Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਮਾਣਹਾਨੀ ਕੇਸ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਪੇਸ਼ ਹੋਏ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਮਾਣਹਾਨੀ ਕੇਸ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਪੇਸ਼ ਹੋਏ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਬੀਤੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ‘ਆਪ’ ਆਗੂ ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ ਮਾਣਹਾਨੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਅੱਜ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਪੇਸ਼ ਹੋਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕੇਸ ਬਾਬਤ ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਸ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਤਾਂ ਪਹਿਲ‍ਾਂ ਹੀ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੁਪਰੀਮੋ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਮੁਆਫੀ ਮੰਗ ਕੇ ਆਪਣਾ ਖਹਿੜਾ ਛਡਵਾਇਆ ਸੀ। ਹੁਣ ਜੋ ਮੈਨੂੰ ਕਾਲਰ ਤੋਂ ਫੜ ਕੇ ਜੇਲ ਭੇਜਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਸੀ ਉਹ ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਖੁਦ ਇਸ ਸਮੇਂ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਦੇ ਵਕੀਲ ਵੱਲੋਂ ਅਦਾਲਤ ਤੋਂ ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਵਾਰੰਟ ਤੇ ਲਿਆਂਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਕੈਨੇਡਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ 41 ਅਫਸਰ ਵਾਪਸ ਕੈਨੇਡਾ ਬੁਲਾ ਲੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਪੱਗ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਤੇ ਸੋਸ਼ਲ ਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜੋ ਕਿ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹੈ। ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜਿਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਗਲਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਉਸ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਮਿਲਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਪਰ ਪੂਰੀ ਕੌਮ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਨਹੀਂ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਦੀਆਂ ਦੇ ਮੌਸਮ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਐਨਆਰਆਈ ਲੋਕ ਪੰਜਾਬ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਅਗਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀਜ਼ੇ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇਗੇ ਤਾਂ ਕੈਨੇਡਾ ਨੂੰ ਵੀ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਸਹਿਣਾ ਪੈ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੈਸ਼ਨ ਨੂੰ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸੈਸ਼ਨ ਪੂਰੀ ਤਰੀਕੇ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੀ। ਇਸ ਸੈਸ਼ਨ ਦੇ ਜਿੰਨਾ ਵੀ ਪੈਸਾ ਖਰਚ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉਸ ਦੀ ਰਿਕਵਰੀ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਤੋਂ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।

  • पंजाबः रिटायर्ड बैंक मैनेजर के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः रिटायर्ड बैंक मैनेजर के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पटियालाः थाना सिविल लाइन इलाके में सैर करने के लिए निकले बैंक ऑफ बड़ौदा से  रिटायर्ड बैंक मैनेजर की चाकू मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर बैंक कर्मचारी का कातिल कोई ओर नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही कातिल निकली। जिम में कसरत करने के दौरान युवक से हुई मुलाकात अवैध संबंध में बदल गई तो 67 साल के बूढ़े पति को अवैध संबंधों में रोड़ा समझ रिटायर्ड बैंक मैनेजर पति का कत्ल कर दिया। आरोपी दूसरी पत्नी हरप्रीत कौर ने अपने प्रेमी के साथ इस कत्ल को प्लान किया था।

    वहीं पटियाला पुलिस ने कत्ल की वारदात को 48 घंटे के भीतर इस केस को हल करते हुए दूसरी पत्नी हरप्रीत कौर निवासी संग नगर, इसके प्रेमी गुरतेज सिंह गुरी निवासी गांव शादीपुर, गुरतेज के साथी अजय निवासी शादीपुर व अर्शप्रीत सिंह निवासी शादीपुर को 21 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आईपीएस वरूण शर्मा ने बताया कि कत्ल में इस्तेमाल छुरा उसी दिन बरामद कर लिया था। इन आरोपियों को 21 अक्टूबर को देवीगढ़ रोड स्थित जौड़ियां सड़क पर काबू कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकल व कपड़े को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 37 साल की हरप्रीत कौर की साल 2022 में जिम में गुरतेज सिंह के जान पहचान हुई थी।

