Blog

  • पंजाबः अस्पताल में 6 माह के बच्चे की मौ+त को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगे आरोप

    लुधियानाः खन्ना के निजी अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 6 महीने के बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में रोष जताते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस हंगामे के दौरान परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने 6 महीने के बच्चे को 3 बेटियों के बाद गोद लिया था।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए जगतार सिंह ने बताया कि उसने 6 माह के मासूम को इलाज के लिए उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उक्त अस्पताल में बच्चे का 5 दिनों से इलाज किया जा रहा था। जिसके बाद सुबह बच्चे की मौत हो गई।

    परिजनों का कहना है कि इससे पहले डॉक्टर उन्हें यही कह रहा था कि सभी रिपोर्टें ठीक हैं। अचानक मौत के बाद डॉक्टर ने कोई तसल्लीबख़्श जवाब नहीं दिया और अपने कमरे में जाकर बैठ गया। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसएमओ डा. मनिंदर सिंह भसीन ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत मिलेगी तो बनती कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाब : प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : 4 बच्चों की मां पर आशिकी का भूत इस कदर सवार था कि उसने अपनी इज्जत और परिवार की 5 साल पुरानी दोस्ती की भी परवाह नही की। मामला बटाला के पास गुरुद्वारा अचल साहिब से सामने आया है। बटाला की रहने वाली 4 बच्चों की मां बलजिंदर कौर को प्रेमी अवतार सिंह की शादी होने जा रही है, इसकी फनक लग गई। जिसके बाद महिला गुस्से में बच्चों के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंच गई और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। जिसके बाद लड़के की मां और बहन ने उक्त महिला में काफी कहासुनी हुई। बलजिंदर कौर ने कहा कि वह 5 साल से अवतार सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। अवतार सिंह और मैं एक ही कल्चरल ग्रुप में काम करते हैं और यह जानते हुए कि मैं शादीशुदा हूं, उन्होंने मुझे प्रपोज किया। इसके बाद हम दोस्त बन गए और अक्सर वह दिन-रात मेरे घर आया करता था और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था और शादी का वादा करता था।

    वहीं लड़के की मां और उसकी बहन ने बताया कि वह 4 बच्चों की मां है। वह पहले भी हमारे घर आई थी, पहले भी हमने उसने बताया था कि तुम शादीशुदा हो, तुम्हारा पति जिंदा है, तुम उसके साथ रह रही हो। तुम हमारे लड़के को छोड़ दो, तभी हमारे लड़के की शादी होगी। आज भी वह अपने बच्चों को अपने साथ गुरुद्वारा साहिब में ले आई है जहां हमारे लड़के की शादी हो रही है ताकि वह शादी तोड़ सके। लेकिन आज वह फिर बच्चों के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंची और हमसे मिले। बेटे की शादी तुड़वाने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों परिवारों को शांत कराया और दूल्हे को अपनी हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों को थाने ले जाकर मामला सुलझाया जाएगा।

  • पंजाबः अटारी बॉर्डर पर मनाया गया गणतंत्र दिवस, देखें वीडियो 

    अमृतसरः देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान अटारी सरहद पर बनी गैलरी में पहुंच तिरंगा फहराने की रस्म को अदा की गई। इसी के साथ ही देश को पाकिस्तान के साथ जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अटारी बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस की शुरुआत हुई। इस दौरान जवानों ने एक दूसरे को बधाई दी और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। डीआईजी बॉर्डर रेंज संजय गौड़ सुबह अटारी बॉर्डर पहुंचे। जहां रेड कार्पेट ने उनका स्वागत किया। उन्होंने जवानों के साथ हाथ मिलाया और आज के दिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जवानों को मिठाइयों व फलों का टोकरा देकर आज के दिन की शुभकामनाएं दी।

    इसके साथ ही उन्होंने सरहद पर तिरंगा फहरा गणतंत्र दिवस की शुरुआत की। सुबह की शुरुआत के बाद दोपहर के समय दोनों देशों के बॉर्डर पर लगे गेट खुलेंगे। यहां दोनों देशों के जवान एक दूसरे के सामने होंगे। दोनों के हाथों में मिठाई होगी और लबों पर भारत के गणतंत्र दिवस की खुशी होगी। इस दौरान पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से BSF को गणतंत्र दिवस की बधाई दी जाएगी और मिठाइयां एक्सचेंज होंगी। शाम होते ही यहां रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो जाएगी। शाम के समय झंडा उतारने की रस्म पर आज 35 हजार से अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है। देश ही नहीं, विदेश से लोग आज के दिन इस पल को यादगार बनाने के लिए सरहद पर पहुंचते हैं।

