Blog

  • जालंधर की रेचल गुप्ता मिस सुपर टेलेंट ऑर्फ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को करेंगी Represent

    जालंधर की रेचल गुप्ता मिस सुपर टेलेंट ऑर्फ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को करेंगी Represent

    जालंधर/वरुण: मिस सुपर टेलेंट ऑर्फ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन करने के लिए महानगर की रहने वाली रेचल गुप्ता प्रतिनिधित्व करने जा रही है। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली रेचल गुप्ता एक बिजनेसमेन परिवार से है। मिस सुपरटैलेंट ऑफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता 21 सितंबर से कि 28 सिंतबर तक चलेगी। इस प्रोग्राम की शुरूआत रोम से होगी जिसके बाद मिलान (इटली) और स्विट्ज़रलैंड से होते हुए फ्रांस कवर करेगा।

    अलग-अलग देशों से प्रतिभागी ले रहे हिस्सा  

    इस प्रतियोगिता का फिनाले पेरिस में होगा। जिसमें अलग-अलग देशों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं भारत की तरफ से रेचल गुप्ता इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी। बता दें कि यह मिस सुपर टेलेंट ऑर्फ द वर्ल्ड प्रतियोगिता पहले मिस एशिया पेसिफिक के नाम से जानी जाती थी। अब इसका नाम बदलकर मिस सुपर टेलेंट ऑर्फ द वर्ल्ड रखा गया है। जिसमें जालंधर के बिजनैसमैन राजेश अग्रवाल की बेटी रेचल गुप्ता भाग लेने जा रही है। 

    माता-पिता की तरह बेटी करेंगी नाम रौशन

    गौर हो कि रेचल गुप्ता के पिता राजेश अग्रवाल और माता जेनिफर गुप्ता पहले ही बिजनेस वर्ल्ड में अपना नाम रोशन कर चुके है। अब उनकी बेटी देश का नाम रौशन करने के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। 

  • पंजाबः SGPC की कार्रवाई, पुरानी अकाली मार्केट पर चलाई डिच, दुकानदारों में रोष

    पंजाबः SGPC की कार्रवाई, पुरानी अकाली मार्केट पर चलाई डिच, दुकानदारों में रोष

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से पुरानी अकाली मार्केट में मंगलवार को कार्रवाई की गई। एसजीपीसी टास्क फोर्स आज डिच मशीन लेकर पहुंचे और दुकानों पर कार्रवाई कर दी। बता दें कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान से आए लोगों के लिए बनी अकाली मार्केट बनाई गई थी। जिस पर आज कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें सामान निकालने तक का समय नहीं दिया गया। जिससे उनका लाखों रुपए का सामान मलबे में दब गया है।

    तीन-तीन पीढ़ियों से काम कर रहे थे लोग 

    इस मामले को लेकर पार्षद जगदीप सिंह नरूला ने बताया कि यहां एसजीपीसी गोल्डन टेंपल में आने वाले यात्रियों के लिए सरायं बनाने जा रही है। यह अच्छी बात है, लेकिन दुकानदारों को उजाड़ कर सराएं बनाना कहां तक जायज है। यहां तीन-तीन पीढ़ियों से लोग काम कर रहे थे और झटके में एसजीपीसी ने उनकी दुकानों को गिरा दिया। उन्हें सामान निकालने तक का समय नहीं दिया। इतना ही नहीं एसजीपीसी के सुलखन सिंह टास्क फोर्स के साथ तलवारे लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने जबरी दुकानों को खाली करवा दिया और सामान तक निकालने नहीं दिया गया। पूरी मार्केट में तकरीबन 50 के करीब दुकानों पर यह कार्रवाई की गई।

    60 से 70 सालों से बैठे लोगों को निकालना सही नहींः दुकानदार

    दुकानदारों का कहना है कि वह एसजीपीसी के यहां सराएं बनाने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन यहां 60 से 70 सालों से बैठे लोगों को निकालना भी सही नहीं है। दुकानदारों के पास किराए नामे हैं और डॉक्यूमेंट्स हैं। पहले ही बातचीत हुई थी, तब भी टेबल पर बैठ बात करने का कहा गया था। आज भी एसजीपीसी को टेबल पर बैठ बात करनी चाहिए और इन दुकानदारों को कहीं और बसाने का सोचना चाहिए।

  • पंजाबः वीआईपी सुरक्षा में कटौती को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, सरकार को दिए ये आदेश

