Blog

  • दर्दनाक हादसाः नाव डूबने से कई लोग हुए लापता, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः नाव डूबने से कई लोग हुए लापता, देखें वीडियो

    दमिश्कः कंबोडिया के कोह तांग द्वीप के पास थाइलैंड की खाड़ी में एक भयानक हादसा हो गया। इस खाड़ी में एक नौका डूब गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कंबोडिया सरकार ने शुक्रवार को लापता लोगों की तलाश करने की कोशिश की, जिसमें 18 लोगों को बचा लिया गया और बाकी की तलाश जारी है। बता दें कि मछली मारने की नौका पर 41 चीनी नागरिक सवार थे। संभवत: राहत कार्य में शामिल नौका से लिए गए वीडियो के मुताबिक जब नौका का पिछला भाग डूबने लगा तो कई लोग उसके अगले भाग पर इकट्ठे हो गए। 

    दो नाविकों को किया गिरफ्तार

    प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल चुओन नरिन ने कहा कि 18 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 23 लोग लापता बताए गए थे। उन्होंने बताया कि लापता बताए गए इन लोगों में से एक व्यक्ति शुक्रवार की जीवित मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति मृत पाया गया। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नौका कहां से आई थी और यह कंबोडिया के पश्चिमी तट पर क्या कर रही थी। अधिकारियों ने कहा कि नौका पर सवार दो कंबोडियाई नाविक इंजन के काम करना बंद करने पर यात्रियों को छोड़कर मदद के लिए आई नौका पर चले गए। उन्होंने कहा कि दोनों नाविकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

    ‘तलाशी अभियान में नहीं छोड़े कोई कसर’

    बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार कंबोडिया की सरकार के संपर्क में है। प्रवक्ता ने कहा,‘‘हमने कंबोडिया की सरकार से आग्रह किया है कि तलाशी अभियान में कोई कोर कसर नहीं छोड़े और लापता लोगों को बचाएं। हमने उनसे जो कुछ हुआ है उसके बारे में तेजी से पता करने के लिए कहा है।’’ प्रांतीय प्रवक्ता खेआंग फेअरोम के मुताबिक बचाए गए चेंगई शेंग ने अधिकारियों को बताया कि गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे नौका जब डूबना शुरू हुई तब उस पर 38 पुरुष और तीन महिलाएं सवार थीं। 

  • किसानों द्वारा नेशनल हाईवे जाम को लेकर देर रात हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, दिए ये आदेश

    किसानों द्वारा नेशनल हाईवे जाम को लेकर देर रात हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, दिए ये आदेश

    चंडीगढ़ः हरियाणा में धान की सरकारी खरीद से नाराज किसानों ने कुरुक्षेत्र के शाहबाद में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) को देर रात से जाम किया हुआ है। लेकिन धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसान अब मान गए हैं। शुक्रवार को जाम किया गया जीटी रोड 21 घंटे बाद धान की सरकारी खरीद का आश्वासन मिलने पर खोल दिया गया है। किसान अपना सामान समेटने लगे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे धान खरीद शुरू करने की मांग को लेकर शाहाबाद में नेशनल हाईवे 44 को जाम कर दिया गया था।

    राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) जाम करने पर जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए एडवोकेट रणदीप तंवर ने शुक्रवार देर रात पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ के समक्ष देर रात तक जन सुनवाई के बाद हरियाणा सरकार को आगाह किया था। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया था कि किसान यूनियन द्वारा नेशनल हाईवे को जाम करने को लेकर दी गई कॉल के कारण आम आदमी को कोई परेशानी ना हो। इसके साथ ही ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे यह सुनिश्चित करने का हरियाणा सरकार को आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने किसान नेता गुरनाम सिंह को याचिका में प्रतिवादी बनाने का आदेश दिया है।

    भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि हमने जिला प्रशासन के साथ बातचीत की है और उन्होंने सुनिश्चित किया है कि धान की खरीद तुरंत शुरू होगी। हमारी मांगें मान ली गई हैं, इसलिए हमने सड़क से नाकेबंदी हटाने का फैसला किया है। वहीं एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा कि हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है और सभी डायवर्जन को हटा दिया गया है। हमने किसानों के साथ बातचीत की है और मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। 

    पूर्व घोषित एलान के तहत शुक्रवार सुबह सुबह भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अगुवाई में बैरिकेड तोड़ किसान जीटी रोड पर पहुंचे थे। शहीद उधम स्मारक परिसर में मंडी के नोडल अधिकारी कपिल शर्मा किसानों के बीच पहुंचे थे और भरोसा दिलाया कि सरकार ने किसानों की प्रति एकड़ 22 से 28 क्विंटल धान खरीद करने की मांग मान ली है लेकिन धान की सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर अभी अधिकारियों से बातचीत चल रही है। 

