Blog
-

जिला स्तरीय शिकायत निगरानी समिति की गठित
आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों का निपटारा करेगी समितिऊना/सुशील पंडित: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संचालन के दौरान राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य चुनाव संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए जिला के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु जिलास्तरीय शिकायत निगरानी समिति का गठन कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी, ऊना जिला शिकायत निगरानी समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि उप पुलिस अधीक्षक ऊना, एसई आईपीएच, एसई पीडब्ल्यूडी, एसई विद्युत विभाग, सीएमओ ऊना, डीएफओ ऊना, शिक्षा उपनिदेशक उच्च/प्राथमिक और उपमंडल अधिकारी एनएच ऊना को समिति के सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया है। -

भूतपूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं बारे किया जागरुक
सैनिक कल्याण केन्द्र ऊना में लगाया शिविरऊना/सुशील पंडित: ज़िला सैनिक कल्याण केन्द्र ऊना में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमंे जिला के विभिन्न स्थानों से आये भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों को उपनिदेशक सैनिक कल्याण एसके कालिया व अधिकारी प्रतिनिधि पुनर्वास निदेशालय उधमपुर जम्मू-कश्मीर ऐ आए कर्नल जीपी सिंह ने लोगों को बताया कि राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा सैन्य परिवारों के कल्याणार्थ अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की हैं लेकिन जानकारी के अभाव में हम कई योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने विभिन्न प्रकार की योजनाओं का जिक्र किया तथा उनसे लाभ उठाने व आस-पास व जान-पहचान में भी प्रचार-प्रसार करने का आहवान किया।कर्नल जेपी सिंह ने सुविधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास हेतु जैसे मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, सुरक्षा एजैंसी, मदर डेयरी, सीएनजी पम्प इत्यादि व्यवसाय खोलने हेतु आसानी ऋण उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। इस अवसर पर कर्नल जेपी सिंह ने विभिन्न लोगों द्वारा उठाये जाने वाले प्रश्नों के सटीकता व पूर्ण विवरण सहित जबाव दिये। -

पंजाबः आरटीओ ऑफिस पर विजिलेंस की रेड, रिकार्ड जब्त
फिरोजपुरः जिलें के आरटीओ कार्यालय एक बार फिर विजिलेंस के रडार पर आ गया है।विजिलेंस विभाग फिरोजपुर ने राज कुमार शमा डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो के नेतृत्व में आज छापेमारी कर रिकार्ड जब्त किया। इस संबंध में डीएसपी राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजपुर में मोटर वाहन इंस्पेक्टर पुराने वाहनों को नियमों के विरुद्ध चला रहे हैं।

डीएसपी राज कुमार ने बताया कि पुराने वाहनों की पासिंग मोटर वाहन इंस्पेक्टर द्वारा की जाती है, जो कि एक दिन में लगभग तीस से चालीस पुराने वाहनों की निजी वेरिफिकेश की जा सकती हैं। लेकिन उन्हें पता चला है कि एक दिन में करीब एक सौ से डेढ़ सौ वाहनों की पास की जा रही है, जो कि संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि वहीकलों की पास एजेंटों के साथ मिलकर वाहनों की वेरीफिकेश किये बिना ही वाहनों को पास किया जा रहा है, जिसमें रिकार्ड को जब्त कर लिया गया है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि इन दिनों फेंसी नंबर व लाइसेंस के मामले को लेकर यह दफ्तर पहले भी विवादों में रह चुका है।
-

आईटीआई बंगाणा में रोजगार मेला 4 सितंबर को
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बंगाणा स्थित डुमखर में 4 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, ऊना अनिता गौतम ने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रदेश व प्रदेश के बाहर की कई कंपनियां भाग ले रही हैं जिनके द्वारा कुशल व अकुशल कामगारों का चयन किया जाएगा।अनिता गौतम ने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी 4 सितंबर को प्रातः 10 बजे राजकीय आईटीआई, बंगाणा स्थित डुमखर में पहुंचकर इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी औद्योगिक इकाई के लिए कामगारों का चयन करने के इच्छुक नियोक्ता रोजगार मेला में भाग लेने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क करना सुनिश्चित कर लें। -

पंजाबः रास्ता ना मिलने पर युवक ने स्कूल बस पर 3 बार गोली चलाने का किया प्रयास, बच्चों ने मचाया शोर, आरोपी काबू
अमृतसर: पंजाब में एक बार फिर से क्राइम की वारदाते बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला अमृतसर के जंडियाला गुरु से सामने आया है, जहां पर नशे में धुत युवक ने स्कूल बस पर तीन बार गोली चलाने का प्रयास किया। गनीमत रही की देसी पिस्टल से फायर मिस हो गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। इस मामले को लेकर बस में बैठे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने हिम्मत करके युवक को पकड़ा और पेड़ से बांध पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके बारे में छानबीन की जा रही है।
रास्ता ना मिलने के कारण युवक ने की फायरिंग की कोशिश
दरअसल, जंडियाला गुरु के सेंट सोल्जीयर एलीट कान्वेंट स्कूल की बस तरनतारन रोड पर बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। आरोपी अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था और बस से साइड मांगने लगा। लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण संभव ना हो सका। कुछ किलोमीटर आगे जाने के बाद जब बस ने रास्ता दिया तो आरोपी ने रिवाल्वर निकाल बस पर फायर करने की कोशिश की। तीन बार आरोपी ने गोली चलाने का प्रयास किया। लेकिन फायर मिस हो गया।
आरोपी ने तीन बार फायर करने की कोशिश की
हालांकि गनीमत यह रही कि वहां मौजूद लोगों ने उसे काबू कर लिया। जानकारी के मुताबिक युवक स्कूल बस पर गोली चलाने की फिराक में था। हालांकि उसने ड्राइवर पर तीन बार फायर करने की कोशिश भी की लेकिन गोली नहीं चली। जिसके बाद वहां स्थानीय लोगों ने उसे काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-

जालंधरः भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने सरकार खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर/हर्षः भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने आज पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। खिलाड़ियों ने पंजाब सरकार पर सरकारी नौकरीया न देने के आरोप लगाए है।मीडिया को जानकारी देते हुए हॉकी खिलाड़ियों ने कहा कि उन्होंने पिछले साल ओलिपिक में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया था। खिलाड़ियों ने कहा कि जिसके चलते पिछली कांग्रेस की पंजाब सरकार ने उन्हें पीपीएस और पीसीएस पद पर नौकरी देने का वादा किया था, जो अभी तक सत्ता में आई आप की पंजाब सरकार ने पूरा नहीं किया। खिलाड़ियों ने कहा कि इस मामले को लेकर पंजाब के नए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के साथ उनकी मुलाकात भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनके लिए सरकार कुछ नहीं कर रही। आज प्रेस वार्ता दौरान नौकरियों की मांग को लेकर चार खिलाड़ियों ने पीसीएस और 5 खिलाड़ियों ने पीपीएस नौकरी की मांग की है।
पूर्व सीएम चन्नी ने खिलाड़ियों को जारी किए थे ऑफर लेटर
खिलाड़ियों का कहना है कि लगभग 4 दशकों बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया था। इसके बाद केंद्र सरकार और कई राज्यों की सरकारों ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए और नौकरी देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस की पंजाब सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था और उसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने इन्हें ऑफर लेटर जारी किए थे। कॉमन वेल्थ गेम में भी भारतीयों की टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन बदकिस्मती यह है कि जिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल देश को दिलवाया था आज उन्हें अपने हक के लिए मीडिया के सामने बतानी पड़ रही।
नई सरकार को 5 से 6 महीने हो गए, नहीं मिल रही नौकरी
भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने मीडिया से कहा कि लगभग 1 साल के ऊपर हो गया है और अभी तक उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिल पाए। हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार ने कहा जब उन्होंने ओलंपिक मैं ब्रॉन्ज मेडल जीता था, तो पिछली कांग्रेस की पंजाब सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी देने का वादा किया था और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने उन्हें ऑफर मुहैया करवाए थे। लेकिन अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को आए लगभग 5 से 6 महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक उन्हें सरकारी नौकरियां नहीं मिल पाई है।
कई बार सरकार और मंत्रियों के साथ हो चुकी बातचीत
उन्होंने कहा कि आज वह अपनी आवाज उठाने के लिए मीडिया के सामने आए हैं और सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द जॉइनिंग लेटर भेजकर सरकारी नौकरी दी जाए। जिला गुरदासपुर के बटाला के रहने वाले के नाम से दिलप्रीत सिंह ने कहा कि कि कई बार सरकार और मंत्रियों के साथ बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ ऑफर लेटर ही मुहैया करवाए गए हैं जबकि जॉइन लेटर उन्हें नहीं दिया गया। वे सरकार से अपील करते हैं कि खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाएं जिससे उनका मनोबल बढ़े और वह अपने राज्य और देश के लिए और भी अच्छा खेले।
-

पंजाबः नशीले पदार्थों सहित एक सप्ताह में 327 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
जालंधर/वरुण: पंजाब के सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर भ्रष्टाचार और क्राइम को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने एक सप्ताह में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) के तहत 31 कमर्शियल सहित 327 ड्रग तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिछले सप्ताह एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में 43 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
20 किलो अफीम सहित भारी मात्रा में नशा बरामद
मामले की जानकारी देते हुए आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पुलिस ने 11.73 किलो हेरोइन, 20 किलो अफीम, 9 किलो गांजा, 5.76 क्विंटल पोस्त की भूसी और 28 हजार कैप्सूल भी बरामद किया गया है। राज्य भर में संवेदनशील मार्गों पर घेरा और तलाशी अभियान चलाकर 20.07 लाख रुपये की नशीली दवाओं के पैसे की वसूली के अलावा फार्मा ओपिओइड के इंजेक्शन और शीशियों भी बरामद की गई।
नशा सप्लाई के नए तरीके अपना रहे तस्कर
नशों की तस्करी में नए चलन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसी है। नशा तस्कर अब मिलीग्राम और ग्राम में नशीले पदार्थ बेचकर गिरफ्तारी से बचने के नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने कहा, “एक ताजा चलन सामने आया है जिसमें नशा तस्करों ने बदबू से बचने के लिए प्याज से लदे ट्रकों में छिपाकर ड्रग्स की तस्करी की।”
67 आपराधिक मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं पर नकेल कसने के अलावा असामाजिक तत्वों और गैंगस्टरों के खिलाफ भी जंग छेड़ी है। उन्होंने कहा कि जब से सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सत्ता में आई है, पंजाब पुलिस की टीमों ने सफलतापूर्वक 67 आपराधिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और मुठभेड़ में दो खूंखार गैंगस्टरों को ढेर करने के अलावा 301 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 640 हथियार, 174 मैगजीन और 3364 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने 7 हैंड ग्रेनेड और 5 आईईडी भी बरामद किए हैं।
-

जालंधर की रेचल गुप्ता मिस सुपर टेलेंट ऑर्फ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को करेंगी Represent
जालंधर/वरुण: मिस सुपर टेलेंट ऑर्फ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन करने के लिए महानगर की रहने वाली रेचल गुप्ता प्रतिनिधित्व करने जा रही है। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली रेचल गुप्ता एक बिजनेसमेन परिवार से है। मिस सुपरटैलेंट ऑफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता 21 सितंबर से कि 28 सिंतबर तक चलेगी। इस प्रोग्राम की शुरूआत रोम से होगी जिसके बाद मिलान (इटली) और स्विट्ज़रलैंड से होते हुए फ्रांस कवर करेगा।
अलग-अलग देशों से प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
इस प्रतियोगिता का फिनाले पेरिस में होगा। जिसमें अलग-अलग देशों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं भारत की तरफ से रेचल गुप्ता इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी। बता दें कि यह मिस सुपर टेलेंट ऑर्फ द वर्ल्ड प्रतियोगिता पहले मिस एशिया पेसिफिक के नाम से जानी जाती थी। अब इसका नाम बदलकर मिस सुपर टेलेंट ऑर्फ द वर्ल्ड रखा गया है। जिसमें जालंधर के बिजनैसमैन राजेश अग्रवाल की बेटी रेचल गुप्ता भाग लेने जा रही है।
माता-पिता की तरह बेटी करेंगी नाम रौशन
गौर हो कि रेचल गुप्ता के पिता राजेश अग्रवाल और माता जेनिफर गुप्ता पहले ही बिजनेस वर्ल्ड में अपना नाम रोशन कर चुके है। अब उनकी बेटी देश का नाम रौशन करने के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है।
-

