Blog

  • पुलिस चौकी से 300 मीटर दूर महिला का बैग छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे, देखें CCTV 

    पुलिस चौकी से 300 मीटर दूर महिला का बैग छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे, देखें CCTV 

    भेलूपुर: वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र की दुर्गाकुंड चौकी से 300 मीटर दूर एक महिला के साथ छिनैती हो गई। ई-रिक्शा से जा रही महिला से बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर भाग गए। बदमाशों को पकड़ने के चक्कर में महिला चलती ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

    महिला ने तहरीर में बताया कि वह रविवार सुबह नोएडा से वाराणसी पहुंची थी। मालवीय चौराहे से घर जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह ई-रिक्शा से सनबीम हॉस्टल ब्रह्मनंद नगर तक पहुंची थी, तभी दो लड़के मेरे बगल से गुजरे और जबरदस्ती पर्स छीन कर भाग गए। ब्रह्मानंद कॉलानी निवासी प्रीति सिंह ने बताया मेरे बैग में 1 लाख 42 हजार रुपए, एटीएम और अन्य कागजात थे। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम मामले की जांच में लग गई है। कॉलोनी में लगे आप-पास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

    प्रीति सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए नोएडा गई हुई थीं। शिवगंगा एक्सप्रेस से वह सुबह वाराणसी के मंडुआडीह स्टेशन पहुंची। वहां से उन्होंने से वह लंका चौराहा पहुंची। यहां से ई-रिक्शा बुक कर वह अपने घर जा रही थीं। उनके साथ उनका पुत्र भी था। वह जैसे ही अपने घर के करीब पहुंची, तभी दो बाइक सवार उनके बगल से गुजरे और उनके पर्स को लेकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पर्स खींचा तो वह गिर भी गईं, उन्हें चोट भी आई। पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने बताया महिला सुबह टैक्सी से अपने घर जा रही थी, उनके पास एक पर्स था। कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पर्स को छीन लिया। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। टीम बदमाशों की तलाश में लगी हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਲਦੀ ਅਮੀਰ ਬਣਨ ਦੇ ਲਾਲਚ ‘ਚ ਬਣੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ, 3 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜਲਦੀ ਅਮੀਰ ਬਣਨ ਦੇ ਲਾਲਚ ‘ਚ ਬਣੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ, 3 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਟਿੱਬਾ ਥਾਣੇ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਟੋ ਚਲਾਉਣ ਦੀ ਆੜ ‘ਚ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਖੇਪ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇ ਰਹੀ ਉਸ ਦੀ ਭਰਜਾਈ ਅਤੇ ਗੁਆਂਢੀ ਔਰਤ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅੰਗਰੇਜ਼ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਅਤੇ ਸੀਮਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਰੋਪਿਆਂ ਤੋ 305 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਅਤੇ 72 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਥਾਣਾ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦੀ ਗੁਆਂਢੀ ਸੀਮਾ ਦੇ ਪਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ।

    ਇਸ ਲਈ ਸੀਮਾ ਨੇ ਘਰ ਦਾ ਖਰਚਾ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਲਈ ਆਰੋਪਿਆਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਲਵਦੀਪ ਗਿੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਅੰਗਰੇਜ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਜਲਦੀ ਅਮੀਰ ਬਣਨ ਦੇ ਲਾਲਚ ‘ਚ ਉਕਤ ਤਿੰਨਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਹੈਰੋਇਨ ਵੇਚਣ ਦਾ ਧੰਦਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ ਕੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ, ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • वायरल वीडियो :  इस ‘आठ पैरो वाले राक्षस’ ने किया लगज़री  कार पर हमला

    वायरल वीडियो : इस ‘आठ पैरो वाले राक्षस’ ने किया लगज़री कार पर हमला

    नई दिल्ली : अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को तेज बारिश के कारण आई बाढ़ के बाद  इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई. बाढ़ की वजह से शहर की सड़कें और राजमार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।  इस बीच, सोशल मीडिया पर दो वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक वीडियो में बाढ़ से हुई तबाही को दिखाया गया है। जिसमें सबवे स्टेशन की अलग-अलग क्लिप दिखाई गई हैं। इसके अलावा दूसरी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा ऑक्टोपस कार पर चढ़ रहा है और उसने बुरी तरह कार को तोड़ दिया है। 