  • पंजाबः कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सहित सीनियर अफसर और SDM पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथला: कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह पर व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए है। इस दौरान व्यक्ति ने डीसी और एसडीएम पर कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। पीड़ित ने बताया कि उक्त जगह उसकी एनआरआई बहन की है। पीड़ित का कहना है कि है कि इस मामले को लेकर उसने गृह विभाग, डीजीपी पंजाब और सीएम भगवंत मान को शिकायत दी है। दरअसल, कपूरथला के सर्कुलर रोड पर एक 23 एकड़ 5 मरले जमीन को लेकर सामने आया है। आरोप है कि 23 एकड़ 5 मरले की जमीन पर कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने अपनी पत्नी के नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी पर एक चार दिवारी जैसे ही करनी शुरू की थी।

    कहा जा रहा है कि रामजीत सिंह आहलू वालिया (टीनू वालिया) ने उस जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए कहा था कि उक्त जमीन उनके नाम पर हैं। उनका कहना है कि उसका खसरा नंबर 4915/4 है, जबकि राणा गुरजीत की पत्नी राजबंस कौर के नाम पर 4915/1 खसरा नंबर की जमीन है। जिसका कब्जा पहले ही राणा राजबंस कौर के पास हैं। जिसके बाद नगर निगम ने भी उक्त जगह पर पीला पंजा भी चलाया था। वहीं राणा गुरजीत सिंह ने मीडिया को बताया था कि उक्त जमीन का मामला स्थानीय कोर्ट में चल रहा था, कोर्ट ने स्टे उनके हक में दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उक्त जमीन का छीजरा उल्टा था, जिसे रिकॉर्ड खंगालने पर उन्हें पता चला हैं। वहीं सूत्रों की माने तो जिस जमीन पर राणा राजबस कौर ने बाउंड्री वॉल की उसका खसरा नंबर 4914/4 है जोकि एक एनआरआई महिला के नाम 43 कनाल के करीब जमीन हैं। जिसको लेकर माननीय हाई कोर्ट में राणा राजबंस कौर के खिलाफ एक केस भी फाइल किया गया है। 

    शिकायतकर्ता आहलू वालिया उर्फ टीनू वालिया ने भारत सरकार गृह विभाग को करते हुए लिखा था कि उक्त जमीन के कागजात(रिकॉर्ड) में छेड़ छाड़ करने में डीसी कपूरथला करनैल सिंह, एसडीएम लाल विश्वास और पटवारी हरदीप सिंह ने मदद की है। उनकी शिकायत के बावजूद कोई करवाई नही की गई। इसलिए डीसी कपूरथला और बाकियों पर कानूनी कारवाई की जाए। जिसके एवज में गृह विभाग पंजाब ने एक पत्र संख्या नंबर Home-PS-10COMP/2/2023-2PB1/ का हवाला देते हुए डीजीपी पंजाब को सीरियल नंबर 35 शिकायतकर्ता रामजीत वालिया की तरफ से डीसी कपूरथला के खिलाफ शिकायत पर बनती कानूनी कारवाई करने को लिखा हैं।

    इसकी एक कॉपी सुप्रीटेंडेंट मुखमंत्री दफ्तर को भी भेजी गई हैं। रामजीत अहलूवालिया पुत्र ज्ञान सिंह, रेजिडेंस न्यू जी टी बी नगर, जालंधर से बात करने पर उन्होंने बताया कि राणा गुरजीत सिंह कपूरथला के लोकल एमएलए है और वह अपनी ताकत का गलत उपयोग कर उनकी ओर उनकी एनआरआई बहन की जमीन को हथियाना चाहते है जिसमे जिला प्रशासन उनकी पूरी मदद कर रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने पंजाब सरकार को और केंद्र सरकार को की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि राणा गुरजीत सिंह के करिंदो ने रिकॉर्ड के साथ जो कथित छेड़-छाड़ की उसकी वीडियो भी उसके पास हैं जो वह माननीय हाई कोर्ट में पेश करेंगे।

  • जालंधरः कड़ी सुरक्षा के बीच वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरु गोबिंद स्टेडियम में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में वित्त मंत्री हरपाल चीमान ने ध्वजारोहण किया। वहीं, गणतंत्र दिवस को देखते हुए शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस समारोह के दौरान ग्राउंड को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। इस दौरान स्टेडियम के अंदर-बाहर 750 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।किसी भी आम आदमी को उस तरफ जाने की इजाजत नहीं है। मंत्री के साथ स्टेडियम में कई वीवीआईपी और वीआईपी भी पहुंचे।

    इस दौरान शहर की सुरक्षा के लिए करीब 1500 से ज्यादा मुलाजिमों को तैनात किया गया है। शहर के हर चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। वहीं 30 से ज्यादा नाके लगाए गए है। किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए पूरी पुलिस फोर्स आधुनिक हथियारों से लैस है। सुरक्षा को देखते हुए मुलाजिमों को सिविल वर्दी में भी तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा कार्यक्रम के आसपास दर्जनों सीसीटीवी वैन्स भी खड़ी की गई है।

