Blog

  • अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव के बाद सरकारी जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव के बाद सरकारी जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी वाहन को ट्रैक्टर से टक्कर मारने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सेक्टर-25 की टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-28 स्थित घग्गर नदी के भीतर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां 4 व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से खनन सामग्री भरते हुए मिले।

    डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने पहले पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और उसके बाद ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने ट्रॉली में भरी खनन सामग्री रास्ते में गिरा दी। जब पुलिस ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों की जान लेने की नीयत से पुलिस की जिप्सी को ट्रैक्टर से सीधी टक्कर मार दी। चालक द्वारा वाहन बचाने के प्रयास के बावजूद जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गई तथा हमारा एक सिपाही अंकित कुमार निवासी यमुनानगर वाहन से नीचे गिरकर घायल हो गया।

    घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-32 जीएमसीएच, चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 121, 132, 221, 324(4) तथा माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज किया गया। मामलें की जांच सैक्टर-25 चौरी में तैनात एएसआई सुनील कुमार द्वारा की जा रही है। मामले की जांच के दौरान आरोपी ट्रैक्टर चालक जसविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों गुरजीत सिंह उर्फ बबलू, दीपक और सोनू उर्फ बिहारी के साथ मिलकर घग्गर नदी में अवैध खनन करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयोग किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली, खनन उपकरण बरामद किए।

    आरोपी के खुलासे के आधार पर सैक्टर-25 चौकी टीम ने इन्चार्ज रामू स्वामी की अगुवाई में पंजाब के गांव ककराली में दबिश देकर उसके तीनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गुरजीत सिंह, सोनू और जसविंद्र मोहाली के ककराली के रहने वाले है व दीपक सैक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी एक चोरी का मामला दर्ज है व जसविंद्र के खिलाफ पहले एक स्नैचिंग का मामला दर्ज है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन तथा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है तथा यदि जांच में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

  • Punjab News: बेकाबू ट्रक का कहर, बाइक, कार और ऑटो को मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: बेकाबू ट्रक का कहर, बाइक, कार और ऑटो को मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के बाहर आतम नगर से ESI हॉस्पिटल की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सड़क पर जा रहे कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक ने एक के बाद एक बाइक, कार और ऑटो को बुरी तरह रौंद दिया। घटना के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। राहत की बात यह रही कि इस भयानक हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    मौके पर तैनात ट्रैफिक कंट्रोल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि ट्रक अतम नगर की तरफ से आ रहा था। अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। जब ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ट्रक को संदिग्ध हालत में देखकर उसे साइड में रोक का इशारा किया, तो ड्राइवर ने चिल्लाकर कहा कि ट्रक के ब्रेक फेल हो चुके हैं। ड्राइवर ने गाड़ी को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन ढलान और भारी वाहन होने के कारण ट्रक कंट्रोल नहीं हुआ और आगे चल रहे वाहनों से जा टकराया।

    हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में 2 से 3 लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक जाँच और इलाज करने के बाद सभी घायलों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगो की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और ट्रक को सड़क से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करवाया।

  • दो विदेशी महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया बंदी, चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

    दो विदेशी महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया बंदी, चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

    लाहौरः पाकिस्तान के लाहौर शहर में दो विदेशी महिलाओं के कथित अपहरण, फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिलाओं में एक नीदरलैंड और दूसरी वेनेजुएला की नागरिक है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें दोस्ती के बहाने पाकिस्तान बुलाया और वहां पहुंचने के बाद उनका अपहरण कर लिया गया।

    पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों को काबू कर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों महिलाओं की मुलाकात सिंगापुर में अक्तूबर 2025 में मुहम्मद रजा डार नामक से हुई थी। उसने महिलाओं को पाकिस्तान आने के लिए बोला था, इस दौरान आरोपी ने महिलाओं के वीजा और रहने का प्रबंध किया था। इस दौरान पीड़ित महिलाएं 29 जून को लाहौर पहुंची थी।

    पीड़िताओं का आरोप है कि पाकिस्तान पहुंचते ही रजा डार और उसके साथियों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें लाहौर के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) इलाके में स्थित एक मकान में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया। साथ ही उनकी रिहाई के बदले 15 लाख अमेरिकी डॉलर की फिरौती की मांग की गई। आरोप है कि इस दौरान उनसे नकदी भी वसूली गई।

