Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜਤਾਇਆ ਰੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਰੁਖ ਲਗਾਉਣਾ ਹਰ ਇਕ ਦਾ ਫਰਜ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਸਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਕਰਨਾ ਵੀ ਸਾਰਿਆਂ ਦਾ ਫਰਜ਼ ਬਣਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਕਿਸੇ ਵੇਲੇ ਇਹ ਰੁੱਖ ਕਿਸੇ ਦੀ ਜਾਣ ਮਾਲ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਕੁਝ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਵਿਖੇ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਸਫੇਦੇ ਤੇ ਦਰਖਤ ਦੇ ਕਾਰਨ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕ ਖਾਸੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਕਿਉਂਕਿ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਇਲਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਹ ਰੁੱਖ ਇਕ ਦਾਨਵ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਖੜਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਿਆਦਾਤਰ ਸੁੱਕ ਵੀ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ ਹਵਾ ਤੇ ਕਾਰਨ ਇਹ ਰੁੱਖ ਡਿੱਗਣ ਦਾ ਖਤਰਾ ਵੀ ਸਤਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਇਹੀ ਨਹੀਂ ਇਸ ਰੁੱਖ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਤਾਰਾਂ ਵੀ ਗੁਜ਼ਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਕਾਰਨ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵੀ ਵਾਪਰ ਸਕਦਾ ਹੈ।

    ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸੰਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪਰ ਕਿਸੇ ਨੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਜਤਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਟਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः बीबी जागीर कौर की हुई घर वापसी, पुराने चेहरों को मनाने में जुटे Sukhbir Badal

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पार्टी को मजबूत करने के लिए पुराने चेहरों को मनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में सुखबीर बादल ने सुखदेव ढिंडसा के साथ मुलाकात कर उनकी अकाली दल में वापसी करवाई थी। दरअसल, बेगोवाल में अकाली दल की समूह लीडरशिप की मौजूदगी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर की घर वापसी सुखबीर बादल ने करवाई है। बीबी की घर वापसी ना सिर्फ जिले बल्कि पूरे दोआबा में अकाली दल मजबूत होगा।

    इस मकसद से बीबी द्वारा बेगोवाल में एक वर्कर मीटिंग का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बीबी जागीर कौर ने वर्करों की मौजूदगी में अकाली दल के साथ फिर से चलने का ऐलान किया है। बता दें कि एसजीपीसी की कार्यप्रणाली को लेकर पंथक क्षेत्रों में पाई जा रही नाराजगी एवं कमेटी प्रधान के चुनाव दौरान अपनाए जाते लिफाफा कल्‍चर खिलाफ तथा पंथक मर्यादा की बहाली के एजेंडा को लेकर नवंबर 2022 को प्रधानगी का चुनाव लड़ने की घोषणा बाद शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को पार्टी से निष्काषित कर दिया था। इसके बावजूद बीबी लिफाफा कल्चर का विरोध करते हुए कमेटी का चुनाव लड़ी थी लेकिन हार गई थी।

    वहीं दूसरी ओर निलंबन बाद बीबी जागीर कौर का कहना था कि उन्होंने ना तो शिरोमणि अकाली दल खिलाफ कोई गतिविधि की थी और ना ही पार्टी सुप्रमो सुखबीर सिंह बादल खिलाफ कुछ कहा था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तो स्वतंत्र संगत की चुनिंदा संस्था है। वह एसजीपीसी की कार्यप्रणाली को लेकर पंथक क्षेत्रों में पाई जा रही उदासीनता को लोकर प्रधान का चुनाव लोकतंत्रिक ढंग से करवाने की बात कर रही थी।

    हालांकि बीबी जागीर कौर आज भी अपने स्टैंड पर कायम है कि वह तो कभी अकाली दल से अलग नही हुई थी बलकि पार्टी में रह कर ही अकाली दल को मजबूत बनाना चाहती थी। आज दोपहर बाद सुखबीर सिंह बादल बेगोवाल आ रहे है, जिनका स्वागत है लेकिन वह अपने सिद्धातों पर हमेशा कायम रहेेगी और शिअद एवं एसजीपीसी की मर्यादा व सिद्धातों पर सदैव पहरा देते हुए इन संस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेगी।

