Blog

  • बिग बॉस विनर का हुआ कार एक्सीडेंट, डॉक्टर्स की निगरानी में एक्ट्रेस

    बिग बॉस विनर का हुआ कार एक्सीडेंट, डॉक्टर्स की निगरानी में एक्ट्रेस

    मुंबई : टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस ओर बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया है। फिलहाल एक्ट्रेस डॉक्टर्स की निगरानी में है।  दरअसल रुबीना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने इस बात की जानकारी सभी के साथ शेयर की है कि कैसे किसी बेवकूफ की नासमझी के चलते उनकी पत्नी की कार का एक्सीडेंट हो गया। अभिनव ने एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें उनका गुस्सा साफ-साफ देखा जा सकता है। अभिनव ने अपने ट्वीट के जरिए उन सभी लोगों को फटकार लगाई है जो कार चलाने के दौरान फोन का इस्तेमाल या बात करते हैं।
     
    अभिनव ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए दो कार की तस्वीरें भी शेयर की हैं और पुलिस से इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने की गुजारिश भी की है। हालांकि इस हादसे के बाद से अभी तक रुबीना की तरफ से किसी भी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। 

  • पंजाबः बीबीएमबी सिक्योरिटी टीम ने दो चोरों को रंगे हाथों दबोचा

    पंजाबः बीबीएमबी सिक्योरिटी टीम ने दो चोरों को रंगे हाथों दबोचा

    तलवाड़ा/सोनूं थापरः बीबीएमबी तलवाड़ा में डीएसपी सिक्योरिटी टीम तलवाड़ा ने बड़ी जद्दो जहद के बाद कालोनी एरिया में चोरी करने वाले 2 चोरों को रंगे हाथों धर दबोय लिया है। गौरतलब है कि इस से पहले भी बीबीएमबी कालोनी तलवाड़ा में काफी चोरियां हो चुकी हैं, जैसे की कालोनी के मकानों में खिड़कियों के ग्रिल, गटर के ढक्कन, बिजली की तारें, गैस सिलिंडर, एल ई डी, टी वी, साइकल, मोटर साइकल और अन्य घरेलू उपयोगी समान इत्यादि।

    लेकिन हर बार बीबीएमबी तलवाड़ा टाउनशिप मंडल के ढीले रवैईये के कारण किसी भी अधिकारी द्वारा इस चोर गिरोह के खिलाफ कभी भी एफ.आई.आर दर्ज नहीं करवाई गई, जिसकी वजह से ये चोर हर बार पुलिस के शिकंजे से बचते गए और चोरी की वारदातों को बार-बार अंजाम देने में सफल होते रहे। आज बीबीएमबी डीएसपी सिक्योरिटी द्वारा कड़ी मुशक्कत के बाद इस गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया गया है। 

    इस संबंध में बीबीएमबी तलवाड़ा की मान्यता प्राप्त यूनियन, पंजाब स्टेट कर्मचारी संगठन के प्रधान विजय कुमार ठाकुर ने बीबीएमबी तलवाड़ा की मैनेजमेंट पर इस गिरोह के खिलाफ एफ.आई.आर करवाने का दवाब बनाया, ताकि इस के बाद चोरी की बरदातों में थोड़ी कमी आ सके और किसी भी कालोनी निवासी का नुकसान न हो। अगर इस बार भी इन चोरों के खिलाफ एफआईआर न हुई या इन को किसी कारणवश छोड़ दिया गया तो भविष्य में होने वाले कालोनी एरिया में किसी भी तरह नुकसान की निरोल जिम्मेदारी बीबीएमबी मैनेजमेंट (टाउनशिप मंडल) की होगी।

  • Health Tips: मटके का पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, बस इन बातों का रखें ख्याल 

    Health Tips: मटके का पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, बस इन बातों का रखें ख्याल 

    नई दिल्ली : गर्मी में प्यास लगने पर हम घर में रखे फ्रिज खोलकर ठंडा-ठंडा पानी पी लेते हैं। उस समय तो वह ठंडा पानी बहुत राहत देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शरीर के लिए कितना घातक है? वहीं अगल फ्रिज के ठंडे पानी की बजाए जब आप मटके का पानी पीते हैं तो आपको इसके फायदे मिलते हैं.