    इसके बाद चढूनी ने प्रशासन को 45 मिनट का अल्टीमेटम दिया कि अगर धान खरीद के लिए सकारात्मक पहल नहीं हुई तो जीटी रोड जाम किया जाएगा। तय अवधि में प्रशासन की ओर से संज्ञान नहीं लेने पर किसान ट्रैक्टर ट्रालियों समेत जीटी रोड जाम करने पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। साथ ही पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट और तीन डीएसपी के साथ करीब 200 पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। 

  • थप्पड़ और डांट से गुस्साए छात्र ने प्रिंसिपल पर चलाई गोलियां, हालत गंभीर 

    थप्पड़ और डांट से गुस्साए छात्र ने प्रिंसिपल पर चलाई गोलियां, हालत गंभीर 

    सीतापुरः सदरपुर में जहांगीराबाद के आदर्श रामस्वरूप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को इंटर के छात्र ने गोलियां मार दी। गोली, सिर और जांघ में लगी है। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा निवासी दानपुरवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां लाया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ भेज दिया गया है। पुलिस, घटना की वजह तलाशने में जुटी है। जहांगीराबाद में आदर्श रामस्वरूप इंटर कालेज है।

    प्रबंधक अमर सिंह वर्मा और उनके बड़े भाई रामसिंह वर्मा कालेज के प्रधानाचार्य हैं। अमर सिंह वर्मा ने बताया कि बारहवीं में पढ़ने वाले इस छात्र ने शुक्रवार को कालेज के एक अन्य छात्र की पिटाई कर दी थी। इसको लेकर प्रधानाचार्य ने उसे दो थप्पड़ मार दिए थे। शनिवार को उनके भाई प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा कालेज के पास पहुंचे ही थे, उसी समय छात्र ने उन्हें गोली मार दी। छात्र ने राम सिंह पर तीन फायर किए। गोली, सिर और जांघ में लगी। प्रधानाचार्य की हालत गंभीर है। लखनऊ में उपचार चल रहा है। 

    प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा की बड़ी बहू अंजली ने बताया कि छात्र ने गोली मारने की धमकी भी दी थी। हमने सोचा कि छात्र है गुस्से में बोल गया। इस वजह से उसकी धमकी को गंभीरता से नहीं लिया गया। यह भी बताया कि आरोपित छात्र आए दिन स्कूल में विवाद करता रहता था। छात्रों से मारपीट और शिक्षकों से भी अभद्रता करता था। सदरपुर के थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि बारहवीं के छात्र ने प्रधानाचार्य को गोली मारी है। घायल प्रधानाचार्य का इलाज लखनऊ में चल रहा है। आरोपित छात्र की तलाश की जा रही है। 

  • होशियापुर में दर्दनाक हादसाः गैस प्लांट में हुआ धमाका, एक की मौत, 2 घायल

    होशियापुर में दर्दनाक हादसाः गैस प्लांट में हुआ धमाका, एक की मौत, 2 घायल

    होशियापुरः जिलें से सुबह धमाके होने की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक गैस प्लांट में धमाका हुआ है और इस धमाके में एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार गैस प्लांट में काम के दौरान अचानक धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक नसरला में स्थित जेके इंटरप्राइजेज है जिसमें सिलिंडरों में बैलडिंग वाली गैस भरने और सप्लाई करने का काम किया जाता है। आज सुबह वहां पर कर्मचारी काम कर रहे थे कि काम दौरान अचानक सिलेंडर फट गया।

    जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौंकी नसराला के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पहल के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक निवासी पंजाबी है और पिछले कई सालों से इस फैक्ट्ररी काम कर रहा है।

  • जालंधरः NIA ने हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश मामले में आरोप पत्र किया दायर 

    जालंधरः NIA ने हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश मामले में आरोप पत्र किया दायर 

    जालंधर/वरुणः हिंदू पुजारी को मारने की साजिश के मामले में बड़ी ख़बर सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पिछले साल जालंधर में एक हिंदू पुजारी को मारने की साजिश मामले में आज एक पूरक आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकवादियों द्वारा साजिश से जुड़े मामले में एक आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के संगतपुरा मोहल्ला के रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ ​​गग्गू इस मामले में पांचवा आरोपी है।

    पिछले साल 8 अक्टूबर को मामले की जांच संभालने के बाद पंजाब की एक विशेष अदालत में एनआईए द्वारा पांचवा आरोपी बनाया गया था। इस मामले में जांच एजेंसी ने 4 जुलाई को चार व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए ने केटीएफ के कनाडा स्थित प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर, उनके करीबी अर्शदीप सिंह उर्फ ​​प्रभा, कमलजीत शर्मा और राम सिंह उर्फ ​​सोना के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। जांच एजेंसी ने 22 जुलाई को आरोपी निज्जर से जुड़ी जानकारी देने पर 10 लाख इनाम देने की घोषणा की थी।