     

    जांच के बाद सामने आया कि इनमें से पहली वीडियो जिसमें बाढ़ की तबाही को दिखाया है वो पुरानी वीडियो है और इस साल की बाढ़ से इसका कोई ताल्लुक नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है, कि कैसे सबवे स्टेशन पर बुरी तरह पानी भरा हुआ है और कहीं पर स्टेशन की छत से पानी आ रहा है, जो कि किसी आफत से कम नहीं है। ये सात क्लिप वाली वीडियो इस साल की नहीं बल्कि 2 सितंबर 2021 की है जिसकी रिपोर्ट द मिरर में भी प्रकाशित की गई थी।

    इस वीडियो में ऑल्डरिज नाम के यूजर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया माध्यम पर एक्स किया था, जिस पर खबर लिखे जाने तक 232K व्यूज थे और इतना ही नहीं इस वीडियो को 1 हजार 226 लोगों ने लाइक भी किया।

  • नेशनल हाईवे में पलटी बोलेरो गाड़ी

    नेशनल हाईवे में पलटी बोलेरो गाड़ी

    सीतापुर: छत्तीसगढ़ के सीतापुर के नेशनल हाईवे 43 में सीतापुर की तरफ आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बोलेरो चला रहे चालक को मामूली चोट आई है। वही दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में आने से मौके पर खड़ी बाइक और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर की तरफ आ रही बोलेरो वाहन CG15 DZ 2736 अनियंत्रित होकर ग्राम सुर में नेशनल हाईवे क्र-43 के किनारे पलट गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, वाहन चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में मौके पर खड़ी बाइक और साइकिल बोलेरो की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए है। गनीमत रही कि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी, वहीं स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उसका इलाज जारी है, वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस मौजूद है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਚਲਾਇਆ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਤੇ ਕਡਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਚਲਾਇਆ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਤੇ ਕਡਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਨਸ਼ਾ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਸਮੱਸਿਆ ਬਣਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਰ ਰੋਜ਼ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨਾਲ ਮੌਤਾਂ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਵੱਡੀ  ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਛੇੜੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜਿਥੇ ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਸੈਮੀਨਾਰ ਤੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕੈੰਪ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਕੜੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ।

    ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਅਤੇ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ੱਕੀ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਸ਼ਮਸ਼ਾਨ ਘਾਟ ਚ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਸ਼ਰਾਬ ਪੀ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਾਰਨਿੰਗ ਵੀ ਦਿਤੀ ਗਈ।

  • पंजाब : कांग्रेस – AAP के घमासान के बीच नवजोत सिद्धू का आया बड़ा बयान

    पंजाब : कांग्रेस – AAP के घमासान के बीच नवजोत सिद्धू का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ :  I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पंजाब कांग्रेस के नेता शुरुआत से ही आप के साथ गठबंधन से खफा है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस के आप सरकार के खिलाफ विरोध और बढ़ गया है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं हो रही है कि I.N.D.I.A गठबंधन पर इससे क्या असर पड़ेगा। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।

    कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि I.N.D.I.A गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है। यहां-वहां के तूफान से इसकी भव्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा! हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ढाल को तोड़ने और तोड़ने का कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा। पंजाब को समझना होगा कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, ना कि पंजाब के मुख्यमंत्री का! जुडेगा भारत जीतेगा इंडिया।

    कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ तौर पर अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि खेहरा की गिरफ्तारी को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन को बीच में लेकर ना आए। इसलिए उन्होंने कहा भी है कि ये गठबंधन प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए हुआ है ना कि पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए। 

    वैसे ही शुरुआत से ही पंजाब कांग्रेस के नेता आप के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे है। पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इसको लेकर पार्टी आलकमान से मुलाकात तक कर चुके है। ऐसे में विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेताओं को एक बार फिर मौका मिल गया आप सरकार को घेरने का। आपको बता दें कि सुखपाल सिंह खेहरा को बीते गुरुवार को ने 2015 के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में चंडीगढ़ में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. अभी उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