  • पंजाब : पापा पुलिस में है, नाबालिगों ने उड़ाई सरेआम नियमों की धज्जियां, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें सरेआम नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। करीब 17-18 साल के बच्चे गाड़ी चला रहे थे। इतनी ही नही, गाड़ी के आगे लाल और नीली बत्तियां जल रही थीं। जब उनसे पूछा तो बच्चा कहने लगा कि मेरे पापा पुलिस में है। अपने पापा से बात करवाऊ।

    इतना सब होने के बाद बच्चे गाड़ी लेकर वहां से चले जाते हैं और 10 मिनट बाद वापस आकर अपने पिता से बात करवाते है, बात करो पापा पुलिस में है।उस बच्चे के पिता ने कहा कि मेरी ड्यूटी राजासांसी अमृतसर में है। कृपया वीडियो डिलीट कर दें, मैंने बच्चों को समझाया है। मैंने कहा था किसी से फालतू बात न करें।

    लेकिन अगर देखा जाए तो निजी वाहन पर पीसीआर लाइट लगाना कितना सही है…? 10 मिनट बाद जब बच्चे दोबारा बात करने आए तो उनके पिता को भी बताया गया कि अगर बच्चों को गलत करने से नही रोकेंगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा। इसके बाद बच्चे पूरे रौब और घमंड दिखाते हुए वहां से चलते गए।

  • पंजाब : नशा तस्करों की 4 करोड़ की संपत्ति की जब्त, देखें वीडियो

    बठिंडा :  पुलिस अब तक 25 नशा तस्करों की करीब 4 करोड़ की अवैध आवाजाही और अचल संपत्ति को फ्रीज कर चुकी है। ड्रग तस्कर की लगभग 18 लाख 70,000/- रूपये ड्रग मनी फ्रीज की गई। नरेंद्र सिंह पीपीएस एसपी सिटी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा पुलिस द्वारा जिला बठिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 35 मामलें सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजे गए थे।

    जिनमें से 25 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, बलविंदर सिंह उर्फ ​​बिंद्री पुत्र नायब सिंह निवासी गली नंबर 5/2 जोगी नगर बठिंडा जिसके खिलाफ मुकदमा नंबर 134 दिनांक 14-07-2023 नंबर 21सी/61/85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना कैनाल कॉलोनी बठिंडा में दर्ज है। जहां नशा तस्करी के मामले के दौरान व्यावसायिक मात्रा में 270 ग्राम हेरोइन ड्रग्स बरामद की गई थी।

    नशा तस्करी के कारण उनकी ड्रग मनी लगभग है 18,70,000/- ड्रग मनी बरामद की गई। जिसका एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण तैयार कर सक्षम अधिकारी द्वारा दिल्ली भेजा गया। मोसुल के आदेश पर ड्रग मनी को फ्रीज कर दिया गया है, जिसका मामला दिल्ली में सक्षम प्राधिकारी द्वारा पारित किया जाएगा। पुलिस प्रमुख ने कहा कि नशा तस्करों को कभी बख्शा नहीं जाएगा।

  • पंजाबः भाजपा में शामिल हुई पूर्व CM की पत्नी व सासंद, पटियाला से चुनाव लड़ सकती है चुनाव परनीत कौर

    पटियालाः लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में नेताओं का पार्टी छोड़कर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते आज पूर्व सीएम की पत्नी और सासंद परनीत कौर ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ समय बाद ही परनीत कौर भाजपा में शामिल हो गई है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा परनीत कौर को लोकसभा चुनाव में मैदान पर उतार सकती है। इस मौके पर परनीत कौर ने कहा कि मैंने पिछले 25 सालों से पंजाब और देश की सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश को प्रगति के रास्ते पर ला दिया है।