    पंजाबः वीआईपी सुरक्षा में कटौती को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, सरकार को दिए ये आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब में भगवंत मान सरकार ने गद्दी संभालते हुए पिछले दिनों कई राजनीतिक और गैर राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती की थी, जिसके बाद कई नेताओं ने उच्च न्यायालय में मामला दायर किया था और इसका विरोध किया था। जिसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी और हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा है कि सुरक्षा में कटौती करने से पहले उसकी समीक्षा की जाए, क्योंकि शरारती तत्व मौके का फायदा उठाते हैं। हाईकोर्ट ने कहा, सुरक्षा कटौती की खबर बाहर नहीं आनी चाहिए, इससे कई हस्तियों को भी खतरा है।


    इसी के साथ हाईकोर्ट ने कहा कि वीआईपी सुरक्षा को पहले की तरह ही बहाल किया जाए। पंजाब सरकार सबकी सुरक्षा की वापस लेने से पहले अच्छी तरह से समीक्षा करे। हाईकोर्ट ने हालातो को देखते हुए कहा कि जिनको सिक्योरिटी गार्ड नहीं दिया उसे दिया जाए। इसी तरह की कोई इस तरह की कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए।

    इससे असामाजिक तत्वों से किसी जान को खतरा हो सकता है। गौर हो कि सरकार ने पंजाब के कई वीवीआईपी की सुरक्षा में कटौती कर दी थी जिनमें कई कई पूर्व नेता व विधायक शामिल थी। सुरक्षा कटौती के बाद ही दस्तावेज लीक हो गए थे। सुरक्षा को लेकर 45 पटिशन अदालत में पहुंची जिसमें कई पूर्व विधायक, मंत्री कई शामिल हैं।

  • बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बेनामी लेन देन के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम 1988 की धारा 3 (2) को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्दित कर दिया। धारा 3 (2) के तहत बेनामी लेनदेन में शामिल किसी भी व्यक्ति को तीन साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान था।

    संशोधित कानून के तहत सजा की अवधि बढ़ाकर सात साल कर दी गई है। जो लोग जानबूझकर गलत सूचना देते हैं उन पर सम्पत्ति के बाजार मूल्य का 10 प्रतिशत तक जुर्माना भी देना पड़ सकता है। नया कानून घरेलू ब्लैक मनी खासकर रियल एस्टेट सेक्टर में लगे काले धन की जांच के लिए लाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बेनामी संपत्ति का दायरा बढ़ाने वाले 2016 के संसोधन को पूर्वव्यापी रूप से लागू नहीं किया जा सकता है। 

    पुराने मामलों में 2016 के कानून के तहत नहीं होगी कार्रवाई

    कोर्ट ने कहा कि पुराने मामलों में 2016 के कानून के तहत कार्रवाई नहीं होगी, साथ ही संपत्ति जब्त करने का अधिकार पिछली तारीख से लागू नहीं होगा। चीफ जस्टिस एनवी रमणा, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार की अपील पर यह फैसला दिया। 

    बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम में 2016 का संसोधन 1 नवंबर 2016 को किया गया था। इसमें बेनामी लेनदेन के दायरे को बढ़ाया गया था। इसमें फर्जी नाम से किए गए लेनदेन, मालिक को संपत्ति के स्वामित्व के बारे में जानकारी न होने पर संपत्ति को बेनामी घोषित करने का प्रावधान जोड़ा गया था। 2016 के संशोधन में बेनामी संपत्तियों को जब्त एवं सील करने का प्रावधान किया गया था। 

  • जालंधरः मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के दफ्तर पर विजिलेंस की दबिश

    जालंधरः मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के दफ्तर पर विजिलेंस की दबिश

    जालंधर/वरुणः महानगर के बस स्टैंड के पास मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के दफ्तर पर विजिलेंस ने दबिश दी है। एसएससी विजीलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस संबंध में दो लोगों को राउंडअप कर दफ्तर में ही पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि स्कूली बसों को रिश्वत लेकर परमिट दिया जा रहा था।

    सूचना के आधार पर की गई यह कार्रवाई

    एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दफ्तर में चेकिंग करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि छापामारी नहीं बल्कि औचक निरीक्षण है। किसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी दलजीत ढिल्लों का कहना था कि इस संबंध में विजिलेंस जांच कर रही है।

    परमिट देने के मामले में रिश्वत लेने की थी सूचना 

    जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। हालांकि विजिलेंस की रेड के बाद बताया जा रहा है कि बसों को परमिट देने के मामले में रिश्वत लेने की सूचना थी। इस पर विजिलेंस टीम ने दो लोगों को राउंडअप किया है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने किसी को राउंडअप किए जाने की बात से भी इनकार किया है।

  • सेना के निर्माण कार्यों के ठेकों में धांधली मामलाः लेफ्टिनेंट कर्नल और ठेकेदारों से लाखों रुपए बरामद, देखें वीडियो

    अंबालाः सेना के निर्माण कार्यों के ठेकों में धांधली और रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए लेफ्टिनेंट कर्नल, सूबेदार मेजर व दो ठेकेदारों को 25 अगस्त तक रिमांड पर लिया गया है। चारों आरोपियों को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था। उधर, सीबीआई की टीम ने तीसरे दिन भी अंबाला में छापेमारी की, जो कि सोमवार को देर रात तक जारी रही। इस दौरान टीम ने एक और सेना के आला अधिकारी को हिरासत में लिया और उसके कार्यालय को भी खंगाला गया।

    सीबीआई की टीम सोमवार दोपहर को अधिकारी के क्वार्टर पहुंची और करीब चार घंटे तक पूछताछ करते हुए उनके क्वार्टर को खंगाला। इस कार्रवाई के दौरान वहां हड़कंप का माहौल बना रहा। इस कार्रवाई से मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) कार्यालय में भी स्टॉफ सहित अन्य अधिकारियों में हलचल रही। हालांकि देर रात तक सीबीआई ने हिरासत में लिए सैन्य अधिकारी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की।

    उधर, सूत्रों के अनुसार संबंधित सैन्य अधिकारी भी भ्रष्टाचार में संलिप्त हो सकता है। सीबीआई ने इस पूरे प्रकरण से आर्मी इंटेलीजेंस को अवगत करा दिया है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने सैन्य क्षेत्र में निर्माण कार्य का टेंडर दिलाने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में सैन्य अधिकारियों और ठेकेदार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 48.50 लाख रुपये बरामद किए थे।

    दस्तावेज जब्त कर ई-मेल खंगाली

    सूत्रों से मुताबिक सीबीआई की टीम ने एमईएस कार्यालय से संबंधित टेंडरों से जुड़े दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में लिया। साथ ही पकड़े गए वरिष्ठ बैरक स्टोर अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल पवार, सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार, ठेकेदार दिनेश कुमार व प्रीतपाल की सभी ईमेल को भी खंगाला। बताया जाता है कि रिमांड के दौरान रिश्वखोरी के मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। बता दें कि सीबीआई की टीम को छापेमारी में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से 32.50 लाख रुपये तो ठेकेदारों से करीब 16 लाख रुपये बरामद हुए थे।

    पोर्टल में गड़बड़ी कर चहेतों को पहुंचाते थे लाखों को फायदा 

    सूत्रों ने बताया कि एमईएस के अधिकारियों व ठेकेदारों की सांठगांठ इस तरह होती थी कि पोर्टल पर पहले ही सामान का पांच से दस गुणा तक रेट बढ़ाकर डाला जाता था। संबंधित ठेकेदारों को उनके कोड वर्ड अलॉट कर दिए जाते थे। भले ही पोर्टल को कोई भी आवेदन करें और कम रेट डाले लेकिन कोड वर्ड की मदद से टेंडर उन्हें ही अलॉट होता था। बताया जाता है कि पकड़े गए ठेकेदारों के पास ही ज्यादा टेंडर थे। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केट पैलेस यानी जैम पोर्टल लांच किया गया है। बावजूद इसके अधिकारी इस पोर्टल में भी गड़बड़ी कर चहेतों को लाखों को फायदा पहुंचाते थे। इन टेंडर में सेना के सरकारी कार्यालयों, सेना क्वार्टरों और सड़कों की मरम्मत सहित अन्य काम शामिल बताए जा रहे हैं।

  • पंजाबः डेयरी वालों ने बढ़ाए दूध के दाम, इस दिन से होंगी नई कीमतें लागू

    पंजाबः डेयरी वालों ने बढ़ाए दूध के दाम, इस दिन से होंगी नई कीमतें लागू

    लुधियाना: पंजाब में मवेशियों में लम्पी स्किन डिजीज के कारण दहशत मच गई है। इसके चलते विभाग ने पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है। पंजाब पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक राम पाल मित्तल के मुताबिक इस रोग से बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर, मोगा और मुक्तसर राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं।

    वहीं पशुओं में फैले लंपी स्किन रोग की वजह से डेयरी उद्योग पर छाए संकट के कारण हैबोवाल डेयरी काम्पलैक्स की यूनियन डेयरी की ओर से किए गए अनुरोध पर लुधियाना हलवाई एसोसिएशन ने 20 पैसे प्रति फैट कीमत बढ़ाने पर सहमति दे दी है। जिसके बाद अब हलवाई कारोबारी डेयरी वालों को 20 पैसे प्रति फैट दूध की अधिक कीमत अदा करेंगे। दोनों संगठनों की मीटिंग में इस पर सहमति बनी। इस मीटिंग में डेयरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मजबूरी जताते हुए कहा कि पशुओं में फैले लंपी रोग की वजह से डेयरी कारोबार संकट में है।