    इन बातों का रखें ध्यान

    नए मटके को इस्तेमाल करने के लिए इसे नल के पानी से धो लें। फिर मटके को 24 घंटे के लिए पानी से भर दें और अगले दिन इस पानी को हटा दें। इस पानी का इस्तेमाल आप पौधों के लिए कर सकते हैं। ऊपर दी गई प्रक्रिया को दूसरे दिन भी दोहराएं। फिर तीसरे दिन से ताजा पानी पीना शुरू करें। मटके को कभी भी कपड़े से न लपेटें क्योंकि इससे पानी ठंडा होने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

    कोई भी सामान्य मटका साल भर इस्तेमाल किया जा सकता है। फिर भी, अगर आप देखते हैं कि मटके में कुछ दरारें हैं या वह पानी को ठंडा नहीं कर रहा है, तो आपको इसे बदलने की जरूरत है।

    मटके का पानी है फायदेमंद

    मटके का पानी विटामिन बी और सी का समृद्ध स्रोत होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। साथ ही हमारे दिमाग और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती हैं। वहीं RO पानी को फिल्टर करने के दौरान उससे जरूरी पोषक तत्वों को भी खत्म कर देता है, जबकि मटका नैचुरल फिल्टर के रूप में काम करता है।

    गर्मियों में हम धूप और पसीने में बाहर से घर आकर अगर हम फ्रिज का पानी एक दम से पी लेते हैं तो कई बार बुखार, गले में दर्द जैसी बीमारियां हमें घेर लेती हैं। इससे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है और डॉक्टर के पास लोग कई बार इस समस्या को लेकर जाते हैं। वहीं घड़े का पानी पीने से इस तरह की बीमारियों के होने का खतरा न के बराबर हो जाता है।

    (यह आर्टिकल केवल सामानय जानकारी के लिए है हम इसकी पुष्टी नहीं करते। किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हेरिटेज फेस्टिवल किया लांच, देखें Live

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हेरिटेज फेस्टिवल किया लांच, देखें Live

    चंढीगड़ः पंजाब में लुप्त हो रही खेलों ओर मेलों को बढावा देते हुए आम आदमी पार्टी की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हेरिटेज फेस्टिवल की लांचिंग की है। मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री मान ने कहा कि पंजाब सरकार टुरीज़म ओर कल्चर को बढावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। पंजाब में नए फेस्टीवल ओर कल्चर की नई शुरूआत की जा रही है। यह हेरिटेज फैस्टीवल रेगला पंजाब के नाम से जाना जाएगा, जिसमें पतंगबाजी का मुकाबला, मानसा में टीबियां दा त्योहार, रोपड़ और पठानकोट में सालाना एडवेंचर स्पोर्टस फेस्टीवल जैसे अन्य फेस्टीवलस की शुरूआत होगी। 
     
    पंजाबी कल्चर दुनिया भर में मशहूर है। पंजाबी सभ्याचार में मेलों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिसमें खेलों ओर तरह-तरह कल्चरल एक्टीविटी को बढावा दिया जाता है। इसके साथ ही पंजाबी मयुज़िक इंडस्ट्री के लिए पंजाब सरकार फिल्म एंड मयुज़िक फेस्टीवल एवार्डस का आयोजन किया जाएगा। यह अवार्डस प्रती वर्ष करवाए जाएंगे जिसमें कलाकारों को सनमानित किया जाएगा।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती, देखें वीडियो

    भूकंप के झटकों से हिली धरती, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत जोहान्सबर्ग में (11 जून) रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस कारण शहर की कई इमारतें हिल गईं। दक्षिण अफ्रीका में आये भूकंप की रिक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता 5.0 थी।

    जानकारी के अनुसार, भूकंप तड़के सुबह 2:38 बजे पर सतह से करीब 10 किलोमीटर (छह मील) नीचे आया। भूकंप के झटकों का असर जोहान्सबर्ग में रहने वाले प्रांत भर के निवासियों पर रहा। हालांकि किसी प्रकार के जान-माल की खबर नहीं है। कुछ घरों के दीवारों पर मामूली दरारें जरूर आईं हैं।

  • जंगलों में लगी आग ने लिया भयानक रूप, कई शहरों को खतरा

    जंगलों में लगी आग ने लिया भयानक रूप, कई शहरों को खतरा

    नई दिल्लीः कनाडा के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लोगों इस आग की चपेट में आने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। इस साल की शुरुआत के बाद से लगभग 17,800 वर्ग मील जंगल जल गया है, जो पिछले औसत से काफी ऊपर है। कनाडा जलवायु परिवर्तन के बीच दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में तेजी से गर्म होता है। कई दिनों की राहत के बाद, अलबर्टा में आग तेज हो गई और शुक्रवार की रात एडसन शहर से मई के बाद सबसे ज्यादा लोगों को निकाला गया।  