    24 साल का गुरतेज सिंह शादीशुदा व एक बच्चे का पिता था। गुरतेज सिंह की शादी 2018 में हुई थी लेकिन इसके बाद भी गुरतेज सिंह और हरप्रीत कौर के बीत दोस्ती के बाद अवैध संबंध बन गए। दोनों के संबंधों को 67 साल के रिटा. बैंक मैनेजर बलबीर सिंह को शक होने लगा था। पति का शक गहराता देख हरप्रीत कौर व गुरतेज सिंह ने कत्ल की प्लानिंग बना ली थी। प्लानिंग के बाद गुरतेज सिंह कई बार इलाके में रेकी करने गया और रेकी के बाद 19 अक्टूबर की सुबह को कत्ल को अंजाम दिया। कत्ल की वारदात के बाद एसएसपी की सुपरविजन में एसपी सिटी मोम्मद सरफराज आलम, एसपी डी. हरबीर अटवाल, डीएसपी सुखअमृत रंधावा, डीएसपी जसविंदर टिवाणा, डीएसपी संजीव सिंगला, सीआईए इंचार्ज शमिंदर सिंह व सिविल लाइन थाना इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों की विभिन्न टीमों ने इस केस को 48 घंटे के अंदर हल कर दिया।

    एसएसपी ने बताया कि गुरतेज सिंह बारहवीं पास 24 साल का खेतीबाड़ी करने वाला था। इसके साथ ही पुलिस द्वारा 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि वीरवार को सुबह 5 बजे  रिटायर बैंक कर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान बलबीर सिंह चहल निवासी संत नगर के तौर पर हुई। पुलिस जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी वारदात करने के लिए बाइक पर सवार होकर आए थे।

  • पंजाब : पूरे देश में आज मनाया जा रहा है पुलिस स्मृति दिवस, देखें वीडियो

    पंजाब : पूरे देश में आज मनाया जा रहा है पुलिस स्मृति दिवस, देखें वीडियो

    मोगा : आज 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। जहां ड्यूटी के दौरान शाहिद हुए पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनके परिवारों को सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत आज पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब पुलिस के शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, मोगा के एसएसपीजे एलंचलियन ओर पुलिस की आलाधिकारियों ने शहीदों के परिवारों से मिलकर श्रद्धांजलि दी और उनको नमन किया।

    वही एसएसपी मोगा और डिप्टी कमिश्नर की ओर से पिछले समय में करीब 30 पुलिस कर्मचारी जो अपनी ड्यूटी के दौरान शाहिद हुए थे, उनके परिवारों को सम्मानित भी किया गया। उनको यह एहसास दिलाया गया कि पंजाब पुलिस हमेशा उनको याद करती है और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। इस मौके पर एसएसपी ने शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों की आ रही समस्याओं के बारे में सुना और उनका तुरंत हल निकाले जाने का भरोसा दिया। वही इन परिवारों को बताया गया कि पंजाब पुलिस हमेशा उनके परिवारों के साथ है।

  • जालंधरः इस जगहों के 500 मीटर के दायरे में पटाखों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधरः इस जगहों के 500 मीटर के दायरे में पटाखों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधर, ENS: जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने दशहरा, दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर पटाखे चलाने का समय तय कर दिया है। जिला मैजिस्ट्रेट ने धारा 144 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि जालंधर जिले की सीमा के भीतर अधिकृत व्यक्ति के इलावा कोई भी व्यक्ति दशहरा, दिवाली और गुरुपर्व त्योहारों के अवसर पर आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले पटाखों या अन्य विस्फोटक सामग्री का भंडारण प्रदर्शन या बेच नहीं सकेगा। जारी आदेशों के अनुसार दशहरे पर शाम 6 बजे से 7 बजे तक, दिवाली पर रात 8 बजे से रात 10 बजे तक, गुरुपर्व (श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिन) पर सुबह 4 बजे से 5 बजे तक और रात 9 बजे से 10 बजे तक , क्रिसमस और नया साल रात 11:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

    आदेश में यह भी कहा गया है कि इन अवसरों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पटाखों का प्रदर्शन निर्धारित समय के दौरान ही हो तथा प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न हो। इन आदेशों की पालना एसडीएम, कार्यकारी मैजिस्ट्रेट एवं पुलिस विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा दशहरा के अवसर पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे फाटकों के आसपास भीड़ एकत्र न होने दी जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो। इसलिए संबंधित क्षेत्रों के डी.एस.पी. वही, थाना प्रभारी को पूरी निगरानी रखने और इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

    साइलैंस जोन (अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान) के 500 मीटर के दायरे में किसी भी समय पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के तेल टर्मिनलों के 500 गज के दायरे में ऐसे गांव के सीमांकन पर भी प्रतिबंध रहेगा। ये आदेश 3 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।

  • जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, सीएम मान की खुली बहस को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो

    जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, सीएम मान की खुली बहस को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा प्रधान आज सुनील जाखड़ आज जालंधर दौरे पर पहुंचे। जहां मनोरंजन कालिया, राकेश राठौर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। दरअसल, भाजपा प्रधान आज दोपहर 1.30 बजे महर्षि बाल्मीकि मंदिर शक्ति नगर से बाल्मीकि धाम अमृतसर जाने वाली बसों को रवाना करेंगे। इस दौरान उन्होंने सीएम भगवंत मान द्वारा खुली बहस की चुनौती को लेकर बड़ी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप पार्टी से निकाले गए हरविंदर सिंह फूलका, कंवर संधू और डा. धर्मवीर गांधी को खुली बहस में शामिल करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बहस से भाग नहीं रहे है। लेकिन इन तीनों नेताओं को बहस में शामिल करें जिससे आप पार्टी की असल सच्चाई के बारे में पता चल सके। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने अमृतसर में बिक्रम मजीठिया द्वारा उठाए गए कुल्चे के मामले में आप सरकार पर जमकर तंज कसा।

  • पंजाब : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली बसों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, देखें वीडियो

    पंजाब : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली बसों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, देखें वीडियो

    बठिंडा : ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को कई ओवरलोड बसों के अलावा बिना दस्तावेजोंं के वाहन चलाने वालों के चलान काटे गए। एक बस प्रेशर बजाने के बाद फरार हो गई। जिसे ट्रैफिक पुलिस ने आईटीआई पुल के पास पीछा करके घेर लिया और जिसका चलान काटने के अलावा पुलिस के रोकने पर बस भगाने के संबंध में कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने जब हनुमान चौक के पास नाका लगा रखा तो एक निजी कंपनी की बस को रुकने का इशारा किया गया। जिसने रुकने की बजाए प्रेशर हार्न बजाया और बस को भगा लिया।

    जिसके पीछे ट्रैफिक इंचार्ज ने अपनी गाड़ी भगा ली और बस को आईटीआई के पास घेर लिया। बस चालक के पास न तो आरसी थी, न ही नंबर प्लेट लगी थी और ऊपर से प्रेशर हार्न लगा हुआ था। पुलिस ने उसके 3 तरह के चालान काट दिए। नाके पर पुलिस टीम ने गाड़ी पर बड़ी नेम प्लेट पर लगी होने पर रोका, तो गाड़ी में सवार महिला जो खुद को छात्र संघ राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व उपप्रधान बता रही थी और गाड़ी से बाहर नही आई। तो ट्रैफिक पुलिस ने कागज दिखाने को कहा लेकिन महिला सिर्फ लाइसेंस की दिखा पाई। आरसी न होने पर उसका चलान काट दिया गया। साइन करने को कहा तो साइन नहीं किया। जब ट्रैफिक पुलिस ने चालान में लिखा कि साइन करने से इंकार कर दिया तो महिला ने फटाफट साइन कर दिए। जिसके बाद चालान काटकर उसे थमा दिया गया।

    ऑनलाइन चालान की सुविधा शुरू

    इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने ऑन द स्पाट चालान की राशि भरवाने के लिए ऑनलाइन चलान की सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत शुक्रवार को 4 चालान काटे गए। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों का कोर्ट कचहरी का समय बचेगा। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि लोग मौके पर यूपीआई व एटीएम की मदद से मौके पर चलान की राशि अदा कर सकेंगे।

  • पंजाबः सासंद गुरजीत सिंह औजला के घर छाई शोक की लहर

    पंजाबः सासंद गुरजीत सिंह औजला के घर छाई शोक की लहर

    अमृतसरः कांग्रेस सासंद गुरजीत सिंह औजला के घर शोक की लहर छा गई। इसकी जानकारी औजला ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। सोशल मीडिया पर औजला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह उनके चाचा सविंदरजीत सिंह औजला का निधन हो गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि चाचा सविंदरजीत सिंह औजला का अतिंम संस्कार दोपहर 2 बजे गांव गुमटाला श्मशानघाट में किया जाएगा। 

  • विदेश में पंजाबी युवक की हुई मौत

    विदेश में पंजाबी युवक की हुई मौत

    कपूरथलाः जिले के गांव नरूड़ से दुखद खबर सामने आई है। जहां इटली में सड़क दुर्घटना में जिले के युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मनप्रीत सिंह मन्ना (23) पुत्र बलवंत सिंह बल्लू अपनी कार में इटली के माउते फोर्टे शहर के पास से गुजर रहा था, तभी कार अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ पर चढ़ने के बाद सीधे दीवार से जा टकराई। बताया जा रहा हैकि अधिक चोटें लगने से मन्ने की मृत्यु हो गई। गांव नरूड़ में उनके परिवार और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई है।