    जानकारी के अनुसार, जांच में खुलासा हुआ कि इस साजिश के पीछे मुख्य हाथ आरोपी निज्जर और अर्शदीप का है और इन दोनों के द्वारा ही साजिश रची गई थी। दोनों कनाडा में रहते हैं। जांच में पता चाल कि पंजाब में शांति भंग करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने के लिए ऐसी साजिश रची गई थी। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘आतंकवादी गिरोह के सदस्यों ने अर्शदीप के निर्देश पर आरोपी गगनदीप द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों से पुजारी पर हमला किया।’ बता दें कि पिछले साल 31 जनवरी को जालंधर में पुजारी कमलदीप शर्मा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

  • पंजाब में इस दिन तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

    पंजाब में इस दिन तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

    जालंधर/वरुणः पंजाब में सर्दी की शुरुआत से पहले ही शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं गर्मी से लोगों को निजात मिली है। सुहावने मौसम को लेकर मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन पंजाब के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही हल्की बारिश भी जारी रहेगी। मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इन जिलों में माझा के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, दोआबा के होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला व जालंधर, मालवा के लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व एसएएस नगर शामिल हैं। वहीं पंजाब के बाकी इलाके सूखे रहेंगे।

    वहीं तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इससे आने वाले दिनों में धीरे-धीरे रातें ठंडी होना शुरू हो जाएंगी, लेकिन 2 दिन से हो रही बारिश ने किसानों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। बिकने के लिए मंडी पहुंची धान की फसल को इससे भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के अनुसार, आज पूरे पंजाब में बारिश होने वाली है। वहीं 25 सितंबर को मालवा के कुछ हिस्सों को छोड़ पूरे पंजाब में मौसम खराब रहेगा।

    बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रही है। अधिकतर शहरों में बीते दिनों के मुकाबले शनिवार सुबह तापमान में गिरावट देखने को मिली। शनिवार सुबह पंजाब के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब पाया गया। वहीं 25 सितंबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पंजाब में इस साल 30.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपाई की गई है, जो पीछे साल से 2% कम है। 4.60 लाख हेक्टेयर में बासमती की खेती की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश से खड़ी फसल को नुकसान नहीं पहुंचेगा, लेकिन तेज हवाएं चली तो किसानों की चिंताएं बढ़ सकती हैं।

  • जांलधरः इस Gangster की पेशी से पहले शहर में हाई अलर्ट

    जांलधरः इस Gangster की पेशी से पहले शहर में हाई अलर्ट

    जालंधर/वरुणः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई को आज खरड़ से बठिंडा कोर्ट में पेश किया जाएगा। लारेंस की पेशी से पहले बठिंडा कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी दी गई है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा कोर्ट में लारेंस की पेशी के बाद उसे ट्रांजिड रिमांड के लिए आज जालंधर पुलिस को सौंपा जा सकता है। बताया जा रहा है कि हत्या और हत्यारों के मामले में लारेंस को जालंधर लाया जा रहा है।

    इसी के चलते जालंधर पुलिस बठिंडा पहुंची हुई है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने लारेंस का ट्रांजिड रिमांड लेने से पहले ही शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बता देंकि लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने विशाल चोपड़ा ने बीते दिन लॉरेंस की पेशी दौरान उसके कत्ल होने की आंशका जताई थी। विशाल चोपड़ा ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने किसी झूठे केस में उसका रिमांड ले रखा है। लारेंस की जान को खतरा है। लारेंस की 24 सितंबर यानि आज कोर्ट में पेशी है।

    इस दौरान उसका कत्ल हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पंजाब पुलिस को इस संबंध में अलर्ट भी भेजा गया है। विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट में पेशी के दौरान पंजाब पुलिस बिश्नोई का अपने ही साथियों की मदद से फेक एनकाउंटर कर सकती है या फिर राइवल गैंग को मौका देकर उसकी हत्या करा सकती है। इसके अलावा सुरक्षा में खामियां गिनाकर या बताकर किसी घटना को अंजाम देकर फेक इनकाउंटर करा सकती है। उन्होंने कहा कि विश्नोई पिछले कई महीनों से पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। विशाल ने कहा कि अगर लॉरेंस को पुलिस की कस्टडी में कुछ हो जाता है तो जवाबदेही सिर्फ पंजाब पुलिस की होगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि लॉरैंस बिश्नोई की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए।