    देश के पूर्व में क्यूबेक के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री फ्रेंकोइस बोनार्डेल ने शनिवार की सुबह कहा कि प्रांत के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में स्थिति कठिन बनी हुई है, कई शहरों को खतरा है। कनाडा के जंगलों में लगी आग का धुआं नार्वे तक पहुंच गया है। विज्ञानी आशंका जता रहे हैं कि धुएं की जद में पूरा यूरोप आ सकता है। अब यह धुआं ग्रीनलैंड और आइसलैंड होते हुए नार्वे तक पहुंच गया है। अमेरिका के कई शहरों में वायु प्रदूषण की वजह से लोगों का दम घुट रहा है। न्यूयार्क की हवा दिल्ली से भी खराब है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਾਵਰ ਹਾਊਸ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਮਿਲੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਾਵਰ ਹਾਊਸ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਮਿਲੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ /ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਪਾਵਰ ਹਾਊਸ ਨੰਬਰ 1 ਤੋਂ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਡੇਡ ਬਾੱਡੀ ਮਿਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ।  ਮੀਡਿਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਥਾਨਾਂ ਦੇ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਤਲਵਾੜਾ ਪਾਵਰ ਹਾਊਸ ਦੇ ਕੋਲ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਇਸ ਵਿਆਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਲਈ ਤਲਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 72 ਘੰਟੀਆਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ BBMB ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਦੇਹ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • रामलीला मैदान में गरजे केजरीवाल, अध्यादेश के खिलाफ की महारैली

    रामलीला मैदान में गरजे केजरीवाल, अध्यादेश के खिलाफ की महारैली

    रैली में पहुंचकर कपिल सिब्बल ने किया बड़ा खुलासा

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के रामलीला मैदान पर बड़ी रैली को संबोधित कर रहे हैं। केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 12 साल पहले हम इसी मैदान पर भ्रष्टाचार के खिलाफ इकठ्ठा हुए थे और आज फिर इसी मैदान पर 12 साल बाद एक बार फिर एक अहंकारी तानाशाह को हटाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं।

    आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा, मोदी सरकार ने दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कह दिया है कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मानता। मैं दिल्ली की जनता के वोट का सम्मान नहीं करता।रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शामिल हुए।

    केजरीवाल ने रैली में आने के लिए कपिल सिब्बल का भी शुक्रिया किया। कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी वाले मुझे रोज गालियां देते हैं। मेरा अपमान करते हैं लेकिन मुझे अपने अपमान की परवाह नहीं है। मैं दिल्ली के लोगों के लिए लड़ रहा हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन कराकर रहूंगा। उन्होंने कहा, 140 करोड़ लोग इस अध्यादेश का विरोध करेंगे।

    केजरीवाल से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा, ये कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। हम केवल इसलिए यहां हैं ताकि जनता तक बात पहुंचाई जा सके. उन्होंने कहा कि जनता धूप में लाइन लगाकर अपनी पसंद का नेता चुनती है लेकिन मोदी जी और बीजेपी वाले नहीं चाहते कि किसी दूसरी पार्टी की सरकार बन सके।

  • बड़ी खबर : स्कूलों की छुट्टियों में हुई बढ़ोतरी, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल

    बड़ी खबर : स्कूलों की छुट्टियों में हुई बढ़ोतरी, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल

    नई दिल्ली : इस समय गर्मी ने अपना प्रचंड रूप अपना रखा है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया गया। इसके संबंध में सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक यूपी के सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को 11 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किया गया आदेश यूपू बेसिक शिक्षा परिषद के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा। जारी किए गए आदेश के मुताबिक स्कूल पहले 15 जून से खुलने थे लेकिन अब 27 जून 2023 को खोले जाएंगे। राज्य सरकार के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 8 जून 2023 को जारी शासनादेश के अनुसार परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 26 जून 2023 तक के लिए बढ़ाया जाता है। यूपी सरकार की तरफ से पहले 20 मई से 15 जून तक सरकारी स्कूलों में छुटि्टयों की घोषणा की गई थी, जो अब नए आदेश के मुताबिक 26 जून तक बढ़ा दी गई है।
     
    जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूल को एक दिन के लिए खोला जाए। इस वैश्विक कार्यक्रम पर स्कूलों की साफ-सफाई की व्यवस्था करवाकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों के मध्य मिष्ठान, फल और शुद्ध पेयजल का वितरण किया जाए।

  • स्कूटर को टक्कर मारने के बाद घर में घुसी रोडवेज बस, मौत

    स्कूटर को टक्कर मारने के बाद घर में घुसी रोडवेज बस, मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला में चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित ऊना से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव त्यूडी में हरियाणा रोडवेज की बस स्कूटर सवार को बचाते हुए एक घर में जा घुसी। इस हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना से अम्ब रोड पर स्थित गांव त्युडी में सुबह करीब सात बजे हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस संख्या (एचआर 69 जीबी 9992) स्कूटर सवार को बचाते- बचाते एक घर में घुस गई। इस हादसे में स्कूटर संख्या (एचपी 20 वी 4161) पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान गांव बसाल निवासी पदम चंद शर्मा उम्र करीब 78 वर्ष के रूप में हुई है। पदम चंद शर्मा रिटायर्ड शास्त्री अध्यापक थे व पंडिताई का काम करते थे।

    वहीं बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार हेतु लाया गया है।सोनीपत डिपो की बस कांगड़ा से सोनीपत जा रही थी। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं मास्टर सुभाष चंद शर्मा का घर और दुकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।