    प्रधानमंत्री और भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग के लिए काम किया है। भाजपा में शामिल होकर मुझे देश और प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया। बता दें कि पटियाला से सांसद 79 वर्षीय परनीत कौर (79) 4 बार सांसद और पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री रह चुकी हैं। परनीत कौर का जन्म 3 अक्टूबर 1944 को हुआ था। वह सेंट बेडेज़ कॉलेज, शिमला की पूर्व छात्रा और पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और ब्रिटिश साम्राज्य के भारतीय सिविल सेवा अधिकारी ज्ञान सिंह काहलों की बेटी हैं। परनीत कौर ने अक्टूबर 1964 में पटियाला के पुराने शाही परिवार के उत्तराधिकारी कैप्टन अमरिंदर सिंह से शादी की।

  • पंजाबः चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सासंद ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़: पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर उन्होंने एक आधिकारिक पत्र द्वारा घोषणा की है। लोकसभा चुनाव के बीच परनीत कौर के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है। आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सांसद परनीत कौर के इस्तीफे ने एक मुश्किल खड़ी कर दी है।

  • बच्चे से बर्बरता का मामला आया सामने, जाने मामला

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़का बकरियां चराने जंगल में गया हुआ था। बकरियां एक ग्रामीण के खेत में घुस गईं तो उसने लड़के के हाथ पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। उसके रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और झाड़ियों से निकाला। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव में रहने वाले राजेंद्र का 7 साल का बेटा खेत में बकरियां चरा रहा था।

    उसी दौरान बकरियां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के खेत में चली गईं। इस बात पर आरोपी ने बच्चे के हाथ पैर बांधकर उसे जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि थाना किशनपुर के एकडला में राजेंद्र सोनकर ने सूचना दी थी कि उनका बेटा बकरी चराने गया था। बकरी को गांव के गया प्रसाद सोनकर ने कुल्हाड़ी मार दी, जिससे बकरी के पैर में चोट आई।

    इसके बाद बेटे के हाथ पैर बांधकर जान से मारने की नीयत से उसे जंगल में फेंक दिया। राजेंद्र सोनकर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की छानबीन करने पर पता चला कि राजेंद्र सोनकर व गया सोनकर के बीच विवाद चल रहा है। इनके बीच पूर्व में केस दर्ज किया गया था। सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

  • जालंधर से सुशील रिंकू के नाम पर लगी मोहर, आप पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी ने पंजाब के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें जालंधर से सुशील रिंकू के नाम पर आप पार्टी मोहर लगाई है। वहीं आप पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फतेहगढ़ साहिब गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से पंजाबी कलाकार कर्मजीत सिंह अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डिया, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डाक्टर बलबीर सिंह को मैदान में उतारा है।

  • जालंधरः विवादों में घिरा Armaan Hospital में बना JH Cardiac Centre , पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: केमवी कॉलेज के पास स्थित अरमान अस्पताल के अंदर बने JH Cardiac Centre को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुछ समय पहले महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं इस मामले को लेकर आज पीड़ित ने प्रेस वार्ता करJH Cardiac Centre के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए है।

  • जालंधरः अकाली दल में वापसी से पहले बीबी जागीर कौर का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। वहीं आज अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल जालंधर दौरे पर आ रहे है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि आज बीबी जागीर कौर की दोबारा घर में वापसी हो सकती है। वहीं इस मामले से पहले बीबी जागीर कौर का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान सुखबीर बादल के जालंधर दौरे को लेकर बीबी जागीर कौर ने कहा कि खालसा पंथ के कार्य को लेकर वह आ रहे है। पंथ के कार्य को लेकर सभी का बीबी जागीर कौर ने स्वागत किया। इस दौरान बीबी जागीर कौर ने कहा कि आज अकाली दल को बहुत बड़ा बल मिल रहा है।


    उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी में कुछ नाराजगी हुई थी। ऐसे में सब ठीक होकर आज पार्टी और मजबूत हो रही है। वहीं अकाली दल में वापसी को लेकर जब बीबी जागीर कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ढिंडसा की घर वापसी हुई है, ऐसे में आज वह भी पार्टी में वापसी कर रहे है तो उन्होंने कहा कि वह अकाली दल में पहले से ही है। उन्होंने कहाकि वापसी नहीं है मेरी जो सस्पेंशन की गई थी उसे बहाल करके उसमें और मजबूत होकर पार्टी के लिए काम करने के लिए कहा गया है।