  • पंजाब : कुर्सी न मिलने पर आप विधायक की पत्नी ने डीसी से किया दुर्व्यवहार

    पंजाब : कुर्सी न मिलने पर आप विधायक की पत्नी ने डीसी से किया दुर्व्यवहार

    फरीदकोट: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी डा. राज बहादुर के साथ दु‌र्व्यवहार के मामले के बाद अब फरीदकोट में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस बार आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित सेखों की पत्नी बेअंत कौर पर फरीदकोट की डीसी रूही डुग के साथ एक कार्यक्रम में दु‌र्व्यवहार का आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार इससे दुखी डीसी कार्यक्रम से चली गई। यह मामला आइएएस अधिकारी एसोसिएशन तक पहुंच गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष वेणु प्रसाद ने भी डीसी से दु‌र्व्यवहार की पुष्टि की है। घटना वीरवार रात की है। सूत्रों के अनुसार फरीदकोट में चल रहे बाबा फरीद आगमन पर्व पर रात को संगीत कार्यक्रम में सूफी गायक सतिंदर सरताज मुख्य कलाकार थे।

    इस कार्यक्रम में विधायक सेखों की पत्नी बेअंत कौर भी अपने साथ 20 अन्य लोगों को लेकर पहुंची थीं। बेअंत कौर के लिए तो वीवीआइपी श्रेणी में सीट रखी गई थी, लेकिन अन्य लोगों को कुर्सी नहीं मिली। इससे नाराज होकर वह कार्यक्रम छोड़ कर चली गई। बाद में जिला प्रशासन उन्हें मनाकर वापस ले आया। इसके बाद मेहमानों व आला अफसरों के लिए रखे गए रात्रि भोज के दौरान माहौल उस समय असहज हो गया, जब बेअंत कौर ने डीसी को सबके सामने फटकार दिया। वहां मौजूद अधिकारियों के अनुसार ऐसे व्यवहार से आहत डीसी रोते हुए कार्यक्रम से चली गई। इस बारे में विधायक गुरदित सेखों व उनकी पत्नी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह इसके लिए उपलब्ध नहीं हो सके। डीसी ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मंत्री जोड़ा माजरा व कई अधिकारियों के सामने हुई घटना जिस समय विधायक की पत्नी ने डीसी को फटकार लगाई, उस समय स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा, विधायक गुरदित सेखों, डिवीजनल कमिश्नर व कई आप वर्कर वहां मौजूद थे।

  • राशिफल (शनिवार 24 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 24 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

    वृषः स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। हानि पहुंचाने के प्रयास करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुनः विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त हो सकता है। निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    कर्कः कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। भागदौड़ अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह नकारात्मकता रहेगी। आलस्य हावी रहेगा।

    सिंहः मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

    कन्याः उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धनागम होगा।

    तुलाः भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि में सोच-समझकर निवेश करें।

    वृश्चिकः व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी निर्णय को लेने में विवेक का प्रयोग करें। परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    धनुः रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आशंका-कुशंका रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य न करें।

    मकरः आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं, प्रयास करते रहें। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    कुंभः पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    मीनः चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जल्दबाजी न करें। विवाद की स्थिति नहीं बनने दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आलस्य हावी रहेगा।

  • जालंधर: मॉडल टाउन में VANAKKAM में खाना खाते बच्चों की बिगड़ी तबीयत, रेस्टोरेंट मालिक ने पत्रकारों पर चढ़ाई कार

    जालंधर: मॉडल टाउन में VANAKKAM में खाना खाते बच्चों की बिगड़ी तबीयत, रेस्टोरेंट मालिक ने पत्रकारों पर चढ़ाई कार

    जालंधर (वरुण)। महानगर के पॉश एरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉडल टाउन में स्थित VANAKKAM रेस्टॉरेंट में अमित भगत परिवार सहित खाना खाने आए थे। खाना खाने के दौरान उनके पुत्र विजवल सहित दो बच्चों की अचानक पेट में दर्द होने लगा। पिता ने बताया कि पुत्र की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वह घबरा गए। परिवार वालों ने खाने में कमी का कारण बताते हुए रेस्टॉरेंट के प्रबंधकों पर आरोप लगाया। 

    वहीं दूसरी ओर प्रबंधकों में यासिर व गुरमिंदर सिद्धू ने बंद हाल में ऑक्सीजन की कमी को कारण बताया। परिवार वालों ने बच्चे की हालत खराब होते देखते हुए बच्चे को निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाने ले गए हैं। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेस्टॉरेंट के मालिक के द्वारा हंगामा होने के बाद मौक़े पर कवरेज करने पहुँचे पत्रकारों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी, पत्रकार सड़क पर गिर गए ओर रेस्टोरेन्ट मालिक में गाड़ी उनकी टांगों के ऊपर से निकाल दी, गंभीर हालत में दो पत्रकारों को निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई है बताया जा रहा है कि एक पत्रकार का मोबाइल भी रेस्टोरेन्ट मालिक में छीन लिया जो गाड़ी में अपने साथ ले गया।