  • पंजाबः Golden Temple में नतमस्‍तक हुए बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री, देखें वीडियो

    पंजाबः Golden Temple में नतमस्‍तक हुए बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री, देखें वीडियो

    अमृतसरः बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कुमार शास्त्री अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर बाबा ने गुरबाणी भी सुनी। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की कृपा सब पर बनी रहे। बता दें बागेश्वर बाबा पठानकोट में कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पूर्व अमृतसर आए। वहीं धीरेंद्र शास्‍त्री कुछ देर में श्री दुर्गियाना तीर्थ में भी नतमस्‍तक होंगे। मध्‍य प्रदेश में मौजूद बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोशल मीडिया पर आए दिन छाए रहते हैं। वहीं इनके दरबार में भक्‍तों की लंबी कतार लगी रहती हैं। इनके भक्‍तों का मानना है कि बाबा पर भगवान हनुमान जी की असीम कृपा है। हनुमान जी की दिव्‍य शक्तियों से उनको प्ररेणा मिलती है।

    बता दें आज के समय में उनके धाम में देश-विदेश से लाखों लोग अपनी परेशानियों का हल ढूंढने आते हैं। इस दौरान सबसे पहले बागेश्वर धाम के बाबा जी ने दरबार साहिब में माथा टेका और गुरबानी कीर्तन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बाबा जी ने कहा कि वह तीन दिनों के लिए पंजाब आए है और पठानकोट में उनका एक कार्यक्रम है जिसमें वह हिस्सा लेंगे और उनकी दिली इच्छा है कि वह दरबार साहिब में माथा टेकें और उसी के लिए वे आए है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की परंपरा है, इसलिए आज उन्होंने सिर पर पीली पगड़ी सजाई है। उन्होंने कहा कि सनातम धर्म और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कृपा और हनुमान जी का हाथ हमारे सिर पर हमेशा रहना चाहिए।

  • पंजाबः तेज आवाज वाले पटाखे बनाने और बेचने पर लगा प्रतिबंध, फोड़ने का समय हुआ तय

    पंजाबः तेज आवाज वाले पटाखे बनाने और बेचने पर लगा प्रतिबंध, फोड़ने का समय हुआ तय

    फिरोजपुरः दशहरा, दीवाली, गुरूपर्व, क्रिसमस और नववर्ष पर इस बार पटाखे फोड़ने का समय जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तय कर दिया गया। निर्धारित समय के अंदर ही पटाखे फोड़े जा सकते है। इसके साथ ही सामान्य बाजारों में ज्यादा तीव्रता वाले पटाखों के स्टोरेज, बिक्री, खरीदने व बनने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नव वर्ष के दिन पटाखे फाड़ने का समय भी तय कर दिया गया है। दिवाली के अवसर पर रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति होगी और बाकी समय में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दशहरे के दिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक, गुरु पर्व के दिन सुबह 4 बजे से 5 बजे तक एक घंटे के लिए और रात को 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटे के लिए और बाकी समय पर प्रतिबंध रहेगा। क्रिसमस और नए साल के दौरान पटाखों का समय रात 11:55 से 12:30 बजे तक रहेगा और बाकी समय पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    फिरोजपुर के जिला मजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि दीवाली, गुरु पर्व, क्रिसमस, नव वर्ष के त्योहारों के दौरान आम जनता द्वारा पटाखे, आतिशबाजी तथा अन्य ऐसी सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है, जिससे शोर उत्पन्न होता है। त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने से आग लगने की घटनाएं होने की संभावना रहती है, इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए संभावित खतरे से बचने के लिए जिले में पटाखों, आतिशबाजी आदि के निर्माण, भंडारण और खरीद-बिक्री को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा देश में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की जा रही है जिसमें पोटेशियम क्लोरीन रसायन होता है, जो बेहद खतरनाक है। इससे भीषण विस्फोट और जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।

    दिवाली के त्यौहार को देखते हुए विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करना आवश्यक है। जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में छोटे पटाखों की खरीद-बिक्री के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित करेंगे। आदेश के मुताबिक चिन्हित स्थानों को धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। फिरोजपुर के भीतर किसी अन्य स्थान का उपयोग पटाखों और आतिशबाजी की खरीद या बिक्री के लिए नहीं किया जा सकता है। आवासीय और व्यवसायिक स्थानों पर भी पटाखे और आतिशबाजी न तो खरीदी जा सकेगी और न ही बेची जा सकेगी। शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, न्यायालय, धार्मिक स्थलों आदि के पास पटाखों और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।