  • विश्व कप के ये पांच सबसे खतरनाक गेंदबाज बदल सकते हे खेल का रुख, देखें लिस्ट 

    विश्व कप के ये पांच सबसे खतरनाक गेंदबाज बदल सकते हे खेल का रुख, देखें लिस्ट 

    World Cup 2023 : विश्व कप 2023 का 5 अक्टूबर से आगाज होने वाला है।  इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। टीम इंडिया विश्व कप से पहले वॉर्म-अप मैच खेलेगी। उसका पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया. भारत के साथ-साथ दूसरी टीमों के पास भी अच्छा बॉलिंग अटैक है।  अगर इस बार की सभी टीमों को देखें तो कुछ ऐसे गेंदबाज नजर आते हैं तो खतरनाक प्रदर्शन कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी, मार्क वुड, राशिद खान और ट्रेंट बोल्ट पर सभी की निगाहें होंगी। 

    जसप्रीत बुमराह (भारत) –

    बुमराह ने चोट से उबरने के साथ ही दमदार कमबैक किया. उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे में तीन विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने एशिया कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया।  बुमराह भारत के सबसे अहम गेंदबाज हैं और वे विश्व कप में कमाल दिखा सकते हैं। वे वनडे फॉर्मेट में अब तक 129 विकेट ले चुके हैं। 

    शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) –

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी सबसे खतरनाक गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अब तक 44 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 86 विकेट लिए हैं।  वे विश्व कप में भी कमाल दिखा सकते हैं. नसीम शाह की गैरमौजूदगी में शाहीन पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी। 

    ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) और मार्क वुड (इंग्लैंड) –

    न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और इंग्लैंड के मार्क वुड अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम साबित हो सकते हैं।  बोल्ट के पास बड़े मुकाबलों में खेलने का अनुभव है. उन्होंने 104 मैचों में 197 विकेट झटके हैं। बोल्ट वनडे फॉर्मेट में 6 बार पांच या इससे विकेट ले चुके हैं। वहीं वुड ने 59 मैचों में 71 विकेट हासिल किए हैं. वुड घातक गेंदबाजी कर सकते हैं। 

    राशिद खान (अफगानिस्तान) –

    राशिद खान ने अपनी स्पिन बॉलिंग का पूरी दुनिया में लोहा मनवाया है। उन्होंने हर फॉर्मेट में अच्छा परफॉर्म किया है। हालांकि उन्हें टेस्ट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। राशिद ने 94 वनडे मैचों में 172 विकेट हासिल किए हैं। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੜਕ ਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਗਉ ਦੀ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੜਕ ਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਗਉ ਦੀ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  2 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਗਊਸ਼ਾਲਾ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 21 ਗਊਆਂ ਦੀ ਮੋਤ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਅਜੇ ਸੁਲਝਿਆ ਨਹੀਂ ਕਿ ਇੱਕ ਹੋਰ ਗਉ ਦੀ ਮੋਤ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਬੈਂਕ ਕਲੋਨੀ ਰੋੜ ਤੇ ਗਉ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਮਿਲੀ ਜਿਸ ਮਗਰੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਐਮਐਲਏ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵੀ ਪੁਹੰਚਿਆ। ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਉ ਹਤਿਆ ਪਿੱਛੇ ਕੋਈ ਸਾਜਿਸ਼ ਹੈ।