    दोनों महिलाओं ने बाद में स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत अपने बयान दर्ज कराए। बयान बंद कमरे में महिला कानूनी सलाहकार की मौजूदगी में दर्ज किए गए। पुलिस ने पंजाब सेफ सिटी अथॉरिटी के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगाया। अभियान चलाकर दोनों महिलाओं को सुरक्षित बरामद किया और चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक सुरक्षा गार्ड समेत एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

    लाहौर के डीआईजी फैसल कमरान ने बताया कि मामले की जानकारी नीदरलैंड के दूतावास को भी दी गई है। पीड़ित महिलाओं की यात्रा संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं ताकि वे जल्द अपने देश लौट सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को कानून के अनुसार अदालत के सामने पेश कर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

  • Punjab News: बाईपास पर गुजरात की गाड़ी से 62 लाख कैश बरामद, 2 राउंडअप, देखें वीडियो

    Punjab News: बाईपास पर गुजरात की गाड़ी से 62 लाख कैश बरामद, 2 राउंडअप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरदासपुर-बबरी बाईपास पर विशेष नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार में सवार दो गुजराती युवकों को 62 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ हिरासत में लिया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों युवक 20 वर्ष से कम आयु के बताए जा रहे हैं।

    नकदी के संबंध में पूछताछ करने पर युवकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद गुरदासपुर पुलिस ने मौके पर आयकर विभाग के अधिकारियों को बुलाया और दोनों युवकों को उनके हवाले कर दिया। अब इस बात की जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां ले जाई जा रही थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि शहर के एंट्री प्वाइंट बबरी नाके पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक सफेद रंग की क्रेटा कार दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया। जांच के दौरान वाहन सवारों के पास गाड़ी के दस्तावेज भी मौजूद नहीं थे।

    जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। युवकों की पहचान जयदेव और अनिरुद्ध के रूप में हुई है, जो अहमदाबाद के रहने वाले हैं और किसी व्यापारी के यहां काम करते हैं। वे 62 लाख रुपये की बड़ी रकम लेकर कहीं जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग के हवाले कर दिया है। विभाग उनसे पूछताछ कर रहा है कि उनके पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

  • Jalandhar News: चाकू की नोंक पर ऑटो चालक से मोबाइल, नकदी और चाबी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चाकू की नोंक पर ऑटो चालक से मोबाइल, नकदी और चाबी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर के मछी मार्केट इलाके में एक ऑटो चालक के साथ लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सवारी बनकर आए दो बदमाशों ने चालक को सुनसान गली में ले जाकर चाकू की नोंक पर उसका गला दबाया और मोबाइल फोन, नकदी तथा ऑटो की चाबी लूटकर फरार हो गए।

    पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि दो अज्ञात युवक उसकी गाड़ी में सवारी बनकर बैठे थे। रास्ते में उन्होंने एक गली की ओर जाने को कहा। गली में पहुंचने के बाद बदमाशों ने कहा कि उनका घर यहीं है और वे कपड़े बदलकर किराया लेकर आते हैं। उन्होंने चालक से ऑटो साइड में लगाने को कहा।

    चालक उनकी बातों में आ गया और ऑटो एक तरफ खड़ा कर दिया। जैसे ही ऑटो रुका, दोनों बदमाशों ने चालक पर चाकू तान दिया और उसे जबरन ऑटो से नीचे उतारकर कुछ दूरी तक ले गए। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसका गला दबा दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद दोनों आरोपी चालक का मोबाइल फोन, जेब में रखी नकदी और ऑटो की चाबी छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वारदात के समय घटनास्थल पर करीब 20 से 25 लोग मौजूद थे। उसने मदद के लिए जोर-जोर से आवाज भी लगाई, लेकिन कोई भी उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आया।

    लोगों के सामने ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। चालक के अनुसार दोनों आरोपी देखने और बोलने से स्थानीय नहीं लग रहे थे। उसने बताया कि ऑटो उसके पिता के नाम पर हाल ही में किस्तों पर खरीदा गया है। परिवार की आजीविका इसी ऑटो पर निर्भर है और घटना के बाद उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित को जांच का भरोसा दिया है। वहीं पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसका मोबाइल फोन और ऑटो की चाबी जल्द बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

  • Jalandhar News: कांग्रेस में गुटबाजी शुरू, नाराज चल रहे सासंद चन्नी ने बुलाई बैठक, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