पंजाबः SGPC की कार्रवाई, पुरानी अकाली मार्केट पर चलाई डिच, दुकानदारों में रोष
अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से पुरानी अकाली मार्केट में मंगलवार को कार्रवाई की गई। एसजीपीसी टास्क फोर्स आज डिच मशीन लेकर पहुंचे और दुकानों पर कार्रवाई कर दी। बता दें कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान से आए लोगों के लिए बनी अकाली मार्केट बनाई गई थी। जिस पर आज कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें सामान निकालने तक का समय नहीं दिया गया। जिससे उनका लाखों रुपए का सामान मलबे में दब गया है।
तीन-तीन पीढ़ियों से काम कर रहे थे लोग
इस मामले को लेकर पार्षद जगदीप सिंह नरूला ने बताया कि यहां एसजीपीसी गोल्डन टेंपल में आने वाले यात्रियों के लिए सरायं बनाने जा रही है। यह अच्छी बात है, लेकिन दुकानदारों को उजाड़ कर सराएं बनाना कहां तक जायज है। यहां तीन-तीन पीढ़ियों से लोग काम कर रहे थे और झटके में एसजीपीसी ने उनकी दुकानों को गिरा दिया। उन्हें सामान निकालने तक का समय नहीं दिया। इतना ही नहीं एसजीपीसी के सुलखन सिंह टास्क फोर्स के साथ तलवारे लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने जबरी दुकानों को खाली करवा दिया और सामान तक निकालने नहीं दिया गया। पूरी मार्केट में तकरीबन 50 के करीब दुकानों पर यह कार्रवाई की गई।
60 से 70 सालों से बैठे लोगों को निकालना सही नहींः दुकानदार
दुकानदारों का कहना है कि वह एसजीपीसी के यहां सराएं बनाने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन यहां 60 से 70 सालों से बैठे लोगों को निकालना भी सही नहीं है। दुकानदारों के पास किराए नामे हैं और डॉक्यूमेंट्स हैं। पहले ही बातचीत हुई थी, तब भी टेबल पर बैठ बात करने का कहा गया था। आज भी एसजीपीसी को टेबल पर बैठ बात करनी चाहिए और इन दुकानदारों को कहीं और बसाने का सोचना चाहिए।
-

पंजाबः वीआईपी सुरक्षा में कटौती को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, सरकार को दिए ये आदेश
चंडीगढ़ः पंजाब में भगवंत मान सरकार ने गद्दी संभालते हुए पिछले दिनों कई राजनीतिक और गैर राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती की थी, जिसके बाद कई नेताओं ने उच्च न्यायालय में मामला दायर किया था और इसका विरोध किया था। जिसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी और हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा है कि सुरक्षा में कटौती करने से पहले उसकी समीक्षा की जाए, क्योंकि शरारती तत्व मौके का फायदा उठाते हैं। हाईकोर्ट ने कहा, सुरक्षा कटौती की खबर बाहर नहीं आनी चाहिए, इससे कई हस्तियों को भी खतरा है।
इसी के साथ हाईकोर्ट ने कहा कि वीआईपी सुरक्षा को पहले की तरह ही बहाल किया जाए। पंजाब सरकार सबकी सुरक्षा की वापस लेने से पहले अच्छी तरह से समीक्षा करे। हाईकोर्ट ने हालातो को देखते हुए कहा कि जिनको सिक्योरिटी गार्ड नहीं दिया उसे दिया जाए। इसी तरह की कोई इस तरह की कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए।इससे असामाजिक तत्वों से किसी जान को खतरा हो सकता है। गौर हो कि सरकार ने पंजाब के कई वीवीआईपी की सुरक्षा में कटौती कर दी थी जिनमें कई कई पूर्व नेता व विधायक शामिल थी। सुरक्षा कटौती के बाद ही दस्तावेज लीक हो गए थे। सुरक्षा को लेकर 45 पटिशन अदालत में पहुंची जिसमें कई पूर्व विधायक, मंत्री कई शामिल हैं।