कार्यक्रम

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित :  राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ला जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि राज्यपाल 15 व 16 अप्रैल को जिला ऊना का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल 15 अप्रैल को प्रातः 11.05 बजे प्रयास संस्था द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर का डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल ऊना में शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत 4.30 बजे माता श्री ंिचंतपूर्णी मंदिर के लिए रवाना होंगे। उन्हांेने बताया कि राज्यपाल का रात्रि विश्राम सर्कट हाऊस ऊना में रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल 16 अप्रैल को 10.05 बजे जिला परिषद हाॅल ऊना में जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तदपश्चात 12.10 बजे डीआरडीए हाॅल ऊना में जिला स्तरीय टीबी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करेंगे। उसके उपरांत सायं 3.20 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।

  • जालंधरः पंजाब टैक्सी स्टैंड पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब टैक्सी स्टैंड पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः कपूरथला चौक में पंजाब टैक्सी स्टैंड पर उस समय हंगामा देखने को मिला, जब टैक्सी स्टैंड के मालिक ने लंगर लगाने के लिए स्टैंड को नहीं खोला गया।

    जिसके चलते स्टैंड पर काम कर रहे कर्मचारियों द्वारा जमकर विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि पहले प्रधान की प्रधानगी में यहां पर लगातार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लंगर लगाया जाता था। लेकिन मौजूदा प्रधान द्वारा स्टैंड को बंद कर दिया गया। उनका कहना है कि जहां लंगर नहीं लगाया जाएगा। जिसका स्टैंड पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा विरोध किया गया और बनती कार्रवाई की मांग की गयी। सुने टैक्सी स्टैंड कर्मचारी ने क्या कहा उनकी जुबानी।

  • जालंधरः कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की शिरकत दौरान पार्टी को लगा झटका, नगर परिषद के उपाध्यक्ष व पार्षद आप में शामिल

    जालंधरः कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की शिरकत दौरान पार्टी को लगा झटका, नगर परिषद के उपाध्यक्ष व पार्षद आप में शामिल

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव से पहले आप पार्टी लगातार कांग्रेस को झटके दे रही है। हाल ही में आप पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी में शामिल करवाकर टिकट देने का ऐलान किया था। इसके कुछ दिन बाद ही पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी सहित दर्जन पार्षद और पूर्व पार्षदों को आप में शामिल करवाया था। वहीं आज एक बार फिर से आप पार्टी ने कांग्रेस को झटका दिया है। इस बार गोराया नगर परिषद के उपाध्यक्ष व पार्षद बलजिंदर कुमार कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए है।

    35 साल से कांग्रेस से जुड़े परिवार ने कांग्रेस की खराब नीतियों का खामियाजा भुगतते हुए कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की सुनवाई रही हो रही। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की बातें कागजों तक ही सीमित हैं। बता दें कि आज करमजीत कौर के नामांकन पत्र भरने दौरान पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान राजा वड़िंग, प्रताप बाजवा, नवजोत सिद्धू सहित कई दिग्गज नेता जालंधर पहुंचे थे।

  • पंजाब भर में पुलिस की सख्ती को लेकर बोले DGP- कहा कोई परिंदा नहीं मार सकेगा पर, देखें वीडियो

    पंजाब भर में पुलिस की सख्ती को लेकर बोले DGP- कहा कोई परिंदा नहीं मार सकेगा पर, देखें वीडियो

    बठिंडाः तलवंडी साबो में आज पंजाब डीजीपी गौरव यादव की तरफ से अधिकारियों साथ मीटिंग की गई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते कहा पूरे राज्य में हमारी तरफ से सिक्योरिटी लगाई गई है। जो भी शख्स पुलिस का वांटेड है उसे नहीं छोड़ा जाएगा, हर हाल में पकड़ा जाएगा। राज्य में अम्नशांति बनाई रखी जायेगी। किसी भी परिंदे को पर नहीं माने दिया जाएगा। बता दें कि तलवड़ी साबो में पुलिस अलर्ट मोड पर है। बड़ी संख्या में आज सिख संगत के पहुंचने का अनुमान है।

    6 दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी यहां पहुंचे थे। वहीं श्री दमदमा साहिब में आज से 15 अप्रैल तक धारा 144 लागू की गई है। बैसाखी मेले के दौरान शांति को लेकर यह फैसला लिया गया है। तलवंडी साबो के SDM गगनदीप सिंह ने ये आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक बैसाखी मेले के दौरान नंगी तलवारों व धारदार हथियार के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

  • हत्या मामले में वांछित मुख्य आरोपी गगन भी गिरफ्तार

    हत्या मामले में वांछित मुख्य आरोपी गगन भी गिरफ्तार

    गांव गोंदपुर जयचंद में 23 वर्षीय युवक की लाश 7 अप्रैल को क्षत-विक्षत हालत में मिली थी

    दो युवकों ने मिलकर दिया था हत्या को अंजाम, दोनों पकड़े गए

    ऊना/ सुशील पंडित :  थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव गोंदपुर जयचंद में 23 वर्षीय युवक की लाश 7 अप्रैल को मिली थी तथा युवक की पहचान रजिन्दर कुमार( 23)पुत्र स्व0 नसीब चंद निवासी गाँव डल्लेवाल डाकखाना बीनेवाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई थी । मामला हत्या का पाए जाने पर धारा 302 आईपीसी के अधीन थाना हरोली मे दर्ज हुआ था । पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली मोहन लाल रावत व प्रभारी थाना सुनील कुमार व आर एस एस एल धर्मशाला की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये गये थे तथा मृतक राजिन्द्र कुमार का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाकर अन्तिम संस्कार कर दिया गया था ।

    9 अप्रैल को एक आरोपी विशाल सहोता निवासी गांव सासन जिला ऊना हि.प्र. को टोल प्लाजा काठगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया था ।  हरोली पुलिस को उस समय सफलता मिली जब हत्या मामले में वांछित मुख्य आरोपी गगनदीप(27) पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव डल्लेवाल नवांशहर, होशियारपुर (पंजाब) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। माननीय अदालत से 4 दिन पुलिस हिरासत रिमांड हासिल करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

  • अमृतपाल को लेकर इस राज्य में सर्च ऑपरेशन जारी

    अमृतपाल को लेकर इस राज्य में सर्च ऑपरेशन जारी

    अमृतपाल के सम्भावित ठिकानों पर सेंट्रल एजेंसियों की रेड!

    नई दिल्लीः राजस्थान में पु्लिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की धरपकड़ के लिए पाकिस्तान बॉर्डर से सटे 5 जिलों- श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर में बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके अलावा जोधपुर, जयपुर, कोटा में भी पुलिस और एजेंसियां चौकसी बरत रही हैं। सेंट्रल एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर ही यह आशंका जताई जा रही है कि अमृतपाल राजस्थान के सरहदी इलाकों में कहीं पर शरण लेकर छिपा हुआ है। गंगानगर और हनुमानगढ़ पंजाब और पाकिस्तान दोनों के बॉर्डर एरिया पर हैं, यहां सिख समाज के लोग भी बड़ी तादाद में रहते हैं, बोलचाल,भाषा, हुलिये और पहनावे के आधार पर अमृतपाल ऐसी जगहों में शहर के बाहरी इलाकों में छिप सकता है, इसकी भी पूरी आशंका है। राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने अमृतपाल के राजस्थान में होने के इनपुट के सवाल पर कहा- ‘’ मीडिया को सब मालूम है तो मैं क्या कह पाऊंगा।

    ये एक संवेदनशील इश्यू है। इसमें जब तक हमें कोई सफलता नहीं मिलती है हम कुछ भी कहने से बचेंगे। हमारी टीमें काम कर ही हैं। कुछ इनपुट है, वो क्या इनपुट है और उसका क्या आउटपुट अभी तक है, ये अगर होगा भी तो हम चाहेंगे कि पब्लिक डोमेन में अभी ना जाए। जब हमें कुछ कॉन्क्रीट सफलता मिलेगी, तो हम बता देंगे। थोड़ी बहुत मिली भी है। लेकिन अभी कुछ बताना उचित नहीं है। ‘’ आशंका है कि राजस्थान बॉर्डर होकर  अमृतपाल पाकिस्तान भागने की फिराक में है। इसके लिए वह सीमा पार से आने वाले नशे और हथियारों के तस्करों और रूट की मदद ले सकता है। बॉर्डर पार पाकिस्तान से भी एजेंसियां उसे इस काम में सपोर्ट कर सकती हैं। क्योंकि खालिस्तानी समर्थक सीमा पार भी मौजूद हैं। राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों में कई संभावित ठिकानों पर राजस्थान पुलिस, एजेंसियों, एटीएस,एसओजी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    अमृतपाल सिंह पिछले करीब 27 दिनों से फरार है। पंजाब पुलिस भी उसे लगातार खोज रही हैं। साये की तरह उसके साथ रहने वाला पपलप्रीत हाल ही में पुलिस के हत्थे चढ़ा है। लेकिन अब तक अमृतपाल को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए आम जनता से भी सहयोग मांगा है। पंजाब पुलिस ने तो अमृतपाल सिंह की सूचना देने वाले को उचित ईनाम देने और नाम गोपनीय रखने का भी वादा किया है। जगह जगह उसके पोस्टर भी चस्पा किए हैं। राजस्थान पुलिस के साथ ही सेन्ट्रल एजेंसियां भी अमृतपाल के सम्भावित ठिकानों पर रेड मार रही हैं। टेक्नोलॉजी, मुखबिर सूचना तंत्र और अमृतपाल के पकड़े गए साथियों के इनपुट के आधार पर भी खोजबीन की जा रही है। जयपुर से राजस्थान पुलिस हेडक्वार्टर से भी एक सीनियर आईपीएस अफसर को ऑपरेशन के नेतृत्व और मॉनिटरिंग के लिए भेजा गया है। अम़ृतपाल के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के भी संकेत मिले हैं। विदेश से उसके संगठन को फंडिंग होने का भी शक है। माना जा रहा है कि एनआईए भी इस केस में हस्तक्षेप कर सकती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਰਬਾਦ ਹੋਈ ਫਸਲ ਨੂੰ ਵੇਖ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਆਇਆ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਰਬਾਦ ਹੋਈ ਫਸਲ ਨੂੰ ਵੇਖ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਆਇਆ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸਿਰ ‘ਤੇ ਸੀ ਲਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ

    ਮਮਦੋਟ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਹੋਈ ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋਈ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਨੁੰ ਵੇਖ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਦਿਹਾਤੀ ਹਲਕੇ ਮਮਦੋਟ ਕਸਬੇ ਵਿੱਚ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਚੱਕ ਭੰਗੇ ਵਾਲੇ ਵਿਖੇ 55 ਸਾਲਾ ਕਿਸਾਨ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕੱਲ੍ਹ ਸ਼ਾਮ ਨੁੰ ਕਣਕ ਦੀ ਵਢਾਈ ਵਾਸਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਡਿੱਗੀ ਫਸਲ ਦੇ ਖਰਾਬੇ ਨੁੰ ਸਹਿਣ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਿਆ ਅਤੇ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ ਨਾਲ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕਿਸਾਨ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵੱਡੇ ਭਰਾ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਕੋਲ ਢਾਈ ਏਕੜ੍ਹ ਜ਼ਮੀਨ ਸੀ ਅਤੇ ਸਿਰ ‘ਤੇ ਲੱਖਾ ਰੁਪਏ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ ਸੀ, ਜਿਸਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਕਸਰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਵੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ।  ਉਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੱਲ੍ਹ ਸ਼ਾਮ ਵੇਲੇ ਜਦੋਂ ਫਸਲ ਵੱਢ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਖਰਾਬ ਫਸਲ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਨੁੰ ਸਹਿਣ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਿਆ। ਉੱਧਰ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਡਕੌਂਦਾ ਦੇ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਆਗੂ ਜੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੀੜ੍ਹਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਲਈ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲੋਂ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਦੀ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • मकान ढहने से मचा हड़कंप, 25 घायल, कई महिलाएं हुई जख्मी

    मकान ढहने से मचा हड़कंप, 25 घायल, कई महिलाएं हुई जख्मी

    पुंछः जम्मू संभाग के जिले पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। जिला पुंछ के खनेतर गांव में एक मकान के ढहने से करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उनका इलाज जारी है।  घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पुंछ के खनेतर के गांव में एक घर में लोग परिवार के सदस्य की मौत पर शोक मनाने के लिए पहुंचे हैं। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

  • पंजाबः बड़ा फेरबदल, 13 IAS सहित IFS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः बड़ा फेरबदल, 13 IAS सहित IFS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में आईएएस अधिकारियों के लगातार तबादलें देखने को मिल रहे है। वहीं आज एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जारी हुए आदेशों के मुताबिक 12 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी का तबादला किया गया है। देखें लिस्ट

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਸਾਖੀ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਉਮੜਿਆ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਸੈਲਾਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਸਾਖੀ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਉਮੜਿਆ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਸੈਲਾਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ /ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ :  ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ – ਖਾਲਸਾ ਪੰਥ ਦੇ ਜਨਮ ਸਥਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵਿਸਾਖੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਤੜਕ ਸਾਰ ਤੋਂ ਹੀ ਲੱਖਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਵਿਸਾਖੀ ਦੇ ਪ੍ਰਸਿਧ ਤਿਓਹਾਰ ਤੇ ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਪਿਤਾ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੀ ਚਰਨ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਨੋਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦੁਰ ਜੀ ਦੀ ਵਸਾਈ ਹੋਈ ਪਾਵਨ ਤੇ ਪਵਿਤਰ ਨਗਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੁਸ਼ੋਭਿਤ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਾਵਨ ਸਰੋਵਰ ਵਿਖੇ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਈਆਂ । ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜ ਪਿਆਰਿਆਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਵਿਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀਆਂ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ  ਨੇ ਖੰਡੇ ਬਾਟੇ ਦਾ  ਅਮ੍ਰਿਤ ਵੀ ਛਕਿਆ ਅਤੇ ਵਖ-ਵਖ ਹੋਰ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਦੇ ਵੀ ਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ । ਆਈ ਹੋਈ ਸੰਗਤ ਨੇ ਗੁਰੂ ਜੀ ਦੇ ਪਾਵਵਿਤਾਰ ਸ਼ਾਸਤਰਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਵੀ ਕੀਤੇ ਅਤੇ ਪਾਵਵਿਤਾਰ ਸ਼ਾਸਤਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਬਾਦਤ ਇਤਿਹਾਸ ਵਾਰੇ ਵੀ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਗੁਰੂ ਜੀ ਦੇ ਪਾਵਵਿਤਾਰ ਸ਼ਾਸਤਰਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਆਪਣਾ ਜੀਵਨ ਸਫਲ ਕੀਤਾ

    ਸਿਖਾਂ ਦੀ ਵਖਰੀ ਹੋਂਦ ਕਾਇਮ  ਕਰਨ ਲਈ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਸਾਹਿਬ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਨੇ 13 ਅਪ੍ਰੈਲ 1699 ਈ . ਨੂੰ ਵਿਸਾਖੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਭਾਰੀ ਇੱਕਠ ਵਿਚੋਂ ਪੰਜ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਚੌਣ ਕਰਕੇ ਖੰਡੇ ਬਾਟੇ ਦਾ ਅਮ੍ਰਿਤ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅਮ੍ਰਿਤ ਛਕਾ ਕੇ ਸਿੰਘ ਸਜਾਇਆ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕੀ ਜਿਥੇ ਪੰਜਾਂ ਸਿੰਘਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜ ਪਿਆਰਿਆਂ ਦੀ ਪਦਵੀ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਉਥੇ ਆਪ ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਪਿਤਾ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਨੇ  ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜ ਪਿਆਰਿਆਂ ਤੋਂ ਅਮ੍ਰਿਤ ਦੀ ਦਾਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਆਪੇ ਗੁਰੂ ਚੇਲਾ ਅਖਵਾਇਆ । ਇਸ ਅਮ੍ਰਿਤ ਦੀ ਮਹਾਨ ਸ਼ਕਤੀ ਨੇ ਸਿੰਘਾਂ ਅੰਦਰ ਜਿਥੇ ਗੁਰਸਿਖੀ ਜੀਵਨ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤਾ ਉਥੇ ਕੌਮ ਦੀ ਖਾਤਿਰ ਕੁਰਬਾਨ ਹੋਣ ਦੀ ਪ੍ਰਬਲ ਇਛਾ ਵੀ ਪੈਦਾ ਕੀਤੀ। ਆਈ ਹੋਈ ਸੰਗਤ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰਾਂ ਇਸ ਸਾਲ ਵੀ ਗੁਰੂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਗੁਰੂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਆਏ । ਇਸ ਆਸ ਨਾਲ ਸੰਗਤਾਂ ਗੁਰੂ ਤੋ ਆਗਿਆ ਲੈਂਕੈ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਚਾਲੇ ਪਾਂਦੇ ਹਨ।

    ਜਿਕ੍ਰੇਖਾਸ ਹੈ ਕੀ ਅੱਜ ਦਾ ਇਹ ਪਾਵਨ ਦਿਹਾੜਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਲਾਡਲੇ ਸਿੰਘਾਂ ਵਲੋਂ ਬੜੀ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ।ਹੋਲੇ ਮਹੱਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਿਥੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਜਿਥੇ ਇਕ ਦਮ ਖਾਮੋਸ਼ੀ ਦਾ ਮਾਹੋਲ ਬਣ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਉਥੇ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਇਕ  ਬਾਰ ਫਿਰ ਸੰਗਤਾ ਦਾ ਠਾਠਾਂ ਮਾਰਦਾ ਇਕਠ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਛਾਈ  ਹੋਈ ਖਾਮੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ ਰਖ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੇਲੇ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਜਾਰ ਦਾ ਨਜਾਰਾ  ਤਾਂ ਬਸ ਦੇਖਦਿਆਂ ਹੀ ਬਣਦਾ ਸੀ