    Jalandhar News: कांग्रेस में गुटबाजी शुरू, नाराज चल रहे सासंद चन्नी ने बुलाई बैठक, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

    जालंधर, ENS: पंजाब विधानसभा 2027 के चुनावों से पहले एक बार फिर से कांग्रेस में गुटबाजी शुरू हो गई है। इस गुटबाजी ने 2022 की याद दिला दी। हालांकि 2022 में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की गुटबाजी से कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ था। वहीं इस बार 2027 में सभी को एकजुट करने की कोशिश कर रही कांग्रेस हाईकमान एक बार फिर से विफल दिख रही है। दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक गुटबाजी खत्म करने, सोशल और रिजनल इक्वेशन को सेट करने के चक्कर में कांग्रेस हाईकमान पार्टी में बगावत को हवा दे बैठी। बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान की कुर्सी न मिलने से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी बेहद नाराज हैं।

    इसी वजह से कैंपेंनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर चन्नी ने हाईकमान का धन्यवाद तक नहीं किया। चन्नी ही नहीं बल्कि उनके पूरे गुट ने हाईकमान के इस फैसले को नकार दिया। चरणजीत सिंह चन्नी ने आज (3 जुलाई) को अपने समर्थक सांसदों, विधायकों व हलका इंचार्जों की कैठक बुला दी है। बैठक में दो से तीन सांसद, 10 से 12 विधायकों और 40 के करीब हलका इंचार्जों के पहुंच सकते हैं। चन्नी अपने समर्थक नेताओं के साथ विचार विमर्श करके कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिससे साफ है कि पंजाब कांग्रेस में फिर से कोई बड़ा धमाका होने वाला है।

    सूत्रों के अनुसार प्रधान न बनाए जाने से चन्नी बहुत खफा हैं और अब उन्होंने आर-पार की लड़ाई का फैसला कर दिया है। वह शक्ति प्रदर्शन कर हाईकमान को अपनी ताकत का एहसास कराना चाहते हैं। बता दें कि 2022 में नवजोत सिद्धू प्रधान थे और चरणजीत चन्नी मुख्यमंत्री, इसीलिए तब हाईकमान पर दबाव डाला गया कि सीएम चेहरा घोषित करें। इसकी वजह ये थी कि प्रधान सिद्धू थे और सीएम चन्नी। चन्नी पंजाब कांग्रेस के ट्रेंड से वाकिफ थे कि अगर सिद्धू की प्रधानगी में चुनाव जीते तो सीएम कुर्सी मिलनी मुश्किल है।

    इसलिए सिद्धू को उकसाया गया और अंदरूनी तौर पर चन्नी लॉबिंग करते रहे। फिर पहली बार कांग्रेस ने पंजाब में औपचारिक तौर पर चन्नी को सीएम चेहरा घोषित करना पड़ा। माना जा रहा है कि चन्नी उसी पैटर्न पर चल रहे हैं। वह चाहते हैं कि हाईकमान उन्हें प्रधानगी की कुर्सी दे। अगर ऐसा नहीं होता तो चाहे राजा वड़िंग प्रधान रहें लेकिन पिछली बार की तरह उन्हें CM चेहरा घोषित किया जाए।

  • Jalandhar News: रिश्वत मांगने के आरोप में साइंस मास्टर-कम-कानूनी सलाहकार गिरफ्तार

    Jalandhar News: रिश्वत मांगने के आरोप में साइंस मास्टर-कम-कानूनी सलाहकार गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपूरथला के साइंस मास्टर-कम-कानूनी सलाहकार परमजीत सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदर बीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

    शिकायतकर्ता सतिंदर बीर सिंह के अनुसार सेवानिवृत्ति के बाद स्कूली विद्यार्थियों के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट कराने हेतु ‘एजूराइज एंटरप्राइज’ नामक कंपनी शुरू की थी। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ब्लॉक भुलत्थ कपूरथला के 14 सरकारी स्कूलों की 187 छात्राओं की साइकोमेट्रिक टेस्टिंग कराने की अनुमति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी कपूरथला को प्रस्ताव भेजा था। जांच में सामने आया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात साइंस मास्टर-कम-कानूनी सलाहकार परमजीत सिंह ने कथित तौर पर इस कार्य को मंजूरी दिलाने के बदले प्रति छात्रा 200 रुपये रिश्वत की मांग की।