  • आज इन दिग्गज हस्तियों को मिलेगा Padma Vibhushan Award

    नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। साल 2024 के लिए पांच हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री सम्मान देने का ऐलान किया गया है। पुरस्कार पाने वालों में 30 महिलाएं भी शामिल हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और अभिनेता चिरंजीवी को पद्मविभूषण जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्मभूषण देने का ऐलान किया है। 

    केंद्र सरकार ने जिन पांच हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया है। उनमें पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला, प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम, दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी और सुलभ शौचालय के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) शामिल हैं। केंद्र सरकार ने जिन 17 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया है। उनमें सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी (मरणोपरांत) भी शामिल हैं।

    इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और ताइवान की फॉक्सकॉन कंपनी के चेयरमैन यंग लिउ को भी पद्मभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसके अलावा इस सूची में उद्योगपति सीताराम जिंदल, वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट अश्विन बालचंद मेहता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी, संगीतकार प्यारेलाल शर्मा, पॉप म्यूजिक की क्वीन के नाम से मशहूर उषा उत्थुप, एक्टर विजयकांत और पूर्व राज्यसभा सांसद ओलानचेरी राजगोपाल के नाम भी है।

  • रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद, देखें वीडियो

    मुबंई: महाराष्ट्र के मुंबई में भीषण आग लग गई। ये भीषण आग ग्रांट रोड के कमाठीपुरा इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात 2 बजे लगी। ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्टोरेंट में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग की लपटों के कारण यहां पास के एक मॉल और एक ऊंची इमारत को खाली करा दिया गया है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्टोरेंट में लगी आग में अब तक एक की मौत की खबर है।

    एक अज्ञात पुरुष का जला हुआ शव परिसर के बाथरूम में पाया गया। उसके बाद उसे जेजे अस्पताल ले जाया गया। किसी अन्य घायल या लापता व्यक्ति के बारे में पूछताछ जारी है। मुंबई फायर सर्विस ने बताया कि मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। आग की लपटों के कारण पास के एक मॉल और एक ऊंची इमारत को खाली करा लिया गया है। फायर सर्विस के मुताबिक, देर रात फायर ब्रिगेड की चार टीमें मौके पर भेजी गईं। रेस्टोरेंट में जो भीषण आग लगी है, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट से आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकल रही हैं। फायर ब्रिगेड के अधकारियों को आग बुझाने के प्रयासों में लगे भी देखा जा सकता है।

  • आज जालंधर के प्राण सभरवाल और निर्मल ऋषि को मिलेगा पद्मश्री

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इस साल 110 विभूतियों को पद्मश्री दिया जाएगा। इनमें पंजाब के दो व हरियाणा के चार लोग शामिल हैं। पंजाब की निर्मल ऋषि और प्राण सभरवाल को कला के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं, हरियाणा के महाबीर सिंह गुड्डू को आर्ट, राम चंद्र सिहाग को साइंस और इंजीनियरिंग, गुरविंदर सिंह को सोशल वर्क व हरि ओम को साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए चयनित किया गया है। 

    प्राण सभरवाल पंजाब के एक अनुभवी अभिनेता और प्रसिद्ध थिएटर कलाकार हैं। उनका जन्म वर्ष 1930 में जालंधर में हुआ था और जब वह केवल नौ वर्ष के थे, तब उन्हें अभिनय में रुचि हो गई। वह अपने चाचा और पिता के साथ जालंधर में रामलीला देखने जाते थे और तुरंत ही उन्हें थिएटर में राम के अभिनय की कला से प्यार हो गया। अभिनय के प्रति उनका प्रेम तब और गहरा हो गया जब उनकी मुलाकात दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता से हुई पृथ्वीराज कपूर 1952 में जब वह एक अभिनय के लिए जालंधर आए। फिल्म इंडस्ट्री में प्राण ने अपना डेब्यू सरदारा करतारा नाम की फिल्म से किया था, जो 1980 में रिलीज हुई थी। सितंबर 2022 में, प्राण सभरवाल को रॉयल पटियाला कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने कालिदास ऑडिटोरियम एनजेडसीसी में गुरु शीर्ष पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।

    निर्मल ऋषि पंजाबी फिल्म व टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्हें उनकी पहली फिल्म लॉन्ग दा लिश्कारा (1983) में गुलाबो मासी की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। उनका जन्म 1943 में मनसा जिले के खिवा कलां गांव में हुआ था। उनके पिता बलदेव कृष्ण ऋषि और माता का नाम बचनी देवी था। स्कूल के दिनों से ही उन्हें थिएटर का बहुत शौक था। उन्होंने शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक बनना चुना और शारीरिक शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज पटियाला में दाखिला लिया। उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। निक्का जैलदार और द ग्रेट सरदार जैसी पंजाबी फिल्मों से भी खूब चर्चा में आईं।