    कई दुधारू पशुओं की मौत हो गई है, जबकि कई पशु इस रोग की चपेट में आ गए हैं। इससे डेयरी कारोबार का बहुत नुक्सान हुआ है और दूध की प्रोडक्शन भी घटी है। मीटिंग में हलवाई एसोसिएशन पंजाब के प्रधान व केज लवली स्वीट्स सिविल लाइन के संचालक नरिंदरपाल सिंह व लुधियाना हलवाई एसोसिएशन के प्रधान व केज लवली फूड प्रोडक्ट जमालपुर के संचालक चरणजीत सिंह ने कहा कि डेयरी व हलवाई कारोबारियों का नाखून-मांस का रिश्ता है। आज यदि डेयरी कारोबार संकट में है तो हम उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल हलवाइयों को 9 रु पए 30 पैसे से लेकर 9 रुपए 50 पैसे प्रति फैट के हिसाब से दूध की सप्लाई मिल रही है, जिसमें 25 अगस्त से 20 पैसे प्रति फैट की बढ़ौतरी की गई है।

    डेयरी एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि इस संकट से बाहर आते ही वह रेट को दोबारा से रिव्यू कर कम कर देंगे। मीटिंग में हैबोवाल डेयरी काम्पलैक्स से प्रधान परमजीत सिंह बॉबी, उपप्रधान कुलदीप सिंह, पिंटू डेयरी से सुनील मदान, हरचरण सिंह भुल्लर व डा. गोपी, हलवाई एसोसिएशन की ओर से श्रमण जैन स्वीट्स से बिपन कुमार जैन, लायलपुर स्वीट्स से प्रवीण खरबंदा व कपिल खरबंदा, सरताज स्वीट्स से डूंगर सिंह, सीता राम एंड संस से नरिंदर कुमार, खुशी राम एन्ड संस से राकेश कुमार, हकीकत स्वीट्स से अशोक कुमार, नरेश स्वीट से नरेश बुद्धिराजा, किशन स्वीट से किशन देव, दयाल स्वीट्स से जरनैल सिंह, ओम बीकानेरी से अर्जुन सिंह, बीकानेर स्वीट से हुकम सिंह, चावला स्वीट्स से डिंपी, गोपाल जी फूड्स से साहिल कुमार व गोपाल स्वीट्स से मनिंदर सिंह उपस्थित थे।

  • पंजाबः बीएसएफ ने भारत पाक बॉर्डर से एके सीरीज की राइफल सहित बरामद किए हथियार 

    पंजाबः बीएसएफ ने भारत पाक बॉर्डर से एके सीरीज की राइफल सहित बरामद किए हथियार 

    फिरोजपुर : जिलें के सेक्टर में आज भारत पाक बॉर्डर पर 182 बटालियन ने राजा मोहतम चौकी पर पाकिस्तान की तरफ से फ्लाइंग ऑब्जेक्ट ड्रोन देखने की आशंका जताई है। जिसके बाद बीएसएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर बॉर्डर के नजदीक हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

    यहां से एके सीरीज की राइफल, पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई है। इन हथियारों को पाकिस्तान से भेजे जाने का संदेह जताया जा रहा है। बॉर्डर के नज़दीक भारी मात्रा में हथियारों का बरामद होना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • जालंधरः पूर्व कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे ने खुद को मारी गोली, मौत 

    जालंधरः पूर्व कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे ने खुद को मारी गोली, मौत 

    जालंधर/वरुणः पंजाब में अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घरेलू क्लेश के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। 54 साल की उम्र में निर्मल सिंह नूरमहल में को-आप्रेटिव बैंक के मैनेजर के पद पर सेवाएं निभा रहे थे।

    निर्मल सिंह कोहाड़ ने रात करीब नौ बजे गांव कोहाड़ खुर्द स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ का उनके परिवार के एक सदस्य से झगड़ा हो गया था जिसके बाद मैनेजर ने यह खौफनाक कदम उठाया।

    घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल और पुलिस प्रमुख  इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच शुरू की। डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक निर्मल सिंह कोहाड़ के शव को कब्जे में ले लिया गया है। सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • रैनसरी की मोनिका देवी के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

    रैनसरी की मोनिका देवी के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

    जिला परिषद हॉल में लाइव दिखाया जाएगा सीएम का कार्यक्रम, कंवर होंगे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत राज्य स्तरीय सम्मेलन 24 अगस्त को कुल्लू में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना के जिला परिषद हॉल में लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर शिरकत करेंगे। 

    यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ऊना जिला परिषद हॉल में कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आरंभ होगा तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना जिला के रैनसरी निवासी मोनिका देवी के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत पांच लाभार्थियों को नए कनेक्शन, पांच लाभार्थियों को योजना के तहत पहला फ्री सिलेंडर तथा पांच लाभार्थियों को दूसरा निशुल्क सिलेंडर प्रदान करेंगे।