    बाद में यह राशि घटाकर 150 रुपये प्रति छात्रा कर दी गई। उल्लेखनीय है कि इस टेस्ट के लिए सरकार संबंधित कंपनी को प्रति छात्रा 700 रुपये का भुगतान करती है। विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच में रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस प्रकरण में अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी।

  • Bhole Baba के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा, बालटाल और पहलगाम मार्ग से रवाना, देखें वीडियो

    Bhole Baba के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा, बालटाल और पहलगाम मार्ग से रवाना, देखें वीडियो

    जम्मू-कश्मीरः श्री अमरनाथ गुफा के लिए शुक्रवार से वार्षिक अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया। श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। पहलगाम में सुबह बूंदाबांदी के बीच यात्रा शुरू हुई। सुबह होते ही पुरुषों, महिलाओं और साधु-संतों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु नुनवान और बालटाल आधार शिविरों से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। संबंधित जिलों के उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की औपचारिक शुरुआत कराई।

    इससे पहले वीरवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 4,809 से अधिक श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर कश्मीर घाटी के लिए रवाना किया था। घाटी पहुंचने पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा अन्य अर्धसैनिक बलों के हजारों जवान पूरे यात्रा मार्ग पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों की हवाई निगरानी भी की जाएगी।

    इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त को विधिवत संपन्न होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर प्रशासन विशेष नजर बनाए हुए है।

  • जालंधर: नशे में धुत्त पुलिस कर्मी का हंगामा, कई वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश, हुआ लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    जालंधर: नशे में धुत्त पुलिस कर्मी का हंगामा, कई वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश, हुआ लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के वर्कशॉप चौक में कथित रूप से शराब के नशे में कार चला रहे ट्रैफिक पुलिस के एक एएसआई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मिली जानकारी के अनुसार वर्कशॉप चौक के पास लोगों ने एक कार चालक को कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चलाते देखा। आरोप है कि वह लापरवाही से कार चला रहा था, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ गई। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेकर आगे निकल गया। इसके बाद लोगों ने उसका पीछा कर उसे रोक लिया और वीडियो बनाकर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान मानवाधिकार परिषद भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत भी मीटिंग के बाद अपने घर लौट रही थीं।

    उनका आरोप है कि उक्त कार चालक ने उनकी कार को भी टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन उनके चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। इसके बाद उन्होंने भी कार का पीछा किया और राहगीरों की मदद से उसे रुकवाया। वीडियो वायरल होने के बाद एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एएसआई को तत्काल सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया और विभागीय जांच शुरू कर दी गई। जांच के आधार पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की गई है। एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या दुराचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

     

  • लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, निवेशकों के खिले चेहरे

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, निवेशकों के खिले चेहरे

    नई दिल्लीः आज शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 650 अंकों की बंपर तेजी के साथ 78152 के लेवल पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 199.95 अंकों की तेजी के साथ 24375 पर कारोबार की शुरुआत की। आज 3 जुलाई को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में आज शुरुआती कारोबार में 1.03% की गिरावट दर्ज की गई। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 2.03% की भारी गिरावट के साथ तीन हफ्तों के निचले स्तर 4028.90 पर आ गया है।

    दक्षिण कोरिया के कोस्पी का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यह आज 0.8% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में आज तेजी देखी जा रही है। इसमें 0.76% का उछाल आया है। टॉपिक्स भी 0.34% चढ़कर ट्रेड कर रहा है। कल 2 जुलाई को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। डाऊ जोन्स 1.14% की शानदार बढ़त के साथ 52900.07 के नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। हालांकि, सेमीकंडक्टर शेयरों में कमजोरी के कारण नैस्डैक में 0.80% की गिरावट आई। S&P 500 ने 1 अंक से भी कम की बढ़त हासिल की और 7483.24 पर बंद हुआ। आज 3 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमेरिकी शेयर बाजार और बॉन्ड मार्केट बंद है।

    आज अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में फिर गिरावट देखी जा रही है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.39% गिरकर 68.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुके हैं। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 71.55 पर हैं, जो 75 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है।.COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.39% कम होकर 68.42 डॉलर प्रति बैरल पर है।

    अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) में आज 0.13% का उछाल आया है, जो अभी 100.98 पर है। यह इंडेक्स ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी करेंसीज के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापता है। 2 जुलाई को रुपया 0.15% गिरकर डॉलर के मुकाबले 95.39 पर बंद हुआ।