    ਪਹਿਲਾ ਵੀ 21 ਦੇ ਕਰੀਬ ਗਊਆਂ ਦੀ ਮੋਤ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਫਿਰ ਸੁਨਸਾਨ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਮਰੀ ਹੋਈ ਗਉ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਜੋ ਦੁੱਖ ਦਾਈ ਘਟਨਾ ਹੈ। ਅਗਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨਾ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਤੇ ਮਜਬੂਰਨ ਸਾਨੂੰ ਹੀ ਕੋਈ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣਾ ਪਵੇਗਾ। ਐਮਐਲਏ ਸ਼ੇਰੀ ਕਲਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਾਂਚ ਕਰਾਂਗੇ, ਕੀ ਗਉ ਦੀ ਹਤਿਆ ਕਿਦਾਂ ਹੋਈ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਜਿਨਾ ਨੇ ਵੀ ਗਉ ਰੱਖੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਵੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀਆਂ ਗਉ ਮਝਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਕਰਣ ਕਿ ਉਹ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਨਾ ਆਉਣ ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਖਕੇ ਲਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੈ। ਕਿਉਕਿ ਗਉ ਨੇੜੇ ਕੱਚ ਵੀ ਖਿਲਰਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਬਾਹਰਲਾ ਇਲਾਕਾ ਹੈ। ਜਾਂਚ ਕਰਾਂਗੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਾਂ ਤਾਕੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਸਕੀਏ।

  • शटडाउन पर वोटिंग से पहले सांसद ने दबाया फायर अलार्म,मची अफरातफरी, जाने मामला

    शटडाउन पर वोटिंग से पहले सांसद ने दबाया फायर अलार्म,मची अफरातफरी, जाने मामला

    नई दिल्ली : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य जमाल बोमन ने शनिवार को कैपिटल कार्यालय की इमारत में फायर अलार्म बजाया जब रिपब्लिकन पार्टी सरकार किसी मुद्दे पर मतदान शुरू करने की कोशिश कर रही थी। बोमन की इस हरकत की वजह से उनकी निंदा की गई। 

    हाउस स्पीकर केविन मैकार्थी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उन्होंने इसकी तुलना 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल बिल्डिंग पर हमले से कर दी। केविन मैकार्थी ने कहा, “यह निचले स्तर का नया पैमाना है।  हमने देखा कि अगर लोगों ने इस कैपिटल में कुछ गलत किया है तो उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया है,यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया जाता है.”

    मैकार्थी ने यह भी मांग की कि सदन की आचार समिति को बोमन की हरकतों को “गंभीरता से” देखना चाहिए. इस मामले सजा के बिना नहीं नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में डेमोक्रेटिक नेता के साथ चर्चा करने जा रहा हूं, लेकिन इसकी सजा में कोई छूट नहीं मिलनी चाहिए, यह एक शर्मिंदगी है.”। 

    मामले को  देख अमेरिकी सासंद बोमन ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से आज की घटनाओं के आसपास भ्रम को दूर करना चाहता हूं. आज, जब मैं वोट करने के लिए जा रहा था, मैं एक दरवाजे के सामने गया जो आमतौर पर वोटिंग के लिए खुला रहता है।  लेकिन आज खुला नहीं मिला। मुझे यह स्वीकार करने में शर्म आ रही है कि मैंने फायर अलार्म को चालू कर दिया, गलती से सोचा कि यह दरवाजा खोल देगा।  मुझे इस पर खेद है और इसके कारण हुए किसी भी भ्रम के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं.”

    उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी भी तरह से मतदान में देरी करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं.”

  • स्वच्छता अभियान के तहत PM Modi ने किया श्रमदान,देखें वीडियो

    स्वच्छता अभियान के तहत PM Modi ने किया श्रमदान,देखें वीडियो

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबरको स्वच्छता अभियान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्हें स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ’75 डे हार्ड चैलेंज’ पूरा करने वाले हरियाणा के अंकित बैयनपुरिया भी हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। दोनों ही लोगों को सफाई करते हुए और झाड़ू लगाते हुए देखा जा सकता है।

    पीएम मोदी जब 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तो उन्होंने उस साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत लोगों से अपने आस-पास की जगहों को साफ रखने को कहा जाता है। लोगों से अपील की जाती है कि वे न सिर्फ अपने आस-पास की जगह को साफ रखें, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी करें. हर साल गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।

    प्रधानमंत्री ने की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की बात

    वहीं, पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज जब देश स्वच्छता पर ध्यान दे रहा है, तो इस मौके पर मैंने और अंकित बैयनपुरिया ने भी ऐसा ही किया। स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है!’ वीडियो में पीएम मोदी को गमछा लपेटे हुए भी देखा सकता है।