  • सुबह-सुबह मार्किट में लगी भीषण आग, एक की मौ’त

    नई दिल्ली : सुबह-सुबह मार्किट में आग लगने का मामला सामने आया है। दक्षिण मुंबई में शुक्रवार की सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग लगने का यह मामला दक्षिण मुंबई के चोर बाजार ग्रांट रोड स्थित लकड़ा मार्केट का है। वहीं आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 4:30 बजे के करीब लगी है। आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस और फायर विभाग को दी।  सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने की वजह से 6000-7000 स्क्वायर फीट के लकड़ी का गोडाउन जल गया है। इस वजह से इलाके में धुएं का गुबार हो गया है।

    आग की वजह से उठ रहे धुएं से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। आग लगने के बाद मलबे में एक व्यक्ति का शव भी मिला है। आग लगने की इस घटना के बाद कई हाई राइज इमारतों और प्लेटिनम मॉल को खाली करा लिया गया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने के बाद उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इसके बाद अब मलबे में कूलिंग एयर सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं आग लगने के बाद का मंजर बेहद ही भयावह दिखाई दे रहा है। आग लगने की इस घटना के बीच लोगों ने इस पर काबू पाने का भी प्रयास किया। लेकिन दमकल विभाग को बुलाना पड़ा।

  • आज का राशिफल, 26 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 26 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 42 मिनट से  शुरू होकर कल की सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। आज से माघ महीने की शुरुआत हो चुकी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों मे ही दिन व्यतीत हो जाएगा। और कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रहेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए खुशखबरी इंतजार कर रही हैं। कोई भी विशेष निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य करें। स्वयं पर भरोसा रखें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार ना लें।

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबारी गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। नए एग्रीमेंट होंगे और आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी कर रहे लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर सावधान रहेंगे। दांपत्य रिश्ते सुखद रहेंगे। घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपके अथक प्रयासों से गतिविधियों में कुछ सुधार होगा। अपने प्रत्येक कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें। खुद को साबित करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। आज व्यवसायिक संपर्कों को और मजबूत करेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी।

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित समाधान मिलने की संभावना है। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी और कई तरह की गतिविधियों पर सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। अपने पक्ष को मजबूत करके रखें। दूसरों की व्यक्तिगत गतिविधियों से खुद को दूर रखें। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों को ही अहमियत दे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा, इसलिए उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा।

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। समय बहुत ही अनुकूल है। कोई खास कार्य भी हल होने वाला है। अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। कोई पारिवारिक समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएगा और आपसी रिश्ते में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। परंतु खर्चों पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आज स्वभाव में अहम की भावना ना आने दें।

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना आपको सफल बनाएगा। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों का किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। अपने व्यवहार को लचीला बना कर रखें। कुछ समय अध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत बनाकर रखने का प्रयास करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम से काम ले, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। आज आपको जिद्द करने से बचना चाहिए। इसका नकारात्मक असर आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में सुखद परिवर्तन ला रही है। इंजॉय करने के लिए परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आज पड़ोसियों के साथ व्यर्थ उलझने से बचे। ध्यान रखें कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपके ही मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। इस समय व्यवसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की असफल कोशिश करेंगे। प्रशासनिक जॉब कर रहे लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है।

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करें। मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। बनते कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, जिस वजह से मन में गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होगा लेकिन शांत मन से काम करेंगे तो सब ठीक होगा। आज घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थी, उन्हें क्रियान्वित करने से पहले बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है। आज व्यवसाय संबंधी किसी काम में अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर ही भरोसा रखें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक फल मिलेंगे।

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी संपर्क द्वारा महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। जो कि आपके भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। रुकी हुई पेमेंट्स आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में और अधिक मेहनत की जरूरत है। आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे आपको बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आज काम समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर आएंगे। 

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन दूर होगी और रिश्ते में मधुरता आएगी। घर की साफ-सफाई और अन्य कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी। विद्यार्थियों को विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। बिजनेस में लिए गए निर्णय से आपको अधिक लाभ होगा साथ ही आपके काम की गति तेज होगी।

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर को लेकर कोई चल रही समस्या हल हो जाएगी। आज अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। धैर्य और संयम से काम लेगे तो सब सही रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, अपने रिश्ते की बात घरसे करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज अपने मन की बात एक दूसरे से शेयर करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके पक्ष में आयेगा।

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से सभी कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। आज उधार दिए हुए पैसे वापस मिलेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पुनर्विचार अवश्य करें। अधिकारी और सम्मानित लोगों से संपर्क रखना बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा।